Anandiben Patel - Sach Kahoon Hindi

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को बांटी स्कूल यूनिफॉर्म, नियमित उपस्थिति पर दिया जोर
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने बुधवार को जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय के 108 विद्यार्थियों को दो-दो जोड़ी स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए और नियमित विद्यालय आने की आदत ही उसके उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 108 विद्यार्थियों को दो-दो जोड़ी स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। यह यूनिफॉर्म राज्यपाल की प्रेरणा से प्रतापगढ़ के सांसद एसपी सिंह पटेल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की योजना है।

यूनिफॉर्म वितरण के लिए उन विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति रही। इस पहल का उद्देश्य अन्य छात्रों को भी नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना है, ताकि उनमें अनुशासन की भावना विकसित हो और वे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

राज्यपाल ने कहा कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उनका प्रयास है कि विद्यालयों में ड्रॉपआउट की समस्या कम हो, बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़े और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी तक पहुंचे।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि जो छात्र प्रतिदिन विद्यालय आएंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय की प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ड्राइंग, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का नियमित आयोजन कराया जाए, ताकि बच्चों की प्रतिभा निखरे और उनमें आत्मविश्वास का विकास हो।

यह स्वर्ण पदक डॉ एमएसजी की प्रेरणा, मार्गदर्शन से मुझे मिला है: हिमांशु इन्सां
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के टॉपर हिमांशु इन्सां को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

हिमांशु इन्सां ने इंजीनियरिंग में मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी में चौधरी चरण सिंह  विश्वविद्यालय टॉप किया

मेरठ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Meerut News: पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा व मार्गदर्शन पर चलकर एमएसजी आईटीविंग के सेवादार हिमांशु इन्सां ने इंजीनियरिंग में मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी में मेरठ स्थित  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय टॉप किया। जिसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में  36 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। Meerut News

इस मौके पर प्रदेश की गवर्नर और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को उपाधि और मेडल देकर सम्मानित किया गया।हिमांशु ने कहा कि उसकी सफलता के पीछे समय-समय पर पूज्य गुरूजी से मिली प्रेरणा और उनका मार्गदर्शन रहा है। पूज्य गुरूजी के जरिए  बताया गया मेथड ऑफ़ मेडिटेशन व अन्य टिप्स स्मरण शक्ति को मजबूत रखने व जीवन के अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने में उसके लिए सदैव उनके सहायक रहे है। Meerut News

हिमांशु ने अपने माता पिता व गुरुजनों को भी अपनी इस  सफलता का श्रेय दिया। हिमांशु ने कहा कि उसके पिता मजदूरी करते है, और वह एक साधारण परिवार से आता है। ऐसे माहौल के चलते ये बड़ी उलपब्धि मिली है,  पूज्य  गुरु जी की अपार कृपा और उनकी प्रेरणा, मार्गदरशन  हर वक्त सहायक बना रहा। हिमांशु ने कहा कि उनका सपना वैज्ञानिक बनने का है। हिमांशु के माता-पिता  ने भी इस उपलब्धि के लिए पूज्य गुरु जी का लाख-लाख बार शुक्राना अदा किया।

मजदूरी करते हैं पिता, हिमांशु बनना चाहते हैं वैज्ञानिक | Meerut News

अपने हिमांशु बेटे को सम्मानित होने के पलों को देखकर हिमांशु की मां  दुर्गा की आंखें भर आईं। और हिमांशु की मां दुर्गा अपने बेटे के बारे में बताते हुए, भावुक होकर रोने लगीं, उन्होंने कहा कि वह तो पांचवीं पास हैं,… लेकिन उनके बेटे ने बहुत मेहनत की है,… यही उनकी  असली कमाई है। हिमांशु ने बताया कि उनका सपना वैज्ञानिक बनने का है। उनके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। और  वह मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:– सांसद मीत हेयर ने 2 करोड़ की लागत वाले प्रॉजैक्टों का रखा नींव पत्थर