Relative - Sach Kahoon Hindi

बैंक डिफाल्टरों की लिस्ट में टॉप पर नेताओं के रिश्तेदार, विधायक भी शामिल
4 करोड़ 50 लाख रुपए वापिस नहीं करने के चलते

डिफाल्टर घोषित | Bank Defaulter

सच कहूँ/अश्वनी चावला/चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों की भलाई के लिए बनाया गया कोआपरेटिव एग्रीकल्चर व ग्रामीण विकास बैंक हरियाणा के कुछ राजनेताओं के परिवारों की लूट की भेंट चढ़ गया है। कोआपरेटिव बैंक से राजनीतक लोगों ने अपने रसूख के चलते रिश्तेदारों को लोन तो जरुर दिलवाया परन्तु उस लोन की आज तक वापसी नहीं हो पाई है। कोआपरेटिव बैंक ने ऐसे राजनेताओं के रिश्तेदारों को 4 करोड़ 50 लाख रुपए वापिस नहीं करने के चलते डिफाल्टर (Bank Defaulter) घोषित कर दिया है। इस मामले में मौजूदा भाजपा की सरकार इन डिफाल्टरों पर कोई भी कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रही है क्योंकि इन डिफाल्टर में ज्यादातर राजनीतक लीडरों के रिश्तेदार व खुद विधायक शामिल हैं।

कोआपरेटिव बैंक से राजनेताओं के परिवारों की लूट की भेंट चढ़ गया | Bank Defaulter

जानकारी अनुसार को आपरेटिव एग्रीकल्चर व दिहाती विकास बैंक हरियाणा की तरफ से हरियाणा में रहने वाले किसानों व किसानी से जुड़े हुए लोगों को व्यपार में मदद करने के लिए लोन देता है जिससे किसान जमीन खरीदने या फिर किसानी से जुड़े अन्य कामों में उस लोन को खर्च किया जा सकता है। को आपरेटिव बैंक में राजनीतक दखल ज्यादा होने के कारण विधायक व संसद मेम्बरों सहित उनके परिवार वाले बहुत ही आसानी से इस बैंक से लोन लेकर पिछले कई सालों से अपना काम चला रहे है। इन राजनीतिक घरानों की तरफ से लोन तो लिया जा रहा है परन्तु उसकी वापिसी नहीं की जा रही है। जिस कारण राजनीतक घरानों व उन से जुड़े हुए लोगो की तरफ को आपरेटिव बैंक का 4 करोड़ 50 लाख 13 हजार 274 रुपए का बकाया खड़ा हुया है और यह सभी डिफाल्टर घोषित किये हुए हैं।

डॉ. के वी सिंह के रिश्तेदार सबसे बड़े डिफाल्टर | Bank Defaulter

कांग्रेस के लीडर डॉ के वी सिंह के रिश्तेदार को आपरेटिव बैंक के सभी से बड़े डिफाल्टर हैं।

डॉ केवी सिंह के 12 रिश्तेदारों ने एक ही दिन 14 मई 2008 को 10-10 लाख का लोन लिया था

कुछ ही समय बाद यह सारे ही डिफाल्टर हो गये।

सभी से को आपरेटिव बैंक ने बयाज सहित 17-17 लाख से ज्यादा लेना है।

डॉ के वी सिंह के रिश्तेदारों ने बैंक के 2 करोड़ रुपए लौटाने हैं।

विधायक व सांसद खुद डिफाल्टर, लम्बी है लिस्ट | Bank Defaulter

आपरेटिव बैंक से लोन लेने वालों में दर्जनों विधायक व संसद मेम्बरों सहित उनके राजनीतक लीडरों व रिश्तेदारों ने एक ही दिन में कई कई लोन लेकर डिफाल्टर किया है और लोन वापसी नहीं की जा रही है। ऐसे विधायकों व संसद मेम्बरों सहित राजनीतक घरानों की लिस्ट बहुत ही ज्यादा लम्बी है, जिसमे कांग्रेस व इनेलों के ज्यादा लीडर व उनके परिवारिक मेम्बर शामिल हं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आओ मिलें पूज्य गुरु जी के फर्जी रिश्तेदार भूपेन्द्र गोरा से
झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक हित साधना चाहता है गोरा

भटिंडा (सच कहूँ न्यूज)। आजकल निजी टीवी चैनलों पर डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ झूठा प्रचार करने वालों में भूपेन्द्र सिंह गोरा का नाम भी शामिल है, जो खुद को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का रिश्तेदार बता रहा है। वह मीडिया को डेरा सच्चा सौदा की मनघड़त और झूठी कहानियां सुना रहा है जबकि भूपेन्द्र गोरा की पूज्य गुरु जी से कोई रिश्तेदारी नहीं है। दरअसल भूपेन्द्र सिंह गोरा गांव बांडी जिला भटिंडा, पंजाब का निवासी है और वहीं कुछ नजदीकी गांवों में छोटी-मोटी राजनीति करता है। यह व्यक्ति पिछले पंजाब विधानसभा चुनावों में हल्का मौड़ मंडी से कांग्रेस पार्टी की टिकट का दावेदार भी बना था किंतु कुछ भी हाथ-पल्ले न होने व छोटा नेता होने के कारण कांग्रेस पार्टी ने भूपेन्द्र को टिकट देकर फिर वापिस ले ली थी।

डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ भूपेन्द्र गोरा, जो झूठ प्रचार कर रहा है, उसका उद्देश्य केवल दो-चार गनमैन प्राप्त करना व राजनीति में अपनी पेंठ बनाने का है। गौरतलब है कि भूपेन्द्र ने पहले भी खुद को आतंकवादियों से खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। फिर खुद को पंजाब के पूर्व मंत्री हरमिन्दर सिंह जस्सी व पूज्य गुरु जी के साथ रिश्तेदारी का आधार बनाकर भी गनमैन लेने की कोशिश की, जोकि सिरे नहीं चढ़ सकी।

अब ताजा हालातों में मीडिया ने भूपेन्द्र गोरे के आधार पर बिना किसी पुष्टि किए डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ झूठा प्रचार करना शुरू कर दिया है।  भूपेन्द्र न तो कभी डेरा सच्चा सौदा में आया और न ही कभी पूज्य गुरु जी के परिवार से मिला है। गोरा किसी टीवी चैनल पर जो कुछ सुनता है वही दूसरे चैनल पर बोलना शुरू कर देता है। मेरा भूपिन्द्र गोरा से कोई संबंध नहीं: जस्सीपूर्व मंत्री पंजाब हरमिन्द्र सिंह जस्सी ने कहा है कि भूपेन्द्र सिंह गोरा के साथ उनके परिवार के साथ कोई संबंध नहीं है। गोरा धक्के से ही कभी खुद को उनका भांजा और कभी भतीजा बताता है। उनका कभी भी भूपेन्द्र गोरा या उनके परिवार के साथ कोई संबंध नहीं रहा है। इन दिनों भूपेन्द्र गोरा द्वारा कई टीवी चैनलों पर किए जा रहे झूठे प्रचार के बारे में सबूत इक्ट्ठे कर रहे हैं, जिनके आधार पर उस पर मानहानि का केस दर्ज करवाया जाएगा।

राजनीति में असफल नेता है गोरा: धालीवालगांव कोटगुरु निवासी सुखतेज सिंह धालीवाल का कहना है कि राजनीति करियर में असफल रहने वाला भूपेन्द्र गोरा इन दिनों डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ झूठा प्रचार कर अपना राजनीतिक स्वार्थ पूरा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि गोरे की अपने क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। वह बिना आधार का एक छुटभइया नेता है। वह राजनीति में चमकने के लिए मीडिया में लगतार विभिन्न चैनलों पर झूठा प्रचार कर रहा है।

हांसी में गलत इंजेक्शन लगाने पर मरीज की मौत
हांसी। हांसी में निजी अस्पताल के एक चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही बरते जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान जगदीश कालोनी निवासी 22 वर्षीय हिमांशु के रूप में की गई है।

हिमांशु के पिता विनोद ने बताया कि हिमांशु पीलिया व सांस रोग से पीड़ित था। 5 दिन पूर्व वह हांसी के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने गया था। इसके बाद दोबारा वह अपनी माता के साथ डॉक्टर के पास चैक अप के लिए गया था।

इस दौरान चिकित्सक ने कंपाउडर को हिमांशु को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। इंजेक्शन लगाने पर हिमांश के होठ काले पड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में कंपाउडर ने उसे एम्बुलेंस में लेटा दिया और कहा कि इसे हिसार ले जाओ।

हिमांशु के पिता विनोद ने कहा कि पास में खड़े एक बुजुर्ग ने कहा कि इसे हिसार ले जाने की जरूरत नहीं है। इसकी मौत हो चुकी है। इस दौरान चिकित्सक अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।