Sheikh Hasina News - Sach Kahoon Hindi

शेख हसीना को बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने सुनाई मौत की सज़ा
Sheikh Hasina’s Sentence: बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरुद्ध चला बहुचर्चित मुकदमा सोमवार को अपने निर्णायक चरण पर पहुँचा, जब एक विशेष अदालत ने उन्हें मृत्युदण्ड सुनाया। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि हसीना को पिछले वर्ष छात्रों द्वारा संचालित विद्रोह पर कठोर तथा घातक कार्रवाई करवाने का दोषी पाया गया है। Bangladesh News

ढाका की भीड़भाड़ वाली अदालत में न्यायाधीश ग़ुलाम मुर्तुज़ा मोज़ुमदार ने घोषणा की कि हसीना के विरुद्ध उकसावे, हत्या के आदेश देने तथा दमन-रोधी कर्तव्यों का पालन न करने जैसे तीन गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। न्यायाधीश के अनुसार, “दोष सिद्ध होने पर एकमात्र दण्ड – मृत्युदण्ड – उपयुक्त माना गया है।” यह निर्णय उस समय आया है जब कुछ ही महीनों बाद देश में संसदीय चुनाव होने वाले हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया है।

रॉयटर्स के अनुसार, 78 वर्षीय शेख हसीना ने भारत से जारी अपने बयान में इस फैसले को “पक्षपातपूर्ण, राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित और न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग” बताया। उन्होंने कहा कि जिस न्यायाधिकरण ने यह फैसला सुनाया है, उसकी स्थापना एक अवैध और अनिर्वाचित अंतरिम सरकार द्वारा की गई है, जिसके पास जनादेश नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अदालत में अपने पक्ष में तर्क प्रस्तुत करने का उचित अवसर प्रदान नहीं किया गया। हसीना ने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान जो परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं, वे “पूर्व-नियोजित हिंसा नहीं थीं”, बल्कि परिस्थिति पर नियंत्रण खो जाने का परिणाम थीं।

हसीना की अवामी लीग पार्टी पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है

हसीना की अवामी लीग पार्टी पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अदालत के इस निर्णय से देश में तनाव और अशांति बढ़ सकती है। अदालत का फैसला उस समय आया है जब हसीना पिछले वर्ष अगस्त में देश छोड़कर भारत चली गई थीं, और उनकी अनुपस्थिति में ही यह मुकदमा संचालित किया गया।

ढाका स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने कहा कि जुलाई-अगस्त आंदोलन के दौरान हुए अत्याचारों की योजना और क्रियान्वयन में हसीना के साथ पूर्व पुलिस प्रमुख चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून तथा पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल भी शामिल पाए गए हैं।

कानूनी प्रावधानों के अनुसार, इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। हालांकि, हसीना के बेटे और सलाहकार सजीब वाजेद ने संकेत दिया है कि अपील केवल तभी दायर की जाएगी जब अवामी लीग की भागीदारी वाली लोकतांत्रिक सरकार सत्ता में लौटेगी। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण की टिप्पणी में कहा गया है कि हसीना ने “अपने उकसाने वाले आदेशों तथा रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय न करने” के कारण मानवता के विरुद्ध अपराध किए हैं। Bangladesh News

Sheikh Hasina NID blocked: शेख हसीना व उनके परिवार के मतदाता पहचान पत्र ब्लॉक, नहीं कर पाएँगे अगले चुनाव में मतदान
Bangladesh Election Commission controversy: ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) और उनके परिजनों को आगामी आम चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिल पाएगा, क्योंकि उनका राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) अवरुद्ध कर दिया गया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है। Sheikh Hasina NID blocked

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों का एनआईडी अवरुद्ध है, वे विदेश में रहते हुए भी पंजीकरण नहीं करा सकेंगे और न ही मतदान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए केवल एनआईडी नंबर के आधार पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, जबकि पासपोर्ट इसके लिए मान्य नहीं होगा।

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर अहमद ने पुष्टि की कि शेख हसीना स्वयं भी मतदान नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका एनआईडी ‘लॉक’ कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय पहचान पंजीकरण प्रकोष्ठ ने अपने महानिदेशक ए.एस.एम. हुमायूं कबीर के मौखिक निर्देश पर हसीना और उनके परिवार के नौ सदस्यों के पहचान पत्र रोक दिए। इसमें शेख रेहाना सिद्दीकी, सजीब वाजेद जॉय, साइमा वाजेद, शाहनाज सिद्दीकी, बुशरा सिद्दीकी, ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीकी, अजमीरा सिद्दीकी, राडवान मुजीब सिद्दीकी और तारिक अहमद सिद्दीकी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने अवामी लीग पार्टी के चुनाव-चिह्न को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया था

उल्लेखनीय है कि जुलाई के आरम्भ में निर्वाचन आयोग ने अवामी लीग पार्टी के चुनाव-चिह्न को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया था। इसके पहले 12 मई को अंतरिम सरकार, जिसका नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस कर रहे हैं, ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध ‘आतंकवाद विरोधी अधिनियम’ के तहत तब तक लागू रहेगा जब तक अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में पार्टी और उसके नेताओं से जुड़े मामले समाप्त नहीं हो जाते।

राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि हसीना और उनके समर्थकों पर यह कार्रवाई अंतरिम सरकार की प्रतिशोधात्मक नीति का हिस्सा प्रतीत होती है। उनका मानना है कि यह कदम अवामी लीग को राष्ट्रीय चुनाव प्रक्रिया से बाहर करने की व्यापक रणनीति का अंग है। Sheikh Hasina NID blocked

Uttarakhand Rain Red Alert: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से हुआ बड़ा नुकसान, छह घर बह गए, 5 लोग ल…

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में होने वाली है शेख हसीना की वापसी?
नई दिल्ली। बांग्लादेश में राजनीतिक हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते ते जा रहे हैं। सैन्य शासन और आपातकाल की अटकलों ने राजनीतिक भ्रम को ओर बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी ओर सैन्य प्रमुख ने सामने आकर सैन्य तख्तापलट की खबरों का खंडन किया है। इन सबके बीच देश में पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी की अफवाहों को भी बल मिला है। पिछले साल अगस्त में सत्ता और देश छोड़ने को मजबूर हुईं शेख हसीना खुलकर बांग्लादेश के हालात पर बोल रही हैं। उनकी पार्टी आवामी लीग भी जमीन पर सक्रिय होती दिख रही हैं। Sheikh Hasina News

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में चुनावों की सुगबुगाहट के बीच हसीना ने अवामी लीग के समर्थकों से एकजुट होने की अपील की है। कुछ नेताओं ने दावा किया है कि कुछ महीनों के भीतर पार्टी धमाकेदार वापसी कर सकती है। इस बीच, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय, यूएसए अवामी लीग के उपाध्यक्ष रब्बी आलम और पार्टी के संयुक्त महासचिव एएफएम बहाउद्दीन नसीम सहित अवामी लीग के कई पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि हसीना की बांग्लादेश में वापसी हो सकती है।

शेख हसीना की संभावित वापसी उनके विरोधियों को फिर एकजुट कर सकती है

हालांकि, आवामी लीग की वापसी इतनी आसानी से नहीं होने वाली है। उसकी रास्ते में आने वाली बाधाओं की लिस्ट लंबी है। हाली ही बीएनपी और जमात सहित प्रतिद्वंद्वी समूहों के साथ हिंसक झड़पों ने ढाका में अवामी लीग की रैली को विफल कर दिया। शेख हसीना की संभावित वापसी उनके विरोधियों को फिर एकजुट कर सकती है जो फिलहाल एक दूसरे से दूर जाते दिख रहे हैं। दरअसल अगस्त 2024 में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को हटाने के दौरान बांग्लादेश में विभिन्न राजनीतिक संगठनों में अभूतपूर्व एकता दिखी थी लेकिन अब इसमें दरार नजर आने लगी है।

लेकिन सबसे अहम सेना की भूमिका होगी। उसका झुकाव देश का आने वाला भविष्य तय करेगा। सुरक्षा बलों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने और यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें सेना छह महीने से अधिक समय से मजिस्ट्रेसी शक्तियों का इस्तेमाल कर रही है और नागरिक प्रशासन की मदद कर रही हैं। हालांकि ऐसा लगता है कि सेना, राजनीतिक दलों और शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन शुरू करने वाले छात्र संगठनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

एक प्रमुख छात्र कार्यकर्ता और नई नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी), के नेता हसनत अब्दुल्ला ने हाल ही में सेना प्रमुख के बारे में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख जनरल वकार उज-जमान नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार नियुक्त करने के इच्छुक नहीं थे। Sheikh Hasina News

Ranchi Bandh News: रांची में जगह-जगह सड़कें जाम, बहुत से नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Sheikh Hasina: बांग्लादेश अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया
Sheikh Hasina Arrest Warrant: बांग्लादेश (एजेंसी)। आज गुरुवार को बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शेख हसीना अगस्त में छात्र नेतृत्व वाली क्रांति के बाद सत्ता से बाहर होने के बाद देश छोड़कर भाग गई थीं। Sheikh Hasina

हसीना सहित 45 अन्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी | Sheikh Hasina

यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हाल ही में हुए सामूहिक छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए हसीना और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं को दोषी ठहराया गया है और हसीना सहित 45 अन्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गयाहै।

बांग्लादेश के अंग्रेजी दैनिक द डेली स्टार के अनुसार मुख्य अभियोजक मुहम्मद ताजुल इस्लाम के हवाले से बताया कि न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुतुर्जा मजूमदार के नेतृत्व में अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायाधिकरण में दो याचिकाएं दायर करने के बाद यह आदेश पारित किया गया।

रिपोर्ट में न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक ने कहा, ‘‘न्यायाधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हसीना सहित 46 लोगों को 18 नवंबर तक गिरफ्तार करने के बाद उनके समक्ष पेश करें। शेख हसीना जुलाई से अगस्त के दौरान नरसंहार, हत्याएं और मानवता के खिलाफ अपराध करने वालों की मुखिया थीं।’’ रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पूर्व मंत्री ओबैदुल कादर, असदुज्जमां खान कमाल, हसन महमूद और अनीसुल हक 46 लोगों में शामिल हैं। Sheikh Hasina

Haryana News: मोदी की मौजूद गी में नायब सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के सीएम पद शपथ

Sheikh Hasina News : शेख हसीना से फोन पर बात करना इस शख्स को पड़ गया महंगा! ये है मामला!
Sheikh Hasina News : अवामी लीग नेता हिरासत में

ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश में अवामी लीग के बरगुना जिला इकाई के महासचिव जहांगीर कबीर को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कथित तौर पर टेलीफोन पर हुई बातचीत के वायरल होने के बाद जिले में अशांति फैलाने की साजिश रचने के आरोप में बुधवार तड़के ढाका पुलिस ने हिरासत में ले लिया। Sheikh Hasina News

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर को तड़के लगभग छह बजे बरगुना नगर पालिका के अमतला स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। बरगुना सदर थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) केएम मिजÞानुर रहमान ने बताया कि जिले में अशांति पैदा करने की साजिश के आरोपों के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि कबीर की हिरासत वायरल फोन पर बातचीत से संबंधित है।

फेसबुक पर वायरल तीन मिनट की कॉल में, सुश्री हसीना ने कबीर को पार्टी की गतिविधियों को अनुशासन के साथ संचालित करने और 15 अगस्त को बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के दिन उचित तरीके से शोक दिवस मनाने का निर्देश दिया। इस दौरान, कबीर ने हसीना को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘‘आपा, चिंता मत करो। आप चिंता करती हैं तो हम कमजोर हो जाते हैं। हम मजबूत बने रहेंगे।’’

सुश्री हसीना ने जवाब दिया, ‘‘मैं क्यों चिंता करूंगी? मैं डरी हुई नहीं हूँ। आपने देखा है कि कैसे उन्होंने हमारे पुलिस बल को लटकाया और पीटा है। उन्होंने बुर्का पहनकर भी हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए हैं। इस देश को आजादी खून-खराबे से मिली। आप जैसे हैं वैसे ही रहें।’’ Sheikh Hasina News

Video Viral : पाकिस्तान के पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के स्वतंत्रता दिवस संदेश में ये क्या वायरल…