KBC 16 - Sach Kahoon Hindi

Kaun Banega Crorepati: केबीसी 16 में, अमिताभ बच्चन ने नैनीताल बोर्डिंग के दिनों को किया याद
मुंबई (एजेंसी)। Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो कौन बनेगा करोड़ृपति (केबीसी) मेंअपने नैनीताल बोर्डिंग के दिनों को याद किया है। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर, लोकप्रिय ज्ञान-आधारित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में, केबीसी जूनियर्स में 8 से 15 साल के प्रतिभाशाली लिटिल वंडर्स शामिल होंगे। प्रतियोगियों में दिल्ली के भाविक गर्ग भी हैं, जो भले ही 5वीं कक्षा के छात्र हैं लेकिन उनका नजरिया काफी परिपक्व है और भारत का इतिहास जानने में उनकी गहरी रुचि है। KBC 16

शो के मेजबान अमिताभ बच्चन ने नन्हें भाविक से कहा, मेरा कंप्यूटर बहुत स्मार्ट है; इसने मुझे बताया कि आपने एक किताब लिखी है।” भाविक ने जवाब दिया कि वह वास्तव में इस पर काम कर रहे हैं, और इसका शीर्षक है हिस्ट्री आॅफ इंडिया। किताब के 86 पेज पूरे हो गये हैं, और जब यह पूरी हो जाएगी, तो उन्होंने इसे प्रकाशित करने और एबी को एक प्रति उपहार में देने की योजना बनाई है। अमिताभ ने भाविक से वादा किया कि वह उनसे इतने प्रेरित हैं कि वह भाविक की किताब की इमेज अपने सोशल मीडिया पर उनके आॅटोग्राफ के साथ पोस्ट करेंगे। KBC 16

अमिताभ ने भाविक से बात करते हुए नैनीताल में अपने स्कूली दिनों की पुरानी बातों को भी याद किया। उन्होंने बोर्डिंग स्कूल के रोमांच को याद किया, जहां एक आनजाना सा रोमांच झाड़ियों में छिपे तेंदुए की संभावना के रूप में सामने आया था। उन्होंने याद करते हुए बताया, एक दिन, एक आदमी दौड़ता हुआ आया और चिल्लाया कि एक तेंदुआ दिखाई दिया है। भीड़ में दहशत फैल गई; कुछ लोग डर के मारे हिल-डुल ही नहीं पा रहे थे, जबकि अन्य हॉकी स्टिक और टेनिस रैकेट पकड़कर इस जंगली जानवर को देखने के लिए उत्साहित थे। जब उन्होंने झाड़ियों के पीछे देखा और तेंदुए की पूंछ देखी, तो वे सभी डर गए, और सभी अलग-अलग दिशाओं में भागकर स्कूल वापस चले गए। KBC 16

उनमें से एक लड़का था जो अपनी सेहत संबंधी दिक्कतों के कारण आम तौर पर किनारे ही बैठा रहता था और शायद ही कभी खेलता था, उसे ऐसा न करने की सलाह दी गई थी। लेकिन वह भी तेंदुए को देखने की अपनी इच्छा को रोक नहीं सका। मेरा छोटा भाई उसी स्कूल में जाता था, और वह उस लड़के को देखकर हैरान रह गया, क्योंकि वह लड़का आमतौर पर बहुत शांत रहता था, लेकिन तब वह किसी और की तुलना में बहुत तेज दौड़ रहा था। मेरे भाई ने बताया कि उसने अपने पीछे किसी चीज की आवाज सुनी और उसे लगा कि तेंदुआ आ गया, लेकिन यह उस लड़के की आवाज थी जो तेजी से भाग रहा था, जो बचने की सहज प्रवृत्ति से प्रेरित था, जिसने अपनी मेडिकल कंडीशन के बावजूद अपनी स्पीड से सभी को हैरान कर दिया। हमारे स्कूल में ऐसे सब हुआ करता था। KBC 16

यह भी पढ़ें:– Chanda aur Suraj Story: चंदा और सूरज

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 शो में मनु भाकर ने किया खुलासा
KBC 16: मुंबई (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक 2024 की डबल पदक विजेता मनु भाकर अपनी मां को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। 05 सितंबर को रात 9 बजे, पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली देश की प्रमुख महिला निशानेबाज, देश की शान मनु भाकर की उपलब्धियों का जश्न मनाया जायेगा। मनु भाकर ,सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित रियलिटी क्विज शो, कौन बनेगा करोड़पति 16 की प्रतिष्ठित ‘हॉटसीट’ की शोभा बढ़ाएंगी। 2024 पेरिस ओलंपिक्स में अपने ऐतिहासिक सफर को याद करने के साथ ही दृढ़ता और जीत की अपनी प्रेरक कहानियों को साझा करते हुए, मनु भाकर, कुश्ती में व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय अमन सहरावत के साथ ‘जीत का जश्न’ नामक जश्न केबीसी के भव्य एपिसोड में दिखाई देंगी।

कौन बनेगा करोड़पति में एक भावनात्मक पल के दौरान, जब मनु भाकर से पूछा गया कि स्पोर्ट्स में आने के पीछे उनकी प्रेरणा क्या थी, तो उन्होंने बताया कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। अपने बचपन को याद करते हुए, मनु ने बताया कि कैसे उनकी मां के निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन ने उनके करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बचपन में, मनु स्कूल एथलेटिक्स पर अधिक ध्यान देती थी और उनका मानना था कि जीतना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उनकी प्रतिस्पर्धी भावना ने उन्हें विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, और हार से वह निराश हो जाती थी। जैसे-जैसे मनु बड़ी हुईं और ओलंपिक्स के बारे में और ज्यादा जानने लगी, उनमें स्वर्ण पदक जीतने की आकांक्षा विकसित होने लगी, एक सपना जिसकी ओर वह अभी भी अग्रसर हैं। मजबूत बनने की इच्छा से प्रेरित होकर, उन्होंने अपने खेल के रूप में शूटिंग को चुना, और उनकी मां ने इस निर्णय का पूरे दिल से समर्थन किया। उनका प्रबल रिश्ता मां के प्यार और विश्वास के गहरे प्रभाव को उजागर करता है, जो मनु की महानता की ओर जारी यात्रा की आधारशिला है।

मनु भाकर ने कहा, मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमेशा ही एथलीट बनने का सपना देखा था, लेकिन उनके पास कभी भी आवश्यक संसाधन या समर्थन नहीं था। भले ही उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक एथलीट के रूप में वह किन ऊंचाईयों तक पहुंच सकती है, लेकिन वह स्पोर्ट्स में बहुत अच्छी थी। उन्होंने हमेशा मुझे अपनी दिलचस्पी के अनुसार आगे बढ़ने की आजादी दी है, और यहां तक कि जब मैं घबरा जाती थी, तब भी वह मुझे यह कहकर प्रेरित करती थीं, ह्यचिंता मत करो, बस खेलो।ह्ण एक तरह से, यह उनका भी सपना था, मुझे इस मुकाम तक पहुंचते हुए देखना। उनका अविश्वसनीय समर्थन मेरे लिए प्रेरणा रहा है। मेरा मानना है कि जब मां मजबूत होती है, तो बेटी भी जरूर मजबूत होती है। और, बाद में, मैंने मैरी कॉम मैम और पीवी सिंधु दीदी को देखना शुरू किया। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया, और तभी मैंने वाकई स्पोर्ट्स को फॉलो करना शुरू किया, और ओलंपिक्स के मंच तक पहुंचने का मेरा सपना देखा।