Tricolor Yatra - Sach Kahoon Hindi

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
बहादुर सेना और देश के मजबूत नेतृत्व को नमन-हरविंद्र कल्याण | Karnal News

तिरंगा लिए 30 स्थानों से यात्राएं पहुंची रामलीला ग्राउंड

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को प्रमाण करने तथा देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए आज यहां तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 30 स्थानों से निकाली गई यात्राएं शाम पांच बजे रामलीला ग्राउंड पहुंची। हाथों में भारत की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। Karnal News

हल्की बारिश के बावजूद लोग यात्रा के समापन अवसर पर रामलीला मैदान में डटे रहे। लोक संपर्क व भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों ने लोगों के उत्साह को दुगुना कर दिया। काफी संख्या में महिलाओं ने भी यात्रा में शिरकत की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने देश की बहादुर सेना और मजबूत नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन दिन में ही पाकिस्तान को घुटने टेकने को विवश कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक उत्साहित है, खुश है और सुरक्षित महसूस कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की घटना के बाद हर व्यक्ति का खून खोल रहा था। यह घटना देश की एकता, अखंडता, आस्था के साथ-साथ भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प हमला थी। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत झांसी की रानी वाला देश है। श्री कल्याण ने अपील की कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति ईमानदारी से कर्तव्य निभाए। Karnal News

पूर्व सांसद संजय भाटिया ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जिसमें दुश्मन ने तीन दिन के भीतर ही घुटने टेक दिए हों। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का एक भी हमला सफल नहीं होने दिया गया। उन्होंने इसके लिए सेना और देश के नेतृत्व को सलाम किया। भाजपा की प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता ने तीनों सेनाओं के वीर जांबाजों के पराक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्व में देश का गौरव बढ़ा है।

इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान आज पूरे देश व प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। हर हलके में ऐसी यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इंद्री में 18 को और उचानी गांव में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। श्री कश्यप ने कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वीर जवानों के पराक्रम को पूरे विश्व ने देखा है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि देश के वीर सैनिकों ने ऐसा काम करके दिखाया है जिसका उल्लेख इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पाकिस्तान को पता चल गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नींव बहुत मजबूत हो चुकी है। भारत ने अपनी शर्तों पर युद्ध विराम किया है। आज देश के 150 करोड़ लोगों को मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। Karnal News

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि तीन दिन के अंदर की देश के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान को उसकी औकात का अहसास करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीर जवानों का हौसला बढ़ाया है। श्री राणा के अनुसार देश की जनता को सेना और प्रधानमंत्री पर गर्व है। लोग पीएम व सेना से साथ हैं। उन्होंने आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए सेना का आभार जताया।

नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन एक साहसिक फैसला था जिसमें पाकिस्तान को 3 दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने पाक के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने लिए वीर सैनिकों को सलाम किया। कहा कि भारत को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए। देश हर तरह से सक्षम है। Karnal News

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजप के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेद पाल, जिला प्रभारी भारत भूषण, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, बृज गुप्ता, मेघा भंडारी, प्रीतपाल पन्न, त्रिलोचन सिंह, डॉ अशोक, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– YouTuber Jyoti Malhotra: हिसार की महिला यूट्यूबर ज्योत्रि मल्होत्रा निकली ISI एजेंट, जाने इस महिला की जन्म कुंडली

Tricolor Yatra: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी व डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने निकाली तिरंगा यात्रा
Tricolor Yatra: अजमेर ( सच कहूं न्यूज)। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व अजमेर प्रभारी दिया कुमारी व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री, भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों मंत्रियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत महापुरुषों के स्मारकों की स्वच्छता व पुष्पांजलि के कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। Rajasthan News

इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि हमारी सरकार दीनदयाल उपाध्याय जी के मूल मंत्र अंत्योदय के भाव के साथ कार्य कर रही है हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे हैं देशव्यापी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। दिया कुमारी ने कहा कि एक पेड़, मां के नाम अभियान प्रतीक है, मां के प्रेम का आदर का सम्मान का कर्तव्य का निष्ठा का एक पौधा जरूर लगाएं और पर्यावरण को नष्ट होने से बचाएं।

तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है : दिया कुमारी

दिया कुमारी ने तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे हमें सदैव बरकरार रखना है। Rajasthan News

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन के साथ-साथ हमें इन वृक्षों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। वृक्षारोपण से ही प्रकृति में संतुलन बनाए रखा जा सकता है अतः हमें अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने को अपना अनिवार्य दायित्व समझना होगा। चौधरी ने कहा कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली इस आजादी को पाने के लिए देश के हजारों नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और लाखों परिवारों ने अपना सुख-चैन त्याग कर योगदान दिया है। देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश की जनता ने दिन-रात एक करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

प्रत्येक घर तक तिरंगा लगाने का आव्हान | Rajasthan News

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगे वितरित किए और सभी को 15 अगस्त तक प्रत्येक घर तक तिरंगा लगाने का आव्हान किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर सभी मंडलों के माध्यम से शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक तिरंगा का वितरण करेगी। तिरंगा यात्रा का लक्ष्य और उत्सव तभी ही पूर्ण होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक देश को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेगा। भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन पर प्रभारी मंत्री दिया कुमारी का सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत बैंड बाजा वाधन के मध्यम से किया। Rajasthan News

नगर निगम अजमेर द्वारा आयोजित तिरंगा स्वाभिमान महारैली में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। महापौर ब्रजलाता हाड़ा ने सफल रैली के आयोजन के लिए सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह कनावत, उप महापौर नीरज जैन, जिला महामंत्री वेदप्रकाश दाधीच, वनिता जैमन, जयकिशन परवानी, किशन बांग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, राहुल जैसवाल, राजेश घाटे, महेन्द्र पाटनी, हेमंत सांखला, धर्मेश जैन, संतोष पारीक, प्रकाश बंसल, सतीश बंसल, विक्रम सिंह, सत्येंद्र शर्मा, विकास लालवानी, जातवेद सोनी, दयाल सेवासिया, रूबी जैन, रचित कच्छावा, हितेश वर्मा, अमन जावर, रवि गुर्जर, अक्षय गोरा, पंकज सिंह, मोहन लालवानी, नितेश कनौजिया, अजय नरूका, तुषार कनौजिया, विकास माथुर मौजूद रहे। Rajasthan News

घर के नजदीक पोस्टिंग के लिए इस दिन होगी “गुरुजी की परीक्षा”