Murder News - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम में बिहार के युवक की गला दबाकर हत्या, शव संदूक में बंद मिला
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सेक्टर-53 स्थित बंजारा मार्केट के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वहां झुग्गी में रखी संदूक में युवक का शव बंद था और बदबू आ रही थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी अमन के रूप में हुई।

रविवार 26 अप्रैल 2026 को सुनीता ने अमन के छोटे भाई को कॉल करके बताया कि अमन को मारकर झुग्गी में रखी संदूक में बंद किया हुआ है। अमन का भाई जब मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। वहां से बदबू आ रही थी। उसने संदूक खोलकर देखा तो उसमें उसके भाई अमन की डेड बॉडी थी। इसकी शिकायत उसने सेक्टर-53 पुलिस थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की गला दबाकर हत्या कर गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुरुग्राम में रह रहे अमन निवासी जिला सरहसा बिहार सुनीता नामक एक महिला के साथ रहता था। सुनीता के सोनू नामक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का अमन को शक था।

25 अप्रैल 2026 की सुबह साढ़े छह बजे अमन की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को संदूक में बंद कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में सोनू और उसके साथी मोहम्मद मिराज को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया कि अमन ेक साथ रह रही महिला सुनीता के सोनू नामक के युवक के साथ अवैध संबध बन गए थे। सोनू भी मूलरूप से बिहार का ही है। सोनू और उसके साथी मोहम्मद मिराज ने पूछताछ में हत्या की हामी भर ली। हत्या के दौरान एक आरोपी ने अमन के पैर पकड़े, जबकि दूसरे ने गला दबाया। इसके बाद शव को संदूक में बंद कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्या वाले दिन वह काम पर चली गई थी। Gurugram News

खेतों में लापता युवक का शव मिला, ग्रामीणों में दहशत
महम के गांव फरमाणा बादशापुर के खेतो में मिला शव, दो दिन से घर से लापता था युवक

डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का किया निरीक्षण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: महम के अंतर्गत गांव फरमाणा बादशापुर के खेतों में एक युवक का धड़ से कटा सिर के साथ शव पड़ा हुआ मिला है। युवक की तेजधार हथियार से बेहरमी से हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों ने कटे हुए सिर व धड़ को भी खाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर इस बारे में पता किया। जिस तरह से खेत में युवक का शव मिला है, उससे ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से घर से लापता था और इस संबंध में महम थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गांव फरमाणा बादशापुर के खेतों में ग्रामीणों ने एक युवक का धड़ से कटा सिर के साथ शव पड़ा देखा। Rohtak Crime News

घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की पहचान 19 वर्षीय मोहित निवासी गांव फरमाणा बादशापुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मोहित घर से शादी में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह वापिस घर नहीं पहुंचा। उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही मिली थी। इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मोहित अविवाहित था और वह दिहाडी मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Rohtak Crime News

यह भी पढ़ें:– भैंस-कटड़ी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Kalayat Murder: पति ने अपने दोस्तों संग मिलकर रची थी हत्या की साजिश, मामले में पति सहित 3 आरोपी काबू
कैथल (सच कहूं (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kalayat Murder News: कलायत क्षेत्र में एक महिला के ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 3 आरोपियों को काबू किया गया है। एसपी राजेश कालिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कलायत निवासी जोगी राम राम की शिकायत अनुसार उसके मटोर रोड़ पर खेत में वह 17 जनवरी की सुबह बरसीन लेने गया तो गेंहु के खेत में महिला की डैड बोडी पड़ी थी, जिसका सिर कुचला हुआ था। जिसको आवारा कुतो ने खाया हुआ था तथा करीब 2 किले दुर एक 10 टायरी ट्रक खड्डो में उतरा हुआ था। Kaithal News

शिकायत अनुसार महिला को मारकर सड़क पर रखकर व्हीकल से कुचलना प्रतीत हो रहा था। जिसे आवारा कुत्ते खींचकर खेत में ले आए। जिस बारे अज्ञात के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की तह तक पहुचने के लिए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को आदेश दिए गए थे। जांच के दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई धर्म सिंह की टीम द्वारा आरोपी उचाना जिला जींद निवासी राजेश कुमार, गांव धरौदी जिला जींद निवासी कर्मबीर तथा गांव समैण हाल बरवाला निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। Kaithal News

एसपी ने बताया कि घटना उपरोक्त में स्पैशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आस पास के व्यक्तियों व शिकायतकर्ता से गहनता से पूछताछ की । प्रथम तौर पर देखने पर मामला हत्या का पाया गया था। जो स्पैशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा टेक्निकल तरीकों से काम करते हुये मृतिका का नाश व मौका पर मिले ट्रक का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतिक महिला की पहचान को संभव करने के लिये आस पास के एरिया में भी किसी थाने में महिला गुमशुदगी बारे पता किया गया लेकिन तब भी कोई सुराग ना चलने पर स्पैशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा ट्रक चालक कर्मबीर वासी धरोदी से भी पूछताछ की गई लेकिन म़ृतिका महिला की पहचान ना होन के कारण मामले से पर्दा ना उठ सका। Kaithal News

स्पैशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा सीन ऑफ क्राईम टीम से विचार विमर्श उपरांत पुन से घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया ताकि घटना स्थल से मृतक बारे कोई कल्यु मिल सके तथा साथ साथ मौका पर मिले ट्रक चालक से भी बारीकी से पूछताछ जारी रखी गई व ट्रक चालक के आर्थिक व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई । घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान टीम को मौका से एक महिला का छोटे साइज का पर्स मिला । जिसमें एक महिला का आधार कार्ड पाया गया। आधार कार्ड अनुसार महिला का नाम बनिता पत्नी राजेश वासी उचाना पाया गया । पर्स में महिला की फोटो भी मिली। Kaithal News

टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं का अध्ययन किया गया। घटना के समय मौका पर मिले ट्रक के चालक बारे में पता करने पर पता चला कि ट्रक चालक को करीब 17 लाख रुपये की देनदारी है तथा उसका ट्रक काफी महीनों से गाँव में खराब अवस्था मे खड़ा था। टीम द्वारा अनुसंधान प्रक्रिया को तेज करते हुए घटना के समय मौका पर मिले ट्रक के चालक कर्मबीर को पुन शामिल तफ्तीश करके गहनता से पूछताछ की। टीम द्वारा की गई पूछताछ पर कर्मबीर द्वारा घटना के तथ्यों से पर्दा उठाते हुए बताया की मरने वाली महिला राजेश वासी उचाना की पत्नी थी । हत्या करने के लिये राजेश वासी उचाना व उसके रिश्तेदार दलबीर उर्फ पप्पू वासी अलीपुरा के माध्यम हत्या की योजना बनाई गई थी।

पुछताछ में सामने आया कि हत्या करने के लिये मृतिका को शराब पीलाकर मौका पर ब्रेजा गाडी में लाया गया था उस वक्त उसके साथ राजेश का एक अन्य रिश्तेदार संदीप वासी समैण भी था। आरोपीगण द्वारा मृतिक महिला को शराब के नशे में धुत करके बातों में लगाकर सड़क पर लेटा दिया गया था तथा उसके उपरांत उसके उपर से योजना अनुसार ट्रक चढा दिया गया ताकि महिला पुरी तरह से कुचली जा सके व उसकी पहचान ना हो सके। Kaithal News

महिला आसाम की रहने वाली थी। जिसको राजेश करीब 8/9 साल पहले आसाम से लेकर आया था। महिला के पास एक लड़का भी है। मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष थी। आरोपी राजेश द्वारा अपने रिश्तेदार संदीप वासी समैण, दलबीर उर्फ पप्पु वासी अलीपुरा वगैरा के साथ मिलकर हत्या को एक्सीडेंट में बदलने की योजना तैयार की गई थी। राजेश अपनी पत्नी बनीता से उसके शराब पीने की आदत से तंग था तथा बनीता राजेश की पहले की पत्नी की दो लड़कियों के साथ भी सौतेला व्यवहार करती थी। जिसके कारण राजेश उसकी हत्या करना चाहता था। मृतिका महिला बनीता की पहचान पुख्ता करने के लिये पुलिस आगामी नियमानुसार कार्यवाही करेगी। सभी आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Delhi Elections: ऑटो-टैक्सी चालकों को 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना व वाहन बीमा!

Jind Murder News: दिनदहाड़े पेशी पर जा रहे व्यक्ति को सवारियों से भरी बस में गोलियों से भूना!
शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है

जींद (सच कहूं न्यूज)। जींद में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने व्यक्ति के बस से उतरते ही धनाधन गोलियां बरसा दी। फिर उसके मरने तक का इंतजार करता रहा। बस में सवार लोगों ने गोलियां मारने की वीडियो बना ली। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। Jind Murder News

मृतक की पहचान गांव ऐंचरा कलां के रहने वाले संजय (40) के रूप में हुई है। उस पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज थे। बताया जा रहा है कि संजय को जेल हुई थी। वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। कल भी वह पानीपत में पेशी पर जा रहा था। घटना की सूचना पर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार और सीआईए स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को सफीदों के अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक पर हत्या समेत कई मामले दर्ज, जमानत और आया हुआ था मृतक

सुबह करीब 8 बजे सफीदों में पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर मोड़ के पास वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, संजय की किसी केस में पानीपत में पेशी थी। वह गोहाना से सफीदों आने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में गांव से सवार हुआ। उसे सफीदो शहर के एंट्री पॉइंट बुटाना नहर मोड़ पर उतरकर पानीपत के लिए बस लेनी थी। यहां वह जैसे ही बस से उतरा तो वहां खड़े आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। Jind Murder News

गोलियां लगते ही संजय जमीन पर गिया। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी ने उसे गोली मारी। आरोपी वहां एक मिनट रुका और फिर फरार हो गया। संजय को 3 गोलियां मारी गई हैं। मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। बस में सवार किसी शख्स ने डायल-112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। संभावना है कि संजय की कोई रेकी कर रहा था। फिलहाल अभी पुलिस जांच कर की।

कोई भी डर के मारे बस से बाहर नहीं निकला

जानकारी के मुताबिक पूरी बस सवारियों से भरी हुई थी। जब आरोपी व्यक्ति को गोलियां मार रहा था तो कोई भी डर के मारे बस से बाहर नहीं निकला। बस में बैठे ही किसी शख्स ने गोलियां मारते की वीडियो बनाई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी के हाथों में रिवॉल्वर है और पीठ पर बैग टांगा हुआ है। इस दौरान उसने जमीन पर गिरने के बाद भी व्यक्ति को गोली मारी। इसके बाद इधर-उधर घूमने लगा। थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी मृतक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। Jind Murder News

Anil Vij Raids in Kaithal: अचानक कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज ने की बड़ी कार्रवाही…

Hanumangarh News: घर में घुसकर धारदार हथियार से नानी-दोहिते पर हमला, दोहिते की मौत
Hanumangarh Murder News: गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। थाना क्षेत्र के गांव खोथांवाली में एक व्यक्ति ने आधी रात को घर में घुसकर धारदार हथियार से नानी-दोहिते पर हमला कर दिया। हमले में दोहिते की मृत्यु हो गई जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल मीणा, डीएसपी राहुल यादव, गोलूवाला थाना प्रभारी रमेश पन्नू और सदर थाना प्रभारी लाल बहादुर चंद्र मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य संकलित किए। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर टीमों का गठन कर पुलिस हत्या के मामले को ट्रेस करने में जुट गई। पुलिस ने आरोपी सुभाष सहारण (35) निवासी खोथांवाली को डिटेन कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। Hanumangarh News

हनुमानगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक राहुल यादव ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे से 2 बजे के बीच गांव खोथांवाली में सुभाष सहारण ने घर में घुसकर नानी-दोहिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोहिते जनक सोनी (18) पुत्र अमरचंद सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। पास में ही सो रही नानी निर्मला (65) पत्नी पृथ्वी सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो नानी-दोहिता लहूलुहान हालत में मिले।

ग्रामीणों ने दोनों को गोलूवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया | Hanumangarh News

ग्रामीणों ने दोनों को गोलूवाला के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने जनक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निर्मला को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। जहां से तबीयत बिगड़ने पर महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया। निर्मला की हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर गोलूवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल को सुरक्षित रखवाया।

मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। एसपी विकास सांगवान ने भी घटनास्थल पहुंच निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर हत्या की वारदात के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक जनक सोनी करीब 15 दिन पहले ही अपनी नानी निर्मला के पास खोथांवाली आया था। युवक कैंचियां कस्बे में किसी दुकान पर मजदूरी का काम करता था। Hanumangarh News

Breaking News: आतिशी इस दिन लेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ!

Murder : देवर ने कुल्हाड़ी से किया भाभी का कत्ल, क्षेत्र मे सनसनी!
Murder : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नोहर थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुरा में रिश्तों के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कृष्णा देवी शुक्रवार रात अपने घर में अकेली थी और सो रही थी। रात करीब दो बजे उसका देवर बेगराज नशे में धुत्त होकर आया और सोई हुई भाभी को गालियां निकालते हुए उस पर कुल्हाड़ी से चार-पांच बार वार किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन कृष्णा देवी को नोहर के राजकीय चिकित्सालय में लेकर आए। उपचार के दौरान कृष्णा देवी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। Hanumangarh News

नोहर थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुरा में रात्रि को हुई वारदात | Hanumangarh News

कृष्णा देवी का पति अपनी बेटियों से मिलने उनके ससुराल गया हुआ था, इसी दरम्यान छोटे भाई ने पीछे से उक्त वारदात को अंजाम दे दिया। नोहर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नोहर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि आरोपी बेगराज नशे में था और किसी वारदात को अंजाम देने की बात कह रहा था।

पुलिस ने आरोपी की खोजबीन के लिए टीम में गठित कर तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के अनुसार आरोपी को जल्द राउंडअप कर लिया जाएगा। इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में बेगराज के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। नोहर पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका कृष्णा देवी का शव परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पारिवारिक घरेलू कलह बताई जा रही है। Hanumangarh News

Mohammed Shami : मोहम्मद शमी के बड़े क्रिकेटरों पर इस आरोप से क्रिकेट जगत में मच गया हड़कंप!