Shooter Manu Bhaker - Sach Kahoon Hindi

पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर लौटी निशानेबाज मनु भाकर ने कही ये बड़ी बात!
नई दिल्ली (एजेंसी)। पेरिस में दो पदक जीतने वाली भारत की अनुभवी पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर की नजरें ओलंपिक में कई पदक जीतने पर लगी है। 22 वर्ष की मनु आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। वह 25 मीटर पिस्टल में भी कांस्य जीतने से मामूली अंतर से चूक गई। Manu Bhaker

मनु ने कहा कि हम सभी पदक जीतने के लिए काफी मेहनत करते हैं। लेकिन अगर भविष्य में दो से अधिक पदक एक ही ओलंपिक में जीत पाती हूं तो यह शानदार होगा। कड़ी मेहनत करके भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य है। उन्होंने ओलंपिक समापन समारोह से लौटने के बाद कहा कि मैं भविष्य में भारत के लिए और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं। मनु समापन समारोह में अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ भारत की ध्वजवाहक थीं।

उन्होंने कहा कि यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव था। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं और इसे ताउम्र याद रखूंगी। उन्होंने कहा कि श्रीजेश भैया के साथ मेरा बहुत अच्छा संबंध है। मैं उन्हें बचपन से जानती हूं। वह काफी दोस्ताना, मददगार और विनम्र रहते हैं। उन्होंने मेरे लिए समापन समारोह में काम बहुत आसान कर दिया। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। सभी खिलाड़ियों के लिए। मैं पेरिस में हॉकी टीम, अमन सेहरावत, नीरज चोपड़ा से मिली।

उम्मीद है कि ये खिलाड़ी और पदक जीतकर भविष्य में अपनी मां और देश को गौरवान्वित करते रहेंगे। कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों श्रीजेश, अमित रोहिदास, सुमित, अभिषेक और संजय का भी यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सुमित ने कहा कि हमें काफी प्यार मिल रहा है। हॉकी खिलाड़ियों को प्यार मिलना चाहिए क्योंकि दो पदक (टोक्यो और पेरिस) जीते हैं। यह हॉकी और हॉकीप्रेमियों के लिए अच्छा है। Manu Bhaker

Para Shuttler Pramod Bhagat Banned : 18 महीने के लिए निलंबित पैरा शटलर भगत, पैरालम्पिक नहीं खेलेंगे