CBSE News - Sach Kahoon Hindi

CBSE 10वीं के छात्रों के पास अंक सुधारने का अंतिम मौका! बिना लेट फीस शीघ्र करें आवेदन
22 तक लेट फीस के साथ एलओसी व फीस जमा करने का मौका

10th Improvement Exam 2026: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करने का एक और अवसर दिया है। जिन छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्टि नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपने अंक सुधार सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने स्पष्ट समय-सीमा तय की है, जिसके अनुसार विद्यार्थी 20 अप्रैल तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से आॅनलाइन होगी और इसमें स्कूलों की भी अहम भूमिका रहेगी। CBSE Board News

विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूल के माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसके बाद स्कूल प्रशासन एलओसी (लिस्ट आॅफ कैंडिडेट्स) को बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करेगा। पहले चरण में छात्र 16 से 20 अप्रैल तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। दूसरे चरण में 20 अप्रैल तक स्कूलों को छात्रों का डाटा आॅनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। वहीं तीसरे चरण में 21 से 22 अप्रैल तक लेट फीस के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक विद्यार्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि वे अपने परिणाम में सुधार कर सकें।

पंजीकरण और शुल्क प्रक्रिया | CBSE Board News

स्कूलों को इच्छुक छात्रों की लिस्ट आॅफ कैंडिडेट्स बोर्ड को भेजनी होगी। पंजीकरण का पहला चरण (18-31 मार्च 2026) संपन्न हो चुका है, जबकि दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के अगले दिन से मात्र 5 दिनों के लिए खुला है। इसका शुल्क 320 रुपये प्रति विषय होगा। परीक्षा का सिलेबस वही रहेगा, जो मुख्य परीक्षा का था। छात्रों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। द्वितीय परीक्षा मई 2026 (15 मई से 1 जून) के बीच होने की संभावना है, जिसका परिणाम जून में जारी होगा।

नई शिक्षा नीति के तहत होंगे आवेदन

नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत अब छात्रों को मुख्य परीक्षा के तुरंत बाद द्वितीय बोर्ड परीक्षा के रूप में अंक सुधारने का अवसर मिलेगा। इसमें छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं सहित अधिकतम तीन विषयों में अपनी परफॉरमेंस बेहतर कर सकेंगे। फरवरी-मार्च 2026 में हुई प्रथम बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य की गई थी। द्वितीय परीक्षा केवल उन छात्रों के लिए है, जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। यह वैकल्पिक होगी। दोनों परीक्षाओं (मुख्य और सुधार परीक्षा) में से जिस परीक्षा में छात्र के अंक अधिक होंगे, वही अंतिम मार्कशीट और डिजीलॉकर में दर्ज किए जाएंगे। छात्र केवल उन्हीं विषयों में सुधार परीक्षा दे सकेंगे, जिनमें वे मुख्य परीक्षा में शामिल हुए हों (अधिकतम तीन विषय)।

सीबीएसई के विद्यार्थी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते है वो आज शाम तक फीस भर सकते है। अगर कोई इसके बाद फीस भरता है तो उसकी लेट फीस लगेगी।

– राजीव उतरेजा, प्राचार्य, डीएवी स्कूल।

कक्षा 12 से अलग है यह नीति | CBSE Board News

यह विशेष सुविधा फिलहाल केवल कक्षा दसवीं के लिए ही लागू की गई है। कक्षा 12 के छात्रों के लिए सुधार परीक्षा की व्यवस्था अभी भी अगले वर्ष की मुख्य परीक्षा के साथ ही बनी हुई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुधार परीक्षा के दौरान आंतरिक मूल्यांकन के अंकों में कोई बदलाव नहीं होगा। यह नीति विशेष रूप से ग्रामीण और कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि वे बिना साल बर्बाद किए अपना स्कोर सुधार सकेंगे। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते स्कूल से संपर्क करें।

CBSE News: सीबीएसई ने लिया परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करने का फैसला
CBSE Changed Examination System: नई दिल्ली (ब्यूरो)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 से परीक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब कक्षा 12 की बोर्ड कॉपियों की जांच पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर की जाएगी। इस नई व्यवस्था को आॅन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) कहा जा रहा है, जिसके जरिए उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल रूप में शिक्षकों को भेजा जाएगा और वे उन्हें कंप्यूटर पर ही जांचेंगे। यह कदम बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा तेज, पारदर्शी और गलती-रहित बनाने के लिए उठाया है। वहीं, कक्षा 10 की कॉपियों की जांच फिलहाल पहले की तरह ही हाथ से, यानी फिजिकल तरीके से ही जारी रहेगी। CBSE News

इसीलिए किया जा रहा बदलाव: सीबीएसई का कहना है कि यह बदलाव शिक्षा प्रणाली को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम् कदम है। इससे कई फायदे होंगे जिसमें कॉपी जांच में होने वाली जोड़-घटाव की गलतियां खत्म होंगी, मूल्यांकन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी, रिजल्ट तैयार करने में कम समय लगेगा, मैनुअल काम कम होगा जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित होगी।

शिक्षक अब अपने स्कूल से ही जांच सकेंगे कॉपियां: इस नए सिस्टम की एक खास बात यह है कि शिक्षकों को अब कॉपी जांचने के लिए किसी मूल्यांकन केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने ही स्कूल में बैठकर, नियमित काम करते हुए कॉपियों का मूल्यांकन कर सकेंगे। इससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी और ज्यादा शिक्षक इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। CBSE News

स्कूलों को जरूरी तकनीकी सुविधाएं तैयार रखने को कहा

इस नई प्रणाली को लागू करने के लिए बोर्ड ने स्कूलों को जरूरी तकनीकी सुविधाएं तैयार रखने को कहा है। इसके तहत स्कूलों में कंप्यूटर लैब, स्थिर इंटरनेट कनेक्शन (कम से कम 2 एमबीपीएस), विंडोज 8 या उससे ऊपर वाले कंप्यूटर, न्यूनतम 4 जीबी रैम, अपडेटेड ब्राउजर और सॉफ्टवेयर और निर्बाध बिजली व्यवस्था जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी।लागू करने से पहले होगा प्रशिक्षण और ट्रायल: सीबीएसई इस सिस्टम को सीधे लागू नहीं करेगा, बल्कि पहले शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्राई रन, डेमो सेशन, वीडियो गाइड और हेल्प सेंटर के जरिए उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी ताकि लागू होने के समय कोई परेशानी न आए।

17 फरवरी से शुरू हो रही हैं परीक्षा: बता दें कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 12 और क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से शुरू हो रहा है। सीबीएसई भारत और 26 देशों में इससे जुड़े 31,000 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड एग्जाम आयोजित कर रहा है। देश और विदेश में 8074 से ज्यादा सेंटर्स पर करीब 46 लाख विद्यार्थी ये परीक्षाएं देंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। CBSE News

क्या है ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम?

ऑन-स्क्रीन मार्किंग एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है, जिसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं पहले स्कैन की जाती हैं। इसके बाद ये कॉपियां सुरक्षित ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड होती हैं और शिक्षक कंप्यूटर पर उन्हें देखकर अंक देते हैं। इस सिस्टम में सॉफ्टवेयर खुद ही कुल अंक जोड़ देता है, जिससे टोटलिंग की गलती की संभावना खत्म हो जाती है। अभी तक कई बार हाथ से जोड़ने में गलती हो जाती थी, जिससे छात्रों को बाद में वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करना पड़ता था।

CBSE: सीबीएसई की नई पहल, अब कम होगा बच्चों की पढ़ाई का तनाव!
‘अध्यापक-अभिभावक संवाद’ से कम होगा पढ़ाई का तनाव

श्रीगंगानगर. बच्चों की पढ़ाई और उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड निरंतर नवाचार कर रहा है। इस कड़ी में इस बार सीबीएसई ने एक नई पहल के तहत पैरेंटिंग कैलेंडर जारी किया है जिससे अभिभावक और अध्यापकों के मध्य संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को एक नई दिशा प्रदान की जाएगी। बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होने वाला यह पैरेंटिंग कैलेंडर बीते दिनों बोर्ड द्वारा गठित एक 10 सदस्य समिति की अनुशंसा पर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित है जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों की भागीदारी को बच्चों के विकास के लिए जरूरी माना गया है। CBSE News

सत्र 2025-26 से लागू किया पैरेंटिंग कैलेंडर…..

32 पृष्ठों में प्रस्तुत इस पैरेंटिंग कैलेंडर (Parenting Calendar) में बताया गया है कि मजबूत सहयोग से एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना है जिसमें बच्चे अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान सकें। बोर्ड द्वारा किए गए अभिभावकों के सर्वेक्षण के साथ ही चार सेक्शन में विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है।

स्कूलों से रहेगा नियमित संपर्क | CBSE News

इस कैलेंडर की खासियत यह है कि यह शिक्षा के दबाव को कम करने में अभिभावकों को सहयोग प्रदान करता है। जैसे-जैसे बच्चों पर पढ़ाई का मानसिक बोझ बढ़ता जा रहा है। वैसे ही अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए सीबीएसई ने अभिभावकों और स्कूलों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने की योजना बनाई है।

यूँ शामिल होंगी कक्षावार गतिविधियां | CBSE News

नर्सरी और किंडरगार्टन:- कहानी सुनाने, संगीत, पहेलियां आदि

कक्षा 1-2:- आउटडोर शिक्षण, पारंपरिक खेल

कक्षा 3-5:- विज्ञान प्रयोग, सांस्कृतिक गतिविधियां

कक्षा 6-8:-कौशल स्वैप और सहयोग सत्र

कक्षा 9-10:-कॅरियर मेंटरिंग और कला में भागीदारी

कक्षा 11-12:- करियर मेंटरशिप, वित्तीय साक्षरता चुनौतियां

विशेषज्ञों का कहना है:-

“सीबीएसई ने इस पहल से शैक्षणिक स्तर उन्यन्न के साथ-साथ बच्चों के मानसिक हित को प्राथमिकता दी है। दिनोंदिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा, अवसाद और तनाव के चलते इस कैलेंडर का महत्त्व और बढ़ जाता है। आमतौर पर स्कूलों में होने वाली पीटीएम केवल कक्षाकक्ष तक सीमित होती है। पर यह संवाद हर गतिविधि को जोड़ते हुए विद्यार्थी के प्रत्येक पहलू को विकसित कर सकेगा।” CBSE News

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

Hemkunt Express Accident: पंजाब में रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता! हेमकुंट एक्सप्रेस …

27 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, कहीं आपका बच्चा तो नहीं है इन स्कूलों में?
CBSE Notice to 27 Schools : नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई ने स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएसई बोर्ड ने कुल 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने इन स्कूलों को डमी एडमिशन और अन्य कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाया है, जिसके चलते इन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसमें दिल्ली और राजस्थान क्षेत्र के स्कूल शामिल हैं। CBSE Notice

क्यों जारी किया गया नोटिस?

सीबीएसई ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में डमी एडमिशन दिए जा रहे थे। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा बनाए गए कई अन्य नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कई स्कूल नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। CBSE Notice

Bank Holiday: आज है बैंकों की छुट्टी! कई राज्यों में 13-18 सितंबर के बीच बैंक बंद रहेंगे!

मिली जानकारी के मुताबिक सीबीएसई की टीम ने इनमें से कुछ स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया था। इस बीच उन्हें स्कूल एडमिशन में कई खामियां मिलीं। कई स्कूलों में कक्षा 11-12 में छात्रों का नामांकन अधिक दिखाया गया, जबकि वास्तविक छात्रों की संख्या कम थी। इतना ही नहीं इन स्कूलों में प्रवेश, उपस्थिति से लेकर कई अन्य दिशा-निदेर्शों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जिन सीबीएसई स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें दिल्ली क्षेत्र के 22 और अजमेर क्षेत्र के पांच स्कूल शामिल हैं। सीबीएसई ने इन स्कूलों में नियमों का उल्लंघन पाया, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया।

सीबीएसई ने इन सभी स्कूलों को दाखिले और छात्रों की उपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है, अब इन स्कूलों को इसका जवाब देना है। यदि सीबीएसई उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले भी छात्रों के फर्जी अंक दिखाने के कारण सीबीएसई द्वारा 20 से अधिक स्कूलों की मान्यता रद्द की जा चुकी है। CBSE Notice

Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में आया छोटा सा ‘नया मेहमान’! देखें क्यूट सी वीडियो!