Bangladesh Cricketer - Sach Kahoon Hindi

Mushfiqur Rahim Retirement: बांग्लादेश के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास
Mushfiqur Rahim Retirement: ढाका। बांग्लादेश की तरफ से दूसरे ऐसे खिलाड़ी जो सबसे अधिक रन बनाने वाले सबसे अनुभवी क्रिकेटर भी हैं, विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम, ने वनडे से संन्यास का ऐलान किया है। मुशफिकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी शेयर की है। बांग्लादेश की टीम अभी कुछ ही सप्ताह पहले चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई थी, क्योंकि टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी और स्वदेश वापस लौटी आई थी। Mushfiqur Rahim Retirement

मुशफिकुर बांग्लादेश की तरफ से वनडे में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने 274 मैचों में 36.42 की औसत से 7795 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 49 अर्धशतक शामिल थे। वह उन 5 विकेटकीपरों में से हैं जिन्होंने 250 से अधिक वनडे खेले हैं। उन्होंने बतौर विकेटकीपर 7 शतक लगाए और वह इस मामले में केवल कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी से पीछे हैं।

मुशफिकुर की फॉर्म हाल के समय में चिंता का विषय रही है, जहां उनको चैंपियंस ट्रॉफी में भी संघर्ष करते हुए देखा गया। मुशफिकुर भारत के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए और न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल दो रन बनाए। उनका आखिरी वनडे अर्धशतक पिछले साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ आया था। इसके बाद वह चोटिल होने की वजह से नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ दो वनडे और नवंबर, दिसंबर में वेस्टइंडीज के दौरे का हिस्सा नहीं थे। Mushfiqur Rahim Retirement

Champions Trophy 2025 Final: इस टीम से होगी फाइनल में भारत की टक्कर!

Shakib Al Hasan : बांग्लादेश हिंसा में ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज!
बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है, यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के दौरान हुई कथित हत्या के सिलसिले में शाकिब को एक आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। Shakib Al Hasan

रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व बांग्लादेशी कप्तान (37), शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार में एक पूर्व सांसद, उन 147 लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ अगस्त की शुरूआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हत्या का मामला रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था और शाकिब के अलावा, पीएम शेख हसीना और पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसद आरोपियों में शामिल हैं।

इस्लाम के बेटे रुबेल की 7 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी

इस्लाम के बेटे रुबेल की 7 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिसने देश को राजनीतिक उथल-पुथल में डाल दिया था। शाकिब, जो कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में 27वें या 28वें आरोपी हैं, 5 अगस्त को या विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी समय बांग्लादेश में नहीं थे। पूर्व कप्तान 26 जुलाई से 9 अगस्त तक ब्रैम्पटन में ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा के लिए खेल रहे थे और उससे पहले वे जुलाई के मध्य तक मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के लिए यूएसए में थे।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ आरोपियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर गोलीबारी की, जब रुबेल सहित सैकड़ों छात्र 5 अगस्त को अडाबोर क्षेत्र में रिंग रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे’’। एफआईआर में कहा गया है कि गोलीबारी में रुबेल घायल हो गए और दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शेख हसीना सरकार के हटने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें बुधवार को मौजूदा अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन के इस्तीफे के बाद पूर्व राष्ट्रीय कप्तान फारुक अहमद नए अध्यक्ष बने हैं। Shakib Al Hasan

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस दिन लौटेंगी धरती पर! नासा ने दी बड़ी अपडेट!