Himachal News - Sach Kahoon Hindi

HPBOSE 10th Result: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 10वीं के टॉपर को सीएम सुक्खू ने दिया ये आशीर्वाद!
शिमला। हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा (दसवीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं अथवा अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें जून माह में पुनः परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार दसवीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। HPBOSE 10th Result

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अब असफल विद्यार्थियों को अगले वर्ष तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। बोर्ड जून में पुनर्परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्र-छात्राएं अपने अंक सुधारने का अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष कांगड़ा जनपद के पालमपुर क्षेत्र स्थित पहाड़ा गांव की छात्रा अनमोल ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। एबीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पहाड़ा की छात्रा अनमोल ने 700 में से 699 अंक अर्जित कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सफलता प्राप्त की। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैप्पो मिसरा, ऊना के अभिनव मेहता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैप्पो मिसरा, ऊना की रुहानी धीमन सम्मिलित हैं। इन तीनों विद्यार्थियों ने 698 अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर नीलम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हमीरपुर की अश्विका शर्मा तथा ऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली मंडी की अलीशा ठाकुर रहीं। अनमोल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने दूरभाष पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। HPBOSE 10th Result

मुख्यमंत्री ने अनमोल से उनकी अध्ययन दिनचर्या, परिवार तथा प्रतिदिन अध्ययन के समय के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वार्ता के दौरान अनमोल ने बताया कि वह भविष्य में अध्यापिका बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता शिक्षक हैं तथा उनकी माता भी पूर्व में शिक्षिका रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष देते हुए कहा कि जीवन में सदैव एक श्रेष्ठ इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। HPBOSE 10th Result

Mukhyamantri Nidan Yojana: दो माह से नहीं मिला वेतन, नाराज मुख्यमंत्री निदान योजना के कर्मचारियों ने की हड़ताल
Una lab Workers Strike: ऊना। आम नागरिकों को सस्ती एवं सुलभ जांच सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री निदान योजना से जुड़े कर्मचारी स्वयं आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जिला मुख्यालय ऊना के क्षेत्रीय चिकित्सालय में योजना के अंतर्गत कार्यरत निजी प्रयोगशाला के कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके चलते उन्होंने विरोध स्वरूप सीमित अवधि के लिए कार्य बहिष्कार किया। Mukhyamantri Nidan Yojana

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी माह का पारिश्रमिक अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। अनेक कर्मचारी दूरस्थ क्षेत्रों से आकर ऊना में किराए के आवास पर निवास करते हैं। वेतन न मिलने से उनके समक्ष किराया, दैनिक आवश्यकताएं, विद्युत एवं जल बिल तथा पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने प्रबंधन से कई बार निवेदन किया, किंतु समाधान के स्थान पर केवल आश्वासन ही मिला।

भुगतान शीघ्र जारी करने का दिया गया था आश्वासन

बताया गया कि भुगतान शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था, परंतु निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे के लिए कार्य रोक दिया। इस अवधि में योजना से संबंधित समस्त कर्मचारी विरोध में शामिल रहे। Mukhyamantri Nidan Yojana

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि वेतन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो उच्च स्तर पर निर्णय लेकर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जा सकता है। उनका कहना है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहते हैं, किंतु नियमित वेतन के बिना जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया है। एक कर्मचारी ने बताया कि किराए और अन्य खर्चों का प्रबंधन करना अब चुनौती बन चुका है। वहीं, एक अन्य कर्मी ने कहा कि वेतन में विलंब के कारण पारिवारिक आवश्यकताओं और शैक्षणिक शुल्क का भुगतान भी प्रभावित हुआ है।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्हें कार्य बहिष्कार की पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी प्रयोगशाला में आवश्यक जांचें निरंतर कराई जा रही हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अस्पताल प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। Mukhyamantri Nidan Yojana

Himachal Weather Update: हिमाचल के इन जिलों में बारिश और हिमपात के आसार
शिमला (एजेंसी)। Himachal Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश-हिमपात होने से आसार है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में मौसम फिर से बदल सकता है क्योंकि हल्की बारिश- हिमपात होने का अनुमान है। राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है। तीन जगहों पर पारा शून्य पर पहुंच गया है। वहीं लाहौल-स्पीति के आदिवासी जिले के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे होने के कारण झरने-झीलें और नाले ठोस बर्फ में तब्दील हो गये हैं। लिंगटी नाला और झरना ठोस बर्फ में जम गया है।

आज राजधानी शिमला समेत अन्य हिस्सों में धूप खिली हुई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 2.4, कल्पा 1.8, धर्मशाला 7.4, ऊना 5.9, नाहन 10.1, पालमपुर 5.0, सोलन 3.4, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 4.3, बिलासपुर 6.1, हमीरपुर 4.2, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -5.8, नारकंडा 4.6, भरमौर 5.7, रेकोंगपियो 3.5, बरठी 4.2, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 6.0, टैबो -7.1, नेरी 10.1 और बजैरा में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कल रात से राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 14 दिसंबर को राज्य के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 दिसंबर को भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वहीं, 10 से 12 दिसंबर तक मैदानी इलाकों और कम ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Himachal Weather Update

हिमपात के कारण मनाली-लेह रूट बंद होने के बाद, 16,800 फीट ऊंचा शिंकुला पास पर्यटकों के लिए एक नया बर्फबारी बिंदु बन गया है। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद शिंकुला पास में करीब आधा फुट बर्फ जम गई है जिसके बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। पर्यटन व्यवसायों की मांग को देखते हुए, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने शिंकुला पास तक चार-पहिया वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। पहले, पर्यटकों के लिए मुख्य स्नो बिंदु बारालाचा पास था, लेकिन आठ दिसंबर से दारचा से सरचू तक गाड़ियों की आवाजाही बंद होने के बाद, अब टूरिस्ट शिंकुला की ओर जा रहे हैं।

कलजुंग, दोरजे, चेरिंग और मंगल के पर्यटन कारोबारी ने कहा कि शिंकुला पास तक फोर-बाय-फोर गाड़ियों को मंजूरी मिलने से घाटी में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और व्यापार को सीधा बढ़ावा मिलेगा। कारोबारियों ने प्रशासन से इस इजाजत की मांग की थी। सहायक आयुक्त और उप जिलाधिकारी कल्याणी ने कहा कि पर्यटन कारोबार की मांग को देखते हुए, पर्यटकों की गाड़ियों को शिंकुला पास तक जाने की इजाजत दी गई है ताकि सर्दियों में घाटी का पर्यटन मजबूत हो सके। स्थानीय पर्यटन से जुड़े लोगों ने शिंकुला तक फोर-बाय-फोर गाड़ियों को इजाजत देने के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:– भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई, अब जनता से मुंह मोड़ रही है:- सरदार सतनाम सिंह विर्क

Mandi: मूसलधार बारिश से मंडी में तबाही का मंजर, बहुत सी गाड़ियां पानी में बही
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में सोमवार रात हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धर्मपुर बाज़ार और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर जाने से भारी नुकसान की सूचना है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जबकि खड्ड के किनारे खड़ी गाड़ियाँ बह गईं। Mandi News

तेज़ बारिश के कारण सोन खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे धर्मपुर स्थित एचआरटीसी बस स्टैंड में खड़ी निगम की कई बसें पानी में डूब गईं और कुछ बसें तेज बहाव में बह गईं। लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस और बचाव दलों ने देर रात से ही मोर्चा संभाल लिया था। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि टीमों ने लगातार लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया। कई परिवारों को घर की ऊपरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। एक छात्रावास में रह रहे 150 बच्चों को भी एहतियातन ऊपरी मंजिलों पर शिफ्ट किया गया।

नुकसान और हालात | Mandi News

बारिश के चलते कई वाहन पानी में बह गए हैं तथा घरों-दुकानों में मलबा भर गया है। हालांकि, अब तक किसी तरह की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि प्रशासन कर रहा है। फिलहाल सोन खड्ड का जलस्तर धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। भारी बारिश की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और अन्य विभागों को सक्रिय कर दिया। बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए हैं और स्थानीय लोगों से घरों के भीतर सुरक्षित रहने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे काबू में आ रही है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना आवश्यक है। Mandi News

Dehradun cloudburst: देहरादून में जल का जलजला, भारी तबाही, मचा कोहराम

PM Modi Himachal visit: पीएम मोदी ने हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों के लिए किया 1,500 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
PM Modi Himachal visit: शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से उत्पन्न तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और इसके बाद कांगड़ा में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Himachal News

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत हेतु 1,500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत तथा पशुधन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

किसानों की आजीविका बहाली को विशेष सहायता योजनाएँ चलाई जाएँगी

पीएमओ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, किसानों की आजीविका बहाली को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता योजनाएँ चलाई जाएँगी, विशेषकर उन किसानों के लिए जिनके पास विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। प्रभावित घरों और विद्यालयों की जियो-टैगिंग कराई जाएगी ताकि पुनर्निर्माण और सहायता समय पर सुनिश्चित की जा सके। आँकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 500 से अधिक विद्यालयों को क्षति पहुँची है। Himachal News

आपदा के बाद भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने जल प्रबंधन पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण कर भूजल स्तर को बढ़ाया जाएगा और संभावित जल संकट से निपटने के उपाय किए जाएँगे।

प्रधानमंत्री ने आपदा में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने आपदा प्रबंधन में सक्रिय रूप से जुटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य प्रशासन और सामाजिक संगठनों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार के ज्ञापनों और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता का निर्णय लेगी और हिमाचल की कठिन परिस्थितियों से उबरने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। Himachal News

Heavy Rains: मानसून बना आफत! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
Schools Holiday Due to Rain: नई दिल्ली। देशभर में मानसूनी वर्षा का क्रम जारी है। जहां मैदानी इलाकों में वर्षा से किसानों और आम नागरिकों के चेहरे खिले हैं, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में यह वर्षा अब संकट का रूप लेती जा रही है। विशेष रूप से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार रात से लगातार वर्षा हो रही है। तेज बारिश के कारण अनेक स्थानों पर मलबा आने से संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। Heavy Rains

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के बीच भारी मात्रा में मलबा आ गया है, जिससे राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन निरंतर वर्षा के चलते इसमें बाधा आ रही है।

हिमाचल प्रदेश: चंबा में बाढ़ का खतरा | Heavy Rains

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। चंबा के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) प्रियांशु खाती ने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदियों और खड्डों के समीप न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा, “हम मानसून के मौसम में हैं और लगातार वर्षा हो रही है। हमने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति नदी-नालों के पास न ठहरे। जो लोग खड्डों के किनारे अस्थायी बसेरे बनाते हैं, उन्हें भी रोका जाए।”

यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब हाल ही में जिले के विभिन्न भागों में बादल फटने और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। इन्हीं घटनाओं से सीख लेते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के प्रयास कर रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दोनों राज्यों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। Heavy Rains

Today’s weather Delhi: दिल्ली-एनसीआर वालों के खिले चहरे, बहुत से लोग हुए परेशान! जानें क्या है…

चचिया नगरी हिमाचल में सेवादारों ने लगाई मीठे जल की छबील: फादर्स डे पर मानवता की मिसाल
चचिया नगरी/हिमाचल प्रदेश (सच कहूँ न्यूज़)। Chachian Nagri: डेरा सच्चा सौदा और मानवता भलाई केंद्र की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों ने भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए चचिया नगरी में मीठे जल की विशाल छबील लगाई। यह सेवा फादर्स डे के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें हजारों राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने ठंडे, मीठे पानी का लाभ उठाया और गर्मी से राहत पाई।

सुबह की पहली किरण के साथ ही सेवादारों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर प्रार्थना बोलकर सेवा में जुट गए थे। चचिया नगरी तक आने-जाने वाले राहगीरों को , सेवादारों ने बाकायदा व्यवस्था के साथ पानी पिलाने का कार्य शुरू किया। दो विशाल ड्रमों में तैयार किया गया मीठा जल, घंटों तक निरंतर पिलाया गया। इस छबील का संचालन लगभग 6 घंटे तक चला, जिसमें हर उम्र के लोगों ने तृप्त होकर प्यास बुझाई और सेवादारों को आशीर्वाद दिए।

इस पुण्य कार्य में 85 मैंबर सुंदर लाल जी, एन एस इन्सां, उत्तम चंद, राजवीर, चमालू राम इन्सां, संजय इन्सां सहित दर्जनों भाई-बहन सेवादारों ने भाग लिया। साथ ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस कमेटी से जुड़े अन्य सेवादारों व साध-संगत ने भी तन-मन-धन से सेवा निभाई। जहां एक ओर पुरुष सेवादार राहगीरों को पानी पिला रहे थे, वहीं बहनों की टीम छबील संचालन, सफाई और व्यवस्था में योगदान दे रही थी। Chachian Nagri

सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाएं उन्हें सदैव मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करती हैं। “इंसान वही जो इंसानियत का काम आए” — इसी मूलमंत्र को जीवन में अपनाते हुए साध-संगत निरंतर 150 से अधिक सेवाकार्यों में सक्रिय है। Chachian Nagri

इस छबील में शामिल लोग न सिर्फ मीठा पानी पीकर तृप्त हुए, बल्कि डेरा सच्चा सौदा की इस नि:स्वार्थ सेवा भावना को नमन भी करते नजर आए। राहगीरों की आंखों में राहत और आभार की चमक इस बात का प्रमाण थी कि सेवा का यह कार्य न केवल शरीर को ताजगी देता है, बल्कि आत्मा को भी सुकून पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: उकलाना में तेज बरसात ने किसानों की मुश्किलों को किया दूर व जमकर बरसे बदरा

Himachal Weather: आंधी-तूफान से हिमाचल में तबाही
बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित

शिमला (एजेंसी)। Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई और व्यापक व्यवधान उत्पन्न किया। राज्य में 50 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से चली हवाएं, बिजली गिरने और बारिश होने के कारण कई जिलों में भारी नुकसान हुआ, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। विशेष रूप से चंबा, डलहौजी, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और शिमला ज्यादा प्रभावित हुआ। Himachal Weather

इस भीषण मौसम के लिए उत्तरदायी तूफानी रेखा की लंबाई लगभग 210 किमी. रही। देर रात आए तूफान ने पेड़ों को उखाड़ दिया और बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचाया, जिससे सैकड़ों गाँव और घर अंधेरे में डूब गए। तूफान के बाद से कांगड़ा, बड़सर, सुजानपुर, ऊना और चंबा जैसे जिलों के साथ-साथ शिमला शहर का आधा हिस्सा बिजली रहित है। मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल और शिमला, कुल्लू और चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण आम, बेर, खुबानी, आड़ू, फूलगोभी और मटर की फसल भी क्षतिग्रस्त हुई।

कांगड़ा में शादी समारोहों के लिए लगाए गए टेंट उड़ गए, जिससे स्थानीय लोगों में रात एक बजे तक दहशत का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर 85 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे प्लास्टिक की पानी की टंकियां, छतें और पेड़ गिर गए और राज्य की परिवहन और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। Himachal Weather

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के इन जिलों और गांवों की चमकी किस्मत, जमीन अधिग्रहण

Himachal: शाह से मिले सुक्खू, मुआवजा राशि जारी करने का आग्रह
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने शनिवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करके आपदा से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की राशि जारी करने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश सरकार की आधिकारिक सूचना के अनुसार, ‘मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का केंद्र से अनुरोध किया है लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है। New Delhi

उन्होंने कहा, ‘ठाकुर ने गृह मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी। हमारी सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। New Delhi

यह भी पढ़ें:– कनाडा मूल के लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के इस शहर की हो गई बल्ले-बल्ले, 80 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी, होगा ये काम
शिमला (एजेंसी)। Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला कुल्लू के बस अड्डे से पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एरियल रोपवे के निर्माण को मंजूरी दी है। यह जानकारी सोमवार को एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला पीज गांव सड़क मार्ग से लगभग 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि 1.20 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्मित होने से पर्यटकों और लोगों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प उपलब्ध होगा। पीज गांव रमणीय और अद्वितीय सौन्दर्य से परिपूर्ण लग घाटी का प्रवेश द्वार है और इस पहल से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वालों के लिए नए अवसर सृजित होंगे। Himachal News

उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत स्थानीय लोग और पर्यटक आसानी से पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक पहुंच सकेंगे। प्रदेश सरकार के प्रयासों से नवोदित और अनुभवी पैराग्लाइडर के लिए यह एक आदर्श गंतव्य बन जाएगा। यह परियोजना साहसिक, धार्मिक और जल आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के व्यापक प्रयासों की ओर एक और महत्त्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार प्रदेश में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को प्राकृतिक और अनछुए गंतव्य स्थलों का अनुभव प्रदान करना है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के ठोस कदमों के फलस्वरूप राज्य में पर्यटकों की आमद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संबल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अलौकिक सौन्दर्य, नदियां, झीलें और पर्वतारोहन जैसे अनुभव लेने के लिए हर वर्ष लगभग दो करोड़ सैलानी प्रदेश में आते हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र पहले से अधिक गुलजार हो रहा है। Himachal News

यह भी पढ़ें:– Fire: भिवानी में दुकान में लगी आग, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Himachal Pradesh Samosa Scandal: हिमाचल की राजनीति में छाया समोसा विवाद! जानें क्या है मामला?
Himachal Pradesh Samosa Scandal:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अजीबोगरीब मामला छा गया है। एक छोटी सी गलती राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 अक्तूबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुखू के लिए रखा गया नाश्ता गलती से उनके सुरक्षा कर्मचारियों को परोस दिया गया, जिसकी बाद में सीआईडी ​​जांच हुई, और मामले को लेकर ‘सरकार विरोधी’ कृत्य के आरोप लगे, जिससे राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। यह विवाद पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया। Himachal Samosa Scandal

क्या है समोसा विवाद? | Himachal Samosa Scandal

हिमाचल में समोसा विवाद, एक ऐसा मामला जिससे अराजकता पैदास हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब सीएम के सीआईडी ​​मुख्यालय के दौरे के लिए लक्कड़ बाजार के रेडिसन ब्लू होटल से 3 डिब्बे मंगवाए गए, जिसमें एक समोसे का डिब्बा भी था। नाश्ता परोसने के दौरान ऐसी गलतियां हुई कि नाश्ता सीएम सुखू तक नहीं पहुंच सका। डिप्टी एसपी अधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के अनुसार, ये खाद्य पदार्थ मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मचारियों को परोसे दिए गए।

#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh | On investigation being held regarding the issue of CM Sukhvinder Singh Sukhu’s refreshment allegedly served to his staff, BJP MLA Satpal Singh Satti says, “Ever since the Congress government has come to power in Himachal Pradesh, newer things… pic.twitter.com/7c8hagLy0n

— ANI (@ANI) November 8, 2024

रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को सीएम के लिए नाश्ता लाने का निर्देश दिया। एसआई ने यह काम एक सहायक एसआई (एएसआई) और एक हेड कांस्टेबल को सौंप दिया, जो 3 सीलबंद डिब्बों में खाद्य पदार्थ लाए। जब ​​वे सीआईडी ​​कार्यालय पहुंचे, तो डिब्बों को लेकर भ्रम पैदा हो गया।

जलपान को संभालने का काम करने वाले पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि ये खाद्य पदार्थ सीएम के लिए थे या किसी और के लिए। अंत में, ये खाद्य पदार्थ मुख्यमंत्री के पास जाने के बजाय यांत्रिक परिवहन (एमटी) अनुभाग में पहुंच गए, जो रसद का काम संभालता है। इससे राजनीतिक बवाल पनप गया और जो एक साधारण सी गलती लग रही थी, वो अब राजनीतिक विवाद में बदल गई। Himachal Samosa Scandal

इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने अपने बयान में साफ कहा कि राज्य सरकार को राज्य के विकास की कोई चिंता नहीं है। उनकी एकमात्र चिंता ‘मुख्यमंत्री का समोसा’ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे वीवीआईपी से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह की समन्वय समस्याओं के कारण सरकारी मशीनरी शर्मिंदा है।

Indian Railways: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इस रूट की यह गाड़ी रहेगी 13 जनवरी तक रद्द

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, पैराग्लाइडिंग करते गिरा विदेशी पायलट
Himachal News: कुल्लू (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली की पतालसू पीक में पैराग्लाइडिंग करता विदेशी पायलट संतुलन बिगड़ने से गिर गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में पर्यटक घायल हो गया है। पैराग्लाडिंग करते समय हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन स्थल मनाली के पतालसू में विदेशी पैराग्लाइडर पायलट संतुलन बिगड़ने से गिर गया। शुक्रवार को हुए हादसे में सर्बिया का पायलट मिरोस्लाव प्रोडनोविक घायल हो गया है। पुलिस और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर उसे मनाली पहुंचाया। मनाली नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बीड़ बिलिंग की पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरकर पायलट मनाली के रोहतांग से सटे पतालसू पीक इलाके में पहुंच गया।

यहां पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर गया और घायल हो गया। उसके पांव में फ्रैक्चर हुआ है। पायलट ने घायल होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद संयुक्त रेस्क्यू टीम मौके के लिए भेजी गई। टीम ने पायलट को खोजकर शनिवार सुबह करीब चार बजे उसे मनाली पहुंचाया। रोहतांग इलाके में तीन दिन के भीतर यह दूसरा हादसा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को भी मढ़ी में एक विदेशी महिला पायलट की गिरने से मौत हो गई। मनाली के पुलिस उपाधीक्षक के डी शर्मा ने बताया कि पायलट को कुल्लू रेफर किया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।