paralympics - Sach Kahoon Hindi

Narendra Modi: पीएम मोदी ने पैरालंपिक खिलाड़ियों से की मुलाकात
नयी दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने वीरवार को अपने आवास पर पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और बातचीत कर उनके खेलों के अनुभव को जाना। इस दौरान पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने मोदी को अपनी-अपनी ओर से टी-शर्ट, जूते और तीर जैसी चीजें उपहार स्वरुप भेंट की। पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना तीर भेंट किया।

भारतीय खेल प्राधिकारण (साई) ने प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) और पैरालंपियन खिलाड़ियों के साथ मुलाकात का वीडियो साझा किया। इन वीडियो में प्रधानमंत्री को पैरालंपियन पदक विजेताओं को बधाई देते और उनसे बात करते हुए देखा गया है। इस दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के प्रमुख देवेंद्र झाझडिया भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने खेल के दौरान खिलाड़ियों के अनुभव को भी जाना। उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य सहित 29 पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें:– Heavy Rain Alerts: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी! 60 स्थानों पर झमाझम बारिश

Para Shuttler Pramod Bhagat Banned : 18 महीने के लिए निलंबित पैरा शटलर भगत, पैरालम्पिक नहीं खेलेंगे
बीडब्ल्यूएफ के डोपिंग निरोधक नियम के उल्लंघन का दोषी पाया

नई दिल्ली (एजेंसी)। टोक्यो के स्वर्ण पदक विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पेरिस पैरालम्पिक (Paris Paralympics) में अपना खिताब बरकरार नहीं रख पाएंगे जिन्हें बीडब्ल्यूएफ के डोपिंग निरोधक ‘वेयरअबारट’ (ठिकाने का पता) नियम के उल्लंघन के कारण 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा कि बैडमिंटन विश्व महासंघ इसकी पुष्टि करता है कि भारत के टोक्यो 2020 पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत को 18 महीने के लिए निलंबित किया गया है और वह पेरिस पैरालम्पिक नहीं खेलेंगे। Pramod Bhagat

इसमें कहा गया, एक मार्च 2024 को खेल पंचाट (सीएएस) डोपिंग निरोधक प्रभाग ने भगत को बीडब्ल्यूएफ के डोपिंग निरोधक नियम के उल्लंघन का दोषी पाया। वह एक साल में तीन बार अपना ठिकाना बताने में नाकाम रहे थे। 36 वर्ष के एसएल3 खिलाड़ी भगत ने सीएएस के अपील विभाग में इस फैसले के खिलाफ अपील की थी जो पिछले महीने खारिज हो गई। Pramod Bhagat

बयान में कहा गया, 29 जुलाई 2024 को सीएएस के अपील विभाग ने भगत की अपील खारिज कर दी और सीएएस के डोपिंग निरोधक प्रभाग के एक मार्च 2024 के फैसले की पुष्टि की। उनका निलंबन अब प्रभावी है। यह निलंबन एक सितंबर 2025 तक लागू रहेगा। बिहार में जन्में भगत ने पिछले साल फरवरी में पांचवां विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतकर चीन के लिन डैन की बराबरी की थी। भारतीय पैरा बैडमिंटन के मुख्य कोच गौरव खन्ना ने कहा कि यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पैरालम्पिक में पदक उम्मीद थे लेकिन वह योद्धा है और मुझे यकीन है कि मजबूती से वापसी करेंगे। Pramod Bhagat

Supreme Court : अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी अपडेट!