Haryana Election - Sach Kahoon Hindi

Haryana Election Polling Live: हरियाणा में अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, कंवरपाल गुर्जर ने डाला वोट
Haryana Election Polling Live: खिजराबाद, सच कहूं न्यूज राजेन्द्र कुमार । हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को अपराह्न 3 बजे तक अनुमानित 49.13 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में सुबह सात बजे से सभी 90 सीटों के लिये बनाये गये 20,629 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। चुनाव आयोग कार्यालय के मुताबिक सुबह से ही मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।

आयोग से प्राप्त आंकडों के अनुसार मतदान शुरुआत के पहले छह घंटों में (एक बजे तक) राज्य के 22 जिलों में से छह जिलों में 40 प्रतिशत से अधिक और 13 जिलाें में 30 प्रतिशत से अधिक तथा तीन जिलों से 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मेवात जिले में सबसे अधिक 42.64 प्रतिशत और पंचकुला में सबसे कम 25.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अम्बाला में 39.47 प्रतिशत, भिवानी में 38.27, चरखी दादरी में 29.62, फरीदाबाद में 31.71, फतेहबाद में 40.00, गुरुग्राम में 27.70, हिसार में 38.34, झज्जर में 36.93, जींद में 41.93, कैथल में 38.18, करनाल में 39.74, कुरुक्षेत्र में 41.05, महेन्द्रगढ़ में 38.20, पलवल में 41.85, पानीपत में 38.24, रेवाड़ी में 35.10, रोहतक में 36.19, सिरसा में 34.78, सोनीपत में 33.64 और यमुनानगर जिला में 42.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में अपराह्न एक बजे तक नारायणगढ़ सीट पर सबसे अधिक 46.00 प्रतिशत और सबसे कम बडखल सीट में 19.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा आदमपुर में 35.00 प्रतिशत, अम्बाला कैंट में 35.50, अम्बाला सिटी में 33.50, असंध में 42.50, अटेली में 37.60, बधरा में 27.00, बादली में 39.00, बादशाहपुर में 26.80, बहादुरगढ में 33.00, बल्लभगढ़ में 33.34, बरोदा में 30.80, बरवाला में 36.60, भवाल में 33.60, बवानी खेड़ा में 41.10, बेरी में 39.90, भिवानी में 35.00, डबवाली में 36.40, दादरी में 31.10, एलेनाबाद में 30.00, फरीदाबाद में 31.00, फरीदाबाद एनआईटी में 36.51, फतेहाबाद में 40.00, फिरोजपुर झिरका में 42.70, गनौर में 40.50, गढ़ी सांपला में 39.00, धरौंदा में 44.50, गोहाना में 35.40, गुहला में 38.20, गुरुग्राम में 27.00, हांसी में 39.20, हथनी में 37.20, हिसार में 36.40, होडल में 42.96, इन्द्री में 44.80, इस्राना में 43.30, जगाध्री में 41.50, झज्जर में 37.10, जींद में 39.40, जुलाना में 44.60, कैथल में 38.00, कालानौर में 40.02, कलानवाली में 38.60, कलायत में 37.70, कलका में 23.20, करनाल में 29.40, खरखौदा 30.00, कोसली में 37.70, लाडवा में 40.00, लोहारु में 40.40, महेंद्रगढ में 40.40, मेहम में 40.20, मुलाना में 44.50, नालवा में 41.70, नंगली चौधरी में 37.00, नारनौल में 37.30, नारनौद में 41.60, नरवाना में 41.10, निलाेखेडी में 39.00, नूंह में 43.20, पलवल में 45.22, पंचकुला में 28.20, पानीपत सिटी में 36.00, पानीपत ग्रामीण में 36.70, पटौदी में 30.40, पेहावा में 43.300, प्रिथला में 41.90, पुनाहना में 42.00, पुंडरी में 38.90, रादौर में 41.500, राई में 36.00, रानिया में 38.10, रतिया में 40.00, रेवाड़ी में 33.90, रोहतक में 24.90, सधौरा में 44.00, सफिदों में 44.70, समालखा में 38.40, शाहबाद में 41.00, सिरसा में 31.60, सोहाना में 28.00, सोनीपत में 29.80, थानेसर में 40.10, तिगांव में 32.00, टोहना में 40.00, टाशेम में 37.00, ऊंचा कलान में 37.40, उकलाना में 37.40 और यमुनानगर में 41.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत 2.04 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ पुरुष, 95.78 लाख महिलायें और 467 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.25 लाख युवा मतदाता और 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.31 लाख और 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं। नौकरी करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 1.09 लाख है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलायें शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों के किस्मत को फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जायेगा। आगामी आठ अक्टूबर को होने वाली मतगणना में हरियाणा सहित जम्मू-कश्मीर के भी चुनाव परिणाम आयेंगे और 10 अक्टूबर को चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जायेगी।

भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने डाला वोट

हरियाणा विधानसभा के चुनावी पर्व में जगाधरी से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने डाला वोट। कंवरपाल गुर्जर सुबह-सुबह जगाधरी विधानसभा के गांव बहादुरपुर जो कि उनका पैतृक गांव है उस गांव के बूथ नंबर 33 पर अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मतदाता इस चुनावी पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि बड़े लंबे समय से सभी दलों ने जनता के बीच अपनी बातें रखी और अब जनता फैसला करेगी ।उन्होंने कहा की मतदान करना सभी का अधिकार है और कर्तव्य भी है।।मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा की सभी अधिक से अधिक मतदान करें। यही एक अवसर है जिससे आप अपनी मर्जी की सरकार चुन सकते हैं । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। क्योंकि जिस निष्पक्षता के साथ भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 सालों में काम किया है उन्हें जनता आशीर्वाद जरूर देगी ।वहीं उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में पूर्व की कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा ने 10 गुना अधिक विकास प्रदेश में किया है।

Haryana Election 2024: तीन विधानसभा के प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे की हुई जांच
Haryana Assembly Election 2024: फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा चुनाव में चुनावी व्यय की निगरानी एवं निरीक्षण (Investigation) के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक आईआरएस सुधाकर शुक्ला ने वीरवार को जिला परिषद में जिला की तीनों विधानसभा क्रमश: टोहाना, फतेहाबाद और रतिया से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा संबंधी रजिस्टर की जांच की और शैडो रजिस्टर से मिलान किया। इस मौके पर उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उनके चुनावी व्यय दस्तावेजों, दैनिक व्यय रजिस्टर, कैश और बैंक रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। Haryana Election 2024

खर्च पर्यवेक्षक टीम ने प्रत्याशियों के जांचे रजिस्टर | Haryana Election 2024

खर्च पर्यवेक्षक आईआरएस सुधाकर शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चुनावों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 40 लाख रुपये से अधिक की राशि व्यय करने पर प्रत्याशी के विजयी होने पर भी उसकी सदस्यता जा सकती है। इसलिए सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर ही प्रचार पर धनराशि व्यय करें। उनके चुनावी व्यय की निगरानी के लिए वीडियो सर्विलेंस टीमें लगातार नजर रख रहीं हैं। उन्होंने एजेंट को निर्देश दिए कि स्टार कंपेनर की रैली में अगर प्रत्याशी उपस्थित होता है या उसका रैली में पोस्टर लगाया जाता है या स्टार कंपेनर प्रत्याशी का नाम लेता है तो रैली का सारा खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। Haryana Election 2024

Voter ID Card: ”अब घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड”

Haryana Election: आज इतने बजे से बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार!
Haryana Election 2024: 5 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शांतनु शर्मा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार करने पर 3 अक्तूबर को शाम 6 बजे से प्रतिबंध लग जाएगा। शाम 6 बजे के बाद से राजनीतिक दल या उम्मीदवार किसी भी प्रकार की बैठक या जनसभाएं नहीं कर सकेंगे। Haryana Election

इसके साथ ही, आयोग के निर्देशानुसार चुनाव एजेंट को छोड़कर, पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ता या नेता और प्रचारक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, वे उस निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रह सकते हैं। जिला की चारों विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की समयावधि के दौरान किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार बंद हो जाता है।

केवल अधिकृत व्यक्ति ही कर सकेंगे प्रवेश

जिलाधीश शांतनु शर्मा ने विधानसभा आम चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि मतदान केंद्रों में केवल निर्धारित व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे।

बुधवार को जारी आदेशों के अनुसार 5 अक्टूबर को मतदान के दिन मतदान केंद्रों में केवल मतदाता, पोलिंग आॅफिसर, प्रत्येक उम्मीदवार, उसका चुनाव एजेंट और प्रत्येक उम्मीदवार का एक समय में एक मतदान एजेंट, भारत के चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति, ड्यूटी पर मौजूद पब्लिक सर्वेंट, मतदाता के साथ गोद में बच्चा, अंधे या अशक्त मतदाता के साथ आने वाला व्यक्ति जो बिना मदद के हिलडुल नहीं सकता या मतदान नहीं कर सकता और ऐसे अन्य व्यक्ति जिन्हें पीठासीन अधिकारी समय-समय पर मतदाताओं की पहचान करने या मतदान में उनकी सहायता करने के उद्देश्य से प्रवेश दे सकते हैं। Haryana Election

Haryana Assembly Election: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी चेतावनी!

Haryana News: सीएम कैंडिडेट को लेकर अनिल विज ने किया बड़ा दावा!
Haryana CM Candidate: अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज (BJP Leader Anil Vij) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा ठोक दिया। अनिल विज ने अपनी वरिष्ठता व्यक्त करते हुए पार्टी से सीएम पद की मांग की। विज ने कहा कि मैं हरियाणा में भाजपा का सबसे वरिष्ठ विधायक हूँ। मैंने छह बार चुनाव लड़ा है। मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। लेकिन लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीएम पद के लिए दावा करूंगा। Haryana News

विज ने कहा कि मैं जहां-जहां गया हूँ, सब मुझे कह रहे हैं कि आप सीनियर मोस्ट हो, ऐसे में आप सीएम क्यों नहीं बने? ऐसे में लोगों की मांग पर इस बार अपनी वरिष्ठता के दम पर मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा। अगर सरकार बनती और पार्टी ने मुझे सीएम पद सौंपा तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दूंगा। हालांकि, विज ने कहा कि मुझे सीएम बनाना है या नहीं, यह हाईकमान के हाथ में है।

आपको बता दें कि अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। मनोहर लाल खट्टर की सरकार के दौरान वे हरियाणा के गृह मंत्री थे। हाल ही में हुए फेरबदल में नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया था। विज ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने उन्हें अपनी पार्टी में ‘पराया’ बना दिया है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 का परिणाम घोषित होगा। Haryana News

Constable Recruitment 2023: अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा सितंबर से, प्रवेश पत्र इस दिन से ऑनलाइन डा…