Beware - Sach Kahoon Hindi

विदेश जा रहे हैं तो फर्जी एजेंसियों से सावधान
धोखाधड़ी। हरियाणा में आई विदेश भेजने वाली फर्जी एजेंसियों की बाढ़, लोगों को चूना लगा रहे कबूतरबाज

सच कहूँ/संजय मेहरा

गुरुग्राम। यदि आप भी विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इन दिनों विदेश भेजने के नाम पर फर्जी एजेंसियों की बाढ़ सी आ गई है। ये एजेंसियों लोगों से मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाती हैं। कुछ एजेंसियां लोगों को विदेश तो भेज देती हैं, लेकिन उन्हें वहां जाकर पता चलता है कि उनके साथ ठगी हो गई। गत दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया था और अब एक और मामला उजागर हो गया है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र का सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्रवन देवी शहर के सेक्टर-21 डूंडाहेड़ा में रहती हैं। बताया जाता है कि उनका पति रक्षपाल नौकरी के सिलसिले में पालम विहार स्थित पेसिएबल फैकल्टी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के जरिए श्रीलंका गया था।

मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाते हैं एजेंट

इस एजेंसी का यहां पर कॉरपोरेट आॅफिस है, जबकि हेड आॅफिस दिल्ली में हैं। बताया जाता है कि श्रीलंका में रक्षपाल की पिछले साल अगस्त में मौत हो गई और उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। मौत की खबर होने के बाद मृतक के परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। परिजनों ने मंत्रालय से मृतक की भविष्य निधि के पैसे के लिए लिखित आवेदन किया। इस बाबत विदेश मंत्रालय की ओर से जांच कराई गई तो पता चला कि मृतक उक्त एजेंसी के मार्फत श्रीलंका गया था। जांच में यह भी पाया गया कि एजेंसी के पास लाइसेंस नहीं है और सरकार से मान्यता नहीं मिली है।

बाद में सिवाय पछतावे के कुछ नहीं लगता हाथ

इस तरह से रक्षपाल का पूरा मामला उलझ गया है। रक्षपाल की पत्नी की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने एजेंसी के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बारे में पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा का कहना है कि एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस तरह ठगी करते हैं एजेंट

विदेश जाने वाले युवकों की एजेंट्स तलाश करते हैं।

जाल में फंसाकर सस्ते में पासपोर्ट, वीजा और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने को कहते हैं।

कारपेंटर, वेल्डिंग, ड्राइविंग सहित अन्य चीजों की ट्रेनिंग के लिए फीस लेकर सर्टिफिकेट दे देते हैं।

सर्टिफिकेट मिलने पर बेरोजगारों का भरोसा बढ़ जाता है, उनसे पासपोर्ट और वीजा का पैसा वसूल लेते हैं।

हवाई जहाज का टिकट, वीजा लेकर मुंबई पहुंचने पर फजीर्वाड़े की जानकारी होती है,इसके लिए पीड़ित अपने रुपए वापस कराने को पुलिस का चक्कर काटते हैं।

कई बार विदेश पहुंचने पर दूसरी नौकरी देकर उत्पीड़न कराया जाता है,खाना-पीना, वेतन की प्रॉब्लम आने पर लोग किसी तरह लौटकर आते हैं।

कई केसेज में कामगारों को टूरिस्ट वीजा देकर विदेश भेज दिया गया है, इस वजह से उनको प्रॉब्लम उठानी पड़ती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोशल मीडिया पर सावधान
पल-पल की खबर देने वाला सोशल मीडिया आज युवाओं के जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। इसके प्रभाव से कोई भी अछूता नहीं है। सोशल मीडिया जहां एक ओर हमें जोड़ने का काम करता है,

वहीं कुछ धोखेबाज व आपराधिक किस्म के लोग इसका दुरुपयोग अपने फायदे के लिए भी करते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते समय ऐसी गलतियां न करें, जिनका खामियाजा आपको भविष्य में भुगतना पड़े। सोशल मीडिया पर एक साथ ढेरों फोटोज शेयर न करें। अक्सर लोग इस तरह की गलतियां करते हैं।

किसी के पास इतना समय नहीं होता है कि वह आपकी इतनी फोटोज के लिए खास समय निकाले। आपके फ्रेंड्स व रिश्तेदार भी केवल चुनिंदा और अच्छी फोटोज देखना ही पसंद करते हैं। सोशल साइट पर अपने अंतरंग व भद्दे फोटोज शेयर न करें, जिससे आपके फ्रेंड्स व रिश्तेदार असहज महसूस करें।

अक्सर लोग घूमने के लिए जाते समय सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस डालते हैं, जो बहुत बड़ी गलती है। हो सकता है, कुछ आपराधिक किस्म के लोग आपके स्टेटस पर अपनी पैनी नजर रखे हों। आपके स्टेटस को पढ़कर आपकी गैरहाजरी में वे आपके घर पर किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। अक्सर लोग सोशल मीडिया (फेसबुक आदि) पर धर्म व भगवान के नाम की पोस्ट शेयर करते हैं।

इस तरह की पोस्ट को लाइक करने की गलती न करें। जैसे ही आप उस पोस्ट को लाइक करेंगे, पोस्ट करने वाले को नोटिफिकेशन मिलेगा और वह आपके नाम पर ‘क्लिक’ करके आपका प्रोफाइल देख सकता है। फोटो सेक्शन में जाकर आपकी अच्छी फोटोज को ‘सेव’ करके अश्लील वेबसाइट पर अपलोड करके उनका दुरुपयोग कर सकता है।

इसके अलावा आपकी फोटो के साथ अश्लील व गंदे टाइटल लगाकर भी वह अश्लील वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है। कुछ धोखेबाज व घटिया मानसिकता वाले लोग फोटोशॉप में जाकर आपकी फोटो को आपत्तिजनक स्थिति में लगाकर भी दूसरी साइट्स पर अपलोड कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर धर्म से जुड़ी बातें/शहीद सैनिक/कोई प्यारा-सा बच्चा, जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया जाता है, इस तरह की पोस्ट को लाइक और शेयर करने की भूल न करें।

साइबर क्राईम

एक्टिव है साइबर अपराधियों का जाल, संभलकर करें इस्तेमाल

कुछ फर्जी कंपनियां अपनी मार्केटिंग के लिए आपकी फोटोज का दुरुपयोग कर सकती हैं। इन कंपनियों का कंटेंट कुछ खास नहीं होता, लेकिन विज्ञापन होने की वजह से ये कंपनियां भरपूर कमाई करती हैं।

इसलिए अपनी सेटिंग में अपनी फोटोज को ‘पब्लिक’ करने की गलती न करें। इसी तरह से सोशल मीडिया पर सस्ते दर पर लोन लेने और घर खरीदनेवाली पोस्ट्स आती रहती हैं। इन पोस्ट्स को लाइक और शेयर करने से बचें। न ही अपने जानकारों व रिश्तेदारों के साथ इन पोस्ट्स को शेयर करें।

इस तरह की पोस्ट में आपकी पर्सनल डिटेल्स (नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पिन नंबर आदि) मांगी जाती हैं और आपके द्वारा पर्सनल डिटेल्स शेयर करने पर सारी जानकारी उनके डाटा बेस में चली जाती है। फिर वे बार-बार एसएमएस भेजकर परेशान करते हैं। अकाउंट नंबर और पिन नंबर शेयर करने पर फ्रॉड लोग आपके अकांउट से रुपए भी निकाल सकते हैं।

अक्सर लोग सोशल मीडिया (फेसबुक आदि) पर धर्म व भगवान के नाम की पोस्ट शेयर करते हैं। इस तरह की पोस्ट को लाइक करने की गलती न करें। जैसे ही आप उस पोस्ट को लाइक करेंगे, पोस्ट करने वाले को नोटिफिकेशन मिलेगा और वह आपके नाम पर ‘क्लिक’ करके आपका प्रोफाइल देख सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।