Fraud Alert - Sach Kahoon Hindi

Ayushman Card News: आयुष्मान डेटा नष्ट कर डॉक्टर से 5.70 लाख रुपये ऐंठे, गिरफ्तार
हिसार (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Ayushman Data News: डाबड़ा चौक स्थित सूर्या अस्पताल का आयुष्मान डेटा नष्ट करने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों में शिकायतें देकर डॉक्टर को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और शिकायतें वापस लेने के नाम पर 5.70 लाख रुपये ऐंठने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पूर्व आयुष्मान मित्र रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सूर्या अस्पताल के संचालक डॉ. राजीव अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में अर्बन एस्टेट निवासी रोहित को अस्पताल में आयुष्मान मित्र के पद पर नियुक्त किया था। जनवरी 2026 में नौकरी से इस्तीफा देने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर धोखाधड़ी की नीयत से अस्पताल की आयुष्मान आईडी बंद कर दी। इसके साथ ही मरीजों से संबंधित काफी डेटा भी नष्ट कर दिया गया।

चार सरकारी विभागों में शिकायतें देकर बनाया दबाव

शिकायत के मुताबिक, इसके बाद रोहित ने आयुष्मान विभाग, सीएमओ कार्यालय, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और जीएसटी कार्यालय में अस्पताल व डॉक्टर के खिलाफ शिकायतें दीं। आरोप है कि इन शिकायतों को वापस लेने के नाम पर डॉक्टर पर दबाव बनाया गया और बैंक खातों में रकम स्थानांतरित करवाकर कुल 5 लाख 70 हजार रुपये ले लिए गए। पुलिस के अनुसार, रकम लेने के बावजूद आरोपी ने जून में एक बार फिर अलग-अलग सरकारी विभागों में शिकायतें कर दीं। इसके बाद उसने दोबारा पैसे की मांग की।

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित विभागों तथा बैंकों से दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने आयुष्मान विभाग, ईपीएफओ, जीएसटी कार्यालय, सीएमओ कार्यालय और संबंधित बैंकों से जानकारी एवं साक्ष्य एकत्र किए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्लॉट की रजिस्ट्री के नाम पर 9.40 लाख रुपए की ठगी का आरोप
हनुमानगढ़। प्लॉट खरीदने के नाम पर 9 लाख 40 हजार रुपए लेने और बाद में रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप में टाउन थाना पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के बजाय रकम हड़प ली तथा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार इस्तगासा सोनू कुमार (39) पुत्र कृष्णलाल कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 1, रामसरा नारायण, चक 19 एचएमएच की ओर से न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में प्रस्तुत किया गया था। इस्तगासे में आरोपी सुनील पुत्र पुखराज मेघवाल निवासी मेघवालों का बास, बढ़ाणा जिला नागौर हाल ढिल्लों ईंट उद्योग, गांव गंगागढ़, पंचायत श्रीनगर, हनुमानगढ़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस्तगासे के अनुसार शिकायतकर्ता की आरोपी से पुरानी जान-पहचान थी।

आरोपी ने उसे बताया कि एमकेके एन्क्लेव कॉलोनी में प्लॉट नंबर 205 व 206 उसके पास बेचने के अधिकार हैं। दोनों प्लॉटों का आकार 25 गुणा 45 फीट बताया गया। दोनों पक्षों के बीच कुल 13 लाख 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 14 जुलाई 2025 को आरोपी को 9 लाख 40 हजार रुपए नकद पेशगी के रूप में दिए। इसी दिन दोनों प्लॉटों का इकरारनामा तैयार करवाकर नोटरी पब्लिक से अटेस्ट करवाया गया।

इकरारनामे के अनुसार शेष 4 लाख रुपए छह माह बाद 14 जनवरी 2026 को फाइनल बैनामे के समय देने थे और पूरी रकम मिलने पर प्लॉटों की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करवानी थी। रजिस्ट्री की निर्धारित तारीख से दो-तीन दिन पहले आरोपी ने एमकेके एन्क्लेव के मालिक कमलदीप के साथ विवाद होने की बात कहते हुए कुछ समय मांगा। पुरानी जान-पहचान के चलते शिकायतकर्ता ने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी करीब दो माह तक रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करता रहा।

आरोपी ने 1 जून 2026 को शिकायतकर्ता की रकम वापस करने की बात कही, लेकिन रकम वापस नहीं की। 29 जून को संपर्क होने पर आरोपी ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने और न ही 9 लाख 40 हजार रुपए लौटाने की बात कही तथा धमकी दी कि दोबारा फोन या आमने-सामने संपर्क करने पर जान से मार देगा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस्तगासे के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई कैलाशचंद को सौंप दी है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Gold Loan Fraud: गोल्ड लोन के नाम पर युवक से ठगी, 10.47 ग्राम सोना हड़पने का आरोप
हनुमानगढ़। गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर एक युवक से सोने के आभूषण लेकर धोखाधड़ी करने का मामला टाउन थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मणिपुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड की मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सतीश (23) पुत्र लीलूराम निवासी 249/2, वार्ड नंबर 7, सिरसा हाल नजदीक शिव मिष्ठान भंडार, रावतसर रोड, नौरंगदेसर, हनुमानगढ़ ने बताया कि वह करीब चार वर्षांे से नौरंगदेसर ठेके पर नौकरी कर रहा है और वर्तमान में वहीं रह रहा है।

घरेलू जरूरत के लिए रुपए की आवश्यकता होने पर उसने गोल्ड लोन लेने के लिए मणिपुरम गोल्ड फाइनेंस लिमिटेड, बस स्टैंड, टाउन की मैनेजर द्रोपती से संपर्क किया। मैनेजर ने सोना रखकर लोन देने की बात कही। इस पर उसने अपने पास मौजूद 3 लॉकेट और 2 अंगूठियां, कुल वजन 10.47 ग्राम मैनेजर को दिखाए। सोने की जांच के बाद उसे करीब 90 हजार रुपए का लोन मिलने की बात कही गई तथा उसके आभूषण अपने पास रखकर एक सप्ताह बाद आने को कहा गया।

एक सप्ताह बाद संपर्क करने पर मैनेजर ने कभी स्टेज के इश्यू तो कभी उच्च अधिकारियों के बाहर होने की बात कहकर उसे टाल दिया। जब उसने अपने सोने के आभूषण वापस मांगे तो उसे आश्वासन दिया गया कि उसके खाते में रुपए जमा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। 11 सितंबर 2025 को उसके भारतीय स्टेट बैंक, नौरंगदेसर शाखा के खाते में 87126 रुपए जमा किए गए। इसी दौरान उसके मोबाइल से यूपीआई के जरिए 87126.49 रुपए वापस ट्रांसफर कर लिए गए। उसे खाते में रुपए जमा होने का संदेश तो दिखाया गया, लेकिन रुपए वापस ट्रांसफर होने का संदेश डिलीट कर दिया गया।

बाद में खाते में रुपए नहीं होने पर जब उसने मैनेजर से जानकारी मांगी तो उसे अलग-अलग बातें बताकर गुमराह किया गया। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर उसे खाते में रुपए जमा होने और उसी दिन वापस ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली। परिवादी ने आरोप लगाया कि कम पढ़ा-लिखा होने का फायदा उठाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई और उसके सोने के आभूषण वापस नहीं लौटाए गए। बाद में कर्मचारियों के माध्यम से उसे जानकारी मिली कि उसके गहनों पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से लोन उठाकर राशि का उपयोग किया गया है।

सतीश ने नरेश, सुमित्रा देवी सहित अन्य लोगों को साथ लेकर मैनेजर से बातचीत कर समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। न्यायालय से प्राप्त इस्तगासा के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कैलाशचंद को सौंपी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

APK फाइल से 6.31 लाख की साइबर ठगी, साइबर धोखाधड़ी में शामिल आरोपी सूरत से गिरफ्तार
सूरत (एजेंसी)। Surat News: गुजरात के सूरत सिटी साइबर क्राइम सेल ने एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक कथित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क को चुराए गए रुपए को नकदी में बदलने में मदद करने का आरोप है। इस मामले में टीम ने जामताड़ा-कनेक्शन का पता लगाया है।

आरोपी की पहचान दीन मोहम्मद शेख के रूप में हुई है, जिसे सूरत से एक ऐसे मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक शिकायतकर्ता को कथित तौर पर 6,31,414.68 रुपए का चूना लगाया गया था। यह ठगी पीड़ित के मोबाइल पर एपीके फाइल को इंस्टॉल करवाकर की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मैलवेयर की मदद से आरोपी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने में सफल रहे और शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना उसके बैंक खाते से लगभग आठ लेनदेन किए।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया, जिसके बाद सूरत साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की।

साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 336(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) और 3(5) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 66(डी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस इंस्पेक्टर वी.डी. मंडोरा के नेतृत्व में एक टीम ने मामले में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की।

पुलिस के अनुसार, सूरत के भेस्तान निवासी और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की बुढाना तहसील के जोवला गांव के निवासी 43 वर्षीय शेख ने धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि से जुड़े बिलों का भुगतान करने के लिए अपने एक्सिस बैंक और केनरा बैंक के क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता के 2,28,226.68 रुपए दो क्रेडिट कार्डों के माध्यम से खर्च किए गए थे। पुलिस उपायुक्त (साइबर सेल) बिशाखा जैन ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर बिलों के भुगतान के लिए कार्ड का इस्तेमाल करने के बाद राशि को नकद में परिवर्तित किया, 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में अपने पास रखा और शेष राशि फरार सह-आरोपी को हस्तांतरित कर दी।

इसके बाद कैश डिपॉजिट मशीनों के माध्यम से कथित तौर पर जामताड़ा स्थित नेटवर्क से जुड़े व्यक्तिगत बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई। फिलहाल, इस दिशा में जांच जारी है, ताकि मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके, जो जामताड़ा में है।

पुलिस ने कहा कि फर्जी तरीके से एपीके फाइल भेजी जाती है और संवेदनशाली जानकारियां जुटाकर ठगी की जाती है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष रूप से अज्ञात नंबरों से प्राप्त एपीके फाइलों को इंस्टॉल या क्लिक न करें।

उन्होंने कहा, “जब भी लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई एपीके फाइल मिले, तो उन्हें उसे इंस्टॉल नहीं करना चाहिए या उस पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर यह किसी अज्ञात नंबर से आई है, तो उन्हें तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए और उस नंबर को ब्लॉक कर देना चाहिए।”

Surat News: APK फाइल से 6.31 लाख की साइबर ठगी, साइबर धोखाधड़ी में शामिल आरोपी सूरत से गिरफ्तार

Fraud Alert: सात साइबर अपराधी ठगी करते धरे गए
नवादा (हि.स.)। बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में बढ़ते साइबर अपराध के विरुद्ध जिले के कप्तान अभिनव धीमान के दिशा निर्देश पर मंगलवार काे की गई छापेमारी में वारिसलीगंज पुलिस ने कुल सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत स्थित ईंट भट्ठा के समीप से तीन,गौसपुर बगीचा से दो एवं चैनपुरा गांव स्थित बगीचा से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से किमती कुल 15 एण्ड्रॉयड मोवाइल जब्त किया गया.पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने मंगलवार को वारिसलीगंज थाना परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी गौरव कुमार, शुभम कुमार, मसुदा गांव निवासी सन्टु कुमार, चैनपुरा गांव निवासी सौरभ कुमार, अपसढ़ गांव निवासी साहिल कुमार, कादिरगंज थाना क्षेत्र के गोयठाडीह गांव निवासी कन्हैया कुमार एवं कौआकोल थाना क्षेत्र के रामपुर, बलुआ गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि बजाज व रिलायंस फाइनेंस कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहा। एसडीपीओ ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी लगातार जारी रहेगी. प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Fatehabad News: ‘फर्जी बैंक खाते’ खोलने वाले दो साइबर ठग काबू
फतेहाबाद (हि.स.)। फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में साइबर क्राइम पुलिस ने कम ब्याज पर बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के दस्तावेज हासिल करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे लोगों के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर पेमेंट बैंक में खाते खुलवाते थे और बाद में इन खातों को दूसरे लोगों को बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल गांव निवासी जंटा सिंह और रत्ताथेह निवासी काला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। Fatehabad News

मामला 21 अगस्त को सामने आया, जब दिवाना गांव के संजु दास ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, वह अपने चाचा की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे और खुद को बैंक से जुड़ा प्रतिनिधि बताते हुए कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने की बात कही। आरोपियों ने कथित रूप से ऋण की प्रक्रिया और सिविल स्कोर की जांच के नाम पर संजु तथा उसके साथ मौजूद लोगों से आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लिए। इसके बाद बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठे के निशान भी लिए गए।

इसी दौरान संजु के मोबाइल पर एयरटेल पेमेंट्स बैंक में ई-केवाईसी से संबंधित संदेश आया। इस पर उसे संदेह हुआ और उसने दोनों व्यक्तियों से बैंक का पहचान पत्र मांगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी कोई वैध पहचान पत्र नहीं दिखा सके। पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि संजु के दस्तावेजों के आधार पर पेमेंट बैंक में खाता खोला गया था और उसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया। शिकायतकर्ता की सूचना के बाद दोनों आरोपी मौके से निकल गए।

मामले की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हैं और ऐसे कितने बैंक खाते खोले या बेचे गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से प्राप्त धन को स्थानांतरित करने के लिए किया जा सकता था। मामले में आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। Fatehabad News

2.39 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डीजीएम और पांच अन्य को 10 साल की सजा
चेन्नई (एजेंसी)। Chennai News: चेन्नई की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट की ओर से बैंक ऑफ इंडिया के एक पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) और तमिलनाडु सरकार के तीन कर्मचारियों समेत पांच अन्य लोगों को लगभग 2.39 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 साल की कड़ी सजा सुनाई गई है।

सीबीआई के अनुसार, गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने छह दोषियों पर कुल 2.70 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया।

दोषी ठहराए गए लोगों में बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर एन. वेंकटाचलम; शोलिंगनल्लूर तालुक ऑफिस में रिकॉर्ड क्लर्क के तौर पर काम करने वाले एम. शिवकुमार; पझावंथंगल में तत्कालीन विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टी. दशरथन और तमिलनाडु सरकार के पूर्व विलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एम. मनिचावेलु शामिल हैं। इस मामले में सजा पाने वाले दो प्राइवेट व्यक्ति ओ.पी. थमारई पू और पी. थंडापानी हैं।

बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के बाद सीबीआई की ओर से 19 मई, 2010 को यह मामला दर्ज किया गया था। जांच करने वालों का आरोप था कि मुख्य आरोपी ई. मुथुस्वामी और अन्य लोगों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक का पैसा दूसरी जगह लगाने की साजिश रची थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने झूठे और जाली दस्तावेज जमा करके बैंक से कई तरह की क्रेडिट सुविधाएं बेईमानी से हासिल की थीं। इन लेन-देन से बैंक ऑफ इंडिया को कथित तौर पर 238.97 लाख रुपए का नुकसान हुआ। जांच पूरी करने के बाद, सीबीआई ने 28 दिसंबर, 2011 को 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों में पांच सरकारी कर्मचारी और सात प्राइवेट व्यक्ति शामिल थे। कोर्ट द्वारा दोषी पाए गए छह जीवित आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाए जाने से पहले कई सालों तक मुकदमा चला।

कोर्ट का यह फैसला एक लंबे मुकदमे के बाद आया। लैंड एंड सर्वे डिपार्टमेंट में सस्पेंड किए गए सीनियर ड्राफ्ट्समैन वी. उमापति के खिलाफ कार्यवाही को अलग कर दिया गया था और उन पर एक अलग मामले (नंबर सीसी 18 ऑफ 2016) में कार्रवाई चल रही है।

सीबीआई के बयान में यह नहीं बताया गया कि किन अपराधों के तहत इन छह लोगों को दोषी ठहराया गया, और न ही धोखाधड़ी वाले लोन अकाउंट और शामिल संपत्तियों के बारे में कोई और जानकारी दी गई।

Fraud Alert: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी का झांसा देकर ठगे 4.57 लाख
कैथल (हि.स.)। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का कथित झांसा देकर 14 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाखौली गांव निवासी संजू कुमार के रूप में हुई है। वह पहले से एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में कैथल जेल में बंद था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर इस मामले में पूछताछ की। Kaithal News

पुलिस के मुताबिक, नंदकरण माजरा निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की वर्ष 2018 में राजौंद अस्पताल में नौकरी के दौरान संजू कुमार से पहचान हुई थी। आरोप है कि संजू ने बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए नरेश के रिश्तेदारों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। बाद में उसने प्रत्येक उम्मीदवार से 31,675 रुपये देने की मांग की।

नरेश ने आरोपी की बात पर भरोसा करते हुए अपने 14 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के लिए अलग-अलग तारीखों में Google Pay के जरिए कुल 4,57,450 रुपये उसके खाते में भेज दिए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि सभी उम्मीदवारों की 7 जनवरी 2026 को नौकरी लग जाएगी। इसी दिन उसने नरेश के WhatsApp पर कथित ज्वाइनिंग लेटर भी भेजे।

बाद में जांच में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए। किसी भी उम्मीदवार की नौकरी नहीं लगी और आरोपी ने रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पैसे वापस मांगने पर उसे कथित तौर पर धमकी भी दी गई। शिकायत मिलने के बाद राजौंद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच आर्थिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम कर रही थी। Kaithal News

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में कैथल जेल में बंद था। अदालत की अनुमति के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर इस मामले में गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई ऐसे मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत भी बताती है। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे देने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक सूचना और भर्ती प्रक्रिया की पुष्टि करना जरूरी है। किसी भी संदिग्ध ज्वाइनिंग लेटर या नियुक्ति संबंधी दस्तावेज की संबंधित विभाग से जांच करानी चाहिए। Kaithal News

77 वर्षीय किसान की जमीन पर 20.54 लाख का फर्जी केसीसी ऋण!
हनुमानगढ़। 77 वर्षीय किसान की कृषि भूमि पर उसकी जानकारी और सहमति के बिना करीब 20.54 लाख रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण दर्ज किए जाने के आरोप में नोहर थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Hanumangarh News

मामला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नोहर की अदालत में पेश किए गए इस्तगासे के आधार पर दर्ज हुआ है। नेहरांवाली ढाणी तहसील रावतसर निवासी छोटूराम (77) पुत्र लखीराम ने परिवाद में आरोप लगाया कि वह अनपढ़ और कृषि कार्य करने वाला वरिष्ठ व्यक्ति है तथा अपनी कृषि भूमि से परिवार का जीवनयापन करता है। उसके नाम राजस्व रिकॉर्ड में कल्लासर क्षेत्र में कृषि भूमि दर्ज है।

परिवाद के अनुसार किसान अपनी कृषि भूमि में सुधार के लिए सरकार की केसीसी योजना के तहत कृषि ऋण लेने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी जमीन की जमाबंदी निकलवाई तो पता चला कि उसकी कृषि भूमि पर आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, शाखा नोहर का रहन (बंधक) नोट दर्ज है। इसकी जानकारी मिलने पर वह बैंक की नोहर शाखा में पहुंचा और तत्कालीन शाखा प्रबंधक से जानकारी ली।

परिवादी का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने बताया कि उसकी जमीन पर 20 लाख 54 हजार रुपए का केसीसी ऋण चल रहा है। किसान ने कथित तौर पर बैंक अधिकारी से कहा कि वह पहली बार इस शाखा में आया है और उसने कोई ऋण नहीं लिया। किसान के ऋण लेने से इनकार करने पर शाखा प्रबंधक कथित तौर पर नाराज हो गया और कहा कि जमीन से रहन हटवाना है तो 20.54 लाख रुपए जमा कराने होंगे। इसके बाद किसान ने गांव के मौजिज लोगों को मामले की जानकारी दी। Hanumangarh News

पंचायत के लिए बैंक अधिकारियों को नेहरांवाली ढाणी बुलाया गया। पंचायत में बैंक अधिकारियों ने कथित तौर पर बताया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने इसी प्रकार के कई फ्रॉड किए हैं और किसान चाहे तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। साथ ही बैंक अधिकारियों ने कथित रूप से बैंक से जारी रकम वापस जमा कराने की बात कही। पंचायत के दौरान बैंक अधिकारियों की ओर से कुछ हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज दिखाए जाने का भी परिवाद में उल्लेख है।

किसान का आरोप है कि दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर उसके नहीं हैं। उसने बताया कि वह अनपढ़ है और हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठा लगाता है। इसके अलावा जमीन के रहननामे में दर्ज गवाहों को भी परिवाद में कथित तौर पर फर्जी बताया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नोहर की अदालत से प्राप्त इस्तगासे पर नोहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र मीणा को सौंपी है। पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड, केसीसी ऋण से जुड़े दस्तावेज, कथित हस्ताक्षर, रहननामा, गवाहों तथा ऋण राशि के लेन-देन से संबंधित तथ्यों की जांच करेगी। Hanumangarh News

Fraud Alert: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 5.50 लाख हड़पने का आरोप
हनुमानगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपए तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज हड़पने के आरोप में भादरा थाना पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भादरा के समक्ष पेश इस्तगासा के आधार पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

परिवाद के अनुसार नेठराना निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार पुत्र ताराचन्द जाट की अपने चाचा की ससुराल के माध्यम से आदमपुर, हरियाणा के दड़ौली निवासी रोशन डूडी पुत्र हरीसिंह जाट से जान-पहचान थी। इसी रिश्तेदारी और विश्वास का हवाला देते हुए रोशन ने कथित तौर पर रवि को यूरोप में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

परिवादी के अनुसार रोशन ने बताया कि उसके बेटे रोहित व राहुल तथा भानजा पंकज विदेश में काम करते हैं और उनकी जान-पहचान के जरिए उसे भी विदेश भेजा जा सकता है। इसके लिए कुल 6.50 लाख रुपए खर्च होने की बात कही गई। परिवादी का आरोप है कि उसने रोशन को अपना पासपोर्ट, आधार कार्ड, कक्षा 10वीं-12वीं की मूल अंकतालिकाएं तथा अन्य दस्तावेज सौंप दिए। इसके बाद 16 जुलाई 2023 को फोन-पे के जरिए 70 हजार रुपए दिए गए। Hanumangarh News

वहीं 10 अगस्त 2023 को 4.80 लाख रुपए नकद रोशन को दिए गए। रोशन ने कथित तौर पर छह माह में वीजा और वर्क ऑर्डर आदि की व्यवस्था कर विदेश भेजने का आश्वासन दिया। समय बीतने के बाद रवि ने विदेश भेजने के संबंध में रोशन से लगातार संपर्क किया, लेकिन वह कथित तौर पर टालमटोल करता रहा। बाद में परिवादी को विदेश नहीं भेजा गया और न ही उससे ली गई रकम वापस की गई। परिवादी के अनुसार 26 जुलाई 2026 को भादरा में पंचायत हुई।

पंचायत में रवि ने रोशन से अपने रुपए और दस्तावेज वापस मांगे। इस दौरान रोशन ने रकम वापस करने और विदेश भेजने से इनकार कर दिया। अदालत से प्राप्त इस्तगासा के आधार पर भादरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई की। मामले की जांच थाना प्रभारी राधेश्याम कर रहे हैं। पुलिस अब आरोपों की जांच, रकम के लेन-देन और दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करेगी। Hanumangarh News

योगा टीचर लगवाने के नाम पर 18 युवाओं से 46 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी जिला अनुसंधान इकाई ने योगा टीचर लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिधनोई निवासी रविंद्र ने बहल थान में शिकायत दर्ज कर बताया था कि वह गांव में डेयरी का कार्य करता है। उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई। जिसने बताया कि उसकी सरकारी महकमे में काफी जान-पहचान है तथा वह सरकारी व गैर-सरकारी नौकरी लगवा सकता है।

इसके बाद शिकायतकर्ता को चंडीगढ़ बुलाकर आयुष विभाग के बड़े अधिकारी से मुलाकात करवाने की बात कही। प्रदीप नामक युवक भी मिला, जिसे आयुष विभाग चंडीगढ़ में बड़े अधिकारी के पद पर बताया गया। आरोपियों ने महर्षि योगा फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सरकारी स्कूलों में योगा सहायक व योगा अध्यापक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इस फेडरेशन के डायरेक्टर नरेंद्र से मिलवाया आरोपियों ने शिकायतकर्ता सहित 18 बेरोजगार युवाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 46 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई राजीव कुमार ने एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान बीबीपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Fraud Alert: एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी
नोएडा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय खाद्यान्न निगम (एफसीआई) में उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने उनसे 5 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने सोमवार को बताया कि बीती रात रविवार को मूलरूप से बिहार के भोजपुर जनपद के रहने वाले सरोज कुमार सिंह ने थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। Noida News

उन्होंने बताया है कि वह नोएडा के शिवालिक अस्पताल सेक्टर 51 में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसरा उनके रिश्तेदार बबीता सिंह पत्नी बलवीर सिंह तथा अंकित कुमार आए। इन लोगों ने कहा कि उनकी भारतीय खाद्यान्न निगम लखनऊ में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने उनके बेटे की नौकरी उसमें लगवाने की बात कही तथा विभिन्न बार में पांच लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए।

पीड़ित के अनुसार, बाद में आरोपितों ने एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर दिया। जब उनका बेटा लखनऊ स्थित एफसीआई दफ्तर में गया तो उसे बताया गया कि उनके ऑफिस से इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं हुआ है और ना ही वे किसी बबीता और अंकित को जानते हैं। जब पीड़ित ने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगा तो उन्होंने उसे धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने सैकड़ों लोगों से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। Noida News