Chhattisgarh News - Sach Kahoon Hindi

जंगल में एक फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh Crime: सूरजपुर (हि.स.)। सरगुजा/सूरजपुर। सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा के नजदीक कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। Surajpur News

मृत युवक की पहचान ग्राम खड़गवां कला निवासी मूलचंद्र के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक ही फंदे पर दोनों के शव मिलने के कारण पुलिस ने प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध से जुड़े पहलू को भी शामिल किया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जंगल गए ग्रामीणों ने देखे शव

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल में खुखड़ी एकत्र करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक और युवती के शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। Surajpur News

पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटा रहे हैं। जांच पूरी करने के बाद दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस वाहन और मौके से बरामद अन्य वस्तुओं के आधार पर मृतकों की पहचान तथा उनके जंगल तक पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। Surajpur News

युवती की पहचान के प्रयास जारी

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती कौन है और उसका मृत युवक से क्या संबंध था। मृतकों के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री मिली है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दोनों की मौत सोमवार के आसपास हुई हो सकती है। हालांकि, मृत्यु का सही समय और परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

एक ही फंदे पर दोनों के शव मिलने के कारण पुलिस प्रेम प्रसंग की आशंका को भी जांच का हिस्सा मान रही है। इसके साथ ही अन्य संभावित कारणों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार, जंगल में युवक-युवती के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है। दोनों की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं और मामले से जुड़े सभी जरूरी पहलुओं की जांच की जा रही है। Surajpur News

Gold Theft Case: बलरामपुर चोरी कांड का खुलासा! चोरी के जेवर बैंक में गिरवी रखकर लिया था 3.80 लाख का गोल्ड लोन
Gold Theft Case: बलरामपुर, (हि.स.)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने करीब चार लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक युवक, उसकी मां और उसकी बहन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(3) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। Balrampur News

पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के थाना शंकरगढ़ निवासी अर्पण कुमार उरांव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, तीन हजार रुपये नकद और दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए थे।

चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई थी। मामले की जांच के दौरान शंकरगढ़ पुलिस को सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य चोरी के प्रकरण से महत्वपूर्ण सुराग मिला। पूछताछ में आरोपित आनंद पन्ना ने शंकरगढ़ में भी अपने साथी आकाश गाइडिन के साथ चोरी करना स्वीकार किया। Balrampur News

इसके बाद पुलिस ने आकाश गाइडिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के सोने के जेवर अपनी मां नीलिमा गाइडिन के माध्यम से अंबिकापुर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखकर 3.80 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि लोन की राशि में से 20 हजार रुपये आरोपित की बहन मंजूषा पन्ना के खाते में भी भेजे गए थे।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आकाश गाइडिन (23 वर्ष), नीलिमा गाइडिन (38 वर्ष) और मंजूषा पन्ना (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि, मामले की विवेचना के दौरान चोरी की पूरी साजिश का खुलासा हुआ और बैंक में गिरवी रखे गए जेवरों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रकरण में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक योगेश्वर पैकरा, सहायक उप निरीक्षक रफेल तिर्की, आरक्षक बबलू बैक, संदीप एम.आर. तथा सरोज केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Balrampur News

Agricultural News: मानसून की बढ़ती रफ्तार से किसानों के चेहरे खिले, रोपाई-बुआई ने भी पकड़ी रफ्तार
Farmers News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही हल्की से मध्यम वर्षा ने खरीफ सीजन की खेती को नई ऊर्जा प्रदान की है। अनुकूल मौसम के कारण जिले के धमतरी, कुरूद, नगरी और मगरलोड विकासखंडों में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं। खेतों में धान की रोपाई, जुताई और अन्य कृषि कार्य पूरे उत्साह के साथ किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेती का माहौल पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। Agricultural News

दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। पर्याप्त नमी मिलने से खेत रोपाई के लिए उपयुक्त हो गए हैं और किसान समय पर खेती का कार्य पूरा करने में जुटे हैं। मौसम की अनुकूलता को देखते हुए इस वर्ष अच्छी खरीफ फसल की उम्मीद भी बढ़ी है, हालांकि किसान अत्यधिक वर्षा की संभावना को लेकर सतर्क भी हैं।

ग्राम अमाली के किसान प्रवीण चंद साहू ने बताया कि उन्होंने लगभग पांच एकड़ भूमि में धान की रोपाई पूरी कर ली है। उनका कहना है कि वर्तमान मौसम फसल की बेहतर वृद्धि के लिए अनुकूल है और यदि वर्षा का क्रम संतुलित बना रहा तो उत्पादन अच्छा रहने की संभावना है।

इसी प्रकार किसान गुलजार कश्यप ने बताया कि वे ढाई एकड़ खेत में धान की रोपाई कर रहे हैं। लगातार हो रही वर्षा से रोपाई का कार्य आसान हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सहकारी समिति के माध्यम से आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।

वहीं किसान आनंद राम यादव ने तीन एकड़ में रोपाई का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि खेतों में खुले घूमने वाले मवेशियों से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने गांव में कांजी हाउस का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की है।

कुरूद क्षेत्र के किसान शेखर चंद्राकर का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार संतुलित वर्षा होती रही तो क्षेत्र में खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। फिलहाल पूरे जिले में कृषि कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और किसान अच्छे मौसम का पूरा लाभ उठा रहे हैं।

Chhattisgarh News: धान खरीद घोटाले में फरार सोसाइटी इंचार्ज गिरफ्तार
बागबाहरा। धान खरीदी में करीब 40.96 लाख रुपए की अनियमितता के मामले में फरार चल रहे समिति प्रभारी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था। तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने उसे ग्राम मोखा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। Chhattisgarh News

पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को मुनगासेर शाखा के शाखा प्रबंधक सेवकराम चंद्राकर ने बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उपार्जन केंद्र बाघामुड़ा के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में 1,25,878 कट्टा धान मौजूद होना चाहिए था, लेकिन जब अधिकारियों ने मौके पर भौतिक सत्यापन किया तो वहां केवल 1,22,574 कट्टा धान ही मिला। इस तरह ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच 3,304 कट्टा धान (1,321.6 क्विंटल) का अंतर पाया गया।

जांच में सामने आया कि गायब धान की कीमत समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 40,96,960 रुपए है। प्रारंभिक जांच में इस अनियमितता के लिए केंद्र के समिति प्रभारी प्रेमसिंह ध्रुव को जिम्मेदार माना गया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर उसकी मौजूदगी का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम मोखा में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 17 जुलाई को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अनियमितता में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। Chhattisgarh News

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना के 352 पात्र परिवारों को अपात्र घोषित करने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
Government Scheme: धमतरी, (हि.स.)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद मकान स्वीकृत नहीं होने से नाराज ग्राम पंचायत देमार के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन की निर्धारित नियमावली के अनुसार सर्वे में पात्र पाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों के नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए, जिससे वे आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। PM Awas Yojana

कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम पंचायत देमार के सरपंच विमलेश मीनपाल, पूर्व सरपंच दिनेश कुमार साहू, गोपालपुरी गोस्वामी, रामटेके सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में ग्राम पंचायत देमार के 506 परिवार पात्र पाए गए थे, लेकिन विभाग की ओर से जारी अंतिम सूची में केवल 154 हितग्राहियों के ही आवास स्वीकृत किए गए, जबकि 352 परिवारों को अपात्र घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह गंभीर प्रशासनिक त्रुटि है, जिसकी जांच कर वास्तविक पात्र हितग्राहियों के नाम पुनः सूची में शामिल किए जाने चाहिए, ताकि वे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपना पक्का घर बना सकें। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई परिवार वर्षों से जर्जर कच्चे मकानों में जीवनयापन कर रहे हैं। बरसात के दिनों में मकानों के गिरने का खतरा बना रहता है, इसके बावजूद पात्रता होने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य गरीबों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन विभागीय स्तर पर हुई कथित गड़बड़ी के कारण अनेक जरूरतमंद परिवार इस सुविधा से वंचित हैं। PM Awas Yojana

आवेदक तिलेश्वरी साहू ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनका कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जो बारिश के दौरान कभी भी गिर सकता है, जिससे परिवार की जान पर खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि वे बीपीएल कार्डधारी हैं और योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, इसके बावजूद उनका नाम स्वीकृत सूची में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र आवास स्वीकृत करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सर्वे सूची की त्रुटियों को सुधारकर सभी पात्र हितग्राहियों के आवास स्वीकृत नहीं किए गए तो वे आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

उल्लेखनीय है कि केवल ग्राम पंचायत देमार ही नहीं, बल्कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों से भी प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। अब तक पांच से अधिक गांवों के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर सर्वे सूची में कथित गड़बड़ी और पात्र परिवारों के नाम हटाए जाने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लगातार बढ़ती शिकायतों ने योजना के सर्वे और पात्रता निर्धारण प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर वास्तविक पात्र परिवारों को न्याय दिलाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। PM Awas Yojana

RSS on UCC India: धर्मांतरण पर इस आरएसएस नेता का आया बड़ा बयान, बोले-मजबूत भारत के लिए धर्मों का सम्मान जरूरी
RSS on UCC India: रायपुर। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने सोमवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान धर्मांतरण और यूसीसी पर विस्तार से बात की। उन्होंने देश में धर्मों का सम्मान होना चाहिए, धर्मांतरण नहीं। मीडिया से बातचीत के दौरान इंद्रेश कुमार ने कहा कि सच तो यह है कि किसी भी देश में धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। RSS News

धर्मों का सम्मान यह बुनियादी संवैधानिक मूल्य है और मौलिक अधिकार भी है। इसलिए भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसमें भारत में उपजे सभी धर्म, जातियां और उपधर्म यहां मौजूद हैं। इतना ही नहीं, जो धर्म भारत से बाहर जन्मे हैं, जैसे यहूदी, पारसी, मुस्लिम, ईसाई आदि, उन्हें भी यहां पूर्ण रूप से स्वीकार किया गया है। देश के अंदर धर्मांतरण नहीं, बल्कि धर्मों का सम्मान होना चाहिए। यही सच्चा लोकतंत्र है। अगर हम इस पर चलें तो मजबूत भारत बनेगा, शांति और सद्भाव का रास्ता खुलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत ही यह कार्य कर सकता है। इसलिए हमारा संदेश है कि धर्मों का सम्मान करें, धर्मांतरण नहीं। पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने की तैयारी के बीच इंद्रेश कुमार ने कहा, “हम एक देश हैं, एक जन हैं और एक ही झंडा है। हम भारत के लोग सब भारतीय हैं और हिंदुस्तानी के रूप में जाने जाते हैं। यूसीसी जितनी भी मौलिक स्वतंत्रताएं हैं, उनमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करता। जो जातिगत, पंथगत भेद हैं, उनकी स्वतंत्रताएं हर किसी की बनी रहेंगी। RSS News

इसलिए इस देश के अंदर जैन, बौद्ध, सिख, अंबेडकरवादी, आर्यसमाजी, सनातनी, कबीरपंथी, रविदासिया, जनजातियां, अनुसूचित समाज ने यूसीसी का विरोध नहीं किया; क्योंकि उन्होंने इसका अध्ययन किया है। समस्या सिर्फ कुछ राजनीतिक समूहों के साथ है, जो वोट-बैंक की राजनीति के लिए अल्पसंख्यकों को भड़काने की कोशिश करते हैं। धीरे-धीरे संवाद के माध्यम से मुसलमानों को समझ में आ रहा है कि उन्हें वोट-बैंक की राजनीति में देश से अलग करने की कोशिश की जा रही है।

मैं सभी मुसलमानों से कहना चाहूंगा कि वे भारतीय बनकर सोचें। पूरी दुनिया के किसी भी देश में मुसलमान की पहचान सिर्फ ‘मुसलमान’ के रूप में नहीं होती। अरब के व्यक्ति को अरब, तुर्की के व्यक्ति को तुर्क, ईरान के व्यक्ति को ईरानी और इराक के व्यक्ति को इराकी कहा जाता है। ठीक उसी तरह किसी भी ईसाई बहुल देश में नागरिकों की पहचान सिर्फ ईसाई के रूप में नहीं होती, ब्रिटेन के व्यक्ति को ब्रिटिश, अमेरिका के व्यक्ति को अमेरिकी कहा जाता है। इसी प्रकार भारत में किसी भी धर्म, जाति, भाषा, मूल-वंश या क्षेत्र के लोग हों, वे सभी भारतीय हैं। हम भारतीय थे, भारतीय हैं और भारतीय ही रहेंगे। कोई भी हमसे यह अधिकार नहीं छीन सकता।

उन्होंने कहा कि यूसीसी से घबराना नहीं चाहिए। मुख्यधारा के नागरिक बनकर जीना चाहिए। हम विदेशी या किराएदार नहीं, इस देश के मूल नागरिक हैं। इसलिए यूसीसी का विरोध नहीं, बल्कि स्वागत होना चाहिए। आजादी के बाद भी मुसलमानों को राजनीतिक दलों ने विकास की मुख्यधारा से वंचित रखा। अब समय आ गया है कि वे मुख्यधारा में आकर जीएं। RSS News

Bilaspur Agriculture News: जैविक खेती से गांव समृद्ध, किसान आत्मनिर्भर बनेंगे: उप मुख्यमंत्री
बिलासपुर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बुधवार काे कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजना अंतर्गत कृषि महाविद्यालय में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से गांव समृद्ध होेंगे और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। उप मुख्यमंत्री ने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आहवान भी किया। Bilaspur Agriculture News

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, सभापति अंबालिका साहू, अनुसुइया जागेंद्र कश्यप, रतनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि किसान धरतीपुत्र हैं और कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि, किसानों की खुशहाली और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जैविक खेती समय की आवश्यकता है, क्योंकि रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों पर दिखाई दे रहे हैं। Bilaspur Agriculture News

उन्होंने किसानों से जैविक खेती को अपनाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पशुपालन और गौसंवर्धन को कृषि व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांवों में आपसी सहयोग और सामुदायिक सहभागिता से ही आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिनसे किसानों को आर्थिक संबल मिला है। उन्होंने कहा कि गांवों को फिर से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति गांव, किसान और जनभागीदारी में निहित है। किसानों का परिश्रम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने किसानों से परंपरागत खेती के साथ-साथ विविध एवं रसायनमुक्त खेती को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण ही समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। Bilaspur Agriculture News

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. गीत शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती उत्पादन लागत कम करने, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यशाला के दौरान जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान जदूनंदन साहू, हजारीलाल पटेल, श्रद्धा मिश्रा एवं शिल्पी राजपूत सहित अन्य किसानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ बृजलाल राठौर ने जैविक खेती की तकनीकों, लाभों एवं संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद प्राप्त करने के उपाय बताए।

कार्यशाला में किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक उर्वरकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती की तकनीकों तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताया। Bilaspur Agriculture News

Elephant Train Accident: मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, बचाने के प्रयास नाकाफी, मौत
Elephant Train Accident: रायगढ़ (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चारमार गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आए एक जंगली हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके एक पैर में गहरी चोट आई थी। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम द्वारा उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। Raigarh News

घटना की जानकारी मिलते ही उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हाथी के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम को बुलाया। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई ,लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बावजूद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कि यह घटना साेमवार रात करीब 10 बजे की है। जहां चारमार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके एक पैर में गंभीर चोट आई थी और शरीर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। वन विभाग ने तत्काल राहत और उपचार कार्य शुरू कराया तथा घायल हाथी की निगरानी के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया गया। Raigarh News

घायल हाथी के इलाज के लिए चार पशु चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद रही। हाथी की हालत को देखते हुए लगातार उपचार और निगरानी की जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई।

वन विभाग के अनुसार घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद था। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। ग्रामीणों को हाथियों के झुंड से दूर रहने और घटनास्थल के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन चोटें बेहद गंभीर थी जहां उपचार के दाैरान माैत हाे गई । फिलहाल नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के कारणों की भी जांच की जाएगी। Raigarh News

नशे के विरुद्ध विशेष अभियान में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार
Drugs Smuggler Arrested: रायगढ़ (हि.स.)। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। उड़ीसा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने की बहुस्तरीय नाकेबंदी

जानकारी के अनुसार आज सुबह उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी की गई। कटकलिया मार्ग पर पकड़ी गई संदिग्ध इनोवा और एक्सएल-6, इनोवा में मिली दोहरी नंबर प्लेट, बढ़ा संदेह

इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। वाहन में नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे CG-13-BY-6540 अंकित नंबर प्लेट लगी हुई थी। संदिग्ध पाए जाने पर प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा इनोवा वाहन में बैठे युवक निखील कश्यप और मारूति सुजुकी XL6 कार में सवार दो युवक रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्य, तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है।पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा वाहन (कीमत लगभग 20 लाख रुपये), मारुति सुजुकी एक्सएल-6 (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), भी जब्त किए हैं। इस प्रकार कार्रवाई में कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की जब्ती की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने की जानकारी दी है। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की पतासाजी के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) रवाना की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक देव कुमार राठिया, नंदू पैकरा तथा आरक्षक शशि भूषण साहू, शशि भूषण उरांव, राजू तिग्गा, चमार साय भगत एवं विनोद कुजूर की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतर्राज्यीय तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Social Media News: जब 90 वर्षीय सास को भीषण गर्मी में पीठ पर उठाकर बैंक पहुंची बहू!
Social Media News: सुरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपनी वृद्ध सास को पीठ पर उठाकर बैंक पहुंची। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों में आक्रोश और संवेदना दोनों देखने को मिल रहे हैं। घटना ने बुजुर्ग पेंशनधारकों को सरकारी लाभ प्राप्त करने में आने वाली परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Chhattisgarh News

जानकारी के अनुसार, सुखमनिया नामक महिला को अपनी 90 वर्षीय सास की पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए बैंक ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि बैंक में सत्यापन संबंधी औपचारिकताओं के लिए वृद्ध महिला की उपस्थिति आवश्यक बताई गई थी। इसके चलते सुखमनिया ने भीषण गर्मी के बीच अपनी सास को पीठ पर उठाकर करीब तीन किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया।

महिला का कहना है कि कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिल रही थी, क्योंकि आवश्यक केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। पेंशन बंद होने के कारण परिवार आर्थिक परेशानी झेल रहा था। इसी वजह से उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी सास को बैंक तक पहुंचाने का निर्णय लिया। यह घटना सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड की बताई जा रही है। Chhattisgarh News

राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लोगों ने सवाल उठाया कि बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इतनी कठिन परिस्थितियों से क्यों गुजरना पड़ रहा है। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, पेंशन सत्यापन प्रक्रिया और बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन और संबंधित संस्थानों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरल विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए। Chhattisgarh News

ED Raids: छत्तीसगढ़ में ईडी ने छापों में जब्त किए 5.39 करोड़ रुपए
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब अनियमितताओं की जांच के क्रम में प्रवर्तन निदेशालय ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य के विभिन्न शहरों में एक साथ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और बहुमूल्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई, जिसके अंतर्गत रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर क्षेत्रों में अनेक ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों, पेशेवर सलाहकारों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के परिसरों की जांच की गई, जिन पर अवैध लेनदेन में संलिप्त होने का संदेह है। तलाशी के दौरान अधिकारियों को नकद राशि के साथ-साथ सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामग्री भी प्राप्त हुई है।

इसके अतिरिक्त कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है, जिनकी गहन जांच जारी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन साक्ष्यों से पूरे मामले की परतें खुलने की संभावना है। यह जांच राज्य की आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा दर्ज प्रकरण के आधार पर आगे बढ़ रही है। प्रारंभिक निष्कर्षों में संकेत मिला है कि कथित तौर पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों और व्यावसायिक समूहों के बीच समन्वय के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला पिछले कुछ वर्षों के दौरान शराब के कारोबार से जुड़े विभिन्न चरणों—जैसे लाइसेंस वितरण, खरीद और बिक्री—में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

जांच एजेंसियां अब इस पूरे तंत्र की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं, जिसमें धन के प्रवाह, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और संभावित नेटवर्क की पहचान शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस प्रकरण में कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बड़ी मात्रा में संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की गई हैं। इनमें अचल संपत्ति, बैंक खाते, वाहन और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने संबंधित विशेष न्यायालय में आरोप पत्र भी प्रस्तुत किए हैं और विभिन्न न्यायिक मंचों पर इस मामले की सुनवाई जारी है। हालिया कार्रवाई में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे और कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Road Accident: बस पलटने से मचा हड़कंप, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार
जांजगीर-चांपा (एजेंसी)। Janjgir-Champa Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कोरबा से सरायपाली जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करनौद के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे।

इस दुर्घटना में करीब 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कई यात्रियों को बस से निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य को तेज किया गया। लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाला गया।

घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा और सीएचसी बम्हनीडीह में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि सभी को समय पर सही मदद मिल सके।