Raksha Bandhan 2024 - Sach Kahoon Hindi

Rakhi 2024: इस राखी मुख्यमंत्री ने दिया वीरांगनाओं को ये तोहफा! ख़ुशी से झूम उठी वीरांगनाएं!
Rakhi 2024: बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश की वीरांगना माताओं-बहिनों को सम्मान स्वरूप इक्कीस सौ रुपए, शॉल, श्रीफल, राखी की मिठाई और शुभकामना संदेश भिजवाया। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रविवार को शहीद लांस नायक श्री परसाराम जाट के तिलक नगर स्थित आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मगनी देवी को यह सामग्री भेंट की। श्रीमती मगनी देवी ने इस पहल पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। CM Bhajan Lal Sharma

भेजी मिठाई, 2100 रुपए, शॉल, श्रीफल और शुभकामना संदेश | CM Bhajan Lal Sharma

जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जिले की वीरांगना माताओं और बहिनों को विभिन्न अधिकारियों ने सम्मान पत्र सहित अन्य सामग्री सौंपी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने श्रीमती मगनी देवी की कुशलक्षेम पूछी और कहा कि प्रदेश को श्री परसाराम की शहादत पर गर्व है। इस दौरान श्रीमती मगनीदेवी के पुत्र रूपाराम मौजूद थे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि शहीद लांस नायक श्री परसाराम जाट का जन्म 1 जनवरी 1962 को हुआ। वे कुपवाड़ा में आॅपरेशन रक्षक के दौरान 10 अगस्त 1985 को शहीद हुए। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से प्रदान किया गया। CM Bhajan Lal Sharma

सावन में मानसून मेहरबान, चौबीस जिलों के पूरे हुए अरमान!

Raksha Bandhan 2024: पीएम, राष्ट्रपति ने देशवासियों से किया ये स्पेशल अनुरोध!
Rakhi 2024: नई दिल्ली (एजेंसी)। आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन की देश के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की और पूरे देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। आज जहां पूरा देश रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार मना रहा है, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के भाई-बहनों को इस त्यौहार की बधाइयां दी। Raksha Bandhan 2024

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘‘भाई-बहन के बीच असीम प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पाक-पवित्र त्यौहार के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्यौहार आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।’’

समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।

— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2024

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने’ का अनुरोध किया | Raksha Bandhan 2024

दूसरी ओर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने भी राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भाई-बहन के पावन त्यौहार की सभी नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्टÑपति ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्यौहार सभी बहनों और बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना पैदा करता है।’’

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज…

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 19, 2024

राष्ट्रपति ने भाई-बहनों में आपसी विश्वास और स्नेह बढ़ाने पर जोर दिया और सभी से महिलाओं का सम्मान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘मैं चाहूंगी कि इस त्यौहार सभी देशवासी हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें।’’ Raksha Bandhan 2024

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के गिरे दाम, बहनों को गिफ्ट देना हुआ आसान! जानें आज के भाव

Haryana Roadways: दोपहर बाद बढ़ी बस स्टैंड पर बहनों की भीड़, 15 रूटों पर अतिरिक्त भेजी बसें
Free Travel Facility: सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की तरफ से बहनों को निशुल्क यात्रा करवाने की सुविधा रविवार दोपहर 12 बजे के बाद शुरू की गई है। दोपहर बाद ही बस स्टैंड पर बहनों की भीड़ लगना शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने के चलते रोडवेज ने हिसार और डबवाली रूट पर पांच अतिरिक्त बसें चलाई जबकि 10 बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए। बता दें कि सोमवार रात 12 बजे तक बहनें अपने 15 साल के बच्चों के साथ हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट बसों में निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। Haryana Roadways

डबवाली और हिसार रूट पर भेजी गई है अतिरिक्त 10 बसें

हरियाणा रोडवेज की ओर से रविवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं व 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा करवाने की सुविधा दी गई है। इसके लिए रोडवेज की तरफ से पहले ही सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद कर उन्हें रूट पर बुलाया गया। दोपहर 12 के बाद बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई। यात्रियों को बसों के रूट व उसके काउंटर पर जानकारी देने, बसों को समय अनुसार काउंटर पर लगवाने व रवाना करने के लिए बस स्टैंड पर 10 अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया। जो दिनभर यात्रियों के बसों संबंधित जानकारी देते रहे। वहीं बार-बार अनाउंसमेंट कर यात्रियों को बसों के स्थान व रूट की जानकारी दी गई। दोपहर दो बजे बस स्टैंड पर भीड़ अधिक होने के बाद स्थिति भी बिगड़ना शुरू हो गई। बसों में सीटों से अधिक यात्रियों को सवार कर रवाना किया गया।

वहीं शाम चार बजे के बाद सिरसा से डबवाली और हिसार रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करना भी शुरू कर दिया। शाम तक इन रूटों पर 11 अतिरिक्त फेरे और पांच अतिरिक्त बसों को रवाना किया गया। वहीं कई रूटों पर खचाखच होकर भी बसें चली है। बसों में 60 से भी अधिक यात्री सवार होते हुए नजर आए।

बस स्टैंड में लगी रही भीड़, जानकारी जुटाते रहे यात्री | Haryana Roadways

सिरसा बस स्टैंड से दूसरी जगह पर जाने के लिए बस स्टैंड परिसर में भीड़ देखने को मिली। यहां पूछताछ केंद्र, बस स्टैंड इंचार्ज और तैनात किए गए निरीक्षकों से भी यात्री पूछताछ करते हुए नजर आए। बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियों का बस स्टैंड पर आना जाना लगा रहा। सिरसा बस स्टैंड पर 11 और डबवाली सब बस स्टैंड पर तीन अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया। भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में चौकी की तरफ से पुलिस जवान भी तैनात किए गए जो एक जगह से दूसरी जगह पर गश्त करते हुए नजर आए ताकि चोरी जैसी घटना से महिलाएं बच सके और किसी तरह का हादसा न हो।

आरटीओ की तरफ से भी जारी किए गए निशुल्क सुविधा के लिए नोटिस

रोडवेज की ओर से जिलेभर के सभी रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया गया। आरटीओ विभाग की तरफ से भी निजी बस चालकों पर निगरानी रखी गई। हालांकि देर शाम तक किसी भी महिला यात्री से किराया लेने संबंधित कोई भी शिकायत विभाग व रोडवेज अधिकारियों के पास नहीं पहुंची। विभाग की तरफ से पहले ही सभी निजी बस आपरेटरों को महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे और उनकी प्रतियां भी बस स्टैंड परिसर में लगाई गई। ऐसे में यात्रियों को इसका काफी लाभ मिला है। निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने पर महिला यात्री भी काफी खुश दिखाई दिए। Haryana Roadways

सभी रूटों पर सामान्य तरीके से बसों का संचालन किया गया है। सिरसा से डबवाली और हिसार रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई गई है। महिलाओं, युवतियां और 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा करवाई गई है। सोमवार को अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं को निशुल्क सुविधा दी जाएगी।

रतनलाल, स्टेशन अधीक्षक, सिरसा डिपो

डबवाली की महिलाओं ने दिखाई ‘एक इंसानियत ऐसी भी’!

Raksha Bandhan 2024: स्वदेशी राखियों की बढ़ी डिमांड, चीनी राखियाँ नापसंद!
Rakhi Festival 2024: नई दिल्ली (एजेंसी)। रविवार को अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने यह कहते हुए खुशी जताई कि इस बार राखी के त्यौहार पर देश भर में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हो सकता है। इस संबंध में व्यापार निकाय ने कहा कि इस बार रक्षा बंदधन के त्यौहार पर राखी की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ लग रही है तथा लोग राखी के इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित भी दिखाई दिए। Raksha Bandhan 2024

एक मीडिया रिपोर्ट में व्यापार निकाय की ओर से कहा गया कि स्वदेशी राखियों की मांग इस कदर बढ़ गई है कि ग्राहक इस बार त्यौहारी सीजन में चीनी राखियों को अनदेखा कर रहे हैं और स्वदेशी राखियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट में सीएआईटी के अनुसार, ‘‘पिछले कई सालों से देश में केवल स्वदेशी राखियाँ ही बिक रही हैं और इस वर्ष भी बाजार में चीनी राखियाँ कम ही देखने को मिल रही हैं।’’

‘‘इस बार राखी की बिक्री में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की उम्मीद’’

कैट के राष्ट्रीय महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि इस साल राखी का कारोबार 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जबकि पिछले साल करीब 10,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। 2022 में यही कारोबार करीब 7,000 करोड़ रुपये, 2021 में 6,000 करोड़, 2020 में 5,000 करोड़, 2019 में 3,500 करोड़ और 2018 में 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट में खंडेलवाल और कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया कहते हैं कि इस वर्ष निर्मित राखियों की खासियत यह है कि देश भर के विभिन्न शहरों के मशहूर उत्पादों से खास तरह की राखियां बनाई गई हैं। सीएआईटी प्रतिनिधियों के अनुसार, ग्राहक नागपुर में बनी खादी राखी, जयपुर की सांगानेरी कला राखी, पुणे की बीज राखी, मध्य प्रदेश के सतना की ऊनी राखी, आदिवासी वस्तुओं से बनी बांस की राखी, असम की चाय पत्ती राखी, कोलकाता की जूट राखी, मुंबई की रेशमी राखी, केरल की खजूर की राखी, कानपुर की मोती राखी, बिहार की मधुबनी और मैथिली कला राखी, पांडिचेरी की सॉफ्ट स्टोन राखी, बैंगलोर की फूलों की राखी आदि की भी मांग कर रहे हैं। Raksha Bandhan 2024

Delhi AIIMS Doctor Suicide: ‘पत्नी से विवाद’ के चलते दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने किया सुसाइड : पुलिस

Raksha Bandhan 2024: इस राखी क्या खरीदें उपहार, यहाँ देखें!
Raksha Bandhan 2024 : हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार, 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में त्योहार की तैयारी के लिए खरीदारी को खूब भीड़ दिखी। मिष्ठान, सर्राफा और कपड़ा कारोबारियों के यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वैसे तो रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार कई दिनों से सजा हुआ है। अब तक राखी की ही खरीद बाजार में देखी जा रही थी, लेकिन पर्व के समीप आते और बहनों के पहले से ही भाइयों के यहां जाने के लिए शनिवार को चली तैयारियों से बाजार और भी चमक उठे। Raksha Bandhan 2024

राखियों की चमचमाती दुकानों पर महिलाओं की भीड़ तो थी ही वहीं मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी घेवर सहित अन्य मिठाई खरीदने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। त्योहार पर परेशानियों से बचने के लिए बहन और भाई पहले से ही खरीदारी में व्यस्त नजर आए। उधर, सर्राफा कारोबारियों के यहां चांदी की राखियों की खरीद के लिए भीड़ रही। कपड़ा व्यवसाइयों, साड़ी शोरूम व रेडीमेड की दुकानों पर भी सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगातार बनी रही। महिलाएं अपने, भाई, बहनों के लिए साडिय़ों व अन्य कपड़ों की खरीद में लगी रहीं। त्योहार पूर्व अच्छे कारोबार से कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।

ब्यूटी पार्लर के प्रतिष्ठानों पर भी हाउसफुल हालात नजर आए

अचानक वाहनों की संख्या बढऩे की स्थिति में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में ब्यूटी पार्लर के प्रतिष्ठानों पर भी हाउसफुल हालात नजर आए। भाई को राखी बांधने की तैयारी के साथ कास्मेटिक और चूड़ी विक्रेताओं के यहां भी महिलाएं अपनी तैयारी करते रहीं।

जंक्शन में रेलवे स्टेशन पर राखी विक्रय करने वाले अनिल कुमार व राजेन्द्र कुमार ने बताया कि चश्मे, टेडी बियर, लाइट वाली राखी की खरीदारी को लेकर बच्चों में रूझान देखने को मिल रहा है। इसके अलावा स्टोन, फैंसी, लड्डू गोपाल के लिए राखी की खरीदारी हो रही है। महंगाई के कारण राखियों के दाम भी बढ़े हैं। सुबह के समय कम ग्राहकी थी लेकिन शाम ढलते-ढलते भीड़ बढ़ गई। रविवार को अच्छी ग्राहकी होने की उम्मीद है। Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर सरकार ने किया महिलाओं के लिए ये खास ऐलान!

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर सरकार ने किया महिलाओं के लिए ये खास ऐलान!
Raksha Bandhan 2024 : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हर साल की भांति इस बार भी महिलाएं एवं बालिकाएं 19 अगस्त की रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए राजस्थान की सीमा में रोडवेज बसों पर नि:शुल्क यात्रा (Free Travel) कर सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय की ओर से सभी आगार के मुख्य प्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक अंकित शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यालय के आदेशानुसार 19 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 24 घंटे के लिए महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज बसों में राजस्थान की सीमा में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। Rajasthan News

रोडवेज बसों में 24 घंटे के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा | Rajasthan News

वर्तमान में संचालित हो रही बसों में ही महिलाओं एवं बालिकाओं को यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिला दिवस व रक्षाबंधन पर 24 घंटे के लिए महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा करवाई जाती है। वाहनों को चैक करने के लिए अलग-अलग जगहों पर चैकपोस्ट लगाई जाएगी ताकि गाडिय़ां पूरी तरह से बुक होकर निकल सकें। अधिक भीड़ होने पर हनुमानगढ़ आगार की ओर से अतिरिक्त वाहन लगाने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी। अगर कोई इस अवधि में महिलाओं एवं बालिकाओं से किराया वसूलता है तो शिकायत मिलने पर संबंधित परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Rajasthan News

Raksha Bandhan 2024 : सीएम मान का राखी पर प्रदेशवासियों को खास तोहफा

Rakhi 2024: जानें, कब है राखी और बहनों के लिए क्या हों खास उपहार!
Rakhi 2024: रक्षा बंधन का भारतीय त्यौहार, बहन-भाई के बेमिसाल प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर एक मजबूत रिश्ते की पवित्र डोर ‘राखी’ बांधकर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और बदले में भाई भी नकदी या आभूषण आदि देकर उनकी रक्षा की शपथ लेते हैं। ऐसे में आप भी अपनी बहनों की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने वाले खास एवं चुनिंदा उपहार देकर इस भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाएँ, जिससे न केवल भौतिक वस्तुओं की पेशकश होगी, बल्कि इससे उनकी आर्थिक भलाई का मार्ग भी प्रशस्त होगा। Raksha Bandhan 2024

तो आइये जानते हैं उन कुछ चुनिंदा उपहारों के बारे में जो आप अपनी बहन को रक्षा स्वरूप Raksha Bandhan 2024 पर उन्हें दे सकते हैं-

नकद उपहार

यह उपहार एक क्लासिक उपहार है जिसे ज्यादातर लोग उपयोग में लाते हैं। इस पर आप अपनी इच्छानुसार खर्च कर सकते हैं।

निवेश निधि उपहार

इस उपहार के तहत आप अपनी बहन के नाम एक म्यूचुअल फंड या बचत खाता खोलकर दे सकते हैं ताकि उसे दीर्घकालिक लाभ मिल सके और वह अपने लक्ष्यों को पूरा कर सके।

स्टॉक गिफ्ट

रक्षाबंधन के त्यौहार पर स्टॉक गिफ्ट भी एक सोच-समझकर दिया जाने वाला और भविष्योन्मुखी गिफ्त है, जो आर्थिक तौर पर मजबूत और लंबी अवधि तक मूल्यवान हो सकता है।

व्यवस्थित निवेश योजना

एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का उपहार भी एक अनुशासित दृष्टिकोण प्रदान करता है, जो राखी के त्यौहार को बेहतरीन त्यौहार बनाता है।

सोने/चांदी गिफ्ट

राखी के इस त्यौहार पर आप कीमती पीली या सफेद धातु के सिक्के एक व्यावहारिक और मूल्यवान गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट गिफ्ट

एफ डी राखी के लिए एक भविष्य के अनुरूप और सुरक्षित उपहार है। ऐसे निवेश आपकी बहनों को गारंटीड रिटर्न दे सकते हैं, जो आपकी बहन की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की योजनाएं सुनिश्चित बनाने में योगदान देते हंै। एफ डी गिफ्ट करने से आपकी बहनों को एक स्थिर और सुनिश्चित निवेश मिलता है। इससे न केवल आपकी बहन की बचत बढ़ेगी बल्कि यह उपहार उसके लिए लंबी अवधि तक कल्याणकारी सिद्ध हो सकता है।

अस्वीकरण: लेख में दिए गए विचार व्यक्ति विशेष के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। निवेशक कोई भी निवेश करने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच कर लें, फिर ही कोई निवेश करें। Raksha Bandhan 2024

Haryana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम सैनी ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेंगे इतने हजार रुपये, सीएम ने की घो…