Raipur News - Sach Kahoon Hindi
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
रायपुर (एजेंसी)। Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों—सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा—में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी वर्षा होने की आसार है। Chhattisgarh Weather Update
वहीं, चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और पेड़ों तथा कमजोर संरचनाओं के पास खड़े न होने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही किसानों को भी फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके। Chhattisgarh Weather Update
यह भी पढ़ें:– बलिया में बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ में 7 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Road Accident News: सिमगा के पास यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल
रायपुर (एजेंसी)। Raipur Road Accident News: छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिमगा के पास एक यात्री बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। Raipur News
बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक बस शुक्रवार सुबह 11 बजे दरचुरा के पास सवारी उठाने के लिए धीमी हुई। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और इसमें बैठे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत पास के सीएचसी सिमगा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। साथ ही, एक बच्ची भी इस हादसे की चपेट में आ गई। अब तक हादसे में मृतकों की कुल संख्या पांच बताई जा रही है।
मृतकों में बेमेतरा निवासी दशरथ साहू (80), बेमेतरा निवासी त्रिवेणी साहू (62), बेतर निवासी राधिका निर्मलकर (24), खुशी साहू (02) और एक 18 वर्षीय युवती शामिल है। हादसे की वजह ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि हादसे के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Raipur News
Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, शिक्षा, उद्योग और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश
रायपुर (एजेंसी)। Chhattisgarh Budget News: छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार का बड़ा रोडमैप सामने रखा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट संकल्प थीम पर प्रस्तुत किया। Chhattisgarh News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट 2026झ्र27 को जनकल्याण और विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष प्रावधानों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
सरकार ने इस वर्ष कुल व्यय 1.72 लाख करोड़ रुपए निर्धारित किया है, जिसमें राजस्व व्यय 1.45 लाख करोड़ रुपए और पूंजीगत व्यय 26,500 करोड़ रुपए रखा गया है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसी स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।
बजट में पूंजी निवेश के लिए केंद्र से मिलने वाली विशेष सहायता को 4,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 8,500 करोड़ रुपए किया गया है, जिससे बड़े बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 2.87 प्रतिशत पर नियंत्रित रखा गया है, जो संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है और राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति का संकेत देता है।
इस बार छत्तीसगढ़ के बजट में सामाजिक क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता देते हुए कुल व्यय का 40 प्रतिशत प्रावधान किया गया है, जबकि आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए 36 प्रतिशत और प्रशासनिक व सामान्य सेवाओं के लिए 24 प्रतिशत राशि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14,300 करोड़ रुपए का विशेष ग्रीन बजट का भी प्रावधान किया गया है।
बजट में सरगुजा, बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास को केंद्र में रखा गया है। बस्तर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे अत्यंत संवेदनशील इलाकों में दो ‘एजुकेशन सिटी’ स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। खेल और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसी पहलों के लिए बजट में संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके और क्षेत्र की सकारात्मक पहचान मजबूत हो। इसके साथ ही बस्तर फाइटर्स के 1500 नवीन पदों का सृजन किया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी सरकार ने खास ध्यान दिया है। जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज एवं मेडिकल सिटी की स्थापना की घोषणा की गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में डॉक्टरों की विशेष भर्ती की जाएगी, ताकि दूरस्थ इलाकों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने ही क्षेत्र में मिल सके।
सिंचाई क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए इंद्रावती नदी पर लगभग 2024 करोड़ रुपए की लागत से बैराज निर्माण की योजना घोषित की गई है। इससे बस्तर क्षेत्र में लगभग 32 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने का अनुमान है। Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ बजट 2026झ्र27 में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने महिलाओं के नाम से संपत्ति क्रय पर लगने वाले पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे महिलाओं को संपत्ति में स्वामित्व और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ह्यरानी दुर्गावती योजनाह्ण शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पात्र बालिकाओं को 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ह्यमुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजनाह्ण लागू की जाएगी, वहीं उनके सामाजिक सशक्तिकरण के लिए 250 महतारी सदनों के निर्माण का प्रावधान किया गया है।
सरकार ने ह्यकृषक उन्नति योजनाह्ण के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि विकास को गति मिलेगी। कृषि पंपों के लिए 5,500 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, वहीं भूमिहीन कृषि परिवारों के समर्थन के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग, राइस मिल और पोल्ट्री फार्म जैसे रोजगारमूलक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मदद मिलेगी।
बजट में शासकीय कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को उपचार के दौरान अस्पताल में नकद भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
बजट 2026-27 की अन्य प्रमुख घोषणाओं की बात करें तो रायपुर में 200 बिस्तरों का नया अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी। प्रदेश के 5 प्रमुख एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे, ताकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। सयानगुड़ी योजना का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा, इसके लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीट क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान, ताकि उनकी आय और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने पर जोर रहेगा। कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ेगा। रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण का प्रावधान किया गया है। 50 लाख रुपए तक के विकास कार्य ग्राम सभा के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्णय और क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1700 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे ग्रामीण सड़कों का विस्तार और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट, जिससे राज्य में सड़क नेटवर्क को और बेहतर बनाया जाएगा। 5 नई नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी, इसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज, इसके लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नवा रायपुर-राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपए, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उद्योग विभाग का बजट बढ़ाकर 1750 करोड़ रुपए किया गया, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। Chhattisgarh News
मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू की जाएगी, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा। बस्तर और सरगुजा में रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा, जैसे राइस मिल, पोल्ट्री फार्म और एग्रो-प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश प्रावधान। रानी दुर्गावती योजना शुरू होगी, जिसमें बच्चियों के 18 वर्ष पूरे होने पर 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वन संरक्षण के लिए 930 करोड़ रुपए का प्रावधान, साथ ही 1000 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यारण्यों और वन्यजीव संरक्षण के विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) खरीद पर सब्सिडी के लिए 100 करोड़ रुपए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। नवा रायपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। रायपुर में बनेगा पहला होमियोपैथी कॉलेज। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना, इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
अचल संपत्ति क्रय पर महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट। मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, अधोसंरचना मिशन, स्टार्ट अप एवं निपुन मिशन के लिए 100-100 करोड़ की घोषणा।
यह भी पढ़ें:– राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
South Africa: हर गेंद पर छक्के मार सकता है अफ्रिका का ये खिलाड़ी, स्टेन ने किया दावा
रायपुर (एजेंसी)। South Africa: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने जियोस्टार के पोस्ट-मैच शो ‘क्रिकेट लाइव’ में बात करते हुए, डेवाल्ड ब्रेविस की छक्के मारने की कला का विश्लेषण किया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे चार विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। ब्रेविस ने 34 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 54 रन की मोमेंटम बदलने वाली पारी खेली।
जियोस्टार एक्सपर्ट डेल स्टेन ने डेवाल्ड ब्रेविस की छक्के मारने की काबिलियत का अंदाजा लगाया, ‘ब्रेविस और उनकी छक्के मारने की काबिलियत के बारे में कुछ समय से बहुत बातें हो रही हैं, उनके अंडर-19 के दिनों से भी। मैं उनके बारे में सुनता रहता था और उन्हें पूरे मैदान में गेंद मारते हुए देखता था। अब हम इसे सबसे ऊँचे लेवल पर देखने लगे हैं। उनमें वह काबिलियत है, और बैट्समैन अब गेंद छोड़ना नहीं चाहते।
उनमें रोप को पार करने का कॉन्फिडेंस है, स्लॉग से नहीं बल्कि अच्छे क्रिकेट शॉट्स से।” स्टेन ने कहा, ”वे इसी तरह ट्रेनिंग करते हैं। उनके पास हर गेंद पर छक्के मारने के आॅप्शन हैं। ब्रेविस भविष्य है। वह सिर्फ़ 22 साल का है। अगर वह अपने करियर के इस स्टेज पर 359 रन का पीछा करने में माहिर है, तो सोचिए आठ या दस साल में यह कैसा होगा। यह नॉर्म बन सकता है। South Africa
यह भी पढ़ें:– दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्रतिबद्धता: सीएम योगी
National Karate Championship: नेशनल कराटे चैंपियनशिप -2025 में उत्तर प्रदेश टीम की धाक
गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक, ओवरऑल फर्स्ट रनर-अप बना यूपी
नोएडा/रायपुर (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Raipur News: ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन नेशनल कराटे चैंपियनशिप- 2025 का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ कराटे एसोसिएशन द्वारा रायपुर में 16 से 21 अगस्त तक किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों से चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश की टीम, विशेषकर गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया और ओवरऑल फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। Noida News
उत्तर प्रदेश को 22 पदक, गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
गौतम बुद्ध नगर के कराटे कोच शिवालक राज,ओमकार चौधरी और दिलीप कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान बालक-बालिकाओं ने आयु और वजन वर्ग के अनुसार प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सहित कुल 22 पदक यूपी की झोली में डाले।
पदक विजेताओं की सूची,ये खिलाड़ी बने गोल्ड मेडलिस्ट्स | Noida News
1.- लवली (15 वर्ष, 60 किग्रा)
2.- मौसमी (18+, -55 किग्रा)
3.- रियान मितरा (12 वर्ष, +54 किग्रा)
4.- आयुष भाटी (12 वर्ष, +57 किग्रा)
5.- विशेष नागर (15 वर्ष, +70 किग्रा)
6.- सर्वेश कुमार (18 वर्ष, -63 किग्रा)
7.- तानिश (18 वर्ष, +84 किग्रा)
8.- गौतम कुमार (18 वर्ष, -70 किग्रा)
9.- निखिल (18 वर्ष, +84 किग्रा)
ये खिलाड़ी सिल्वर मेडलिस्ट्स
1. अक्षिति (अंडर-8, -24 किग्रा)
2. अनु ठाकुर (टीम कुमिते, 18+)
3. पायल (18+, -55 किग्रा)
4. पूजा (टीम कुमिते, 18+)
5. वंश नागर (9 वर्ष, -50 किग्रा)
6. संदीप कुमार (18 वर्ष, -60 किग्रा)
इन खिलाड़ियों बने ब्रॉन्ज मेडलिस्ट्स | Noida News
1.- अक्षिति (काता)
2.- पावनी बेलानी (अंडर-11, -35 किग्रा)
3.- वैष्णवी सिंह (11 वर्ष, +55 किग्रा)
4.- खुशी (18+, -55 किग्रा)
5.- चेतन्य पाल (टीम कुमिते, 18+)
6-. सुमित चौरसिया (18 वर्ष, -63 किग्रा)
7.- सोनू कुमार (18 वर्ष, -63 किग्रा)
8.- यूपी टीम को ब्रॉन्ज मेडल (टीम कुमिते)
कोच और महासचिव ने दी शुभकामनाएं
ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के महासचिव रजनीश कुमार ने उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच शिवालक राज ने कहा कि खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की और प्रतिस्पर्धा के दौरान अनुशासन व समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया।
यह भी पढ़ें:– Toll Plaza News: टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से भी लिया जाएगा शुल्क! जानें सरकार ने क्या कहा…
Chhattisgarh: सुप्रीम कोर्ट में बघेल की अग्रिम जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई!
रायपुर (एजेंसी)। Raipur News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को आशंका है कि उन्हें शराब, कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम आने के बाद कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल ने सर्वोच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है और न्यायालय सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए विचार कर सकता है। Raipur News
बघेल ने याचिका में मांग की है कि उन्हें इन मामलों में किसी भी तरह से गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए। याचिका में यह भी उल्लेख किया है कि जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आशंका जताई है कि, राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। यह याचिका ऐसे समय में दाखिल की गई है जब राज्य और केंद्र की जांच एजेसिंयों – ईडी, आर्थिक अपराध शाखा समेत कईं केंद्रीय जांच एजेंसियों ने संबंधित मामलों की जांच तेज कर दी है।
यह याचिका सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई के लिए लिस्टिंग की गई है।इसके अलावा श्री बघेल और उनके बेटे ने सीबीआई और ईडी द्वारा की जा रही जांचों की वैधता को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि सीबीआई और ईडी को छत्तीसगढ़ में जांच करने का अधिकार किस आधार पर मिला, जब राज्य सरकार ने पहले ही उनकी आम सहमति वापस ले ली थी। बघेल और उनके बेटे की तरफ से दोनों केंद्रीय एजेंसियों की जांच शक्तियों और अधिकार क्षेत्र पर आपत्ति जताई गई है। सर्वोच्च न्यायालय इस याचिका पर भी सोमवार को सुनवाई करेगा। Raipur News
यह भी पढ़ें:– Muzaffarpur Mahant murder: बहादुरपुर मठ के महंत की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
Nepal: नेपाल में बजा राम-नाम का डंका
नेपाल (सच कहूँ न्यूज)। Nepal News: पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक रायपूर, नेपाल की साध-संगत ने नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद क्रमवाइज कविराजों ने शब्दवाणी की। नामचर्चा के दौरान मानवता भलाई के कार्य करने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए 167 मानवता भलाई के कार्य साध-संगत निरंतर कर रही है। Nepal News
यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर अभी-अभी मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट, जल्…
अपना शहर छोड़कर सैकड़ों किलोमीटर दूर आकर जली युवती!
Girl Burnt: रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर के मंदिर हंसौद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवती जलती हुई आ पहुंची, जिससे पूरे स्टेशन पर कोहराम मच गया। युवती को जलता देख वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने तुरंत युवती का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती 60 प्रतिशत तक जल चुकी है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में हंसौद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। Raipur News
मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से झुलसी युवती की उम्र 21 साल हैं, जो कि बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली है। युवती तीन दिन पहले बिनी किसी को बताए अपने घर से निकली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई। जांच के बाद ही युवती के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे के कारणों का पता स्पष्ट हो सकेगा। Raipur News
Imd Alert: आईएमडी का रेड अलर्ट जारी! इस राज्य में असना चक्रवात मचा सकता है ‘तबाही’