Akbar And Birbal - Sach Kahoon Hindi

Children Story: अकबर का तोता
Akbar And Birbal Story: बहुत समय पहले की बात है। एक बार अकबर बाजार में भ्रमण पर निकले थे। वहां उन्होंने एक तोता देखा, जो बहुत ही प्यारा था। उसके मालिक ने उसे बहुत अच्छी बातें सिखाई थीं। अकबर यही देखकर खुश हो गए। उन्होंने उस तोते को खरीदने का फैसला कर लिया। तोते को खरीदने के बदले अकबर ने मालिक को अच्छी कीमत दी। वो उस तोते को राजमहल लेकर आए। यहां पर तोते को लाने के बाद अकबर ने उसे बहुत अच्छे से रखने का फैसला किया। अब अकबर जब भी उससे कोई बात पूछते, तो वह उस बात का तुरंत जवाब दे देता था। अकबर बहुत खुश हो जाते थे। वह तोता दिनों-दिन उनके लिए जान से भी प्यारा हो गया था।

उन्होंने महल में उसके रहने के लिए शाही व्यवस्था करने का आदेश दिया। उन्होंने अपने सेवकों को कहा, ‘इस तोते का खास ख्याल रखा जाए। तोते को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘यह तोता किसी भी हालत में मरना तो बिल्कुल भी नहीं चाहिए। अगर किसी ने तोते के मरने की खबर उनको दी, तो वह उसको फांसी दे देंगे।’ महल में तोते के रहने का खास ख्याल रखा जाने लगा। फिर एक दिन अचानक अकबर का प्यारा तोता मर गया।

अब महल के सेवकों में हड़कंप मच गया कि आखिर अकबर को यह बात कौन बताएगा, क्योंकि अकबर ने कहा था कि जो भी तोते की मौत की खबर उन्हें देगा, वह उसकी जान ले लेंगे। अब सेवक परेशान थे। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने फैसला किया कि यह बात बीरबल को बताई जाए। सभी ने बीरबल को सारी बात बताई। यह भी बताया कि बादशाह अकबर मौत की खबर देने वाले को मौत की सजा देंगे। यह सुनकर बीरबल, बादशाह अकबर को यह खबर सुनाने को राजी हो गए। वो महल में अकबर को यह जानकरी देने के लिए चल पड़े।

बीरबल ने अकबर के पास जाकर कहा, ‘महाराज एक दुखद खबर है।’ अकबर ने पूछा, ‘बताओ क्या हुआ?’ बीरबल ने कहा, ‘महाराज आपका प्यारा तोता, न तो कुछ खा रहा है, न तो कुछ पी रहा है, न तो कुछ बोल रहा है, न आंखें खोल रहा है और न ही कोई हरकत कर रहा है और न ही.।’ अकबर गुस्से में आकर बोले, ‘न ही क्या? सीधा-सीधा क्यों नहीं बोलते कि वो मर गया है।’ बीरबल ने कहा, ‘हां महाराज, लेकिन ये बात मैंने नहीं आपने कही है। इसलिए, मेरी जान बक्श दीजिए।’ अकबर भी कुछ न बोल सके। इस तरह बीरबल ने बड़ी सूझबूझ से अपनी और अपने सेवकों की जान बचा ली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अकबर के साले व बीरबल की योग्यता
Akbar and Birbal: दरबार में बीरबल से जलने वाले बहुत लोग थे, जिनमें से एक बादशाह के साले मियाँ भी थे। ये बार-बार बीरबल से होड़ करते और हमेशा मात खाते लेकिन बेगम का भाई होने की वजह से बादशाह इन्हें कुछ कह भी नहीं सकते थे। बीरबल की गैरमौजूदगी में एक बार साले साहब बादशाह से बोले कि वो दीवान पद के सही दावेदार हैं।

इसलिए बादशाह ने भी अपने साले साहब की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए कहा, ‘‘अच्छा तो ये पता करो कि क्या हमारे महल के पीछे किसी कुतिया ने बच्चे दिए हैं? क्योंकि हमें आज सुबह से ही कुछ पिल्लों की आवाजें आ रही हैं। बादशाह की बात सुनकर साले साहब महल के पीछे की ओर देखने चले गए। और कुछ देर बाद आकर बताया। Akbar and Birbal

‘‘हुजूर, आपका अंदाजा बिलकुल सही था।’’बादशाह अकबर ने पूछा, ‘‘कितने बच्चे हैं?’’साले साहब बोले, ‘‘हुजूर, मैंने गिने नहीं थे।’’‘‘जाओ गिनकर आओ, फिर बताओ।’’ साले साहब ने आकर बताया हुजूर! पांच बच्चे हैं। बादशाह ने फिर पूछा, ‘‘ कितने नर बच्चे हैं और कितने मादा।’’ साले साहब बोले, ‘‘हुजूर, आपने गिनकर आने को कहा था तो मैं गिनकर चला आया।’’ बादशाह – ‘‘जाओ, पता करके बताओ।’’ साले साहब देखने चले गए और आकर बोले, ‘‘ तीन नर और दो मादा हैं हुजूर।’’ बादशाह ने पूछा, ‘‘ नर पिल्लै किस रंग के हैं?’’ साले साहब ने फिर नकारते हुए कहा – देखा नहीं। मैं अभी देखकर आता हूँ। अब बादशाह ने गुस्से में कहा, ‘‘रहने दो, अब तुम बैठ जाओ।’’

साले साहब जाकर अपनी जगह पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद बीरबल भी दरबार में आ गया। तब बादशाह ने बीरबल से वही बात कही, ‘‘जाओ पता करके आओ हमारे महल के पीछे किसी कुतिया ने बच्चे दिए हैं क्या’’? बादशाह अकबर का हुक्म सुनकर बीरबल महल के पीछे चला गया। और कुछ देर बाद महल में वापस आकर बोला, ‘‘ जी हुजूर, आपने बिल्कुल सही कहा था। कुतिया ने बच्चे दिए हैं।’’ बादशाह बोले, ‘‘कितने बच्चे हैं।’’ ‘‘हुजूर, पाँच बच्चे हैं।’’ ‘‘उनमें कितने नर और कितने मादा?’’,

बादशाह ने पूछा। ‘‘तीन नर और दो मादा है।’’, हुजूर बादशाह अकबर – ‘‘नर बच्चे किस रंग के है?’’ बीरबल – ‘‘दो काले और एक बादामी रंग का हैं।’’ बादशाह अकबर के सभी सवालों के जवाब देने के बाद बीरबल अपने स्थान पर जाकर बैठ गया। फिर बादशाह ने अपने साले की तरफ देखा जो कि सिर झुकाए चुपचाप बैठा था। बादशाह ने पूछा, ‘‘साले साहब क्या अब तुम्हें कुछ कहना हैं? ’’ साले साहब के पास बोलने के लिए अब कोई जवाब न था वह सिर झुकाए अपने स्थान पर बैठा रहा। Akbar and Birbal

यह भी पढ़ें:– Post Office RD Scheme : रोजाना जमा करें 50 रुपये, मैच्योरिटी पर पाएं इतने लाख रुपये, पढ़ें और पाएं पूरी जानकारी