Paris 2024 Olympics - Sach Kahoon Hindi

Paris Olympics : कांस्य पदक विजेता अमन ने किया सनसनीखेज खुलासा! वो भी हो सकते थे डिसक्वालीफाई!
Paris Olympics : पेरिस (फ्रांस)। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती का कांस्य पदक दिलाने वाले अमन सहरावत (Aman Sehrawat) को 4-6 किलो वजन खोना पड़ा। सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से हारने के बाद अमन का वजन 61.5 किलो आया था। अब कांस्य पदक के प्लेऑफ के लिए मैट पर उतरने से पहले उनके सामने वजन कम करने की चुनौती थी। ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी अमन ने दस घंटे के भीतर 4.6 किलो वजन कम किया क्योंकि उन्हें 57 किलोवर्ग के मुकाबले में उतरना था। Aman Sehrawat

दूसरे दिन सुबह वजन किया गया तो कोच जगमंदर सिंह और वीरेंदर दहिया ने राहत की सांस ली क्योंकि अमन का वजन निर्धारित सीमा के भीतर आया। कुछ दिन पहले ही विनेश फोगाट सौ ग्राम वजन अधिक पाए जाने के कारण फाइनल से अयोग्य करार दी गई थी।

एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया

अमन ने ‘मिशन’ की शुरुआत डेढ़ घंटे अपने दो सीनियर कोचों के साथ मैट पर अभ्यास करने के साथ की। इसके बाद एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया। चूंकि पसीने से भी वजन कम होता है तो आधा घंटे के ब्रेक के बाद पांच पांच मिनट के पांच ‘सौना बाथ’ सत्र हुए। आखिरी सत्र के बाद अमन का वजन 900 ग्राम अधिक था तो उनकी मालिश की गई और कोचों ने उसे हल्की जॉगिंग करने के लिए कहा। इसके बाद 15 मिनट दौड़ लगाई। सुबह 4:30 तक उसका वजन 56.9 किलो आ गया।

इस दौरान उसे गर्म पानी के साथ नींबू और शहद और थोड़ी कॉफी दी गई। अमन उसके बाद सो ही नहीं सका। उसने कहा कि मैंने कुश्ती के मुकाबलों के वीडियो पूरी रात देखे। कोच ने कहा कि हम हर घंटे उसका वजन जांचते रहे। पूरी रात और दिन भर भी नहीं सोए। विनेश के साथ जो हुआ, उसके बाद तनाव था। वैसे वजन कम करना रुटीन का हिस्सा होता है लेकिन इस बार हम एक और पदक यूं नहीं गंवाना चाहते थे। Aman Sehrawat

Independence Day 2024 : देशभक्ति की भावना जगाने को हरियाणा के स्कूलों के लिए ये आदेश जारी!

Paris Olympics 2024 : इस भारतीय पहलवान को बड़ा झटका! नहीं खेल पाएंगी फाइनल! जानिए क्यों?
Paris Olympics 2024 : विनेश फोगट महिला कुश्ती 50 किग्रा से डिस्क्वालीफाई!

पेरिस ओलंपिक में भारत को एक गोल्ड से महरूम होना पड़ा क्योंकि अपने अंतिम कुश्ती मैच से कुछ घंटे पहले ही भारतीय पहलवान (Indian wrestler) विनेश फोगट को 50 किग्रा कुश्ती प्रतियोगिता से अयोग्य करार दे दिया गया, क्योंकि उनका वजन 50 किग्रा से अधिक पाया गया। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। Vinesh Phogat

Indian Wrestler Vinesh Phogat disqualified from the Women’s Wrestling 50kg for being overweight.

It is with regret that the Indian contingent shares news of the disqualification of Vinesh Phogat from the Women’s Wrestling 50kg class. Despite the best efforts by the team through… pic.twitter.com/xYrhzA1A2U

— ANI (@ANI) August 7, 2024

रिपोर्ट में भारतीय ओलंपिक संघ के हवाले से बताया गया, ‘‘यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।’’ Vinesh Phogat

Gogamedi Mela 2024 : गोगामेडी मेला यात्रियों को रेलवे की ये स्पेशल सौगात!

Paris Olympics 2024 : पहले ही दिन छाई ओलंपिक में हरियाणा की बेटी! जगाई गोल्ड मेडल की उम्मीद!
Paris Olympics 2024 : महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में क्वालिफाई

पेरिस (एजेंसी)। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। रविवार 28 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से होने वाले इवेंट के फाइनल में उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतने का होगा। मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 अंक हासिल किए और 45 निशानेबाजों में तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में दूसरे भारतीय निशानेबाज रिधम सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच सके। सांगवान 573 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहे। टॉप-8 निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। मनु गोल्ड मेडल ला सकती हैं। इससे पहले पेरिस ओलिंपिक-2024 का पहला गोल्ड मेडल चीन ने जीता था। Paris Olympics 2024

??Update: 10M AIR PISTOL WOMEN'S QUALIFICATION Results ??

– @realmanubhaker finished 3rd with a score of 580
– @SangwanRhythm finished 15th with a total score of 573

Manu Bhaker qualified for the finals, also shooting the highest number of Perfect Scores (27). pic.twitter.com/OyD3tqeOkQ

— SAI Media (@Media_SAI) July 27, 2024

10 मीटर राइफल मिश्रित शूटिंग स्पर्धा में चीनी टीम चैंपियन बनी। कोरिया गणराज्य दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। इन खेलों का पहला पदक कजाख टीम ने जीता था। इसी स्पर्धा में भारतीय जोड़ी छठे और 12वें स्थान पर रही। भारत की टीम-2 की रमिता (314.5) और अर्जुन (314.2) कुल 628.7 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं, जबकि टीम-1 की एलावेनिल (312.6) और संदीप (313.7) की जोड़ी कुल 626.3 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहीं। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज सर्बजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। सर्बजोत नौवें और अर्जुन 18वें स्थान पर रहे। Paris Olympics 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भेजा सिरसा की बेटी तीरंदाज भजन कौर के घर पांच किलो घी, जानें क्यों?

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भेजा सिरसा की बेटी तीरंदाज भजन कौर के घर पांच किलो घी, जानें क्यों?
Paris Olympics 2024 : सिरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। ओलम्पिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से फ्रांस की राजधानी पेरिस में आरम्भ हो चुका है। ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली तीरंदाज भजन कौर के परिजनों को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बधाई संदेश व 05 किलो वीटा घी भेंट स्वरूप भेजा। जुड्डो प्रशिक्षका सीमा रानी के नेतृत्व में क्रिकेट प्रशिक्षक शंकर, हैण्डबाल प्रशिक्षक अशोक कुमार, तलवारबाजी प्रशिक्षक मुनीष राणा ने तीरंदाज बेटी के परिजनों तक मुख्यमंत्री नायब सिंह की ओर से भिजवाया गया बधाई संदेश पहुंचाया। Sirsa News

Maharashtra : महाराष्ट्र, ब्लॉक धनौरा के गणेश इन्सां की मानवता भलाई कार्य में गजब की शिद्दत!

Attacked French Rail Network : पेरिस ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले फ्रांस के हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क पर अटैक!
Attacked French Rail Network : पेरिस (एजेंसी)। शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले उपद्रवियों ने फ्रांस के हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क (French Rail Network Attacked) पर अटैक कर दिया, जिससे देश की कुछ सबसे व्यस्तम रेल लाइनों को बड़ी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकारी रेलवे आॅपरेटर ने कहा कि आगजनी करने वालों ने पेरिस को उत्तर में लिली, पश्चिम में बोर्डो और पूर्व में स्ट्रासबर्ग जैसे शहरों से जोड़ने वाली लाइनों पर प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। इसने सभी यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का आग्रह किया। मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन कम से कम सप्ताह के अंत तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। ट्रेनों को उनके प्रस्थान बिंदुओं पर वापस भेजा जा रहा है। Paris 2024 Olympics

एसएनसीएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात, अटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी हाई-स्पीड लाइनों पर एसएनसीएफ कई बर्बरतापूर्ण घटनाओं का शिकार हुआ। हमारे प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई।’’ रेल नेटवर्क पर समन्वित हमले शुक्रवार को पेरिस के मध्य में होने वाले ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले आशंका की भावना को बढ़ाएंगे। फ्रांस इस आयोजन को सुरक्षित करने के लिए अभूतपूर्व शांतिकालीन सुरक्षा अभियान चला रहा है, जिसमें 45,000 से अधिक पुलिस, 10,000 सैनिक और 2,000 निजी सुरक्षा एजेंट तैनात हैं। छतों पर स्नाइपर्स और हवा से ड्रोन निगरानी रखेंगे। Paris 2024 Olympics

Kargil Vijay Diwas : मोदी की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी ‘तुम्हारे मंसूबों पर पानी फेरेंगे’…

Paris 2024 Olympics: बच्चे, बूढ़े और युवा ओलंपिक में बिखेरेंगे जलवा! 11 साल की बच्ची एवं 61 वर्ष का बुजुर्ग है तैयार!
Paris 2024 Olympics: नई दिल्ली (एजेंसी)। ग्यारह बरस की स्केटबोर्ड खिलाड़ी से लेकर 60 पार के घुड़सवार तक, पेरिस ओलंपिक में हर उम्र के खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। भारतीय दल में भी चौदह साल की तैराक धिनिध देसिंघु भी है जो 44 बरस के टेनिस दिग्गज रोजन बोपन्ना से प्रेरणा ले सकती हैं। 26 जुलाई से शुरु हो रहे पेरिस ओलंपिक में सबसे छोटे और सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर नजर…

झेंग (चीन, स्केटबोर्डिंग): | Paris 2024 Olympics

ग्यारह वर्ष और 11 महीने की स्केटबोर्डर झेंग पेरिस ओलंपिक में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह अब तक सबसे युवा ओलंपियन रहे यूनानी जिम्नास्ट दिमित्रोस लाउंडरास से एक साल बड़ी है। दिमित्रोस ने 1896 में दस वर्ष 218 दिन की उम्र में पहला ओलंपिक खेला था। 11 अगस्त को 12 वर्ष की हो रही झेंग ने बुडापेस्ट और शंघाई में क्वालीफिकेशन सीरिज के बाद पेरिस का टिकट कटाया। मजे के लिए स्केटबोर्डिंग खेलना शुरु करने वाली झेंग ने कहा कि किसी ने मुझे बोला कि स्केटबोर्डिंग में बहुत मजा आता है और वाकई यह सच था। मैंने टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर में पहली बार एक लड़की को केटबोर्डिंग करते देखा तो मुझे वह बहुत कूल लगी।

जिल (कनाडा, घुड़सवारी): Paris 2024 Olympics

कनाडा की घुड़सवारी टीम की सदस्य जिल इरविंग 61 वर्ष की उम्र में ओलंपिक में पदार्पण करेंगी। आस्ट्रेलिया की मैरी हाना 1996 अटलांटा ओलंपिक से छह ओलंपिक खेल चुकी हैं और 69 वर्ष की उम्र में घुड़सवारी टीम (ड्रेसेज) में रिजर्व खिलाड़ी हैं और शायद प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका नहीं मिले। आस्ट्रेलियाई टीम में किसी के चोटिल या बीमार होने पर ही उन्हें बुलाया जाएगा।

मैरी हाना पोते-पोतियों वाली हैं लेकिन घुड़सवारी नहीं छोड़ी है। जिस उम्र में आम लोग लठिया और खटिया पकड़ लेते हैं मैरी पूरी शान से तनकर घोड़े पर ऐड़ लगाती हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस बार अपना सातवां ओलंपिक खेलेंगी। वह ड्रेसेज में हिस्सा लेती हैं। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में वह 66 साल की उम्र में भाग लेने वालीं सबसे उम्रदराज थीं। ओलंपिक के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी स्वीडन के निशानेबाज आस्कर स्वान थे जिन्होंने 72 वर्ष की उम्र में 1920 एंटवर्प ओलंपिक खेला था।

बोपन्ना (सबसे उम्रदराज भारतीय):

44 वर्ष और चार महीने के बोपन्ना पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय हैं। वह तीसरा ओलंपिक खेल रहे हैं और पुरुष युगल में श्रीराम बालाजी के साथ उतरेंगे। उन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में महेश भूपति के साथ पदार्पण किया था। रियो ओलंपिक में वह लिएंडर पेस के साथ दूसरे दौर में हार गए। मिश्रित युगल में वह और सानिया मिर्जा कांस्य पदक से एक जीत दूर पहुंचे थे।

जनवरी में एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे बोपन्ना ने 43 वर्ष की उम्र में आस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल खिताब जीता। वह सिडनी जैकब के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी हैं। जैब ने 44 वर्ष 267 दिन की उम्र में पेरिस ओलंपिक 1924 में पुरुष युगल खेला था। भारत के सबसे उम्रदराज ओलंपियन स्कीट निशानेबाज भीम सिंह बहादुर हैं जिन्होंने 1976 मांट्रियल ओलंपिक में भाग लिया तब वह 66 वर्ष के थे। भारतीय दल में 42 वर्ष के अचंत शरत कमल और 40 वर्ष के तीरंदाज तरुणदीप राय भी हैं।

धिनिधि देसिंघु (तैराक, सबसे युवा भारतीय):

चौदह वर्ष और दो महीने की धिनिधि देसिंघु महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में उतरेंगी और भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य हैं। बेंगलुरु में 9वीं कक्षा की छात्रा देसिंघु ने यूनिवर्सिलिटी कोटा के जरिए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसके तहत अगर किसी देश के खिलाड़ी सीधे क्वाली फिकेशन की पात्रता पूरी नहीं करते हैं तो दो शीर्ष खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है। देसिंघु भारतीय दल में दूसरी सबसे युवा खिलाड़ी हैं। तैराक आरती साहा 11 वर्ष की थी जब उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक खेला था। Paris 2024 Olympics

Types of Social Media Crime : क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया पर ये अपराध है? जानें सोशल मीडिया पर अपर…