Kabaddi Competition - Sach Kahoon Hindi
द न्यू हाइट्स एकेडमी में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | Kairana
प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड हाउस ने द्वितीय और प्रिंसटन हाउस ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: शनिवार को कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में हाउसवार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के मुख्य प्लेग्राउंड में सम्पन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में कैम्ब्रिज हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ऑक्सफोर्ड हाउस ने द्वितीय और प्रिंसटन हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त करके सराहनीय प्रदर्शन किया। Kairana
इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के फिजिकल एजुकेशन शिक्षक ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और आयोजन की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय में खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र न केवल शिक्षा में, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित होता है।
वह सभी हाउसों द्वारा दिखाए गए उत्साह और ऊर्जा से अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने कैम्ब्रिज हाउस को अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं ज्ञापित की। विद्यालय की उप-प्राचार्या तृप्ति सिंह ने भी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के आत्मबल और समर्पण का उदाहरण रही। सभी प्रतिभागियों ने जिस जोश और उत्साह से भाग लिया, वह सराहनीय है। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की गई। Kairana
यह भी पढ़ें:– पालिका मार्किट की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा युवक, मौत
राज्य स्तरीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का महाकुंभ शुरू
मिल का पत्थर साबित होगी यह प्रतियोगिता : प्रहलाद टाक
रायसिंहनगर (सच कहूँ न्यूज)। राज्य स्तरीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता (State Level Kabaddi Championship) महाकुंभ का समारोह शुभारंभ महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के खेल मैदान में हुआ। आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथी के रूप श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक रहे। कार्यक्रम में अनूपगढ़ नगर परिषद चैयरमेन लोकसभा प्रत्याशी रही प्रियंका बेलान, नगर पालिका अध्यक्ष बलजिंदर कौर, डीएसपी अनु बिश्नोई, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा, नगर मंडल अध्यक्ष कमल चावला, थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद,जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बटला, पार्षद कंचन नायक, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा 12 पीएस के अध्यक्ष सरवन सिंह, भामाशाह भूपेंद्र थौरी, सुनील पटवारी, अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Raisinghnagar News
मशाल जलाकर एवं झंडारोहण कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल प्रतियोगिता के संयोजक प्रमोद कुमार व सहसंयोजक दिनेश कुमार भादू आयोजन प्रभारी देवी लाल परिहार मौजूदगी में मशाल जलाकर एवं झंडारोहण कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया की कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। महाकुंभ मे प्रदेश भर से 106 टीमों के साथ लगभग 1500 छात्र छात्रा खिलाङी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों की उपस्थित में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्च पास्ट किया। इसी दौरान मंच संचालन कर रहे गोवर्धन वर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों व अन्य लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा खेल को खेल भावना से खेलने खेल प्रतिज्ञा करवाई गई।
इस मौके पर श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता मिल का पत्थर साबित होगी। खिलाड़ी खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिभा को साबित कर सकेंगे। इस मौके पर प्रियंका बैलान ने प्रदेश भर से पहुंचे हजारों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उद्घाटन मैच के दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया। Raisinghnagar News
Indian Railways News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यात्रियों को बड़ा लाभ! 1 करोड़ से ज्यादा यात्रियों …
भोलेभाले लोगों को ठगने के आरोप में 24 अवैध ट्रैवल एजेंटों पर केस दर्ज
चंडीगढ़ (एजेंसी)। विदेश में बसने के इच्छुक युवाओं को अवैध ट्रैवल एजेंटों के जाल में फंसने से बचाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रवासी भारतीय (एनआरआई) मामले शाखा और साइबर अपराध शाखा ने चंडीगढ़ स्थित प्रवासी संरक्षण विभाग के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर अवैध रूप से रोजगार के अवसरों का विज्ञापन करने के आरोप में राज्य में 25 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Punjab News
उल्लेखनीय है कि प्रवासी संरक्षण विभाग ने ऐसी बेइमान ट्रैवल एजेंसियों द्वारा विदेशों में नौकरियों के लिये इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विज्ञापन देने पर रोक लगाई थी। एडीजीपी एनआरआई मामले प्रवीण के सिन्हा ने बुधवार को बताया कि ये बेइमान ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशों में नौकरियों का विज्ञापन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने आॅनलाइन प्लेटफॉर्म की जांच की, उनकी पहचान की और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
पुलिस ने वैध एजेंसियों से ही संपर्क करने का किया आह्वान
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न एनआरआई पुलिस स्टेशनों में प्रवासी अधिनियम की धारा 24/25 के तहत कुल 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर शामिल हैं। एडीजीपी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य विशेष रूप से उन अवैध ट्रैवल एजेंटों को निशाना बनाना था, जो आॅनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देकर अनजान पीड़ितों, जिनमें अधिकतर युवा हैं, को विदेश में नौकरी का वादा कर रहे थे और उनसे उनकी या उनके माता-पिता की गाढ़ी कमाई हड़प रहे थे।
उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने नागरिकों से सतर्क रहने और ट्रैवल एजेंटों को दस्तावेज और पैसे सौंपने से पहले उनकी साख की जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने सलाह दी कि केवल उन्हीं एजेंसियों से संपर्क करें, जिनके पास उत्प्रवास अधिनियम, 1983 के तहत वैध भर्ती एजेंट (आरए) लाइसेंस हो। Punjab News
सरसा में बरसा! घुमड़-घुमड़ कर बरसे सरसा में बादल!