Attendance - Sach Kahoon Hindi

CBSE की सख्ती: 75 फीसदी से क​म उपस्थिति पर नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा
बिना कारण स्कूल से छुट्टी करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर |CBSE

Edited By Vijay Sharma

जयपुर(एजेंसी)। बिना कारण स्कूल से छुट्टी करने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर है। सीबीएसई (CBSE) ने ऐसे छात्रों पर कड़ा एक्शन लेते हुए ये आदेश जारी किए है यदि किसी छात्र की कक्षा में हाजरी 75 प्रतिशत से कम है तो वह परीक्षा नहीं सकेगा। ऐसे में उसका पूरा साल बर्बाद होना स्वाभिवक है। सीबीएसई ने ये फैसला कक्षा में छात्रों की उपस्थित बढ़ाने के लिए लिया है।

10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना जरूरी होगी।  सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति की एक जनवरी, 2020 तक करें। 1 जनवरी 2020 तक जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी होगी वही परीक्षा में बैठ सकेंगे।

15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं परीक्षा |

CBSE

जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी।

उन्हें सीबीएसई द्वारा दिए गए नियम के अनुसार परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं ।

प्रवेश पत्र सिर्फ उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा, जो उपस्थिति पूरी करेंगे।

कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को उनके क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा ।

उन पर निर्णय सात फरवरी या उससे पहले लिया जाएगा।

निर्णय उनकी परिस्थिति के अनुसार होगा।

सात फरवरी तक छुट्टियों का उचित कारण बता सकते हैं छात्र

सीबीएसई द्वारा जारी आदेश में छात्रों को तोड़ी राहत देते हुए ये भी कहा गया है कि यदि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति की कमी के पीछे यदि कोई उचित कारण होगा तो उसे सात फरवरी तक अधिकारियों के पास जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। किसी भी मामले में तय समय सीमा के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बीमारी मे मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र चाहिए तो किसी परिवारजन की मृत्यु होने पर भी प्रमाण पत्र देना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान: अगले सप्ताह से शिक्षकों की होगी ऑन लाइन उपस्थिति
शाला दर्पण पोर्टल में अवकाश के लिए आवेदन और उपस्थिति का विकल्प |Online attendance

Edited By Vijay Sharma

बीकानेर (एजेंसी)। प्रदेश में शिक्षकों और स्कूलों में कार्यरत शिक्षा विभागीय कार्मिकों को अब शीघ्र ही ऑनलाइन (Online attendance) उपस्थित दर्ज करवानी होगी। शिक्षा निदेशक के निर्देश पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। इस प्रारूप में शिक्षकों के लिए उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही शाला दर्पण पोर्टल में अवकाश के लिए आवेदन करने का विकल्प भी जोड़ा गया है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यवस्था अगले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी।

इस व्यवस्था के अनुसार शिक्षकों व कार्मिकों की उपस्थित रजिस्टर में तो दर्ज होगी।| Online attendance

लेकिन साथ ही अनुपस्थित, अवकाश पर और उपस्थित शिक्षकों व कार्मिकों की सूचना ऑनलाइन शाला दर्पण पोर्टल भी दर्ज की जाएगी।

दूसरी तरफ तकनीकी खामियों के कारण कुछ शिक्षक ऑफ लाइन है।

पार्टल पर ऑन लाइन नहीं होने के उन्हें वेतन के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

बीते माह शिक्षा मंत्री ने जनवरी माह से ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज करवाने व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी।

जल्द ही जारी होंगे आदेश |Online attendance

शिक्षकों व शिक्षा विभागीय कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थित को लेकर प्रारूप तैयार है और शीघ्र ही इसके आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। -नूतन बाला कपिता, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Rajasthan, Teachers, Online, Attendance, Next, Week

अस्पताल में विजीलैंस का छापा, खंगाला रिकॉर्ड
डॉक्टरों के कमरे, दवा स्टोर व कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की

दिनभर स्वास्थ्य विभाग में मचा रहा हड़कंप

कई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले नदारद

भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा के शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में सुबह विजीलैंस विभाग ने औचक छापेमारी की। अस्पताल में डीएसपी तथा अन्य कर्माचारियों द्वारा अस्पताल के रिकार्ड की चैकिंग की गई।

इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के अलावा पुरुष वार्ड, महिला वार्ड सहित कर्मचारियों की हाजिरी, दवाई स्टोर के अलावा विभिन्न डाक्टरों के कमरे, एंबुलैंस, जनरेटर सेट, एक्सपायरी दवाइयों के अलावा कई विभागों की पड़ताल की गई।

रजिस्टर कब्जे में लिया:

विभाग के लगभग डेढ़ दर्जन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से की गई इस चैकिंग से पूरा दिन सेहत विभाग में हड़कंप मचा रहा। विजिलेंस विभाग की टीम की ओर से टीम की अगुवाई कर रहे एसएसपी विजिलेंस जगजीत सिंह भुगताना द्वारा लगभग सवा आठ बजे के करीब सिविल अस्पताल में छापेमारी की गई।

टीम ने अस्पताल में पहुंचते ही हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में ले लिया तथा अस्पताल के ओपीडी के अलावा अलग-अलग वार्डों की चैकिंग कर स्टाक रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया।

डाटा एंट्री में मिली खामियां:

एसएसपी विजिलेंस जगजीत सिंह भुगताना ने बताया कि विभाग की ओर यह रूटीन चैकिंग है। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान कुछ कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। कुछ कर्मचारियों द्वारा रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया था व कंप्यूटर आपरेटरों द्वारा सही तरह से डाटा इंट्री नहीं की गई थी इस संबंध में विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

डॉक्टरों संबंधी मिली थी शिकायत:

एसएसपी विजिलेंस जगजीत सिंह भुगताना ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि अस्पताल के डॉक्टर सही समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होते और शहर के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करते हैं जिस कारण सरकारी अस्पताल में मरीजों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि चैकिंग में लगभग सभी डॉक्टर ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अब स्कूल में चेहरे से लगेगी बच्चों की हाजिरी
शिक्षा सुधार: अब अध्यापकों को हाजिरी के लिए चिल्लाना नहीं पड़ेगा

तेलंगाना में पहले से ही चल रहा है यह सिस्टम

गैर हाजिर बच्चों की बनाएगा अलग सूची

पूर्वी एमसीडी के शिक्षक करेंगे तेलंगाना के स्कूलों का दौरा

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हाजिरी के लिए पूर्वी एमसीडी एक नए सिस्टम को लागू करने पर काम कर रही है। इसके तहत शिक्षा विभाग के कुछ अफसर जल्द ही तेलंगाना राज्य के उन स्कूलों का दौरा करने वाले हैं, जहां बच्चों की हाजिरी रजिस्टर में नहीं बल्कि उनके चेहरे से लगाई जाती है। इसमें विद्यार्थियों का चेहरा छोटे से कैमरे वाली एक मशीन के आगे लाया जाता है और बस इसके साथ ही उनकी हाजिरी लग जाती है। इसमें न तो बच्चे से मशीन में अंगूठा या अंगुली लगवाने की जरूरत पड़ेगी और न ही हर रोज क्लास टीचर जोर-जोर से चिल्लाकर बच्चों की हाजिरी लेगा।

सिस्टम अच्छा लगा तो अपनाएंगे

ईस्ट एमसीडी शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह नया सिस्टम तेलंगाना में काम कर रहा है, जहां सरकार की ओर से कुछ प्राइमरी स्कूलों में हाजिरी लगाने वाले इस सिस्टम को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि उन्हें हाजिरी लगाने का यह सिस्टम अपने दिल्ली के निगम स्कूलों के लिए ठीक लगा तो फिर इस सिस्टम को यहां भी अपनाया जाएगा।

अनुपस्थित बच्चे पकड़े जाएंगे

इस नए सिस्टम में एक छोटी सी मशीन होगी, जिसे क्लास के प्रवेश द्वार या कक्षा के अंदर एक जगह लगा दिया जाएगा। इसके बाद हर बच्चे को उस मशीन के सामने आने के लिए बोला जाएगा। मशीन उस बच्चे के चेहरे को रीड करेगी और उसकी फोटो सहित हाजिरी लग जाएगी। ऐसे में उन बच्चों का पता लगाना भी बेहद आसान हो जाएगा, जो लंबे समय से अनुपस्थित रहे होंगे। इस व्यवस्था में पूरे स्कूल को एक सर्वर से जोड़ दिया जाएगा।

सिस्टम में कमाल का फीचर

प्रिंसिपल चाहे तो हर रोज यह पता लगा सकते हैं कि उनके स्कूल में आज कितने बच्चे अनुपस्थित रहे। बच्चों के नाम की सूची भी आसानी से उन्हें मिल जाएगी। इसमें एक मास्टर कंट्रोलरूम बनाकर भी सारे स्कूलों को आपस में जोड़ा जा सकता है, ताकि हर रोज बच्चों की अनुपस्थिति का अपडेट मिलता रहे। बताया जा रहा है कि सिस्टम में एक और फीचर यह भी होगा कि जो बच्चे लंबे समय तक अनुपस्थित चल रहे होंगे, उनकी वह अलग सूची बना लेगा। इसके बाद निगम के अधिकारी यह नहीं कह सकेंगे कि उन्हें महीनों से स्कूल से गायब बच्चों के बारे में जानकारी ही नहीं मिल पाई थी।

26 हजार बच्चे दो साल से अनुपस्थित

अभी हाल ही में ईस्ट एमसीडी के स्कूलों में पता लगा था कि 365 स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 26 हजार बच्चे दो साल या इससे अधिक वक्त तक अनुपस्थित रहे। क्या इन बच्चों का केवल रजिस्टर में दाखिला दिखा दिया गया? या ये बच्चे कभी स्कूल आए भी थे? इस बारे में कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। हालांकि, इस मामले में हर एंगल से जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।