Deer Hunting - Sach Kahoon Hindi

Deer Hunting : एक बार फिर हिरण का शिकार, बिश्नोई समाज ने विरोध स्वरूप मार्ग किया अवरूद
Deer Hunting : श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। रिडमलसर तहसील के गांव चक 9 ऊइठ की रोही में एक बार फिर वन्य जीवों का शिकार हुआ है अज्ञात शिकारियों ने काले हिरण व खरगोशों का शिकार किया है। लगातार हिरण की हो रही हत्या से आक्रोशित बिश्नोई समाज के लोगों ने शिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भगवानगढ़ रिडमलसर मार्ग को अवरुद कर दिया। (Bishnoi Community Protest) समाज के लोग व जीव प्रेमी लगातार हो रहे वन्यजीवों के शिकार को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीपसिंह राठौड़, रेंजर वेद प्रकाश की कार्य प्रणाली से काफी खफा है। Sri Ganganagar News

निरीक्षण के दौरान चार सींग बरामद होने से आक्रोशित हुए लोग

मार्ग अवरूद्ध कर हिरण के शव को फ्रीज में रखकर दोनों का निलंबन करने व शिकारियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। जीव प्रेमियों में आक्रोश उस समय और ज्यादा फैल गया जब वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान एक समीप की ढाणी से चार सींग बरामद किए। रास्ता जाम करने की सूचना तहसीलदार मौके पर पहुंचे और वार्ता कर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया मगर आंदोलनकारी जीव प्रेमियों ने सक्षम अधिकारी के आने पर ही वार्ता करनेकी बात कहीं। Sri Ganganagar News

Ajmer : इस छोटी सी ढाणी के अंकित सैनी ने पाई डॉक्टरेट की उपाधि

इसी प्रकार वन विभाग के अधिकारियों ने भी अन्य रेंजर को भेज मामला सुलटाने का प्रयास किया मगर बिश्नोई समाज के लोग सक्षम अधिकारी से ही वार्ता करने पर अड़े रहे। इसके बाद एडीएम कैलाश शर्मा धरनार्थी जीव प्रेमियों व बिश्नोई समाज के लोगों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। वार्ता के दौरान बिश्नोई समाज के लोगों ने हिरण के शिकारियों को गिरफ्तार करने, क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित रेंजर के निलंबन की मांग के पूरा होने तक आंदोलन व धरना जारी रखने की बात कही। बिश्नोई समाज के लोगों ने कहा कि अगर शिकारियों की गिरफ्तारी में देरी होती है तो समाज के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 62 को जाम कर देंगे।

सैकड़ो लोग धरने पर बैठे

धरने पर रिडमलसर पूर्व सरपंच इंद्राज पूनिया, घमंडियाज सरपंच रामकुमार गोदारा, सरदार पूरा बिका के पूर्व सरपंच विनोद भादू, 69 इं पी के पूर्व सरपंच सतपाल तरड, पूर्व सरपंच बनवारी लाल गोदारा, श्री जंभेश्वर पर्यावरण जीव रक्षा प्रदेश संस्था के प्रदेश महामंत्री अनिल बिश्नोई, प्रदेश सदस्य दिलीप सिवर, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कड़वासरा, डाबला बिश्नोई मंदिर समिति अध्यक्ष अरविंद सियाग, बिश्नोई युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल खीचड़, जिला सचिव शोभित बोला, सेठी बिश्नोई, पर्यावरण प्रेमी हंसराज, राजेश गोदारा, शोभित मंजू, राकेश शर्मा, सिख समाज के प्रकट सिंह , धर्मपाल भांभू संजय भादू संदीप कड़वासरा इत्यादि सैकड़ो लोग बैठे हुए हैं। ­Sri Ganganagar News

Rakhi 2024:  इस राखी मुख्यमंत्री ने दिया वीरांगनाओं को ये तोहफा! ख़ुशी से झूम उठी वीरांगनाएं!