Bangladesh Clash - Sach Kahoon Hindi

Bangladesh: बांग्लादेश में हिन्दूओं के खिलाफ संगठित हिंसा से भारत चिंतित, ट्रम्प भी कर चुके कड़ी निंदा
चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

ढाका (एजेंसी)। बांग्लादेश के चटगांव में हिदू समुदाय पर संगठित हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनमें बांग्लादेशी पुलिस और सेना के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर हिदुओं के खिलाफ हिंसा के खौफनाक दृश्य वायरल हो रहे हैं। इस सख्त प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश सरकार से हिदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। Bangladesh News

वीरवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्टों के चलते ये हिंसा भड़की। उन्होंने बांग्लादेश में चरमपंथियों पर सख्त कार्रवाई की अपील करते हुए मांग की कि हिदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर चिंता जाहिर की है।

दरअसल चटगांव के हजारी गली इलाके में 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद तनाव बढ़ गया। जमात-ए-इस्लामी के सदस्य उस्मान अली द्वारा हिदू धर्म और इस्कॉन पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की गई, जिससे हिदू समुदाय में आक्रोश फैल गया। जब हिदू समुदाय ने इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो पुलिस और सेना ने उन पर कार्रवाई की। इस दौरान कई हिदू लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 582 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

तसलीमा नसरीन ने शेयर किया वीडियो

प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस और सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाते और गोलियां चलाते देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, जिससे हिंसा के सबूत जुटाना मुश्किल हो गया।

हिदू नेताओं ने लगाए भेदभाव के आरोप

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर र्इंट और एसिड फेंके, जिससे नौ अधिकारी घायल हो गए। लेकिन हिदू नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने भेदभावपूर्ण तरीके से हिदू समुदाय को निशाना बनाया और उनके घरों में भी तोड़फोड़ की, जबकि हिंसा में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे। Bangladesh News

CJI Chandrachud: ‘अगर मैंने किसी का दिल दुखाया हो तो माफी चाहूंगा’

Viral Video: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, चौंकाने वाली वीडियो जारी!
बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश के चटगांव में अशांति फैल गई, यह तब फैली जब हिन्दू समुदाय एवं बांग्लादेश के सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हो गई। विगत 5 नवंबर को बांग्लादेश के चटगाँव में एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया। यह तनाव कट्टरपंथी इस्लामी समूह जमात-ए-इस्लामी के सदस्य उस्मान अली द्वारा हिंदू धर्म और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ। Social Media News

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय हिंदू टिप्पणी का विरोध करने के लिए अली की दुकान के बाहर एकत्र हुए, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गई। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तो बांग्लादेश की सेना और अन्य सुरक्षा कर्मियों को हजारी गली क्षेत्र में व्यवस्था बहाल करने के लिए तैनात किया गया, जो ऐतिहासिक रूप से हिंदुओं का वर्चस्व वाला क्षेत्र है।

निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने झड़पों का एक परेशान करने वाला वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया, जिसका शीर्षक था, ‘आज चटगाँव में हजारी लेन। हिंदू बनाम सेना।’ रिपोर्ट में जारी एक फुटेज में अराजकता साफ दिखाई गई है, जिसमें सुरक्षा बल हिन्दू नागरिकों से भिड़ रहे हैं, प्रदर्शनकारियों का पीछा कर रहे हैं और उन्हें डंडों से पीट रहे हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट प्रोथोम एलो की रिपोर्ट से पता चला है कि भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास में हवा में खाली राउंड फायर किए गए और सुरक्षा कर्मियों को हिंसा की कार्रवाई आगे ना देखी जा सके इसके लिए क्षेत्र में से सीसीटीवी कैमरे हटाते हुए दिखाया गया है। Social Media News

Hindus are attacked by army and police in Hazari Lane, Chittagong, Bangladesh. pic.twitter.com/tpyk2JR3h1

— taslima nasreen (@taslimanasreen) November 5, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं को अनुचित तरीके से निशाना बनाए जाने का आरोप

रिपोर्ट में चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से पुष्टि की गई कि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को काफी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर ईंटें और तेजाब फेंके गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस हिंसा में 9 अधिकारी घायल हो गए, जिससे संघर्ष और बढ़ गया।

दूसरी तरफ एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बांग्लादेश में हिंदुओं को अनुचित तरीके से निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार तक, बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा 582 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप दायर किए, जिनमें से 49 को गिरफ्तार किया गया। वहीं हिंदू नेताओं ने सुरक्षा बलों पर उनके समुदाय को अनुचित तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अधिकारियों ने हिंदू निवासियों पर अंधाधुंध हमले किए, भले ही शुरूआती झड़पों में हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र हजारी गली, एक व्यस्त बाजार है, यहाँ कड़ी निगरानी रखी जा रही है, सैन्य अभियानों के कारण निवासी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिस ने कथित तौर पर घर-घर जाकर तलाशी ली है, जिससे समुदाय के भीतर उत्पीड़न की चिंताएँ और बढ़ गई हैं। हिंदू समुदाय के खिलाफ यह हिंसा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं पर बढ़ते हमलों की चिंताजनक प्रवृत्ति के बाद बढ़ी है। रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि ऐतिहासिक रूप से, हिंदू प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के प्रबल समर्थक रहे हैं। Social Media News

Sheikh Hasina News : भारत ने बांग्लादेश हिंसा को देखते हुए उठाया ये बड़ा कदम!
बांग्लादेशी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों से गैर-जरूरी कर्मचारियों को निकाला

Sheikh Hasina News : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश के बढ़ते विरोध और अभूतपूर्व संकट के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना, जोकि 15 साल से सत्ता में बनी हुई थीं, ने इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भाग गईं। इसका बड़ा कारण यह रहा कि वहां नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली के खिलाफ एक प्रदर्शन ने एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया था जोकि तेजी से उनके तथा उनकी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विद्रोह में बदल गया है, जिसके चलते पिछले कुछ हफ़्तों में बांग्लादेश में 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हंै। Bangladesh News

शेख हसीना के देश छोड़कर भागने के बाद बीएनपी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में रिहा कर दिया गया। हसीना सोमवार शाम को भारत पहुंचीं, लेकिन अभी तक उनकी इस बारे में योजनाएँ स्पष्ट नहीं हैं कि वे दिल्ली में रहेंगी या कहीं और। ढाका में, भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं ने देश के मौजूदा मुद्दों से निपटने के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनाने का सुझाव दिया है। Bangladesh News

Paris Olympics 2024 : इस भारतीय पहलवान को बड़ा झटका! नहीं खेल पाएंगी फाइनल! जानिए क्यों?

Bangladesh Clash : बांग्लादेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी, 98 की मौत, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
Bangladesh Clash : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश में कोटा प्रणाली को लेकर बढ़ती हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बांग्लादेश सरकार ने हिंसा के विरोध में सोमवार, 5 अगस्त को अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में हिंसा में 98 लोगों की मौत हो गई है तथा सैकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना है। बांग्लादेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारतीय दूतावास की ओर से बांग्लादेश में रहने वाले भारतीयों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने एवं यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। Bangladesh Clash

रिपोर्ट में उल्लेख है कि 19 जुलाई को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन, 1971 के युद्ध के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण का प्रस्ताव करने वाली विवादास्पद कोटा प्रणाली के विरोधस्वरूप हैं।

ये है सारा घटनाक्रम, भारतीय को सतर्क रहने की सलाह | Bangladesh Clash

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बांग्लादेश में पुलिस द्वारा हजारों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए तथा रबड़ की गोलियां चलाई गई, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई, जिसमें कम से कम 98 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए। भारत द्वारा भारतीयों को किसी भी सूचना तक बांग्लादेश की यात्रा करने से बचने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘‘बांग्लादेश में रह रहे सभी भारतीय अत्यधिक सावधानी बरतें, अपनी गतिविधियों को सीमित रखें और अपने आपातकालीन फोन नंबरों के माध्यम से ढाका में भारतीय उच्चायोग के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।’’

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में रविवार को बताया गया है कि विरोध प्रदर्शनों के बाद ट्रेनों की सीमित उपलब्धता के बावजूद बांग्लादेशी रेलवे ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया। 19 जुलाई को पूरी तरह से रोके जाने के 13 दिन बाद 1 अगस्त को ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हुई थी। Bangladesh Clash