Terror Attack - Sach Kahoon Hindi

Terror Attack in Jammu-Kashmir: बारामुल्ला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
Terror Attack in Jammu-Kashmir:  जम्मू-कश्मीर (एजेंसी )। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला जिले में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। दो सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। Jammu and Kashmir

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत और बढ़ाई!

राजौरी आतंकी हमले में मारे गए हिंदुओं का अंतिम संस्कार, उमड़ी भारी भीड़
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शक्तिशाली बम उपकरण (आईईडी) विस्फोट में एक और नाबालिग लड़की की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 6 हो गयी तथा पांच अन्य घायल हैं। अस्पताल के सूत्रों ने कहा, ‘राजौरी जिले के डांगरी इलाके में सोमवार सुबह एक शक्तिशाली विस्फोट में घायल एक नाबालिग लड़की ने दम तोड़ दिया। नाबालिग लड़की की मौत के साथ ही विस्फोट में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

यह घटना उसी जगह पर घटित हुई, जहां पर रविवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने रविवार को राजौरी के डांगरी क्षेत्र में गोलीबारी की थी। वहीं मंगलवार सुबह आतंकी हमले में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार हुआ। उधर लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘ मैं राजौरी में हुए कायराना आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। सिन्हा ने कहा,‘ नृशंस हमले में मारे गये प्रत्येक नागरिक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। अधिकारियों को सभी घायलों का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने ऊपरी डांगरी गांव का दौरा किया है।

आतंकवादी हमलों में अब तक छह लोगों की मौत

रविवार शाम से ऊपरी डांगरी गांव में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। इस बीच, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने डांगरी का दौरा किया और आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है और अपराधियों की तलाश की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को हुए आतंकवादी हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। रविवार को दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की खडगे ने की निंदा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने जम्मू- कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। खडगे ने ट्वीट किया, “जम्मू- कश्मीर के राजौरी में दो जगह हुए आतंकवादी हमलों से बेहद आहत हूं, जिसमें दो बच्चों सहित छह लोगों की जान चली गई और 15 घायल हो गए। हम राज्य में आतंकवाद और विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों के खिलाफ इन जघन्य आतंकवादी हमलों की निंदा करते हैं।”

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करते हुए आगे कहा, “सभ्य समाज में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ है। हम अपने सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं, जो रोजाना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से बहादुरी से लड़ रहे हैं। इन आतंकवादी हमलों में अपने प्रियजनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों के प्रत हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आतंकवादियों के हमले में घायल भाजपा नेता की मौत
श्रीनगर। आतंकवादियों के हमले में घायल जम्मू-कश्मीर के बडगाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी ) मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नाजर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। नाजर को बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में आतंकवादियों ने रविवार सुबह उनके घर के भीतर घुसकर गोली मारी और फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

26/11 Mumbai Terror Attack: वो खौफनाक मंजर, जिसे आज भी याद कर रूह कांप जाये
हमले में 174 लोगों की मौत हुई और करीब 300 से ज्‍यादा घायल हुए थे। Mumbai Terror Attack

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्‍ली,सच कहूँ स्‍पेशल। 26 नवंबर 2008 में शाम तक सभी कुछ सामान्‍य था, लेकिन जैसे-जैसे अंधेरे ने मुंबई (Mumbai Terror Attack) को अपने आगोश में लिया वैसे-वैसे मुंबई की सड़कों पर चीख-पुकार तेज होती चली गई। जैश ए मोहम्‍मद के दस आतंकी समुद्र के रास्‍ते मुंबई में दाखिल हो चुके थे। दरअसल 23 नवंंबर को ये आहां पर पहली बार कसाब की इमेज सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस फुटेज में उसके हाथों में एके 47 नजर आ रही थी और वो लगातार लोगों को निशाना बना रहा था।तंकी कराची से एक बोट से रवाना हुए थे। समुद्र में उन्‍होंने एक भारतीय नाव पर कब्‍जा कर उसके चार साथियों को मार दिया।

मुंबई तट के करीब पहुंचने पर उन्‍होंने बोट पर मौजूद आखिरी भारतीय को भी मार दिया था।

मुंबई पहुंचकर ये आतंकी छह अलग-अलग टुकड़ों में बंट गए।

इनका मकसद था ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को मारना।

इस लिहाज से इन्‍होंने रात करीब 9.21 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले को अजमल कसाब और स्‍माइल खान नाम के आतंकी ने अंजाम दिया था।

आतंकियों ने नरीमन हाउस बिजनेस एंड रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया, लिफ्ट को बम से उड़ा दिया

इस हमले के दस मिनट बाद ही आतंकियों के दूसरे ग्रुप ने नरीमन हाउस बिजनेस एंड रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स पर हमला कर दिया। यहां पर उन्‍होंने लोगों को बेहद करीब से गोली मारी थी। इस छाबड़ हाउस में एक आया ने एक बच्‍चे को बचा लिया था, जिसको बाद में उसके दादा दादी के पास इजरायल भेज दिया गया था। आतंकियों ने यहां की लिफ्ट को बम से उड़ा दिया था। इसके अलावा कई जगहों पर बम धमाके किए थे।एक आतंकी ने इसके नजदीक स्थित एक गैस स्‍टेशन को बम से उड़ा दिया।

जब लोग इस धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए तो उन्‍हें इन आतंकियों ने अपनी गोली का निशाना बना दिया। किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये क्‍या हो रहा है। धीरे-धीरे यह खबर हर तरफ वायरल होने लगी। लोग अपनों की खबर ले रहे थे और हमले की जानकारी देते नजर आ रहे थे। अब तक पुलिस भी सड़कों पर सुरक्षा के लिए हथियारों के साथ निकल चुकी थी।

कॉफी हाउस को अपना निशाना बनाया, फायरिंग में दस लोगों की मौत हो गई

आतंकियों के एक ग्रुप ने विदेशियों के लिए चर्चित कॉफी हाउस को अपना निशाना बनाया। यहां पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में करीब दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यहां से निकलने के बाद इन आतंकियों ने टैक्‍सी में बम धमाका किया जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमले को अंजाम देने के बाद कसाब के ग्रुप ने कामा अस्‍पताल का रुख किया। यहां के गेट पर ही मुंबई पुलिस के कई जांबाज पुलिस अधिकारियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। यहां से निकलकर उन्‍होंने पुलिस की वैन को हथिया लिया और सड़क किनारे मौजूद लोगों पर फायरिंग की।

एएसआई तुकाराम ओंबले की बहादुरी से पकड़ा गया था आंतकी कसाब

इसी गाड़ी को पुलिस के कुछ जांबाजों ने रोक लिया था और इनमें मौजूद थे एएसआई तुकाराम ओंबले। उन्‍होंने ही कसाब को अपनी पकड़ में इस तरह से जकड़ा की सीने में कई गोलियां लगने के बाद भी वह उनकी पकड़ नहीं छुडा सका था। इसके बाद उसको जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया था। यहांं के बाद आतंकियों के निशाने पर था ताज और ऑबरॉय होटल। रात के करीब 12 बजे थे और पुलिस की गाडि़यां तेजी से नरीमन हाउस और ताज की तरफ बढ़ी चली जा रही थी।इस बीच ताज होटल में आतंकियों ने जबरदस्‍त तबाही मचाई। सीसीटीवी फुटेज में इस बात का पता चलता है कि इनके सामने जो आया वह उन्‍हें मौत देकर आगे बढ़ गए। ताज में कई बम धमाकों की भी आवाजें सुनाई दीं। सुबह होने तक केंद्र ने यह मामला स्‍पेशल कमांडो फोर्स मारकोस को सौंप दिया था। लेकिन दोपहर होने तक यह मामला ब्‍लैक कैट कमांडो को दे दिया गया। धीरे-धीरे कमांडो इन नरीमन हाउस, ताज और ऑबराय की तरफ बढ़ चुके थे। कमांडो की मौजूदगी में दोनों होटलों से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

28 नवंबर की सुबह कमांडो को एमआई 6 हेलीकॉप्‍टर के जरिए नरीमन हाउस की छत पर उतारा गया।

इसके आस-पास की इमारतों पर पहले से ही कमांडो मौजूद थे।

आतंकियों और कमांडोज के बीच लगातार गोलियां चल रही थीं।

कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था।

धीरे-धीरे कमांडो न सिर्फ इस इमारत में घुसने में कामयाब रहे बल्कि आतंकियों को मारकर नरीमन को सुरक्षित भी घोषित कर दिया था।

इसी तरह से रात ढाई बजे तक होटल ओबरॉय से भी आतंकियों का सफाया किया जा चुका था

21 नवंबर, 2012 को पुणे की यरवदा जेल में कसाब को फांसी दे दी गई थी।

26/11 के इस हमले में 174 लोगों की मौत हुई थी और करीब 300 से ज्‍यादा घायल हुए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा जैश
‘डार्क वेब’ के जरिए साधा संपर्क, सुरक्षा एजेंसियों ने किया डीकोड (Terror Attack)

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के  (Terror Attack) फैसले के मद्देनजर पिछले 10 दिनों से ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश सरकार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की प्रदेश में संदिग्ध हरकतों के बारे में सतर्क किया गया था। अब कई सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को बड़े आतंकी हमले के लिए सावधान किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

आतंकी किसी बड़ी घटना के अंजाम दे सकते हैं।

इसमें सबसे अहम बात यह है कि कई एजेंसियां जिसमें सेना, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) शामिल हैं, ने इस बार एक साथ सरकार को इस बात के लिए आगाह किया है कि आतंकी किसी बड़ी घटना के अंजाम दे सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह आतंकी खतरे की गंभीरता को दिखाती है।

सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर आतंकी हमले से जुड़े एक ही निष्कर्ष पर पहुंची हैं।’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक ना करते की शर्त पर बताया

इस मिशन में सबसे खास बात यह थी कि ज्यादातर बातचीत ‘डार्क वेब’ के जरिए की गई,

जो कि इनक्रिप्टेड और कोड में थी। सुरक्षा एजेंसियों को इसे तोड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

आर्मी के काफिले पर आतंकी हमला, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह आर्मी के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें एक मेजर और एक जवान शहीद हो गया। वहींं, एक जवान जख्मी है। ऐसा कहा जा रहा है कि हमले के बाद ये आतंकी भाग निकलने में कामयाब रहे। आर्मी इनकी तलाश कर रही है। उधर, साउथ कश्मीर के कुलगाम में जवानों ने एक दूसरे एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

कुलगाम में दो आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज तड़के सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में दो आतंकवादी मारे गये। डिफेंस मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सिक्युरिटी फोर्सेस को जिले में आतंकवादी के बारे में जानकारी मिली थी।

उसके बाद सुरक्षा बलों ने जिले के गोपालपोरा में घेराबंदी कर दो आतंकवादियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन इन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गये।घटनास्थल से दो हथियार मिले हैं। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान खत्म गया है। मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सेना के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान घायल
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

पाकिस्तान  82 मिमी और 120 मिमी मोर्टार के गोले का कर रहा उपयोग

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके के हाजिन में शनिवार सुबह सेना के काफिले पर घात लगाकर आतंकी हमला किया गया। इसमें दो भारतीय जवान घायल हो गए। वहीं पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

जम्मू में पूंछ में चक्का दा बाघ और खारी करमारा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिक द्वारा सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना भारी मोर्टार गोलाबारी कर रही है। इस सीजफायर उल्लंघन का हमारे सैनिकों ने भी  करारा जवाब दिया है।

आर्मी के पोस्ट और हमारे गांवों पर चला रहा गोलियां

डिफेंस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने यह हमला उस वक्त किया जब सेना के काफिले की गाड़ियां कैम्प से बाहर निकल रही थीं। बता दे कि पाकिस्तान  82 मिमी और 120 मिमी मोर्टार के गोले का उपयोग कर रहा है। साथ ही आर्मी के पोस्ट और हमारे गांवों पर गोलियां चला रहा है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान लगातार फायरिंग करके ध्यान भटकाना चाह रहा है और फायरिंग को उनके कवर के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। बता दे कि हाजिन इलाके में ही 23 जून को जुमे की नमाज के बाद कुछ युवा विराेध-प्रदर्शन करने सड़कों पर आ गए। सिक्युरिटी फोर्सेस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पथराव किया गया।

बाद में सिक्युरिटी फोर्स आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को काबू किया था। पुंछ सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉलेशन किया गया है, जिसका सेना की ओर से जवाब दिया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आतंकी हमले में जवान शहीद
स्कूल में घुसे आतंकी, सेना ने घेरा

श्रीनगर। शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए, जबकि दो जवान के जख्मी हो गए। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पास के एक स्कूल में घुस गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है। गनीमत रही कि स्कूल में कोई स्टूडेंट या स्टाफ नहीं थे, वरना आतंकी इन्हें बंधक बना सकते थे।

यह आतंकी हमला आर्मी कैंट इलाके में हुआ है। पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित इस इलाके को आतंकियों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आतंकी हमले का अलर्ट
नई दिल्ली: योग दिवस पर आतंकी हमले के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और गुजरात के कई प्रमुख शहर आतंकियों के निशाने पर हैं. लखनऊ में योग दिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्राम भी खतरे की जद में है. इसके मद्देनजर यूपी पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है. संदिग्ध उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है.

योग कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

खुफिया एजेंसी ने योग दिवस पर लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम को आतंकियों के निशाना बनाए जाने का अंदेशा जताया है। इस अलर्ट के बाद प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों का एक दस्ता उत्तर प्रदेश में अपने स्थानीय कनेक्शन के साथ मिलकर हमले की तैयारी कर रहा है। वहीं, यह लोग स्लिपर सेल को भी एक्ट‍िवेट करने में लगे हैं। अलर्ट में कहा गया है कि आतंकियों के इस दस्ते में आत्मघाती महिलाएं व पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।