Car Fire - Sach Kahoon Hindi

Car Fire: चलती कार में लगी आग, चालक व साथी ने कूदकर बचाई जान
भट्टूकलां (सच कहू न्यूज)। Bhattu Kalan News: भट्टूकलां क्षेत्र के गांव मेहुवाला निवासी पंकज पुत्र साधु राम सिहाग अपने दोस्त विक्रम बैनीवाल पुत्र छोटूराम निवासी चूली खुर्द के साथ शनिवार को दवाई लेने के लिए कार (एचआर 80डी-7309) में सवार होकर भट्टूकलां से सिरसा की ओर निकले थे। जानकारी के अनुसार जब वे मेहुवाला और डिंग के बीच पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनाई दी। स्थिति को भांपते हुए पंकज ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद दोनों ने नीचे उतरकर बोनट खोलकर जांच की तो उसमें तेज स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगने से कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि समय रहते दोनों युवक वाहन से बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों कार सवार सुरक्षित रहे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Noida Car Catches Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर राख हुई लग्जरी कार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लगभग 5 से 6 किलोमीटर आगे हुई। बताया जा रहा है कि जगुआर कार सामान्य रूप से एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तभी अचानक से उसमें धुआं उठना शुरू हो गया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और कार से बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को अवगत कराया गया।

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन मालिकों को समय-समय पर अपने वाहनों की तकनीकी जांच करानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, चार लोग जिंदा जले
जयपुर (एजेंसी)। Jaipur News: राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ, जब एक चलती हुई स्कार्पियो में अचानक आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जिनमें एक स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच भी शामिल थे।

यह घटना अजमेर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बोराडा पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारी सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें किसी भी तरह की साजिश की आशंका भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना बोराडा के पास काशिर और बोराडा गांवों के बीच हुई।

बचाव और जांच कार्यों में डीएसपी आयुष वशिष्ठ, बोराडा एसएचओ सूर्यभान सिंह और अराई एसएचओ रोशन समरिया भी शामिल हैं। एफएसएल की एक टीम ने घटनास्थल से सैंपल और सबूत इकट्ठा किए हैं। जांचकर्ता शॉर्ट सर्किट की संभावना की जांच कर रहे हैं। वहीं, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें आग लगने का सही कारण पता चलने तक इसे हत्या का संभावित मामला मानकर जांच भी शामिल है।

खबरों के मुताबिक, चलती गाड़ी में ही आग लग गई और कुछ ही पलों में लपटों ने एसयूवी को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय अधिकारियों को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत एक दमकल गाड़ी भेजी गई, लेकिन जब तक बचाव कार्य शुरू हो पाता, गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और उसमें सवार सभी लोगों की गंभीर रूप से जलने के कारण मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच और जिला परिषद सदस्य राम सिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पुसी देवी, राम सिंह की पत्नी और भतीजी महिमा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीन पीड़ितों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पूसी देवी ने गुरुवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि रामसिंह चौधरी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उनकी पत्नी और भतीजी भी उसी गाड़ी में सवार थे।

इससे पहले कि कोई मदद मिल पाती, एसयूवी में आग लग गई, जिससे गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला। बाद में आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर और दमकल की टीमें मौके पर भेजी गईं।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी कर रहे हैं।

झज्जर में एनएच 334 बी पर चलती कार में लगी आग
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar News: एनएच 352डी पर स्थित झज्जर के समीपवर्ती गांव रामपुरा के पास एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि जब तक कार में लगी आग ने उग्र रूप लिया तब तक उसमें सवार दोनों युवक निकल कर बाहर आ चुके थे। कार में धुआं निकलने के बाद एकाएक लपटें उठने लगी और देखते ही देखते सब स्वाहा हो गया।  राहगीरों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से फायर ब्रिगेड को दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

जानकारी अनुसार पानीपत जिले के शाहपुर निवासी संदीप अपने के मित्र के साथ झज्जर स्थित एक दुकान से अपने घर के लिए मार्बल पत्थर खरीदने के लिए आ रहे थे। झज्जर सांपला रोड पर रामपुरा गांव के पास अचानक उनकी कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रोककर धुएं का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। बदलते मौसम में तेज हवा के कारण चंद ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को राख कर दिया। दुजाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।

Jhajjar News: झज्जर में बीच सड़क चलती कार बनी आग का गोला।

चलती कार में लगी आग, परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले थे मृतक

अलवर (एजेंसी)। Alwar News: राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास चलती आर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल है। एसपी ने कहा कि गाड़ी की जांच की जाएगी कि इसमें गैस किट बाहर से लगवाई है या कंपनी की है।

यह भयावह हादसा रात करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 115/300 के पास हुआ। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी। रास्ते में अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव का परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था। ये सभी लोग किराए की टैक्सी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब कार अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास पहुंची, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य नींद में थे। आग इतनी भयानक थी कि किसी को संभलने या कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मृतकों में परिवार का मुखिया संतोष भील (35), उसकी पत्नी शशि, सास पार्वती, मनभर और बेटी रागिनी और साक्षी के रूप  में हुई। हादसे के दौरान ड्राइवर विनोद कुमार चलती कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि वह भी करीब 80 फीसदी तक झुलस गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Road Accident: सूलर घराट के पास कार में लगी आग, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

दिड़बा मंडी (प्रवीण गर्ग/प्रेम सिंह)। Dirba Road Accident News: दिड़बा के पास सूलर घराट नजदीक नहर किनारे बनी सड़क पर शनिवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ। स्विफ्ट कार अचानक आग की लपटों में घिर गई, जिसमें सवार मां और बेटी बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गईं। इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार कार में सवार मृतका सरबजीत कौर पंजाब पुलिस की सीआईडी विभाग में दिड़बा में तैनात थी और वह गांव मौड़ां की रहने वाली थी।

वह अपनी मां इंदरजीत कौर के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी सूलर घराट के पास यह हादसा हुआ। डीएसपी दिड़बा डॉ. रुपिंदर कौर बाजवा ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सूलर घराट के पास नहर किनारे सड़क पर कार में आग लगी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि कार में दो लोग सवार थे जो पूरी तरह झुलस चुके थे। कार के चेसिस नंबर से मालिक की पहचान की गई और पता चला कि मृतका सरबजीत कौर सीआईडी विभाग में कार्यरत थी और उसके साथ उसकी मां इंदरजीत कौर थी। Dirba News

डीएसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा कैसे हुआ। मृतका सरबजीत कौर का भाई भी पंजाब पुलिस में कार्यरत है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे से शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें:– नगर निगम ने छोटी लाइन व रेलवे रोड से हटाए अवैध होर्डिंग व अतिक्रमण

चलती कार में लगी आग, चालक व परिचालक सुरक्षित
कलानौर के पास हुआ हादसा, आग के गोले में तब्दील हो गई कार

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Vehicle Fire: कस्बा कलानौर के कॉलेज मोड़ पर एक चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में सवार चालक व उसके साथी ने तुरंत कार से निकलकर जान बचाई। बाद में सूचना पाकर दमकल विभाग की गाडी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार देर रात रोहतक निवासी विजय पाल अपने दोस्त नीरज के साथ भिवानी से वापिस लौट रहा था। विजय पाल ने रोहतक निवासी सुमित नागपाल की गाड़ी ले रखी थी। Rohtak News

जब विजय पाल कलानौर के कॉलेज मोड के समीप पहुंचा तो अचानक कार के अगले हिस्से से धुआँ निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। विजय पाल व उसका दोस्त तुरंत कार से बाहर आ गए और इसके बाद पूरी कार को आग ने अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों ने आधा घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का मानना है कि शार्ट-सर्किट के चलते कार में आग लगी है और घटना की जानकारी कार मालिक को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट शफकत खान

Car Fire Accident: चलती कार में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचा चालक
जानवर को बचाने के प्रयास में पलटी कार

दिड़बा मंडी (सच कहूँ/प्रवीन गर्ग)। Dirba Mandi News: सूलर घरांट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन कुछ ही क्षणों में आग की लपटों में घिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से केवल धुएं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। कार चालक ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए तुरंत छलांग लगाकर खुद को बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। Dirba News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार पातड़ां से संगरूर की ओर जा रही थी और उसमें आग जलाने वाले लैटर भरे हुए थे। जब वाहन सूलर घरांट के पास पहुंचा, तो चालक ने एक जानवर को बचाने के प्रयास में अचानक मोड़ लिया, जिससे कार पलट गई और आग लग गई। थाना प्रभारी दिड़बा कमलजीत सिंह ने बताया कि कार चालक रिंकू पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव बसहिरा, पातड़ां से संगरूर की ओर सामान लेकर जा रहा था। कार में आग जलाने वाले लैटर भरे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। चालक की स्थिति अब सुरक्षित है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रास्ता साफ करवाया और यातायात को पुन: चालू किया। Dirba News

यह भी पढ़ें:– Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार सक्रिय: 24 घंटे में मेडिकल कैंपों के इलाज़ में 194% बढ़ोतरी

Car Fire Accident: चलती कार में लगी आग, आधी से ज्यादा जली कार, अंदर बैठे युवा सुरक्षित
जींद (सच कहूं न्यूज)। Car Fire in Jind: सोमवार दोपहर को चलती कार में आग लग गई। कार के आगे बोनट के अंदर से धुआं उठा तो ड्राइवर ने तुरंग गाड़ी रोक दी और नीचे उतर कर दूर चला गया। तभी आग भड़क गई। डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कार आधी से ज्यादा जल गई और इसके अंदर रखा सामान भी जल गया। गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी में बैठे दो युवक सुरक्षित उतर गए। Jind News

सोमवार दोपहर को पौने दो बजे जींद की अजमेर बस्ती निवासी यश व अभिमन्यु शहर से टाटा इंडिगो सीएस गाड़ी में अपने घर की तरफ जा रहे। थेरजबाहा रोड जेडी-7 पर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचे तो गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा। दोनों ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया और खिड़की खोलकर नीचे उतर गए। दोनों नीचे उतरे ही थे कि गाड़ी के अगले हिस्से में आग भड़क उठी। आग लगते ही अफरा तफरी का माहौल हो गयालोग पीछे हटने लगे, कहीं आग ज्यादा भड़क कर दूर तक नुकसान न पहुंचा दे। तभी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछारें शुरू कर दी और करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। गाड़ी में रखे जरूरी दस्तावेज समेत कुछ चीजें जलकर राख हो गई, तो वहीं गाड़ी के अंदर की सीट, अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया। Jind News

मौके पर पहुंची डायल 112 गाड़ी पर पुलिस सब इंस्पेक्टर सरोज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वो तुरंत पहुंच गई थी। गाड़ी को नुकसान हुआ है। गाड़ी में बैठे दोनों युवा सुरक्षित हैं। गाड़ी में आग लगने का कारण ओवर हीट या बैटरी आदि में सर्किट को बताया जा रहा है। Jind News

यह भी पढ़ें:– Arrested: धोखाधड़ी मामले में बेल जंपर आरोपी दंपत्ति काबू

Car Fire : धू धू कर जली कार, पांच मिनट में कबाड़ में हुई तब्दील
Car Fire : डीटीओ ऑफिस के पीछे हुई कार में आग लगने की घटना

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन में अबोहर मार्ग पर स्थित जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के पीछे एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाती उससे पहले ही कार कबाड़ में बदल चुकी थी। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करने वाला साहिल अपनी कार में सवार होकर किसी से रुपए लेने आया था। Hanumangarh News

जब वह जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के पीछे पहुंचा तो एसी से धुंआ निकलते चालक ने कार रोक दी। जैसे ही कार रोककर चालक साहिल नीचे उतरा तो अचानक कार में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। जोरदार धमाका होते ही आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। वे भागकर मौके पर पहुंचे। उनके देखते ही देखते 4 से 5 मिनट में कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें डालकर आग बुझाई। जंक्शन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार में आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई। Hanumangarh News

Rajasthan Weather Update : रिमझिम बारिश की बौछारों से मौसम बना सुहावना, किसानों के चेहरे खिले