Indo Bhutan Competition - Sach Kahoon Hindi

Indo Bhutan Competition : स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रही ज्योति का किया स्वागत
Indo Bhutan Competition : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव फतेहगढ़ के चक 32 एसएसडब्ल्यू की रहने वाली सामान्य परिवार की बेटी ज्योति ने 26 से 28 जुलाई तक आयोजित इंडो भूटान प्रतियोगिता (सॉफ्ट हॉकी) में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। शनिवार को हनुमानगढ़ लौटने पर स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रही खिलाड़ी ज्योति का जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खेलप्रेमियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों की ओर से पुष्प वर्षा कर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। Hanumangarh News

खेलप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा, पहनाई फूलों की माला | Hanumangarh News

इस मौके पर गांव मक्कासर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के अध्यापक दिनेश खीचड़ ने कहा कि हमें गौरव महसूस हो रहा है कि एक सामान्य परिवार की बेटी ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया और उनकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इससे संदेश जाता है कि बेटी भी बेटों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हमें बेटियों को भी उच्च शिक्षित कर उन्हें उनके मनचाहे क्षेत्र में आगे बढऩे का मौका देना चाहिए ताकि वे भी अपने परिवार, गांव-शहर व जिले का नाम रोशन कर सके। Hanumangarh News

छात्रा ज्योति ने बताया कि इंडो भूटान में उनके टेस्ट सीरिज मैच हुए। इस प्रतियोगिता में भारत की महिला व पुरुष टीम ने हिस्सा लेकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में भूटान को 5-0 से शिकस्त दी। ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व स्वयं की मेहनत को देते हुए बताया कि वह अब नवंबर में जयपुर में होने वाले सॉफ्ट हॉकी के लीग टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। Hanumangarh News

Rain News : बारिश का कहर! मंडरा रहा मकानों के गिरने का खतरा