Crime Case - Sach Kahoon Hindi

यासीन उर्फ सिन्ना का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार, तीन फरार
उधार लिए गए दो लाख रुपये का तकाजा करने पर दिया हत्याकांड को अंजाम

फरार हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मोबाइल व मृतक से लूटी गई नकदी बरामद

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime Case: पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव भूरा में हुए बुजुर्ग यासीन उर्फ सिन्ना हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जबकि हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए हत्यारोपी के कब्जे से एक मोबाइल व मृतक बुजुर्ग से लूटी गई रकम के साढ़े सात हजार रुपये बरामद हुए है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

विगत बुधवार को क्षेत्र के गांव भूरा में सत्तर वर्षीय यासीन उर्फ सिन्ना का शव उसके घर के आंगन में पड़ा मिला था। मामले की सूचना पर एसपी शामली रामसेवक गौतम, प्रशिक्षु सीओ जितेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए थे। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। फॉरेंसिक टीम ने भी गांव में पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए थे। Kairana Crime

मृतक के भतीजे मुबारिक ने गांव के ही नफीस नामक व्यक्ति पर बुजुर्ग यासीन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर नामजद अभियोग दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने तथा घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को घटना में नामजद किये गए नफीस को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। हत्यारोपी के कब्जे से एक मोबाइल व बुजुर्ग यासीन से लूटी गई रकम के 7500 रुपये बरामद हुए है।

उधार दिए दो लाख रुपये का तकाजा करने पर दिया हत्याकांड को अंजाम

यासीन हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी नफीस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यासीन से काफी दिन पहले दो लाख रुपये उधार लिये थे। यासीन बार-बार उधार दिए गए पैसे वापिस करने का तकाजा करके परेशान करता रहता था, जिसके चलते उसने अपने साथी विशाल, नेत्रपाल व नितिन निवासीगण ग्राम भूरा को यासीन द्वारा बार–बार पैसे मांगने की बात बताई। इसके बाद, चारों ने यासीन को सबक सिखाने की योजना बनाई। योजनानुसार विगत 23 अप्रैल को वह और अपने तीनों साथियों के साथ रात्रि करीब सवा एक बजे यासीन के घर पर पहुंच गया। गेट का ताला लगा होने पर वह चारों दुकानों के ऊपर चढकर मकान के अंदर घुस गए। यासीन ऊपर बरामदे में मच्छरदानी लगाकर लेटा हुआ था।

उनके आने की आहट से यासीन की आंख खुल गई। चारों ने यासीन से कहा कि जो तेरे पास है उन्हें दे दे। इस पर यासीन विरोध करने लगा। उन्होंने यासीन को खाट पर ही गिरा लिया और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने यासीन के तहमद की से 42,000 रुपये निकाल लिये। इसके बाद, चारों ने तहमद को यासीन के गले से बाँध दिया तथा यासीन को मच्छरदानी समेत छत से नीचे फेंक दिया। छीने गए सारे पैसे उसके पास थे। उसने अपने तीनों साथियों से इन पैसों को बाद में बांटने की बात कही। छीने गए रुपयों में से उसने 2000 रुपये अपनी जरुरत में खर्च कर दिये, जबकि शेष रुपये तसव्वर निवासी ग्राम बीबीवुर हटिया के पास रख दिये। वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी नफीस के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन संगीन मुकदमें दर्ज है।

यह भी पढ़ें:–  UP Board Result: यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित

फिरौती व लूटपाट गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
पटियाला पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, आरोपियों से गहनता से की जा रही पूछताछ | Patiala News

2 पिस्टल 32 बोर, एक पिसटल 30 बोर सहित 18 कारतूस बरामद

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने फिरौती व लूटपाट गिरोह के 5 आरोपियों को काबू किया है व इनके कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 30 बोर व 18 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इन आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ कर रही है। इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि एसपी योगेश शर्मा, एएसपी वैभव चौधरी डिटैक्टिव पटियाला के नेतृत्व में इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह इंचार्ज सीआईए की टीम ने 5 आरोपियों को काबू किया है। Patiala News

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह, पुत्र मक्खन सिंह, निवासी गांव खिल्लन जिला मानसा, सन्दीप सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र संभू सिंह, निवासी ग्रीन पारक कॉलोनी जिला श्री मुक्तसर साहिब, सुखवीर सिंह उर्फ विशाल सिंह, पुत्र गुरजंट सिंह, निवासी मानसा, हरबंस सिंह उर्फ निकड़ी, पुत्र बीरा सिंह, निवासी मानसा व सुखविन्दर सिंह उर्फ बोबी, पुत्र स्व. भोला सिंह, निवासी मानसा शामिल है। Patiala News

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को गतदिवस गांव बुट्टा सिंह वाला, सनौर से काबू किया है। गिरफ्तारी दौरान इनसे 3 पिस्टल सहित 18 कारतूसर बरामद हुए हैं, जिनमें 2 आरोपी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू व सन्दीप सिंह उर्फ सुक्खा जो कि पातड़ां फायरिंग मामले में वांटेड थे व गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक सिंह उर्फ बिज्जू से बरामद हुआ 32 बोर पिस्टल जो कि पातड़ां फायरिंग में इस्तेमाल में लाया गया था, भी बरामद हुआ है। Patiala News

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी: एसएसपी

एसएसपी ने बताया कि यह सभी अपराधी पटियाला व इसके आसपास किसी बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंनेब बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूटपाट, स्नैचिंग सहित अन्य मामले दर्ज हैं और यह पंजाब में कई फिरौती की वारदातों में शामिल रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह पंजाब के विभिन्न जगहों पर फिरौती की मांग कर रहे थे। इनके द्वारा की गई लूटपाट व फिरौती की वारदातों संबंधी पुलिस टीम पूरी बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने बताया इन आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर और गहनता से पूछताछ की जाएगी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Vidhan Sabha Chunav: चुनाव में जीत का हार सबको चाहिए, पर हार नहीं स्वीकार

यमुना किनारे रेत खनन कंपनी के इंचार्ज की पीट-पीटकर हत्या
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत में यमुना किनारे गांव मिमारपुर के पास रेत खनन कंपनी में स्टॉक इंचार्ज का काम करने वाले युवक की अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बसौदी निवासी जयदीप उर्फ बापौली गांव मिमारपुर के पास यमुना किनारे अल्टीमेट स्टॉक रेत खनन कंपनी में बतौर इंचार्ज काम करता था। देर रात उसकी अज्ञात हमलावरों ने पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई जसबीर ने बताया कि उसे देर रात सूचना मिली थी कि उसके भाई पर हमला किया गया है।

वह खनन कंपनी के स्टॉक पर पहुंचा तो उसके भाई का शव जमीन पर पड़ा था। उसके भाई के शरीर पर चोट के दर्जन भर निशान थे। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेत चोरी करने आए लोगों ने हमला किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर पता लगाया जाएगा कि हमला किस कारण किया गया है। मृतक के भाई ने फिलहाल किसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कश्मीरी पंडितों के खिलाफ अपराध मामले की नहीं होगी दोबारा जांच: SC
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1989-90 के दौरान घाटी में 700 से अधिक कश्मीरी पंडितों की हत्या मामले में फिर से जांच की मांग करने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की एक बेंच ने कहा कि सबूतों को इकट्ठा कर पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि इस मामले को गुजरे करीब 27 साल हो गए। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर संभव हो तो सबूत लेकर आएं।

‘रूट आॅफ कश्मीर’ संगठन की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वकील विकास पंडोरा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ने को मजबूर किया गया था। पंडोरा ने स्वीकार किया कि उनकी तरफ से देरी हुई है, मगर ना तो केंद्र या राज्य ने और ना ही न्यायालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया। 700 से ज्यादा कश्मीरी पंडितों की हत्या मामले में अब तक 215 एफआईआर दर्ज किए गए हैं, मगर एक भी मामला अपने किसी तार्किक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया है। गौरतलब है कि कश्मीरी पंडितों को आतंकवाद के चरम पर होने के दौरान धमकियों एवं हमलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर 1990 के दशक की शुरूआत में घाटी से पलायन करना पड़ा था।

अयूब पंडित की हत्या के मामले में 20 लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने गत महीने यहां डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार देने की घटना के संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल एक आतंकवादी 12 जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पंडित को भीड़ ने 22 जून को शहर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के बाहर पीट-पीटकर मारा डाला था।

खान ने कहा कि अभी तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सज्जाद अहमद गिलकर नाम का आतंकवादी 12 जुलाई को बडगाम के रेडबुग इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने कहा कि लोहे की छड़ जिससे अधिकारी को मारा गया, उनका पहचान पत्र, सर्विस रिवाल्वर (क्षतिग्रस्त हालत में) और उनके सेल फोन को बरामद कर लिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भटिंडा निवासियों की नाक में दम करने वाले झपटमार गिरफ्तार
सिर्फ सवा दो माह में दिया 8 वारदातों को अंजाम

भटिंडा (अशोक गर्ग)। थाना सिविल लाईन पुलिस ने चढ़ती उम्र में बड़े शौंक पालने के लिए सिर्फ सवा दो माह दौरान शपटमारी की 8 वारदातों को अंजाम दे चुके युवक संदीप कुमार उर्फ सन्नी तथा उसके सहायक वीरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ दौरान उनसे 9 मोबाइल, 10 जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की दो चैन व चोरी किया हुआ इंग्लैंड का बना रिवाल्वर बरामद किया है।

इनसे बरामद किए गए सामान की कुल कीमत 12 लाख रुपये बताई जाती है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है, जो कि संदीप का ही है और इसका इस्तेमाल वह वारदात को अंजाम देने के लिए करते थे। वर्णनीय है कि सन्नी के खिलाफ दर्ज हुए चोरी व झपटमारी के सारे केस भटिंडा से संबंधित ही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन झपटमारों ने शहर में दहशत फैलाई हुई थी।

10 जोड़ी सोने के टॉप्स, दो चैन, विदेशी रिवाल्वर व 9 मोबाइल किए बरामद

प्रैस कान्फ्रैंस दौरान जिला पुलिस प्रमुख नवीन सिंगला ने बताया कि गत एक अप्रैल को इन लोगों ने डीएवी कॉलेज के पास एक्टिवा सवार लड़की से पर्स छीना, जिसमें तीन मोबाइल फोन थे। 5 अप्रैल को रिकशे पर जा रही एनआरआई महिला सुमनदीप से एक आई फोन, एक नोकिया फोन, सात जोड़ी टॉप्स सोना व डायमंड तथा एक सोने की चैन छीनी थी। 26 अप्रैल को इन्होंने नरिन्द्र कुमार की कार से काफी महंगा रिवाल्वर चोरी किया।

Þ उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने स्नेचिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया है। संदीप पर पहले भी तीन केस दर्ज हैं, जिनमें से दो में से वह बरी हो गया था, जबकि एक सुनवाई अधीन है। उन्होंने बताया कि दोनों का तीन दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है और पूछताछ दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है। इस मौके डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाना भी उपस्थित थे।

जुर्म की दुनियां में खींच कर ले गई जल्दी अमीर होने की चाहत

प्रैस कान्फ्रैंस दौरान जिला पुलिस प्रमुख नवीन सिंगला ने बताया कि संदीप कुमार उर्फ सन्नी व वीरू को गलेमर भरी जिंदगी जीने तथा ऐश परस्ती के शौंक ने मुजरिम बना दिया। उन्होंने बताया कि संदीप दसवीं पास है और स्टूडियो पर मुलाजिम रहा है, जबकि वीरू मजदूरी करता था। दोनों को जल्दी अमीर बनने की चाहत जुर्म की दुनियां में खींच लाई।

थाना सिविल लाईन के प्रभारी कुलदीप सिंह ने भी बताया कि संदीप 29 वर्ष व वीरू 25 वर्ष का है और दोनों ने पूछताछ दौरान स्वीकार किया है कि वह अपने शौंक की पूर्ती के लिए अपराध करते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।