Foreign Minister S. Jaishankar - Sach Kahoon Hindi

S Jaishankar : विदेश मंत्री के डरावने ब्यान! कहा- युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया!
S Jaishankar : नई दिल्ली (एजेंसी)। इजरायल-ईरान के बीच तनाव, रूस और यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध से दुनिया के कई देश विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) ने दुनिया में लगातार सामने आ रही भयानक तस्वीर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच ढाई साल से युद्ध चल रहा है। इस बीच मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया में सैन्य तनाव, आर्थिक चुनौतियां और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच या दस साल बेहद कठिन होने वाले हैं। जयशंकर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में जो भी जीतेगा, भारत की नरेंद्र मोदी सरकार उनके साथ काम करने को तैयार है।

”हम बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं” | S Jaishankar

विदेश मंत्री से पूछा गया कि आप दुनिया में हो रही घटनाओं को लेकर भविष्य में किस तरह से देखते हैं? जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं एक आशावादी व्यक्ति हूँ और आम तौर पर समस्याओं के समाधान के बारे में सोचता हूँ, न कि उन समस्याओं के बारे में जो समाधान से उत्पन्न होती हैं। लेकिन मैं बहुत गंभीरता से कहूंगा कि हम बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं।’’ जयशंकर ने आगे कहा कि मेरे पास अगले पांच वर्षों के लिए बहुत ही गंभीर पूर्वानुमान है। आप मध्य पूर्व में, यूक्रेन में, दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया में हो रहा देख रहे हैं। इसके अलावा कोविड का प्रभाव अभी भी जारी है। हम लोग जो कोरोना के उस भयावह दौर से सुरक्षित निकल आए हैं, अब इसे हल्के में ले रहे हैं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘आप दुनिया में जिस तरह की आर्थिक चुनौतियां देख रहे हैं। उससे कहीं अधिक देश संघर्ष कर रहे हैं। व्यापार कठिन हो रहा है, विदेशी मुद्रा की कमी है।’’ उन्होंने गाजा में हो रहे संघर्ष और ईरान समर्थित हूती मिलिशिया द्वारा लाल सागर में कमर्शियल जहाजों में लगातार लूट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने कहा, ‘‘लाल सागर में जो कुछ हो रहा है और जलवायु संबंधी घटनाएं… अब केवल न्यूज नहीं रह गई हैं… उनके वैश्विक स्तर पर विध्वंसकारी परिणाम सामने आ रहे हैं।’’ S Jaishankar

घर के नजदीक पोस्टिंग के लिए इस दिन होगी “गुरुजी की परीक्षा”

केवल क्वाड ही सुनिश्चित कर सकता है कि हिंद-प्रशांत स्वतंत्र, सुरक्षित बना रहे: जयशंकर
टोक्यो (एजेंसी)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और आॅस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि केवल क्वाड देशों के बीच सहयोग ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र, खुला, सुरक्षित और समृद्ध बना रहे। जयशंकर ने जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि विश्व की भलाई के लिए क्वाड की प्रतिबद्धता हिंद-प्रशांत क्षेत्र से कहीं आगे तक है। उन्होंने कहा कि चारों देशों (भारत, अमेरिका, जापान और आॅस्ट्रेलिया) की बैठक 10 महीने पहले न्यूयॉर्क में हुई थी, लेकिन बीच की अवधि के दौरान इन देशों के मंत्री द्विपक्षीय रूप से या अन्य कार्यक्रमों से इतर एक-दूसरे से मिलते रहे हैं और उनके शेरपा भी लगातार बातचीत करते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘ये आसान समय नहीं है। वैश्विक आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करना और साथ ही जोखिम को कम करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन पर विशेष ध्यान केंद्रित है। यह ठीक उसी तरह से हैं, जैसे हम विश्वसनीय और पारदर्शी डिजिटल साझेदारी के लिए जोर देते हैं। प्रौद्योगिकी के विकास ने भी असाधारण अनुपात हासिल कर लिया है, जिस तरह से हम रहते हैं, सोचते हैं और कार्य करते हैं, उसमें बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘एक तरह से हम पुन: वैश्वीकरण के बीच में हैं। केवल हमारे सामूहिक प्रयास ही अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को मानव निर्मित या प्राकृतिक व्यवधानों से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी हैं। राजनीतिक लोकतंत्र, बहुलवादी समाज और बाजार अर्थव्यवस्थाओं के रूप में नियम-आधारित व्यवस्था को बनाए रखने का महत्वपूर्ण प्रश्न है। उन्होंने कहा, ह्लकेवल हमारा सहयोग ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र, खुला, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध बना रहे। हम लोगों ने वैश्विक भलाई करने की जिस प्रतिबद्धता को अपनाया है , उसका इस क्षेत्र से कहीं आगे तक प्रभाव है।

उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि चारों देशों के बीच राजनीतिक समझ मजबूत हो, आर्थिक साझेदारी बढ़े, प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़े तथा लोगों के बीच सहजता बढ़े। जयशंकर ने कहा, ‘हमारी बैठक से यह स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि क्वाड यहां रहने, काम करने और आगे बढ़ने के लिए है। बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा और आॅस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग मौजूद थे।