Paris Olympics - Sach Kahoon Hindi
नीरज डायमंड लीग में थ्रो 89.49 के साथ दूसरे स्थान पर रहे
लुसाने (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में 89.49 थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें ब्रसेल्स में 14 सितंबर को होने वाले डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले के लिए शीर्ष छह में बने रहना होगा। स्विट्जरलैंड में लुसाने में शुक्रवार को डायमंड लीग 2024 की स्पर्धा में नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने डायमंड लीग एथलीट प्रतियोगिता में अपने स्वयं के पेरिस ओलिंपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो के रिकार्ड को तोड़ा।
नीरज चोपड़ा जहां अभी डायमंड लीग की प्वाइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं तो वहीं एंडरसन पीटर्स ने लुसाने डायमंड लीग में 90.61 मीटर का थ्रो करने के साथ पहले स्थान पर खत्म किया और फाइनल के लिए अपनी जगह को भी बना लिया है। वहीं जैकिब वैल्डिच ने 16 अंकों के साथ हैं अंक टेबल में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है। नीरज के अलावा जूलियन वेबर भी 14 अंकों पर हैं और फाइनल में पहुंचने की रेस में वह भी बने हुए हैं। नीरज लुसाने डायमंड लीग में अपने पुराने फॉर्म में भी दिखाई नहीं दिए। भारतीय एथलीट का पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर, पांचवे थ्रो में 85.58 मीटर भाला फेंका। इसके बाद अपने आखिरी थ्रो में नीरज शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर पहुंचे।
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर के शानदार थ्रो के साथ नया मीट रिकॉर्ड दर्ज करते हुए पहले स्थान पर रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 87.08 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई। पीटर्स शुरू से ही शांत दिखे और अपने दूसरे प्रयास में 88.49 मीटर के साथ इसे बेहतर करने से पहले 86.36 मीटर के थ्रो के साथ शानदार शुरूआत की। वेबर अपने दूसरे प्रयास में 87.08 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे और बाकी स्पर्धा में यह उनका सर्वश्रेष्ठ रहा।
लुसाने लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद, नीरज वर्तमान में ओवरआॅल स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर हैं और सितंबर में ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में डायमंड लीग खिताब जीता था।
मुकाबले के बाद नीरज ने कहा, ‘शुरूआत में बेहतर महसूस नहीं हो रहा था, लेकिन मैं अपने थ्रो से खुश हूं, खासकर अपने आखिरी प्रयास में दूसरे सर्वश्रेष्ठ थ्रो से। यह मुश्किल शुरूआत थी, लेकिन वापसी सच में अच्छी थी और मैंने जो जज्बा दिखाया उसका लुत्फ भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘भले ही मेरी शुरूआती थ्रो 80-83 मीटर के आसपास थी, लेकिन आखिरी दो प्रयासों में मैंने कड़ी मेहनत की और मजबूत प्रदर्शन किया। इस उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते समय, मानसिक रूप से मजबूत रहना और प्रतिस्पर्धी बने रहना बहुत ही अहम है।
नीरज ने 89.49 के रिकार्ड थ्रो के साथ डायमंड लीग के फाइनल में किया क्वालिफाई
लुसाने (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 थ्रो कर दूसरे के साथ फाइनल के लिये क्वालिफाई कर लिया है। स्विट्जरलैंड में लुसाने में शुक्रवार को डायमंड लीग 2024 की स्पर्धा में नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने डायमंड लीग मीटिंग सीरीज टेबल में शीर्ष छह में स्थान बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। नीरज ने इस थ्रो के साथ स्वयं के पेरिस ओलिंपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो के रिकार्ड को तोड़ा। भारतीय एथलीट का पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर, पांचवे थ्रो में 85.58 मीटर भाला फेंका। इसके बाद अपने आखिरी थ्रो में नीरज शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर पहुंचे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.61 मीटर थ्रो कर पहले स्थान पर रहे। डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला अगले महीने होगा।
PR Sreejesh Meets Narendra Modi : ओलिंपिक हॉकी के हीरो की सन्यांस की घोषणा पर प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बड़ी बात!
PR Sreejesh Meets Narendra Modi: नई दिल्ली (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी हॉकी टीम के हीरो पीआर श्रीजेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर बातचीत की। पीएम ने कहा, प्रतिष्ठित एथलीट ने खेलों में अपनी चतुराई दिखाई और अपनी टीम को सेमीफाइनल मैच हारने के बाद गोल होने से बचाया। पीआर श्रीजेश ने इस साल अपने करियर का अंतिम मैच ग्रीष्मकालीन खेलों में कांस्य जीतने वाले हॉकी मैच के साथ दर्शाया। Narendra Modi
हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 8 अगस्त को स्पेन के खिलाफ 2-1 की जीत के साथ इतिहास रचा था। यह ओलंपिक में देश का लगातार दूसरा कांस्य पदक रहा।
एक मीडिया रिपोर्ट में अपने आवास पर भारतीय ओलंपिक दल से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पूछा, ‘‘श्रीजेश आपने ये रिटायर होने का फैसला पहले ही कर लिया था?’’ हॉकी टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ये टीम आपको मिस करेगी लेकिन आपकी टीम से ये शानदार विदाई रही, टीम को बधाई।’’ 36 वर्षीय पीआर श्रीजेश ने कहा, ‘‘पिछले कई सालों से सोच रहा था, मेरी टीम ने बोला, भाई कब छोड़ेगा।’’ Narendra Modi
#WATCH | PM Narendra Modi interacted with PR Sreejesh, who played the final match of his career at the Bronze-winning Hockey match at the Paris Olympics, during his interaction with the Indian Olympic contingent at his residence. pic.twitter.com/of12RIQLuj
— ANI (@ANI) August 16, 2024
रिपोर्ट में उन्होंने बताया, वह 2002 में प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए और 2004 में जूनियर टीम में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी ने इस बात पर जोर दिया कि वह एक अच्छे मंच से संन्यास लेना चाहते थे और ओलंपिक इस निर्णय के लिए सबसे अच्छी जगह थी। Narendra Modi
#WATCH | PM Narendra Modi interacted with the Indian contingent that participated in #ParisOlympics2024, at his residence.
He said, "… It is an honour to have you all here… PR Sreejesh proved why he is known as 'The Wall'. Everyone who won a medal and even those who lost by… pic.twitter.com/8XMThnk67F
— ANI (@ANI) August 16, 2024
मीडिया रिपोर्ट में प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘‘आप सभी का यहां होना सम्मान की बात है…पीआर श्रीजेश ने साबित कर दिया कि उन्हें ‘द वॉल’ क्यों कहा जाता है। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों और यहां तक ​​कि एक अंक से हारने वाले खिलाड़ियों ने भी दोहराया कि यह गाथा तब तक नहीं रुकेगी जब तक वे स्वर्ण पदक नहीं जीत लेते।’’ Narendra Modi
Rakhi 2024: जानें, कब है राखी, उसका समय और बहनों के लिए क्या हों खास उपहार!
Paris Olympics : 16 खेलों में कुल 117 भारतीय एथलीट और स्थान 71वां!
Paris Olympics 2024 : पदक तालिका में 6 पदकों के साथ पाक से भी पीछे भारत
पेरिस (फ्रांस)। भारत का पेरिस ओलंपिक में अभियान एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल छह पदकों के साथ समाप्त हो गया। लेकिन दोहरी पदक संख्या का आंकड़ा काफी दूर रह गया। भारत टोक्यो ओलंपिक के पिछले सात पदकों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया। इन खेलों में भारत की पदक उम्मीदों पर महिला पहलवान विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन अधिक होने का मामला काफी भारी पड़ा। Paris Olympics
हालांकि विनेश की संयुक्त रजत मिलने के अपील पर फैसला होना अभी बाकी है। विनेश के मामले पर चर्चा अभी काफी दिनों तक चलेगी। पेरिस ओलंपिक शुरु होने से पहले इस बात को बड़े जोर-शोर से दावा किया जा रहा था कि भारत इस बार ओलंपिक में दोहरी पदक संख्या का आंकड़ा जरुर पार करेगा। लेकिन अंत में जाते-जारी स्थिति छह पदक की रह गई जिसमें कोई स्वर्ण पदक शामिल नहीं था।
स्वर्ण की सबसे बड़ी उम्मीद भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा रजत पर ठिठक कर रह गए। भारत के हिस्से पांच कांस्य पदक आए जिसमें दो तो निशानेबाज मनु भाकर ने ही दिलाए। भारत पदक तालिका में छह पदकों के साथ 71वें स्थान पर रहा जो कहीं से भी यह उम्मीद नहीं जगाता है कि भारत भविष्य में खेल महाशक्ति बनेगा। पाकिस्तान अंक तालिका में एक स्वर्ण पदक के साथ 62वें नंबर पर रहा। भारत टोक्यो ओलंपिक 2021 में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने से थोड़ा पीछे रह गया, जब उन्होंने सात पदक (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) हासिल किए और 48वें स्थान पर रहा था।
भारतीयों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:- Paris Olympics
मनु भाकर स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीते।
मनु भाकर ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं।
मनु भाकर सरबजोत सिंह ने ओलंपिक में भारत का पहला निशानेबाजी टीम पदक जीता।
21 साल और 24 दिन की उम्र में, अमन सहरावत व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के सबसे कम उम्र के पदक विजेता बने।
1972 के म्यूनिख के बाद पहली बार, भारत ने पुरुष हॉकी में लगातार दो ओलंपिक पदक जीते।
भारत ने 52 वर्षों में पहली बार हॉकी में आस्ट्रेलिया को हराया।
नीरज चोपड़ा स्वतंत्र भारत के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते।
उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत मिक्स्ड टीम तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे, जो तीरंदाजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
शूटिंग में तीन पदक जीतने के बाद, भारत ने ओलंपिक के संस्करण में किसी एक खेल में सर्वाधिक मेडल जीते।
मनिका बत्रा ओलंपिक एकल वर्ग में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी। Paris Olympics
Heavy Rainfall Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, फंसे लोग! IMD ने जारी किया अलर्ट
Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने कहा, मैं अभिभूत हूँ! स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत
Paris Olympics 2024 : नई दिल्ली (फ्रांस)। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों का शनिवार की सुबह पेरिस से यहां पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में हवाई अड्डे पर मौजूद खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय टीम स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2-1 को हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी। Indian Hockey Team
भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद लौटेंगे।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। कांस्य पदक के मैच में दोनों गोल करने वाले हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा कि हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरुरतें पूरी की गई। हम धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे। हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे। उन्होंने कहा कि इस स्वागत से टीम अभिभूत है।
भारतीय उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को एक-दूसरे पर अटूट विश्वास था कि एक गलती करेगा तो दूसरा संभाल लेगा। इसी से हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के खिलाफ मैच में हमने बहुत अच्छा खेला। मिडफील्ड, डिफेंस, फॉरवर्ड सभी में कमाल का तालमेल था और कोई विफल रहता तो हमारे पास श्रीजेश थे जिन्होंने कई बार हमें संकट से निकाला है। Indian Hockey Team
Paris Olympics : कांस्य पदक विजेता अमन ने किया सनसनीखेज खुलासा! वो भी हो सकते थे डिसक्वालीफाई!
Paris Olympics : कांस्य पदक विजेता अमन ने किया सनसनीखेज खुलासा! वो भी हो सकते थे डिसक्वालीफाई!
Paris Olympics : पेरिस (फ्रांस)। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती का कांस्य पदक दिलाने वाले अमन सहरावत (Aman Sehrawat) को 4-6 किलो वजन खोना पड़ा। सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से हारने के बाद अमन का वजन 61.5 किलो आया था। अब कांस्य पदक के प्लेऑफ के लिए मैट पर उतरने से पहले उनके सामने वजन कम करने की चुनौती थी। ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी अमन ने दस घंटे के भीतर 4.6 किलो वजन कम किया क्योंकि उन्हें 57 किलोवर्ग के मुकाबले में उतरना था। Aman Sehrawat
दूसरे दिन सुबह वजन किया गया तो कोच जगमंदर सिंह और वीरेंदर दहिया ने राहत की सांस ली क्योंकि अमन का वजन निर्धारित सीमा के भीतर आया। कुछ दिन पहले ही विनेश फोगाट सौ ग्राम वजन अधिक पाए जाने के कारण फाइनल से अयोग्य करार दी गई थी।
एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया
अमन ने ‘मिशन’ की शुरुआत डेढ़ घंटे अपने दो सीनियर कोचों के साथ मैट पर अभ्यास करने के साथ की। इसके बाद एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया। चूंकि पसीने से भी वजन कम होता है तो आधा घंटे के ब्रेक के बाद पांच पांच मिनट के पांच ‘सौना बाथ’ सत्र हुए। आखिरी सत्र के बाद अमन का वजन 900 ग्राम अधिक था तो उनकी मालिश की गई और कोचों ने उसे हल्की जॉगिंग करने के लिए कहा। इसके बाद 15 मिनट दौड़ लगाई। सुबह 4:30 तक उसका वजन 56.9 किलो आ गया।
इस दौरान उसे गर्म पानी के साथ नींबू और शहद और थोड़ी कॉफी दी गई। अमन उसके बाद सो ही नहीं सका। उसने कहा कि मैंने कुश्ती के मुकाबलों के वीडियो पूरी रात देखे। कोच ने कहा कि हम हर घंटे उसका वजन जांचते रहे। पूरी रात और दिन भर भी नहीं सोए। विनेश के साथ जो हुआ, उसके बाद तनाव था। वैसे वजन कम करना रुटीन का हिस्सा होता है लेकिन इस बार हम एक और पदक यूं नहीं गंवाना चाहते थे। Aman Sehrawat
Independence Day 2024 : देशभक्ति की भावना जगाने को हरियाणा के स्कूलों के लिए ये आदेश जारी!
Vinesh Phogat Plea : विनेश फोगट की अपील हुई स्वीकार! आज हो सकती है सुनवाई
Vinesh Phogat Plea : नई दिल्ली (एजेंसी)। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में विनेश फोगट की अपील स्वीकार कर ली गई है और इस अपील की सुनवाई आज हो सकती है, यह 9 अगस्त (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास है। अंतरिम फैसला सुनवाई के करीब एक घंटे बाद आने की संभावना जताई जा रही है। यह विनेश फोगट और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के लिए एक बड़ी राहत की बात है, क्योंकि सीएएस ने गुरुवार को अपने शुरूआती आकलन में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती में संयुक्त रजत पदक की मांग करने की विनेश की याचिका को सही पाया और इसे स्वीकार कर लिया। Vinesh Phogat Plea
गुरुवार को अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले से 4 घंटे पहले विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य करार दे दिया गया था। क्योंकि भारतीय पहलवान को वजन मापने की प्रक्रिया में 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था और वह पास नहीं हो पाई थी। ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के बावजूद कम से कम रजत पदक सुनिश्चित करने के बावजूद उनसे पोडियम स्थान छीन लिया गया। Vinesh Phogat Plea
CM Nayab Singh Saini: कुश्ती को अलविदा कह चुकी विनेश फोगाट के लिए सीएम नायब सैनी ने किया ये बड़ा ऐला…
Paris Olympics: हॉकी के फाइनल में पहुंचा जर्मनी, अब कांस्य के लिए खेलेगी भारतीय टीम
Paris Olympics:पेरिस (एजेंसी)।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल में पहुंचे जर्मनी का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। वहीं भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए स्पेन से भिड़ेगी। मंगलवार यहां खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कर भारत को बढ़त दिलाई। यह पेरिस 2024 पुरुष हॉकी टूनार्मेंट में उनका आठवां गोल था। इस के साथ ही वह ओलंपिक में सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरिंग चार्ट में शीर्ष पर पहुंचा गये है। पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ हावी रहा। हॉकी के फाइनल में पहुंचा जर्मनी, अब कांस्य के लिए भारतीय टीम खेलेगी।
हालांकि, दूसरे क्वार्टर में केवल तीन मिनट में, गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह की मदद से पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोलकर बराबरी की। चौथे क्वार्टर में मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल करके गत विश्व चैंपियन जर्मनी को निर्धारित समय के अंतिम क्वार्टर में बढ़त दिला दी।
Paris Olympics: विनेश फोगाट ने 15 सेकंड में इस तरह पलट दी पूरी बाजी, वर्ल्ड चैंपियन को दी मात
पेरिस (एजेंसी)। Paris Olympics: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 कुश्ती मुकाबले में जापान की टोक्यो 2020 चैंपियन युई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये पहले पीरियड के बाद सुसाकी ने मुकाबले में 1-0 से बढ़त बना ली। हालांकि विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए जापानी पहलवान को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। Paris Olympics
वह अंतिम आठ में 2019 की यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से भिड़ेंगी। युई सुसाकी न केवल मौजूदा ओलंपिक चैंपियन थीं बल्कि वह इस श्रेणी में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं।
भारतीय पुरुष टीम को प्री-क्वार्टरफाइनल में चीन से मिली हार | Paris Olympics
शरत कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को पेरिस ओलंपिक में मंगलवार को हुये राउंड आॅफ 16 मुकाबले में चीन से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टेबल टेनिस में भारत का अभियान समाप्त हो गया हैं। आज यहां हुये मुकाबले में देसाई और ठक्कर युगल प्रतियोगिता का पहला मैच मा लोंग और वांग चुकिन के खिलाफ सीधे गेम (11-2, 11-3, 11-7) में हार गए।
इसके बाद शरत कमल पेरिस 2024 एकल स्वर्ण पदक विजेता फैन जेंडॉन्ग के खिलाफ शुरूआती बढ़त लेने के बावजूद, चीनी पैडलर ने दूसरा मैच 9-11, 11-7, 11-7, 11-5 से जीत लिया। तीसरे गेम में, ठक्कर का वांग चुकिन से कोई मुकाबला नहीं था। वांग चुकिन ने 11-9, 11-6, 11-9 से जीत हासिल की। इस हार से भारतीय पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ियों का पेरिस ओलंपिक में अभियान समाप्त हो गया।
किरण पहल 400 मीटर के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकी
भारतीय धावक किरण पहल मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 400 मीटर रेपेचेज राउंड की हीट 1 में छठे स्थान पर रहीं। आज यहां हुई स्पर्धा में पहल ने रेपेचेज राउंड में 52.59 सेकेंड का समय लिया। जोकि पहले राउंड में उनके 52.51 सेकेंड के समय से कम था। 24 वर्षीय पहल सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई, क्योंकि प्रत्येक हीट से केवल शीर्ष एथलीटों के साथ-साथ रेपेचेज में दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ही आगे बढ़ते हैं। Paris Olympics
यह भी पढ़ें:– Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में छा गया पानीपत का ये छोरा! फेंका, पहला ही ‘फाइनल’
Paris Olympics: कब कब प्रेगनेंट महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जीते पदक? तलवारबाजी और घुड़सवारी जैसे इवेंट में भी दिखाया जलवा
(सच कहूं/अनु सैनी)। Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली इजिप्ट की तलवारबाज नाडा हाफेज के जज्बे की सब सराहना कर रहे हैं। नाडा हाफेज ने 7 महीने की प्रेगनेंसी के बाद भी न केवल प्रतियोगिता में भाग लिया, बल्कि पहला मैच भी जीतने में सफल रही। 26 साल की नाडा अंतिम 16 दौर में हार कर पदक की दौड़ से जरूर बाहर हो गई, लेकिन उन्होंने अपने जज्बे से लाखों करोड़ों दिल जीत लिए। Paris Olympics
वहीं नाडा हाफेज से पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब महिला खिलाड़ियों ने प्रेगनेंट होने के बाद भी ओलंपिक में अपना दम-खम दिखाया है। नीदरलैंड्स की एंकी वैन ग्रुसवेन ने तो 2004 एथेंस खेलों में 5 माह की प्रेगनेंसी में घुड़सवारी की और गोल्ड मेडल जीता। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसी ही 10 महिला खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे। Paris Olympics
मैग्डा जूलिन: स्वीडन की मैग्डा जूलिन ने 4 महीने की प्रेगनेंसी के साथ 1920 के ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत फिगर स्केटर के रूप में भाग लिया था। उस वर्ष एंटवर्प में हुए खेलों में उन्होंने स्वर्ण पद जीता। वहीं स्वीडिश ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार जूलिन ने 90 की उम्र में भी स्केटिंग जारी रखी और 96 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।
कॉर्नेलिया पफोहल: जर्मन तीरंदाज कॉर्नेलिया पफोहल ने प्रेग्नेंट होने के दौरान दो बार ओलंपिक में भाग लिया। वह अपनी प्रेगनेंसी की शुरूआत में 2000 सिडनी ओलंपिक में पहुंची थी। सिडनी गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 4 साल बाद एथेंस खेलों में उन्होंने 7 महीने की प्रेगनेंसी के बावजूद भाग लिया हालांकि वह कोई पदक नहीं जीत पाई।
एंकी वैन ग्रुसवेन: नीदरलैंड्स की घुड़सवार एंकी वैन ग्रुसवेन ने सिडनी, एथेंस और हांगकांग में ओलंपिक खेलों में 300 पदक जीते हैं। 2004 के एथेंस खेलों के दौरान उन्होंने अपनी 5 महीने की प्रेगनेंसी के दौरान घुड़सवारी की और स्वर्ण पदक भी हासिल किया।
क्रिस्टी मूर: कनाडाई कर्लर क्रिस्टी मूर ने 2010 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों में 5 महीने की प्रेगनेंट होने पर भी भाग लिया था, उन्होंने वैंकूवर खेलों में रजत पदक जीता था। Paris Olympics
एमिली कोबर: स्नोबोर्डिंग चैंपियन एमिली कोबर ने 2006 के तुरिन शीतकालीन ओलंपिक खेलों में जर्मनी का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय वह 2 महीने की गर्भवती थी। क्वार्टर फाइनल में गिरने के बावजूद उन्होंने निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दिया और रजत पदक जीतने में सफल रही।
नूर सूयार्नी मोहम्मद ताइबी: शार्पशूटर नूर सूयार्नी मोहम्मद ताइबी ने 8 महीने की प्रेगनेंसी के दौरान मलेशिया की ओर से 2012 लंदन ओलंपिक में शिरकत की। खेलों से पहले उन्होंने बताया था कि उनके पहले बच्चे की प्रेगनेंसी से अतिरिक्त वजन ने उनकी शूटिंग में अतिरिक्त स्थिरता ला दी।
मार्टिना वाल्सेपिना: शॉर्ट ट्रैक स्पीड-स्केटर मार्टिना वाल्सेपीना ने 17 साल की उम्र में 2010 वेंकूवर विंटर ओलंपिक खेलों में इटली का प्रतिनिधि किया। 2014 सोची विंटर गेम्स के समय उनके गर्भ में एक नहीं बल्कि दो जुड़वा बच्चे थे फिर भी वह रूस से कांस्य पदक लेकर घर पहुंची।
अन्ना-मारिया जोहानसन: स्वीडिश हैंडबॉल खिलाड़ी अन्ना मारिया जोहानसन ने 3 महीने की प्रेगनेंट होते हुए भी 2012 लंदन ओलंपिक में भाग लिया था। खेलों में अपनी भागीदारी के बाद उन्होंने मां बनने के लिए एक साल की छुट्टी ली और फिर अपने खेल में वापस लौट आई। Paris Olympics
किम रोड़े: अमेरिकी शूटिंग टीम की सदस्य किम रोड़े ने लगातार 6 ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण सहित 6 पदक जीते हैं। वॉल्स की तरह इन्हें लंदन ओलंपिक के कुछ सप्ताह बाद पता चला कि खेलों के दौरान वह प्रेग्नेंट थी, और वॉल्श की तरह उन्होंने भी गोल्ड मेडल पर निशाना साधा।
केरी वॉल्श जेनिंग्स: अमेरिका की वॉलीबाल खिलाड़ी केरी वॉल्स जेनिंग्स ने 2012 के लंदन ओलंपिक में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह मैचों के दौरान प्रेग्नेंट थी, लेकिन फिर भी उनकी टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।
यह भी पढ़ें:– राष्ट्रपति मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
पेरिस (सच कहूँ न्यूज)। Paris Olympics:  भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इससे पहले यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में दोनों टीम निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर रही थी। शूटआउट में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाद्याय और राज पाल कुमार ने गोल दागे। वहीं ब्रिटेन के लिए जेम्स अलबेरी ने चैक वाललेस गोल किया। शानदार फॉर्म में चल रहे हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। ओलंपिक में यह उनका सातवां गोल था। वहीं ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक दो मिनट पहले स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
अमित रोहिदास को 17वें मिनट में बाहर भेज दिया गया। इसके बाद भारतीय टीम मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेला। तीसरे और चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन के अधिक समय अपने पास गेंद रखते हुए आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया। लेकिन उसके खिलाड़ी भारत की मजबूत रक्षापंक्ति को नहीं भेंद पाये। चौथे क्वार्टर के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।Paris Olympics
A long-awaited win against Australia! 💪🏼🫡
Our boys delivered one of their best attacking performances of the tournament.
After 52 years, we finally triumphed over Australia at the Olympics! This five-goal thriller was worth the wait. Harmanpreet Singh and Abhishek’s goals,… pic.twitter.com/J1oTHuI8t2
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2024
निशांत देव मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में हारे | Paris Olympics
भारतीय मुक्केबाज निशांत देव को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 71 किलो वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मेक्सिको के मार्को वर्डे के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ओलंपिक में भारत की पुरुष मुक्केबाजी में चुनौती समाप्त हो गई है। पर्दापण ओलंपिक में निशांत ने शुरूआती राउंड में अपने आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया और मार्को वर्डे के खिलाफ लगातार बेहतरीन पंचों का इस्तेमाल किया।
दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज मार्को वर्डे भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ शुरूआत से ही रक्षात्मक रहे। तीसरे राउंड में मार्को वर्डे ने निशांत के खिलाफ बढ़त बना ली और अंत में निशांत देव को हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को हुए एक करीबी मुकाबले में निशांत ने सातवीं वरीयता प्राप्त इक्वाडोर के मुक्केबाज को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। Paris Olympics
यह भी पढ़ें:– Post Office RD Scheme : रोजाना जमा करें 50 रुपये, मैच्योरिटी पर पाएं इतने लाख रुपये, पढ़ें और पाएं पूरी जानकारी
Paris Olympics: दो ओलंपिक पदक जीतने के बाद मनु भाकर ने कह दी ये बड़ी बात
Paris Olympics:  नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज) भारतीय महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की समाप्ति के बाद कहा कि उनके लिये दो ओलंपिक पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है। 22 साल की उम्र में मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एक ही ओलंपिक खेलों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहली भारतीय हैं।
Long Life Kaise Jiye: लंबा जीवन जीने के लिए एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि ये आदतें भी होंगी अपनानी, जवां नजर आएंगे आप
उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ये पदक अर्जित किए। हालाँकि वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर तीसरा पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन मनु के प्रदर्शन ने उन्हें एक ओलंपिक में सबसे सफल भारतीय एथलीट के रूप में स्थापित किया। मनु भाकर ने कहा, ‘मैंने यहां पेरिस में जो हासिल किया है, उस पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है। दो ओलंपिक पदक जीतना एक सपना सच होने जैसा है और जबकि मैं तीसरे के बहुत करीब थी। यह हमारे कोचों के समर्थन और हम पर उनके विश्वास के बिना संभव नहीं होता। Paris Olympics
मैं एनआरएआई, ओजीक्यू, एसएआई,खेल मंत्रालय, हमारे प्रायोजकों और हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद देना चाहती हूं। मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है, लेकिन अब आराम करने और जो मैंने हासिल किया है उसका जश्न मनाने का समय है। 2020 टोक्यो ओलंपिक में असफलताओं का सामना करने के बाद मनु ने मजबूत वापसी के लिए अपने कौशल और मानसिक खेल को परिष्कृत किया। पेरिस 2024 में अपने दो पदकों के साथ मनु एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं।