Kedarnath Landslide - Sach Kahoon Hindi

Landslide on Kedarnath: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों पर बरपा कुदरत का कहर!, पांच मरे
Landslide on Kedarnath: मध्यप्रदेश, नेपाल और गुजरात के रहने वाले थे मृतक

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों में से मंगलवार सुबह चार और शव बरामद हुए। जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। मृतक और घायलों में पड़ोसी देश नेपाल के साथ, मध्य प्रदेश और गुजरात के यात्री शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी था। Kedarnath Landslide

रूद्रप्रयाग के अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सोनप्रयाग से लगभग 1 किमी. दूर गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देर रात तीन व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि एक अचेत अवस्था में मिला, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रेस्क्यू टीमों को कार्य करने में दिक्कतें | Kedarnath Landslide

उन्होंने बताया कि यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आई व बचाव कार्य रोकना पड़ा। राणा के अनुसार, मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा फिर बचाव कार्य शुरू किया गया। इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार चले बचाव अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली जिनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। Kedarnath Landslide

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल (50), निवासी जीजोड़ा, पोस्ट राजोद, जिला धार (मध्य प्रदेश), दुर्गाबाई खापर (50) निवासी नेपावाली, जिला घाट (मध्य प्रदेश), तितली देवी (70) निवासी ग्राम वैदेही, जिला धनवा (नेपाल), भारत भाई निरालाल (52) निवासी ए 301, सरदार पैलेस करवाल नगर, खटोदरा, सूरत (गुजरात), और समनबाई (50) निवासी झिझोरा, जिला धार (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। अपर जिलाधिकारी राणा ने बताया कि इसके अतिरिक्त जीवच तिवारी (50) निवासी धनवा नेपाल, मनप्रीत सिंह (30) निवासी वेस्ट बंगाल और छगनलाल (45) निवासी राजोत, जिला धार (मध्य प्रदेश) को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। जिनका उपचार किया जा रहा है। Kedarnath Landslide

Social Media Bans: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर बैन!