Uttarakhand Weather Update - Sach Kahoon Hindi
Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे बंद, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार रात भर हुई लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे भूस्खलन हुआ, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गए और कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टूट गया। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने प्रभावित जिलों में स्कूलों को बंद करने का भी आदेश दिया। मलबा और लगातार पत्थर गिरने के कारण भानारपानी, गुलाबकोटी और बिरही-निजमूला सहित कई स्थानों पर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। Uttarakhand News
अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत का काम जारी है जबकि जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर इन हिस्सों पर वाहनों की आवाजाही निलंबित कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में, गढ़वाल क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में लगातार भारी बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नमामी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अलकनंदा नदी का जलस्तर समुद्र तल से 622.90 मीटर ऊपर दर्ज किया गया।
इस बीच, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए और मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए कुमाऊं मंडल के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए सोमवार को छुट्टी की घोषणा की। जिला प्रशासन ने कहा कि अवरुद्ध सड़कों को साफ करने और यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने निवासियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास आवागमन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील भी की है।
इस बीच, पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए, पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, प्रशासन ने अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से इनर लाइन परमिट जारी करना भी निलंबित कर दिया है। Uttarakhand News
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड वालों को मौसम विभाग ने किया सावधान! भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट किया जारी
Uttarakhand cloudburst incident: देहरादून, उत्तराखंड। राज्य के उत्तरकाशी जिले में रविवार प्रातः बादल फटने की घटना के बाद भयंकर भूस्खलन हुआ, जिससे भारी तबाही मच गई। इस आपदा के दौरान निर्माण कार्य में लगे 29 श्रमिक भूस्खलन की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो मृतकों के शव बरामद हुए हैं। शेष लोगों की खोजबीन जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया। मौके पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF), स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। Uttarakhand Weather News
Jamshedpur Rains: भारी बारिश के चलते स्कूल छात्रावास जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे
जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश | Uttarakhand Weather News
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अगले दो महीनों तक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खराब मौसम की संभावना को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा, “जब तक मौसम सामान्य नहीं होता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के हित में यात्रा को स्थगित रखा जाएगा। सरकार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है।”
सीएम धामी ने आमजन से अपील करते हुए कहा, “इस समय हम सबकी सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः जब तक मौसम विभाग या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट सूचना न आए, तब तक लोग यात्रा पर न निकलें।” उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, सरकार यात्रा संबंधी अपडेट उपलब्ध कराएगी।
हर साल प्राकृतिक आपदाओं का सामना, ISRO करेगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हर वर्ष किसी न किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होता है, चाहे वह भूस्खलन हो या बादल फटना। इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) राज्य में नई तकनीकों के साथ नवाचार करने आ रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से ऐसे उपाय सामने आएंगे जो न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज़ गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। Uttarakhand Weather News
Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता
देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गुरुवार को हुई बारिश से उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड एक बार फिर से लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिलने के साथ ही आंशिक बादल मंडराने की संभावना है। गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। Uttarakhand Weather
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। देहरादून में दोपहर के बाद बारिश रुक गई और धूप निकल आई लेकिन रात के समय फिर से बारिश शुरू हो गई । देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चमोली जिले में गुरुवार को ऊंचाई वाले क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
चमोली के औली से लेकर बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीति और माणा घाटी की साथ ही अन्य ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। औली में एक फीट और बद्रीनाथ में दो फीट तक ताजा पर जमी है। जबकि हेमकुंड साहिब में लगभग 3 फीट जमी है। नीति घाटी, फूलों की घाटी, निजमुला घाटी, रुद्रनाथ और मंडल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई और देर शाम तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय पर भारी बर्फबारी होने से औली सड़क पर टीवी टावर से ऊपर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, ठिठुरन बढ़ी, नैनीताल में गिरे बर्फ़ के फाहे
नैनीताल (एजेंसी)। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम में यकायक हुए बदलाव के बाद सोमवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। कुमाऊं के नैनीताल और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। कुमाऊं मंडल के साथ ही सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार से मौसम ने करवट ले ली थी। दिनभर बादल छाये रहे और तापमान काफी नीचे चला गया था। आज सुबह से फिर बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी इलाकों में सुबह से अच्छा हिमपात हुआ। मुनस्यारी की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। Uttarakhand Weather
सरोवर नगरी नैनीताल में भी सीजन की पहली शुरूआत हुई। यहां कुछ देर तक बर्फ के फाहे (हिमकण) गिरे। इससे तापमान काफी नीचे चला गया है। पर्यटन कारोबारी इससे काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि दिसंबर महीने में कई वर्षों बाद हिमपात देखने को मिल सकता है। इससे पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। Uttarakhand Weather
यह भी पढ़ें:– Punjab Winter Holidays: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें कब से कब तक रहेंगे बंद
Uttarakhand Weather Update: आज हो सकती है जोरदार मूसलाधार बारिश! आईएमडी ने रेड अलर्ट किया जारी!
Uttarakhand Weather: देहरादून (एजेंसी)। आज 13 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है, इसकी संभावना जताते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट (IMD Alerts) जारी किया है। इसी के परिणामस्वरूप, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा भी आज ऑरेंज अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश के ऊपर ‘कम दबाव’ वाला क्षेत्र उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का कारण बन सकता है। Uttarakhand Weather Update
आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मौजूदा मौसम प्रणालियों के अनुसार अगले 9 घंटे भारी हो सकते हैं। विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट षेयर करते हुए लिखा, “मध्य उत्तर प्रदेश पर दबाव धीरे-धीरे आगे बढ़ा और 12 सितंबर को 23ः30 बजे आईएसटी पर शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) से लगभग 40 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और हरदोई (उत्तर प्रदेश) से 70 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में उसी क्षेत्र पर केंद्रित रहा। इसकी अब उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मानसून 19 से देश से वापस लौटना शुरू कर देगा | Uttarakhand Weather Update
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से वापस लौटना शुरू कर देगा। आईएमडी के अनुसार, सप्ताह के दूसरे हिस्से (19-25 सितंबर) के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी कर सकता है। खासकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापस लौटना शुरू करता है तथा 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस लौट जाता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानसून सीजन की शुरुआत में यानी 1 जून से देश में 836.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जोकि सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट में आईएमडी के हवाले से बताया गया, आज 13 सितंबर को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तथा उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अपनी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति में 16 और 17 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में “अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी” बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह से मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भी 15 से 17 सितंबर के बीच भारी बारिष की संभावना जताई है। Uttarakhand Weather Update
Gold-Silver Price Today: सोना हाई, चांदी में भी तेजी आई! देखें,आज की सोना-चांदी की कीमतें!
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश, जनजीवन पटरी से उतरा, कई मार्ग अवरुद्ध
Uttarakhand Weather : देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड में मानसूनी बारिश के बीच लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल के अनुसार, जानकी चट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से तीन खच्चर बह गए जबकि एक मोटरसाइकिल और जानकी चट्टी पार्किंग के नीचे का कटाव एवं शुभम पैलेस होटल के आगे मार्ग की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी, बनास और डाबर कोट के पास अवरुद्ध हैं। उक्त स्थानों पर मार्ग सूचारू किए जाने हेतु मशीनरी कार्यरत हैं। यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कक्ष क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हुई है। मंदिर का जनरेटर यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। Uttarakhand Weather
इतना ही नहीं, यमुनोत्री धाम का जानकी चट्टी में स्थापित यात्री सत्यपान केंद्र पूरी तरह पानी में बह गया है। इसी तरह, यमुनोत्री में राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केन्द्र के यमुना नदी के तीव्र बहाव के कारण पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। पटवाल ने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से आगे स्थान थिरांग के पास पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से बाधित हो गया है। उक्त मलबे में एक मोटर साइकिल दब गई। मोटर साइकिल चालक सुरक्षित है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर उपस्थित है। बीआरओ द्वारा हेल्गुगाड से जेसीबी भेजी गयी हैं। इसी तरह, घनसाली तिलवाड़ा राज्य मार्ग चौरंगी से छह किमी. आगे मलवा/पत्थर आने से अवरुद्ध हैं। Uttarakhand Weather
Indian Railways : अब करें दक्षिण भारत की यात्रा इस स्पेशल ट्रेन से! इंडियन रेलवे इस दिन से कर रहा शु…