RPSC Exam - Sach Kahoon Hindi

RPSC Exam: इस साल सर्दियों की छुट्टियों में ड्यूटी पर रहेंगे शिक्षक, 4 दिन चलेगी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा
347 पदों के लिए 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी मैदान में

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। RPSC Senior Teacher Recruitment Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए 28 से 31 दिसंबर तक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग तथा जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके तहत गंगानगर और अनूपगढ़ जिले के अभ्यर्थी गंगानगर जिला मुख्यालय पर पेपर देंगे। बता दें कि 347 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बैठने की संभावना है।

इसमें सबसे ज्यादा पद 79 पद संस्कृत जबकि सबसे कम 39 पद हिंदी विषय के हैं। आरपीएसई द्वारा इस का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे जबकि दूसरी पारी का समय दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तकरहेगा। इसमें सामान्य अध्ययन की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

25 दिसम्बर से शुरू होंगे शीतकालीन अवकाश | Sri Ganganagar News

इस परीक्षा का आयोजन शीतकालीन अवकाश के दिनों में किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी देनी होगी। जिससे ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को सर्दियों की छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। दअरसल राज्य के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से शुरू होकर 5 जनवरी तक चलेंगे। पुन: स्कूल 6 जनवरी से शुरू होंगे।

जिले में पेपर देंगे 36 हजार+ अभ्यर्थी

गंगानगर जिला मुख्यालय पर 7 पारियों में कुल 36857 अभ्यर्थी 28 से 31 दिसंबर तक सुबह व शाम दो पारियों में परीक्षा देंगे। 28 दिसंबर को सुबह की पारी में सामाजिक अध्ययन लिए 7440 व शाम में हिंदी के लिए 4975 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 29 दिसंबर को सुबह जीके के लिए 17137 जबकि शाम को विज्ञान के लिए 2030 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 30 दिसंबर को सुबह गणित के लिए 2330 तथा शाम को संस्कृत में 397 तथा 31 दिसंबर को एक ही पारी में अंग्रेजी विषय के लिए 2548 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

छ: विषयों के लिए होगी परीक्षा | Sri Ganganagar News

कुल पद=347

संस्कृत=79

हिंदी=39

अंग्रेजी=49

सामाजिक विज्ञान=65

गणित=68

विज्ञान=47

टॉपिक एक्सपर्ट

“जिला मुख्यालय स्तर पर विगत 3 माह में 3 परीक्षाओं का आयोजन किया गया है,जिनमें 30 केंद्र अधिकतम थे। आरपीएसई की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 44 केंद्र प्रस्तावित हैं। जिसके अनुसार 17 हजार अभ्यर्थियों के लिए करीबन 1800 वीक्षक नियुक्त होंगे। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निजी परीक्षा केंद्रों पर 75 फीसदी स्टॉफ सरकारी शिक्षकों को नियुक्त किया जाता है। जिसके चलते 25 सौ से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी शीतकालीन अवकाश में ड्यूटी देंगे।”

-भूपेश शर्मा, सहसमन्वयक, जिला परीक्षा प्रकोष्ठ, श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– Bribe Case: 1500 रु. रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी नामजद

RPSC Exam Dates 2024: इस दिन से शुरू हो रही है सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा-2024
RPSC Assistant Professor Exam Date 2024 Out: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) द्वारा सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 8 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। इस परीक्षा से सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करते हुए परीक्षा के लिए निर्धारित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी करवाने का निर्णय आयोग द्वारा लिया गया है। RPSC Exam Dates 2024

केंद्र में प्रवेश के 10 मिनट के भीतर करना होगा अभ्यर्थियों को स्थान ग्रहण

आयोग सचिव ने बताया कि अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित किए गए समय के पश्चात् 10 मिनट के भीतर ही परीक्षा कक्ष में अपने स्थान को ग्रहण करना होगा। 10 मिनट के बाद पूरे परीक्षा केंद्र में प्रत्येक कक्ष में आवंटित स्थान पर बैठे हुए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के रिक्त स्थानों की रोल नंबर के क्रमानुसार वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। यह रिकॉर्डिंग बाद में मूल अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपयोग में ली जाएगी। आयोग इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का भी इस्तेमाल करेगा।

अब यह रहेगी व्यवस्था | RPSC Exam Dates 2024

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र-तृतीय की परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर को प्रातः 11 से 1 बजे तक अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्रातः 10 बजे प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 10 बजकर 10 मिनट तक अभ्यर्थी को रोल नंबर अनुसार निर्धारित किए गए स्थान पर बैठना होगा।

ऐच्छिक विषयों के प्रश्न पत्र | RPSC Exam Dates 2024

प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षाओं का आयोजन प्रातः 9 से 12 तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया जाएगा। इनमें हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। शेष विषयों की परीक्षाएं अजमेर जिला मुख्यालय पर ही आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में भी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। इस अनुसार प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा के लिए प्रातः 8 बजे तक आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा एवं 8 बजकर 10 मिनट पर निर्धारित स्थान पर बैठना होगा। द्वितीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा के लिए 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित एवं 1 बजकर 40 मिनट तक निर्धारित स्थान ग्रहण करना होगा।

उक्तानुसार निर्धारित समय तक स्थान ग्रहण न करने वाले अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी में अनुपस्थिति दर्ज होने के कारण आयोग द्वारा संबंधित परीक्षा के संबंध में पुलिस अनुसंधान में ऐसे अभ्यर्थी के संबंध में अनुपस्थिति की अवधारणा की जाएगी।

ये रहेगा कार्यक्रम | RPSC Exam Dates 2024

हिन्दी तथा सामान्य दर्शन – 9 सितंबर

साहित्य, ज्योतिष एवं ऋग्वेद – 10 सितंबर

राजनीति विज्ञान – 11 सितंबर

इतिहास तथा धर्मशास्त्र – 12 सितंबर

इंग्लिश तथा ज्योतिष फलित – 14 सितंबर

सामान्य संस्कृत – 15 सितंबर

व्याकरण – 17 सितंबर

भाषा विज्ञान – 18 सितंबर

योग विज्ञान तथा यजुर्वेद – 19 सितंबर

Gold Price Today: सोना गिरा, जानें आज की सोने की कीमतें!