NEET UG Exam - Sach Kahoon Hindi

NEET UG 2026 Re-Exam: हनुमानगढ़ जिले में 7 केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई री-नीट यूजी परीक्षा-2026
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। NEET UG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित री-नीट यूजी परीक्षा-2026 रविवार को जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिला मुख्यालय के जंक्शन एवं टाउन क्षेत्र में बनाए गए 7 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए तथा केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करवाई गई। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय एवं सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों के बाहर छाया के लिए टेंट लगाए गए, जबकि परीक्षा कक्षों में प्रत्येक टेबल पर पानी की बोतल की व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2641 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2395 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस प्रकार 90.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 246 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गर्इं।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एसपी मीना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने, अनुशासन बनाए रखने तथा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों के अनुसार जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना या गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

बंद रहे साइबर कैफे, ई-मित्र केन्द्र

निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर के दायरे में स्थित ई-मित्र केन्द्र, फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे तथा अन्य इंटरनेट आधारित सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखे गए। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोशल मीडिया एवं आॅनलाइन माध्यमों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाहों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

प्रधान ने नीट (यूजी) परीक्षा के निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को लिखा पत्र
नई दिल्ली। New Delhi News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की आगामी 21 जून को फिर से करायी जा रही परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए राज्यों से सहयोग देने का अनुरोध किया है। प्रधान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप-राज्यपालों तथा प्रशासकों को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए उनसे उम्मीदवारों की सुविधा और भलाई के लिए परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

श्री प्रधान ने पत्र में लिखा, ''वर्तमान में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में परीक्षा संचालित करने वाले जिला अधिकारियों और सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थानों को उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने की कृपा करें। इनमें सुरक्षित पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, चालू पंखे/कूलर, साफ शौचालय, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यकता पड़ने पर पोर्टेबल शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।''

छात्रों के हित और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए प्रधान ने सभी राज्य सरकारों से यह आग्रह भी किया है कि परीक्षा के दिन 21 जून को अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। शिक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी राज्य पुन: आयोजित की जा रही नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। नीट यूजी परीक्षा गत तीन मई को आयोजित की गयी थी लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इसे रद्द कर दिया था और 21 जून को पुनर्परीक्षा कराने की घोषणा की थी।

NEET UG Exam: नीट-यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, 6 केंद्रों पर 2451 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। NEET UG Exam: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2451 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से समन्वयक प्रिंसिपल प्रदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर समयबद्ध प्रवेश और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा लिखित या मुद्रित सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर, बैग, पर्स, बेल्ट, कैमरा, आभूषण सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्रों में पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। खाद्य सामग्री और पारदर्शी पानी की बोतल को छोड़कर अन्य कोई वस्तु अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ अनुचित साधनों के उपयोग के तहत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और बिना अधिकृत पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग सेंटरों का संचालन बंद रहेगा। 200 मीटर के भीतर वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगाई गई है, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

सुबह 11 बजे से शुरू होगी एंट्री, 1:30 बजे बंद होंगे गेट

परीक्षा के दिन 3 मई को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए उनकी परीक्षा शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। सरसा में राजकीय नेशनल कॉलेज सरसा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक शाह सतनाम सिंह चौक, राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन बरनाला रोड, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा व पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैै।

वाई-फाई, मोबाइल और लाउडस्पीकर पर भी रोक

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के वाई-फाई उपकरण, मोबाइल फोन, अन्य संचार साधनों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। साथ ही लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक रहेगी, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी दिशा-निर्दशों का पालन करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करें।

एडीसी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल सुविधा, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों की अलग-अलग लाइन लगवाकर बायोमैट्रिक जांच के बाद प्रवेश देने को कहा। इस दौरान डीएसपी आदर्शदीप सिंह, एनटीए समन्वयक प्रदीप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NEET UG Exam: जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के बीच संपन्न हुई नीट की परीक्षा
42 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, सिटी कोऑर्डिनेट सहित अन्य ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। NEET UG Exam 2025: एमबीबीएस में दाखिले के लिए एनटीए द्वारा नीट एग्जाम (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) जनपद में रविवार को कराया गया। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। जिले में सात केंद्रों पर पंजीकृत 2477 परीक्षार्थियों में से 2435 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। कुछ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। प्रशासनिक अफसरों के अलावा परीक्षा की सख्ती के बीच संपन्न कराने सिटी कोऑर्डिनेटर वाले एशियन स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह यादव, नोडल अधिकारी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. अरविंद कुमार उपाध्याय ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा किया। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों को खोला गया। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच तक हुई। सभी केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सख्ती के बीच परीक्षा संपन्न कराई। Firozabad News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी – 2025) का आयोजन देशभर में कराया गया। इधर जनपद में भी सात केंद्रों दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज फिरोजाबाद , राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जलेसर रोड फिरोजाबाद , पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज फिरोजाबाद, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, सीएल जैन डिग्री कॉलेज फिरोजाबाद पर परीक्षा करवाई गई। सबसे अधिक परीक्षार्थी केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में तरह सबसे कम आईटीआई कॉलेज जलेसर रोड में थे। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– क्रेडिट कार्ड का चार्ज माफ करवाने का झांसा ठगी करने के आरोपी गिरफ्तार

NEET UG 2024 Result : नीट-यूजी एग्जाम रिजल्ट घोषित ! चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी-2024 की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के परिणाम शहर और परीक्षा केंद्र स्तर पर शनिवार को अपनी बेवसाइट पर जारी कर दिए। स्नातक स्तर के मेडिकल और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के परिणाम शहर और परीक्षा केंद्र स्तर पर विद्यार्थियों की पहचान उजागर किए बिना बेवसाइट पर डाल (अपलोड) दिए गए हैं। NEET UG 2024 Result

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बड़े पैमाने पर कथित कदाचार और अन्य अनियमितताओं के कारण नीट-यूजी 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग और अन्य याचिकाओं पर संबंधित पक्षों की घंटों दलीलें सुनने के बाद 18 जुलाई को यह निर्देश दिया था। नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं की ओर से सभी परिणाम परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र के आधार पर अलग-अलग घोषित करने की गुहार लगाई गई थी। पीठ ने तब कहा था कि वह इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को जारी रखेगी।

24 जुलाई को बड़ा फैसला आने की उम्मीद | NEET UG 2024 Result

उस दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और पटना पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज आपराधिक मुकदमों से संबंधित जांच की प्रगति और अन्य पहलुओं पर गौर करेगी और इस मामले को भोजनावकाश से पहले निपटने की कोशिश की जाएगी। माना जा रहा है कि 24 जुलाई से नीट यूजी परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग शुरू होने से पहले शीर्ष अदालत कोई बड़ा फैसला सुना सकती है।

गौरतलब है कि नीट यूजी की परीक्षा 05 मई को देश के 571 शहरों में 4,750 केन्द्रों पर हुई थी और इसमें 23.33 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। नीट-यूजी की परीक्षा 14 विदेशी केन्द्रों पर भी आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1,563 उम्मीदवार पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

इन परिणामों में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस परिणाम में उन तीन सेंटर्स के डाटा का आंकलन किया गया, जहां पर गड़बड़ी की सबसे ज्यादा शिकायत मिली थी। इनमें बहादुरगढ़ का हरदयाल पब्लिक स्कूल, हजारीबाग का ओएसिस पब्लिक स्कूल और गोधरा का झालाराम इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। बहादुरगढ़ के स्कूल से सबसे ज्यादा टॉपर्स आए थे, जबकि ओएसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसी स्कूल के बाहर नीट का जला हुआ पेपर भी पाया गया था।

सेंटर वाइज अपलोड रिजल्ट के आने के बाद लोगों की निगाहें बहादुरगढ़ के हरदयाल पब्लिक स्कूल पर टिकी थीं। यहां परीक्षा देने वाले छात्रों में से चार उम्मीदवारों को 720 में से 720 अंक मिले थे, जबकि दो उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक मिले थे। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे गणितीय रूप से असंभव बताया गया था। हालांकि अब घोषित परिणाम के मुताबिक, यहां पर 494 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से महज एक छात्र के 682 अंक हैं, जबकि 13 छात्रों के अंक 600 से अधिक हैं। NEET UG 2024 Result