Cyber Crime - Sach Kahoon Hindi

Fraud: टोहाना की महिला से कबाड़ कारोबार में मुनाफे का लालच देकर ठगे 70 लाख
फतेहाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। जिले के शहर टोहाना की एक महिला से कबाड़ के कारोबार में निवेश पर दोगुने-तिगुने मुनाफे का झांसा देकर करीब 70 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान बटाला रोड, अमृतसर निवासी निर्मल सिंह के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि प्रेम नगर, टोहाना की मीता गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

कुछ परिचितों ने उसे कबाड़ बिजनेस में पैसे लगाने और कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। ठगों ने शुरूआत में छोटी रकम पर मुनाफा लौटाकर भरोसा जीता। इसके बाद बड़े निवेश के लिए उकसाया। पीड़िता ने सोने-चांदी के आभूषण, प्लॉट गिरवी रखे और रिश्तेदारों से ब्याज पर पैसे लेकर ठगों को दिए। आॅनलाइन ट्रांसफर, बैंक खातों और नकद के जरिए कुल 70 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने बहानेबाजी कर ठिकाने बदलकर फरार हो गए। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस ठगी गई रकम, बैंक खातों और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच जारी रखे हुए है।

Cyber Crime: सावधान! कहीं आप ना फंस जाना! ट्रेडिंग खाते में पैसे आने के SMS से बन सकते हैं साइबर ठगी के शिकार
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों मोबाइल फोन पर शेयर ट्रेडिंग और ब्रोकिंग कंपनियों के नाम से फर्जी एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिनमें खाते में रकम जमा होने या ट्रेडिंग बैलेंस बढ़ने का दावा किया जाता है। मैसेज के साथ एक संदिग्ध लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।

हाल ही में कई लोगों को ऐसा ही एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें ट्रेडिंग खाते में हजारों रुपये जमा होने और कुल बैलेंस बढ़ने की जानकारी दी गई। मैसेज में एक शॉर्ट लिंक भी शामिल था, जिसे खोलकर पूरी जानकारी देखने का दावा किया गया।

उपकार कॉलोनी, सिरसा निवासी सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह  ही उनके पास एक ऐसा मैसेज आया जिसमें उनके ट्रेडिंग खाते में 14500 रुपये जमा दिखाए गए और कुल बैलेंस भी बढ़ा हुआ दिखाया गया। उन्होंने बताया कि उनका ऐसा कोई ट्रेडिंग अकाउंट नहीं है जिसमें पैसे पड़े हों। समय रहते उन्होंने समझदारी दिखाते हुए ये मैसेज किसी जानकार को दिखाया जिससे वो ठगी का शिकार होने से बच गए। जानकार ने बताया कि ये सिर्फ और सिर्फ ठगी करने का साइबर ठगों का तरीका है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संदेश 'स्मिशिंग (SMS Phishing)' का हिस्सा हो सकते हैं। ठग भरोसेमंद कंपनियों का नाम इस्तेमाल कर लोगों को लिंक पर क्लिक करवाते हैं। लिंक खुलने के बाद फर्जी वेबसाइट, नकली लॉगिन पेज या हानिकारक फाइल के जरिए बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश की जा सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का उस कंपनी में ट्रेडिंग खाता ही नहीं है, फिर भी इस तरह का संदेश मिलता है, तो उसे तुरंत संदिग्ध मानना चाहिए। ऐसे मामलों में लिंक पर क्लिक करने, किसी भी प्रकार की जानकारी दर्ज करने या ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए।

यदि संदेश वास्तविक प्रतीत हो, तब भी उसकी पुष्टि संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा के माध्यम से ही करनी चाहिए। केवल एसएमएस में दिए गए लिंक के आधार पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करना जोखिम भरा हो सकता है। साइबर अपराध विशेषज्ञ लोगों से अपील कर रहे हैं कि संदिग्ध संदेश मिलने पर उसे रिपोर्ट करें, ब्लॉक करें और अपने परिवार के अन्य सदस्यों, विशेषकर बुजुर्गों को भी ऐसे साइबर जाल से सतर्क रहने की सलाह दें।

Social Media News: पीएम मोदी से जुड़े कथित मॉर्फ्ड कंटेंट पर कार्रवाई तेज, हैदराबाद साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कथित आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड सामग्री के सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। Social Media News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के सोशल मीडिया पदाधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गई। शिकायत में दावा किया गया कि सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स पर प्रधानमंत्री से जुड़े कथित रूप से भ्रामक और मॉर्फ्ड वीडियो तथा अन्य सामग्री साझा की जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसी सामग्री सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

शिकायत में लगभग 20 सोशल मीडिया खातों का उल्लेख करते हुए इनकी गतिविधियों की विस्तृत जांच की मांग की गई है। साथ ही संबंधित प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी और नियामकीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने विश्वास जताया कि साइबर क्राइम पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कार्रवाई करेगी। Social Media News

एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच एजेंसियों ने संबंधित सोशल मीडिया खातों की गतिविधियों, साझा की गई सामग्री और उसके स्रोत की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित सामग्री किस प्रकार और किन माध्यमों से प्रसारित हुई।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से जुड़े एक अलग मामले में केंद्र सरकार ने मेटा से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। मंत्रालय का उद्देश्य तकनीकी और नीतिगत दोनों पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करना है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी। सरकार ने संकेत दिया है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। Social Media News

साइबर ठगी करने वाले गिराेह के तीन सदस्यों को शिकोहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी, मोबाइल, चैकबुक, मोहरें, दस्तावेज के अलावा एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछतांछ के बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में अनुज पुत्र रामब्रेश निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना जसराना के खाते से 1 करोड़ 30 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। शिकोहाबाद पुलिस को तकनीकी, वित्तीय जांच में प्रकाश में आया कि एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग संचालित कर लोगों से लाखों की ठगी कर रहे हैं।

गैंग के सदस्य सीधे सादे लोगों को नौकरी दिलाने, ठेकेदारी दिलाने का झांसा देकर उनकी फर्मों का जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराते थे। इधर पुलिस ने थाना शिकोहाबाद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने विवेचना की गई। वहीं मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी  शिकोहाबाद अनुज कुमार, उपनिरीक्षक फैसल खान, काजल, हेडकांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, कांस्टेबल भवतोष कुमार ने बालाजी मंदिर के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाई जहां उनकी तलाशी में  भारी नकदी, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, फर्जी कम्पनी की मोहरें, अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

पकड़े साइबर ठगों ने अपने नाम आशीष पुत्र सुरजेश निवासी ग्राम चिनेहटी थाना भरथना जनपद इटावा, शिवा पुत्र जनवेद सिंह, निवासी कृष्णा नगर थाना भरथना इटावा, हाल निवासी ब्लॉक नं 62, जनता आवास, श्रमिक कुंज, सेक्टर-122, नोएडा, प्रतिमा पत्नी योगेन्द्र निवासी तेजपुरा थाना चकरनगर जनपद इटावा हाल निवासी श्रमिक कुंज, सेक्टर-122 नोएडा बताया। वही पुलिस ने फरार साइबर ठगो के नाम अंकुल पुत्र जसवन्त सिंह निवासी चिनेहटी थाना भरथना इटावा, आयुष्मान उर्फ राजेन्द्र मल्लिक निवासी उड़ीसा आदि बताए हैं।

Cyber Crime: फतेहाबाद पुलिस ने किया 5.80 लाख रुपये की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद शर्मा)।Fatehabad News

थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि रतिया निवासी गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके एचडीएफसी बैंक खाते से लिंक पुराना मोबाइल नंबर बंद होने के बाद किसी व्यक्ति ने उसे अपने नाम पर दोबारा सक्रिय करवा लिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर 4 से 9 जून 2026 के बीच खाते से 5.80 लाख रुपये निकाल लिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सचिन निवासी गांव खेड़ी गगन (हिसार) और विनोद निवासी गांव पुठी मंगल खां (हिसार) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से ठगी की पूरी राशि बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दी गई। राशि वापस मिलने पर गुरप्रीत सिंह ने फतेहाबाद पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी मेहनत की पूरी कमाई वापस मिल गई। Fatehabad News

गुरुग्राम नगर निगम के बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके लिंक भेजकर तीन लाख की ठगी
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम के बिल अपडेट करवाने के नाम पर फर्जी एपीके लिंक भेजकर तीन लाख की साइबर ठगी कर ली गई। ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पहले काबू किए जा चुके हैं। तीसरे आरोपी को पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने ठगी की रकम को कैश करने के लिए पेट्रो कार्ड उपलब्ध कराया था।
जानकारी के अनुसार 28 जून 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी।

शिकायत में कहा था कि उसे नगर निगम गुरुग्राम का बिल अपडेट करवाने के नाम पर एक एपीके फाइल का लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड की जानकारी चोरों के पास चली गई। तुरंत ही उसके खाते से तीन लाख चार हजार 689 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। इस शिकायत पर थाना साइबर अपराध पश्चिम गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी अरबाज खान (22 वर्ष) निवासी जिला अलवर राजस्थान को अलवर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम से एक पेट्रो कार्ड रिचार्ज किया गया था, जो आरोपी नरेंद्र लवंशी के नाम था। नरेंद्र ने यह पेट्रो कार्ड आरोपी वसीम फिरोज को बेचा और वसीम ने इसे आरोपी अरबाज को दे दिया। अरबाज खान ने इस पेट्रो कार्ड को 14 हजार रुपये में साइबर ठगी करने वाले अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया था, ताकि ठगी की रकम को आसानी से निकाला जा सके। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक इस मामले में पहले ही नरेंद्र लववंशी और वसीम फिरोज को गिरफ्तार किया जा चुका है। अरबाज की गिरफ्तारी के साथ इस गिरोह के तीन सदस्य अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी।

मोबाइल फोन हैक कर 98 हजार ठगने के आरोपी गिरफ्तार
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: साइबर थाना सरसा पुलिस ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो युवको पंजाब के अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि जिला के गांव बणी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार बीती 28 मई 2026 को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल रिसीव करते ही उसके मोबाइल की स्क्रीन अचानक काली हो गई और लगभग 10 से 15 मिनट तक फोन ने काम करना बंद कर दिया। बाद में फोन चालू होने पर उसे किसी गड़बड़ी की आशंका हुई। पीड़ित ने तुरंत मोबाइल फोन को रीसेट किया तथा अपनी सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर गूगल पे के माध्यम से बैंक खाते की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि उसके बैंक आॅफ बड़ौदा खाते से बिना अनुमति के 50 हजार रुपए और 48 हजार रुपए की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 98 हजार रुपए अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना सरसा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग रिकॉर्ड तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पुरुषोत्तम निवासी चकराईयां वाला तहसील अबोहर पंजाब व गिरीश कुमार मुक्तसर साहिब पंजाब को अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक सहारण ने आमजन से अपील की कि किसी भी अज्ञात कॉल, व्हाट्सएप कॉल या संदेश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Social Media News: एआई से अश्लील तस्वीरें बना महिला को परेशान करने वाला आरोपी दिल्ली से काबू
Cyber Crime: अहमदाबाद/नई दिल्ली। डिजिटल तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर महिला और उसकी माता की आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए। इस मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम शाखा ने दिल्ली निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। Social Media News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति लगातार ऑनलाइन माध्यम से उसका पीछा कर रहा था और उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला की तस्वीरों का उपयोग करते हुए इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे मंचों पर कई नकली अकाउंट तैयार किए।

जांच एजेंसियों ने बताया कि आरोपी की पहचान नई दिल्ली निवासी 27 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक विषयों से संबंधित सामग्री साझा करता था। महिला से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जहां वह धार्मिक चर्चाओं के जरिए संपर्क बढ़ाने का प्रयास करता था। Social Media News

पुलिस के मुताबिक, महिला द्वारा मित्रता से इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने प्रतिशोध की भावना से फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला और उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश रची। उसने सोशल मीडिया से तस्वीरें डाउनलोड कर एआई टूल्स की सहायता से अश्लील मॉर्फ्ड चित्र और वीडियो तैयार किए और उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। साइबर क्राइम शाखा ने बताया कि आरोपी ने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 8 से 10 फर्जी अकाउंट संचालित किए थे।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसने 100 से अधिक मॉर्फ्ड तस्वीरें तैयार की थीं। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ अभद्र संदेश पोस्ट कर महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह कार्रवाई ‘मिशन साइबर रक्षिका : #सिक्योरहरस्पेस’ अभियान के अंतर्गत की गई।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ब्लैकमेल, डीपफेक तकनीक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और डिजिटल उत्पीड़न से सुरक्षित रखना है। तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची। इसके बाद अहमदाबाद साइबर क्राइम शाखा की टीम ने दिल्ली पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखें, निजी जानकारी सार्वजनिक न करें और अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क करते समय सावधानी बरतें। Social Media News

साइबर जागरूकता अभियान: जाखल में बच्चों को साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति का दिया संदेश
जाखल, (तरसेम सिंह)। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की टीम ने गाँव जाखल मंडी में स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया का सही और सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली ठगी, ओटीपी शेयर करना और अज्ञात व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क करना साइबर अपराधों के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बच्चों को सतर्क रहते हुए अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा और उन्होंने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की। जिला पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित माध्यमों से दें। साथ ही ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाया जा सके।

Jharkhand Cyber Crime: झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर में 57 साइबर अपराधी गिरफ्तार
रांची (एजेंसी)। Jharkhand News: झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों में की गई, जहां पुलिस के ‘प्रतिबिंब’ ऐप के माध्यम से चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 के बीच संदिग्ध नंबरों की गहन जांच के बाद कुल 15 साइबर कांड दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से संबंधित धोखाधड़ी में संलिप्त थे। कई आरोपी अलग-अलग जिलों में बैठकर संगठित तरीके से साइबर ठगी के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। Jharkhand News

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए। जब्त सामानों में 132 मोबाइल फोन, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक और 23 रजिस्टर व कॉपियां शामिल हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट का डेटा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

कार्रवाई के क्रम में 4 लाख 67 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी फर्जी या दूसरों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते और सिम कार्ड संचालित कर रहे थे। बरामद दस्तावेजों में 3 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 1 श्रम कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड और 1 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से 3 चारपहिया और 7 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

बताया गया कि ऐप के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग और सत्यापन में तकनीकी सहायता मिली, जिसके कारण कम समय में बड़ी संख्या में अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। Jharkhand News

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। Jharkhand News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने सिविल सर्विस परीक्षा में उम्र छूट की मांग करने वाले अभ्यर्थियों को दी अंतरिम राहत

साले के नाम से ठगी कर युवक से ऐंठे 2.10 लाख रुपये
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur: थाना क्षेत्र के ग्राम मुझेडा सादात निवासी माजिद पुत्र गुलफाम साइबर ठगी का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 11 नवंबर 2025 को माजिद के मोबाइल पर फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उसके साले जाबिर खान पुत्र साबिर निवासी ग्राम कमालपुर, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर, जो वर्तमान में कुवैत में नौकरी करता है, का संदेश प्राप्त हुआ।

जाबिर के नाम से भेजे गए संदेश में बताया गया कि वह माजिद के खाते में 6 लाख 64 हजार रुपये भेज रहा है और कुवैत बैंक की स्लिप भी भेजी गई। इसके कुछ देर बाद संदेश आया कि वह किसी मुसीबत में फंस गया है और पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उसने माजिद से मदद के लिए रुपये भेजने की गुहार लगाई। साले को संकट में समझकर माजिद ने विश्वास कर लिया। माजिद को मोबाइल नंबर 9332084149 देकर कहा गया कि इस पर संपर्क कर बार कोड के जरिए रुपये भेज दो। माजिद ने अपने यूनियन बैंक खाते से फोनपे के माध्यम से तीन बार में कुल 70 हजार रुपये भेज दिए।

इसके बाद आरोपी ने 2.50 लाख रुपये की और मांग की, जिस पर माजिद ने अपने भाई आजाद पुत्र गुलफाम निवासी खजूरनगर, थाना शाहपुर के माध्यम से 1 लाख 40 हजार रुपये अन्य खातों में जमा करा दिए। जब ठग ने फिर रकम मांगी, तो माजिद को शक हुआ। उसने अपने साले जाबिर से संपर्क किया, तो उसने बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है और वही उसके परिचितों से पैसे मांग रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Mirapur

यह भी पढ़ें:– फर्जी गेमिंग ऐप से लोगों को मुनाफे का लालच देकर ठगे 23.94 लाख रुपये, गुरुग्राम पुलिस ने पकड़े चार साइबर ठग

Bijnor Fraud Case: रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से 2 करोड़ की दुबई से ऑनलाइन ठगी, 6 गिरफ्तार
Bijnor Retired Navy officer duped: बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। ज़िले में एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी से 2 करोड़ 8 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना, स्वाट टीम और सर्विलांस इकाई की संयुक्त कार्रवाई में छह अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद और काशीपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इस ठगी के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है, जिसका संचालन दुबई और हांगकांग से किया जा रहा है। Bijnor Fraud Case

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह, जो नौसेना से सेवानिवृत्त हैं, ने 1 मई को साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया, जिसमें एक महिला ने खुद को शेयर बाज़ार सलाहकार बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया।

प्रारंभ में छोटे निवेश पर लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीता गया | Bijnor Fraud Case

प्रारंभ में छोटे निवेश पर लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीता गया। इसके पश्चात् उन्हें एक ‘बीएन फास्ट ट्रैक’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा गया। यह ऐप फर्जी निकला। ऐप पर दिखाए गए कृत्रिम मुनाफे के माध्यम से उन्हें 51 बार आईएमपीएस और आरटीजीएस के जरिये विभिन्न खातों में 2 करोड़ 8 लाख रुपये भेजने को मजबूर किया गया। जब उन्होंने मुनाफा निकालने का प्रयास किया, तो 50 लाख रुपये ब्रोकरेज शुल्क के रूप में मांगे गए, तभी उन्हें ठगी का आभास हुआ।

पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं:

नासिर अली (सीलमपुर, दिल्ली)

दानिश (भजनपुरा, दिल्ली)

नईम अहमद (मुरादाबाद)

मोहम्मद रजा हसन (लखनऊ)

विराट (मुरादाबाद)

अब्दुला (काशीपुर, उत्तराखंड)

पुलिस ने इनके पास से 3 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल फ़ोन, 2 लैपटॉप, वेबकैम, 13 पहचान पत्र, चेक बुक और अन्य दस्तावेज़ बरामद किए हैं। इसके साथ ही 17 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज़ की गई है, और 2 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये आरोपी दिल्ली के होटलों से नेटवर्क संचालित करते थे और फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर राशि को तुरंत विदेशी खातों में स्थानांतरित कर देते थे। इस गिरोह का सरगना चार्ल्स, शमीम और एरीज हैं, जो दुबई और हांगकांग से पूरे नेटवर्क का संचालन करते हैं। पुलिस ने बताया कि 15 से 16 अन्य लेनदेन की भी जांच की जा रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी होने की संभावना है। सभी गिरफ़्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Bijnor Fraud Case

Hardoi Car Accident: हरदोई में हुआ दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी कार खाई में गिरी