Drugs Smugglers - Sach Kahoon Hindi

सवा करोड़ की नकली अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, फैक्ट्री का भंडाफोड़
पांच आरोपियों को किया काबू

Drugs Smugglers Arrested: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सीआईए सरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव रुपाणा बिश्नोई क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड कर कैंटर व पिकअप गाडिय़ों मे भरी करीब एक करोड़ 25 लाख रुपए की 1638 पेटी अंग्रेजी व बीयर शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए सरसा पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार की टीम को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि शक्कर मंदोरी रोड रुपाणा बिश्नोई क्षेत्र में प्लाट के अंदर अवैध शराब का भरा हुआ ट्रक व पिकअप गाड़ी खड़ी है तथा आरोपी उक्त शराब को सप्लाई करने के फिराक में है। Sirsa News

उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने उक्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम को मौका पर बुलाकर कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर शराब से भरा कैंटर व एक पिकअप गाड़ी को काबू कर वहां पर मौजूद लोगों से शराब रखने का परमिट व लाइसेंस दिखाने की मांग की गई तो किसी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों गाडिय़ों को कब्जा में लेकर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो गाडिय़ों में से 868 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 770 पेटी बीयर सहित कुल 1638 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बंसीलाल पुत्र मनफुल, अनुप पुत्र कृष्ण कुमार, विकास पुत्र अतर सिंह निवासी रुपाणा बिश्नोईयान, अरुण पुत्र अन्नतराम निवासी नवादा जिला उन्नाव हाल भट्टू कलां व रामशंकर पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी नेवल जिला उन्नाव हाल भट्टू कलां के रुप में हुई है।

अंग्रेजी शराब बनाने की मशीन, लेबल, होलोग्राम, खाली बोतलें मिली:

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब प्लाट के अंदर बने मकानों में जाकर पुलिस टीम व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बारीकी से तलाशी ली तो वहां से नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मशीन, लेबल, होलोग्राम तथा खाली बोतलें भी बरामद हुई है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वहां पर नकली शराब भी तैयार की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

गुजरात में सप्लाई की जानी थी शराब | Sirsa News

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की गई तो प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि कुछ शराब पंजाब से भी लेकर आए थे और शराब को गुजरात में सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर बंशी लाल, अनूप, विकास निवासी रुपाना बिश्नोईयांन को पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबिक दो अन्य आरोपियों अरुण व रामशंकर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया है। Sirsa News

JJP leader Shot Dead: हरियाणा के पानीपत से आ रही ब्रेकिंग न्यूज़! इस जेजेपी नेता को गोली मार उतरा मौत के घाट

Drugs Smugglers: पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार दो तस्कर काबू
कार से बरामद हुआ 19 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त

Drugs Smugglers: हनुमानगढ़। नाकाबंदी तोडक़र व पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार दो तस्करों को गोगामेड़ी थाना पुलिस ने काबू कर लिया। इनकी कार से 19 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस संबंध में गोगामेड़ी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डूंगरगढ़ के पास स्थित एक गांव से पोस्त खरीदकर लाने की बात स्वीकारी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम भरवाना से खचवाना की तरफ जाने वाली सडक़ पर एनटीआर नहर की पुलिया पर पहुंची तो एएसआई महेन्द्र सिंह ने दूरभाष के जरिए अवगत करवाया कि वे कांस्टेबल पवन कुमार के साथ भरवाना गांव के बाहर की साइड में नाकाबंदी कर रहे थे। तभी एक कार तेज रफ्तार से आई। उस गाड़ी को रूकवाना चाहा तो कार पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारते हुए भाग गई। उसे रोकने के लिए वे अपनी गाड़ी से कार का पीछा कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने आगे वाली कार को घेरा देकर रूकवाया

सूचना पर पुलिस टीम भरवाना की तरफ रवाना हुआ तो सामने से सफेद रंग की कार नम्बर एचआर 20 वी 7026 आती दिखाई दी। उसके पीछे एक और कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने आगे वाली कार को घेरा देकर रूकवाया। तभी पीछे वाली कार में सवार एएसआई महेन्द्र सिंह व कांस्टेबल पवन कुमार उतरकर आए। हरियाणा नम्बर की कार में दो व्यक्ति सवार थे। उनकी पहचान हवासिंह (45) पुत्र मोहनलाल बिश्नोई निवासी कालीरावण पीएस अग्रोहा मोड जिला हिसार हरियाणा व दारासिंह (50) पुत्र किशनलाल ब्राह्मण निवासी भरवाना पीएस गोगामेड़ी के रूप में हुई। नाकाबंदी तोडक़र गाड़ी को भगाने का कारण पूछने पर कार सवार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। Hanumangarh News

तलाशी के दौरान कार की पीछे की सीट पर काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ मिला। कट्टा खोला तो उसमें 19 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। पूछताछ में हवासिंह ने बताया कि वह यह पोस्त डूंगरगढ़ के पास से गांव ठुकरियासर के शीलू पंडित से चार हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से कुल 76 हजार रुपए में खरीदकर लाया है। वहीं दारासिंह ने बताया कि वह पोस्त खाने का आदी है। वह हवासिंह के साथ गया था। पुलिस ने पोस्त बरामद कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच गोगामेड़ी पुलिस थाना प्रभारी एसआई संतोष कर रही हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल नरसीराम व सुरेश कुमार शामिल रहे।

26 किलोग्राम पोस्त बरामद, धोलीपाल के दो युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने 26 किलोग्राम से अधिक डोडा पोस्त बरामद कर गांव धोलीपाल निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई अजय गिरधर के नेतृत्व में गठित टीम रविवार देर रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जगदीश (33) पुत्र कृष्णलाल जाट निवासी वार्ड 15, गांव धोलीपाल व बजरंग (25) पुत्र कुलदीप नाई निवासी वार्ड 4, गांव धोलीपाल के कब्जे से 26 किलो 425 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने जगदीश व बजरंग को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान गोलूवाला पुलिस थाना प्रभारी एसआई राकेश सांखला कर रहे हैं। Hanumangarh News

increase in honorarium: ग्राम संसाधन व्यक्तियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग

Villagers Protests: नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई न करने से आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम
ग्रामीण सड़क जाम कर थाने के आगे लगाएंगे धरना | Sri Ganganagar News

Villagers Protests: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को दो दिन का समय दिया है। नशे के खिलाफ खाटलबाना गांव की पंचायत होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदुमलकोट थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने दो दिन में कार्रवाई करने की बात कही है। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण सड़क जाम करेंगे व थाने के आगे धरना लगाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की खुद की होगी। Sri Ganganagar News

जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से खफा होकर रविवार को खाटलबाना के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत परिसर में एक बैठक रखी। बैठक की सूचना किसी तरह पुलिस को लगी तो थानाधिकारी महेश कुमार गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक में भाग लेकर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने समस्त ग्रामीण से निवेदन किया है कि गांव के लोग अगर मिलकर पुलिस के साथ चलते हैं तो हम आप लोगों की मदद से नशे को खत्म करने में हर संभव प्रयास करेंगे।

इसी बीच ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हिंदमलकोट थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि अब ग्रामीण दो दिन का समय ओर देते हैं अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती तो मजबूरन गांव के लोगों को सड़क जाम करने ओर थाने के आगे धरना लगाने को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा देवी, रोहित मिढ़ा, रामचन्द मजोका, मास्टर गुरदयाल, अजय बरपाली, बिट्टू टैक्सी यूनियन, अनिल रहेजा, सुनील बरपाली रांझा राम आदि ग्रामीण उपस्थित थे। Sri Ganganagar News

सावन में मानसून मेहरबान, चौबीस जिलों के पूरे हुए अरमान!