Rawalpindi - Sach Kahoon Hindi

श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने जीता त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब
रावलपिंडी (एजेंसी)। शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सैम अयूब (36) और बाबर आजम (नाबाद 37 ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को फाइनल मुकाबले श्रीलंका को आठ गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराकर टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया। सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नवाज को ‘प्लेयर आॅफ द मैच और प्लेयर आॅफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस टूनार्मेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी। पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल जीता है। इससे पहले उन्होंने घर पर तीन एकदिवसीय त्रिकोणीय-सीरीज फाइनल और एक एशियन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, और सभी हार गए थे। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। आठवें ओवर में इशान मलिंगा ने फरहान (23) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 12वें ओवर में हसरंगा ने सैम अयूब को आउट किया। सैम अयूब ने 33 गेंदों में छह चौकों की मदद से 36 रन बनाये। कप्तान आगा सलमान (14) और फखर जमान (तीन) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 118 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। बाबर आजम ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बाबर ने 34 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाये। उस्मान खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले आज यहां पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.1 ओवर में 114 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। श्रीलंका शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। तीसरे ओवर में शाहीन ने पथुम निसंका (11) को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने कामिल मिशारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 11वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने कुसल मेंडिस (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कामिल मिशारा को छोड़कर श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रमण के आगे दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। कामिल मिशारा ने 47 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 59 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने तीन-तीन विकेट लिये। अबरार अहमद को दो विकेट मिले। सलमान मिर्जा और सैम अयूब ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

कप्तान के रूप में पहली सीरीज जीत से खुश हैं मसूद
रावलपिंडी (एजेंसी)। शान मसूद ने शनिवार को यहां इंग्लैंड पर जीत के बाद पाकिस्तान टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पहली श्रृंखला जीत पर खासे संतुष्ट दिखे। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद के लिए संतोष की बात भी हैं क्योंकि उन्हे इंग्लैंड के खिलाफ पारी शुरू करने से पहले छह हार झेलनी पड़ी थी। 2023 में बाबर आजम के बाद टेस्ट कप्तान बने मसूद को शुरूआत में आॅस्ट्रेलिया से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा और फिर अगस्त-सितंबर 2024 में बांग्लादेश से 2-0 की घरेलू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में शानदार जीत के साथ दबाव बढ़ा दिया, लेकिन मसूद की टीम ने वापसी करते हुए श्रृंखला 2-1 से जीत ली, जो कप्तान के रूप में उनकी पहली श्रृंखला जीत थी।

मसूद ने कहा, ‘एक कप्तान के रूप में मुझे कभी भी व्यक्तिगत दबाव महसूस नहीं हुआ। हम इस बात से आहत थे कि हम अपना काम शुरू करने से पहले छह मैच हार गए। दुर्भाग्य से हम आॅस्ट्रेलिया श्रृंखला की सकारात्मक बातों को बांग्लादेश श्रृंखला और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में आगे नहीं बढ़ा सके। उन्होने कहा, ाआखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ना चाहिए और यही हमारा सामूहिक उद्देश्य है। हम मैच जीतना चाहते हैं और पाकिस्तान को गौरवान्वित करना चाहते हैं। पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को बड़े फैसले लेने पड़े, जहां वह पहली पारी में 556 रन बनाने के बाद हार गया। हार के बाद नई चयन समिति के आने के बाद, टीम ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देने का विकल्प चुना।

रणनीति में बदलाव करते हुए, पाकिस्तान ने स्पिन-अनुकूल पिचें तैयार कीं और नोमान अली और साजिद खान को लाइनअप में पेश किया। परिणामस्वरुप स्पिन जोड़ी ने शेष दो टेस्ट मैचों में 20 और 19 विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान को दो निर्णायक जीत मिलीं। मसूद ने कहा, ‘जब हम पहला मैच हार गए, तो हमने बैठकर चर्चा की कि हम एक ऐसी टीम कैसे बना सकते हैं जो हमें 20 विकेट दिला सके। बहुत सारा श्रेय नई चयन समिति को जाता है। जब हमने फैसला किया कि हम स्पिन-अनुकूल पिचें प्राप्त कर सकते हैं और मुल्तान में इस्तेमाल किए गए विकेट पर खेल सकते हैं, तो हमने देखा कि हमारे अगले सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कौन हैं। साजिद और नोमान बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम का हिस्सा थे। उस समय सीम-अनुकूल परिस्थितियों के कारण वे नहीं खेले। हम जाहिद महमूद को भी वापस लाना चाहते थे और मेहरान मुमताज को शामिल करना चाहते थे। उन्होने कहा ‘बांग्लादेश के खिलाफ पिछली श्रृंखला में, हमारे पास छह तेज गेंदबाज थे लेकिन इस श्रृंखला के लिए चार स्पिनरों के साथ-साथ आगा सलमान, सईम अयूब और कामरान गुलाम को चुना। हमने सोचा कि इंग्लैंड को चुनौती देने के लिए हमारे पास सही स्पिन संसाधन हैं।

सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने स्पिन पार्टनर साजिद खान के साथ शामिल हुए नोमान अली ने ऐसी यादगार सीरीज जीत के दौरान मैच विजेता प्रदर्शन देने पर संतोष व्यक्त किया।

नोमान ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हम दोनों (साजिद खान और मैंने) ने योगदान दिया। ‘हमने पाकिस्तान में खेलते हुए कुछ समय तक संघर्ष किया है। हम मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं कर पाए, हम अच्छी शुरूआत करेंगे लेकिन हमें जीत नहीं मिल रही थी। हमें खुशी है कि हमें ऐसी परिस्थितियां मिलीं, हमें मौका मिला और हमने श्रृंखला जीती। हमने स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में जीत हासिल की, खासकर इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ। अपनी हालिया जीत के बावजूद, पाकिस्तान 33.33 अंक प्रतिशत के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर बना हुआ है। उनकी अगली चुनौती नए साल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला होगी, जिसके बाद जनवरी 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला होगी।

पाकिस्तान को बड़ा झटका, शाहीन अफरीदी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर
रावलपिंडी (एजेंसी)। पाकिस्तान ने शुक्रवार यानि आज से रावलपिंडी में बंगलादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर कर दिया है। पाकिस्तान ने आज मैच की पूर्व संध्या पर 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें लेग स्पिनर अबरार अहमद और तेज गेंदबाज मीर हमजा शामिल हैं। अफरीदी को दूसरे टेस्ट की टीम से बाहर किये जाने पर मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा कि वह अपनी प्रभावशीलता में सुधार करने के लिए ‘कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं।

गिलेस्पी ने कहा, ‘शाहीन इस मैच में नहीं खेल पायेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे बातचीत की है और वह इसके पीछे की सोच को अच्छी तरह समझते हैं। शाहीन को कुछ फीडबैक दिया गया है। वह अपनी गेंदबाजी के साथ कुछ चीजों पर काम कर रहे हैं ताकि वह यथासंभव प्रभावी हो सकें। वह अजहर महमूद के साथ वास्तव में अच्छा काम कर रहे हैं। हम शाहीन को उनकी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में देखना चाहते हैं। क्योंकि हमें सभी प्रारूपों में बहुत अधिक क्रिकेट खेलना है और शाहीन इसमें वास्तव में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अबरार को शुरूआती एकादश में शामिल किए जाने की संभावना है लेकिन पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान द्वारा सभी तेज गेंदबाजों को चुनने के फैसले के बाद गिलेस्पी ने कहा कि मेजबान टीम ने रावलपिंडी में मौसम की स्थिति के कारण 12 खिलाड़ियों का चयन किया है। पाकिस्तान को श्रृंखला बराबर करने के लिए दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा।