Naib Singh Saini - Sach Kahoon Hindi

कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद जवान संजय सिंह को दी श्रद्धांजलि
कैथल (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कैथल में होने वाली हॉफ़ मैराथन को लेकर शनिवार और रविवार को जिले में रहेंगे। इस दौरान सीएम शनिवार को सबसे पहले गांव कवारतन में शहीद संजय सैनी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। यहां पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले शहीद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम सैनी ने परिजनों का ढांढस बंधाया। सीएम सैनी ने शहीद संजय सैनी के दोनों बेटों को पास बैठाकर बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए।

बता दें कि बता दें कि केथल जिले के गांव कवारतन के रहने वाले संजय सैनी (39) लद्दाख में शहीद हो गए थे। 9 जुलाई को उनका अपने गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। परिजनों के अनुसार लद्दाख में बर्फीले तुफान की वजह से ठंड बढ़ गई थी, जिससे संजय के सिर में खून जम गया। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। संजय का मंगलवार को सेना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

CM Nayab Singh Saini : जुलाई में तीसरी बार सरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दे दी ये सौगात!
CM Nayab Singh Saini : सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) बुधवार को एक बार फिर सरसा पहुंचे और यहां अनेक धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री सैनी का जुलाई महीने में यह तीसरा कार्यक्रम है। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री तारा बाबा कुटिया पहुंचे और इसके पश्चात एतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में आकर शीश नवाया। तदुपरांत डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। Sirsa News

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री भी सौंपी। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान बाबा जगतार सिंह, कार सेवा वाले बाबा गुरमीत सिंह, बाबा नरेंद्र सिंह, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल, सरदार मजिंद्र सिंह सरसा, जसबीर सिंह रियाड़, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, गुरुनानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वैदवाला मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समापन अवसर पर सरसा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को यह जमीन देने की घोषणा की थी, जिसके बाद कैबिनेट में बिल पास करके गुरुओं की इस भूमि को श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिख धर्म के लिए अनेक घोषणाएं की

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिख धर्म के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिसके तहत लंगर पदार्थों पर जीएसटी माफ की गई है तथा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अलावा करतारपुर कॉरिडोर का भी निर्माण प्रधानमंत्री द्वारा करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने इस भूमि पर तपस्या की और लोगों का मार्गदर्शन किया था।

श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी पावन शिक्षाओं व वाणी से समस्त जगत को नेकी के रास्ते पर चलने की राह दिखाई है। हमें अपने जीवन में उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, सरसा के विधायक गोपाल कांडा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर व पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, उपायुक्त आर.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण मौजूद रहे। Sirsa News

Sirsa Weather Update : सरसा में तेज हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार, इस दिन हो सकती है तेज बारिश!