President Droupadi Murmu - Sach Kahoon Hindi

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देगी झारखंड निवासियों को 100 करोड़ की ये सौगात
जमशेदपुर (एजेंसी)। President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 फरवरी को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। वह शहर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम तथा बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के एक भवन का शिलान्यास करने के बाद छात्रों से संवाद करेंगी। Jamshedpur News

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति नागपुर (महाराष्ट्र) से भारतीय वायु सेना के बीबीजे विमान से गुरुवार को दिन 11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए लगभग जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। निर्धारित राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 12:20 बजे कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर 2:50 बजे टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचेंगी।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह 3:40 बजे पुनः सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर रांची लौटेंगी और इसके बाद जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति जमशेदपुर में जिस कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के प्रस्तावित केंद्र का भूमि पूजन करने वाली हैं, उसका निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

ट्रस्ट के प्रमुख एस के बेहरा ने बताया कि यह केंद्र धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के नैतिक और सांस्कृतिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जमशेदपुर और रांची में जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जमशेदपुर में पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को पांच जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। Jamshedpur News

सुरक्षा व्यवस्था में करीब चार हजार पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को सौंपी गई है। कारकेड में 26 वाहन शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में भी यातायात व्यवस्था में गुरुवार को कई बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को महामहिम राष्ट्रपति ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार से किया सम्मानित
हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) को मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024 प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। Hisar News

समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्य जल शक्ति मंत्री वी. सोमन्ना तथा राजभूषण चौधरी भी मंच पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. काम्बोज ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में हकृवि को स्कूल-कॉलेज के अतिरिक्त संस्थान श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए दीर्घकालिक, वैज्ञानिक और प्रभावी प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने प्रदेशभर के किसानों को धान की सीधी बिजाई, कम अवधि वाली किस्मों के चयन तथा फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया। इससे खरीफ सीजन में भारी मात्रा में पानी की बचत हुई और लगभग 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कपास से धान में तब्दील होने से बचाया गया, जो जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। हकृवि ने जल बचत को बढ़ावा देने के लिए धान की कम अवधि में पकने वाली उन्नत किस्म एचकेआर-49 तथा गेहूं की कम पानी और मध्यम खाद में अधिक उपज देने वाली डब्ल्यूएच-1402 किस्म विकसित की हैं, जिनसे बड़े स्तर पर सिंचाई जल की बचत होगी। Hisar News

किसानों को जागरूक करने के लिए हकृवि के व्यापक प्रयास

अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि किसानों को जल संरक्षण तकनीकों से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा राज्यभर में अनेक गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। इनमें किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, गोष्ठियाँ, किसान मेले, जल संरक्षण शिविर, फील्ड डेज, वन महोत्सव, विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आदि प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर और अनुसंधान फार्मों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी किया गया है। Hisar News

Droupadi Murmu: सेंट जेवियर्स के छात्रों की राष्ट्रपति से मुलाकात बनी जीवन का अविस्मरणीय अनुभव
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। President Droupadi Murmu: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव है! बाल दिवस के अवसर पर, अवनि, आबिदी, और मानसा को भारत की राष्ट्रपति, माननीय द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने का अवसर मिला। वे इस विशेष अवसर पर निदेशक श्री शाल्विक जैन और शिवानी जैन जी के साथ नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति भवन गए। Miranpur

इस विशेष भेंट ने छात्रों को राष्ट्रपति मुर्मू जी के साथ वर्तमान शिक्षा प्रणाली और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर अर्थपूर्ण चर्चा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया। उन्होंने उच्च शिक्षा और करियर की संभावनाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। ऐसी बातचीत छात्रों के लिए अमूल्य है क्योंकि यह उन्हें एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करती है और उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती है। राष्ट्रपति मुर्मू जी ने बाल दिवस पर छात्रों के साथ अपनी बातचीत में जोर दिया कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उन्हें आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में वंदे मातरम गायन और बच्चों द्वारा कविता पाठ सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी शामिल थीं। राष्ट्रपति भवन की यह यात्रा निस्संदेह सभी के लिए एक अद्भुत और अनुभव से भरपूर क्षण था। इसने न केवल बाल दिवस का उत्सव मनाया, बल्कि युवा दिमागों को एक प्रमुख व्यक्ति से जुड़ने और अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक मंच भी प्रदान किया। अवनी, आबिदी, मानसा, शिवानी जी और शाल्विक सर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई! Miranpur

जान है तो जहान है, स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए आधुनिक चिकित्सा सेवाएं आवश्यक: द्रौपदी मुर्मू
एडवांस्ड, सस्टेनेबल और करुणामय स्वास्थ्य सेवा के नए युग की शुरुआत का प्रतीक : राष्ट्रपति

शरीर माध्यम अनुधर्म साधनम: सीएम योगी

स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाओं  के लिए अब लोगों को भटकने की आवश्यकता नहीं: योगी -देश का हर नागरिक स्वस्थ होगा, तभी देश सशक्त व शक्तिशाली बनेगा: राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन, गाजियाबाद को मिला उत्तर भारत का सबसे एडवांस्ड हेल्थकेयर सेंटर

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Yashoda Medicity Hospital: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल  का भव्य उद्घाटन किया। 1200 बेड वाले इस अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थकेयर सेंटर के साथ गाजियाबाद को उत्तर भारत के सबसे एडवांस्ड और सस्टेनेबल अस्पतालों में से एक का गौरव प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  ब्रजेश पाठक, तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। Ghaziabad News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन

रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रीगण की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन; एडवांस्ड, सस्टेनेबल और करुणामय स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रविवार को राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू  ने उत्तर भारत के सबसे आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल यशोदा मेडिसिटी  का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत शॉल, शंख और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशोदा ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ  डॉ. अरोड़ा के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद यशोदा मेडिसिटी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। मंच पर मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ , उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक  और केंद्रीय राज्य मंत्री  अनुप्रिया पटेल, का पारंपरिक सम्मान किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं: बोलीं, “यशोदा मेडिसिटी से नई आशा जुड़ी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि  यशोदा मेडिसिटी खुलने पर मैं आप सभी को बधाई देती हूं। मुझे विश्वास है कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दी जाएंगी, जिससे सभी नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल  एडवांस्ड, सस्टेनेबल और करुणामय हेल्थकेयर के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा,  कि जान है तो जहान है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए आधुनिक चिकित्सा सेवाएं आवश्यक हैं। यशोदा मेडिसिटी सेंटर  इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Ghaziabad News

मुख्यमंत्री योगी बोले, “नए भारत के लक्ष्य की दिशा में एक कदम”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 42 नए मेडिकल कॉलेज  और  दो एम्स (गोरखपुर व रायबरेली) स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शरीर माध्यम अनुधर्म साधनम्’ – जीवन का हर उद्देश्य स्वस्थ शरीर से ही पूरा हो सकता है। डॉ. पी.एन. अरोड़ा द्वारा अपनी माता ‘यशोदा’ के प्रति कृतज्ञता स्वरूप यह मेडिसिटी जनता के लिए एक अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि अब एनसीआर और आसपास के लोगों को महंगे इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, सभी सुविधाएं अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “डॉ. पी.एन. अरोड़ा की मां के प्रति आस्था का सजीव प्रतीक है यशोदा मेडिसिटी

रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  ने कहा कि डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने अपनी मां  यशोदा जी की कैंसर से हुई मृत्यु के बाद उनके नाम से स्वास्थ्य सेवाओं की श्रृंखला शुरू की। उन्होंने कहा कि उनकी यह पहल केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि उस संवेदना का प्रतीक है जिसमें हर मरीज को जीवन बचाने का अधिकार मिले।राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री  मोदी  के  आयुष्मान भारत मिशन  का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, और यशोदा मेडिसिटी इसी प्रयास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

सरकार एक संरक्षक के रूप में बुजुर्गों के साथ खड़ी है | Ghaziabad News

राजनाथ सिंह ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का उत्तरदायित्वपूर्ण निर्वाह किया है। ठीक उसी प्रकार हम भी समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था ने नया रूप लिया है। पहले जहां यह गरीब के लिए चिंता का कारण होता था, वही आज उसके अधिकार के रूप में उसके दरवाजे तक पहुंच रहा है।

हमने यह सुनिश्चित किया है कि भारत का कोई गरीब किसी भी बीमारी के कारण अपने जीवन की उम्मीद न खोए। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के 10 करोड़ परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रूपए के स्वास्थ्य बीमा का कवच प्रदान किया गया है। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में शामिल किया गया है। ताकि जीवन के उस पड़ाव में जब देखभाल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तब सरकार एक संरक्षक के रूप में उसके साथ खड़ी रहे।

जेनरिक मेडिसिन से गांव-गांव में लोग हो रहे लाभान्वित

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम जनता को अत्यंत किफायती दर पर जेनरिक मेडिसिन उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज गांव गांव में लोग इन केंद्रों से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही हमने एक मजबूत स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर विशेष बल दिया है। 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे वही आज बढ़कर 800 पहुंच चुकी है। 2014 में एमबीबीएस की सीटें केवल 50 हजार हुआ करती थीं, आज यह 1 लाख 20 हजार से ज्यादा हो चुकी हैं। 22 नये एम्स की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसमें से 12 पूरी क्षमता के साथ कार्यरत हैं, बाकियों का निर्माण पूरी तेजी पर हैं। जब ये सभी संस्थान पूरी तरह से कार्यरत होंगी तो हमारा हेल्थ नेटवर्क और मजबूत होगा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ

कार्यक्रम का समापन  राष्ट्रगान  के साथ हुआ। इस अवसर पर कई केंद्रीय और राज्य स्तर के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के साथ गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर को एक विश्वस्तरीय, हरित और डिजिटल हेल्थ केयर सेंटर की सौगात मिली है, जो आने वाले वर्षों में  ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’  के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

8 एकड़ में फैला अत्याधुनिक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स

8 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यशोदा मेडिसिटी अस्पताल  65 से अधिक सुपर स्पेशलिटीज और 12 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से व्यापक, संवेदनशील और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इसमें  22 से अधिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर,10 एडवांस्ड एंडोस्कोपी सुइट्स और 252 से अधिक हाई-टेक मॉड्यूलर आईसीयू  की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में एक  एडवांस्ड इमरजेंसी और ट्रॉमा कमांड सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जो एमआरआई, सीटी स्कैन और हृदय/स्ट्रोक कमांड यूनिट्स को अत्याधुनिक  सीएटी और डीएसए टेक्नोलॉजी  के साथ एकीकृत करता है, जिससे त्वरित और जीवन रक्षक आपातकालीन उपचार संभव हो पाता है।

ग्रीन और डिजिटल हॉस्पिटल का उत्कृष्ट नमूना | Ghaziabad News

यशोदा मेडिसिटी को एक  हरित, स्मार्ट और पूर्णतः डिजिटल अस्पताल  के रूप में विकसित किया गया है। इसे  अमेरिकन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) से  LEED सर्टिफिकेशन  के लिए रजिस्टर किया गया है, जो इसकी पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल संरचना को प्रमाणित करता है।

कैंसर केयर से लेकर ऑर्गन ट्रांसप्लांट तक विश्वस्तरीय सुविधाएँ

अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कैंसर केयर, कार्डिएक साइंसेज़, न्यूरोसाइंसेज़, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसी प्रमुख शाखाओं में उन्नत उपचार उपलब्ध होंगे। कैंसर केयर इंस्टीट्यूट में भारत का पहला  Elekta Unity  और  Varian Ethos  सिस्टम संयोजन मौजूद है, जिससे रेडियोथेरेपी और प्रिसीजन ट्रीटमेंट अत्यंत सटीकता से संभव होगा। इसके साथ ही  महिला कैंसर केयर, मिनिमल एक्सेस, रोबोटिक और बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए समर्पित यूनिट भी स्थापित की गई है।

राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की टीम करेगी संचालन

यशोदा मेडिसिटी की चिकित्सा टीम में एम्स, पीजीआई, और देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि “यशोदा मेडिसिटी न केवल आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा, बल्कि यह संवेदनशीलता, करुणा और नवाचार की भावना का भी प्रतीक होगा।

यह भी पढ़ें:– पंजाब की ग्रामीण सड़कों पर मान सरकार की सख्ती: CM फ्लाइंग स्क्वाड करेगा गुणवत्ता की निगरानी, 19,491 किमी सड़कों में हो रहा सुधार

President Droupadi Murmu: मुर्मु तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित
President Droupadi Murmu: नई दिल्ली। तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को वहां राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया है। श्रीमती मुर्म को यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। बाद में, दोनों राष्ट्रपतियों ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें आईटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और दवा, कृषि और क्षमता निर्माण पर चर्चा हुई। श्रीमती मुर्मु ने प्रधानमंत्री सानाना गुसमाओ के साथ भी चर्चा की।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा,“ तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति समर्पण के लिए है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती के संबंधों का प्रतिबिंब है। भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती की गहराई का प्रतीक।”

पोस्ट में कहा गया कि श्रीमती मुर्मु और तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति ने दिली के राष्ट्रपति महल में सकारात्मक वार्ता की। चर्चा में आईटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और दवा, कृषि, क्षमता निर्माण सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया।

श्री गुसमाओ के साथ श्रीमती मुर्मु की बातचीत पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,“ भारत-तिमोर-लेस्ते संबंध आगे बढ़ रहे हैं! राष्ट्रपति ने दिली में तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री ज़ानना गुसमाओ के साथ भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।” पोस्ट के अनुसार श्रीमती मुर्मु की श्री होर्ता के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित करते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। मती मुर्मू तिमोर-लेस्ते की यात्रा करने वाले भारत की पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं। इससे पहले श्री होर्ता ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। श्रीमती मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में दिली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सुबह 4 बजे कॉल आई ‘मुझे गोली मार दी गई है’, फिर मौके पर पहुंच कर देखा तो…