Cleaning Tips - Sach Kahoon Hindi

छत पर रखी पानी की टंकी हो गई गंदी? बिना ज्यादा मेहनत ऐसे करें चमचम साफ
Water Tank Cleaning Tips: गर्मी और बारिश के मौसम में घर की छत पर रखी पानी की टंकी की सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है। अक्सर लोग टंकी में पानी भरते रहते हैं, लेकिन महीनों तक उसकी सफाई नहीं करते। ऐसे में टंकी के अंदर काई, मिट्टी, जंग और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं, जो पानी को दूषित बना सकते हैं। यही पानी पीने, नहाने और खाना बनाने में इस्तेमाल होता है, इसलिए गंदी टंकी कई बीमारियों की वजह बन सकती है। अक्सर लोगों को तब पता चलता है जब पानी से बदबू आने लगती है या उसमें गंदगी दिखाई देने लगती है। हालांकि थोड़ी सावधानी और कुछ आसान घरेलू तरीकों से बिना ज्यादा मेहनत के टंकी को साफ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं पानी की टंकी साफ करने के आसान और असरदार तरीके।

सबसे पहले टंकी को पूरी तरह खाली करें

पानी की टंकी की सफाई शुरू करने से पहले उसे पूरी तरह खाली करना जरूरी है। सबसे पहले मोटर और पानी की सप्लाई बंद कर दें ताकि सफाई के दौरान दोबारा पानी न भरे। इसके बाद टंकी का सारा पानी बाहर निकाल दें। अगर नीचे थोड़ा पानी बच जाए तो उसे बाल्टी या मग की मदद से निकाल लें। ध्यान रखें कि टंकी पूरी तरह खाली होनी चाहिए, तभी अंदर जमा गंदगी साफ दिखाई देगी। सफाई करते समय फिसलन से बचने के लिए सावधानी जरूर रखें।

टंकी में जमी काई और गंदगी ऐसे हटाएं

टंकी खाली होने के बाद अंदर जमा कचरा, मिट्टी और काई को साफ करें। इसके लिए मजबूत ब्रश या लंबे हैंडल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। टंकी की दीवारों और तली को अच्छी तरह रगड़ें ताकि जमी हुई गंदगी निकल सके। जहां ज्यादा काई या दाग जमा हो वहां थोड़ा ज्यादा समय दें। जरूरत पड़ने पर ब्रश को डंडे या रस्सी से बांधकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कई लोग नारियल झाड़ू या जूट के बोरे की मदद से भी सफाई करते हैं, जिससे काम आसान हो जाता है।

नमक से भी साफ हो सकती है पानी की टंकी

अगर आप ज्यादा केमिकल इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो घर में मौजूद नमक भी काफी काम आ सकता है। एक बाल्टी पानी में पर्याप्त मात्रा में नमक मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें और उसे टंकी की दीवारों तथा गंदगी वाली जगहों पर डाल दें। जहां ज्यादा दाग हों वहां थोड़ा सूखा नमक भी छिड़क सकते हैं। इसके बाद इसे 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इससे जमी हुई चिकनाई और काई ढीली पड़ जाती है और सफाई करना आसान हो जाता है।

फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का करें इस्तेमाल

टंकी को पूरी तरह साफ और सुरक्षित बनाने के लिए फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एक बाल्टी पानी में फिटकरी मिलाकर उसका घोल तैयार करें और टंकी के अंदर डालकर अच्छी तरह रगड़ें। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर को दीवारों पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। यह बैक्टीरिया और बदबू को खत्म करने में मदद करता है। बाद में टंकी को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि कोई केमिकल अंदर न रह जाए।

जामुन की लकड़ी का देसी जुगाड़

कई जगहों पर लोग पानी को साफ रखने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है कि जामुन की लकड़ी पानी में काई और शैवाल बनने से रोकने में मदद करती है। गांवों में पुराने समय में कुओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता था। अगर आपकी टंकी साफ है तो उसमें जामुन की लकड़ी का छोटा टुकड़ा डाल सकते हैं। इससे पानी लंबे समय तक साफ रहने में मदद मिल सकती है और बार-बार सफाई की जरूरत कम पड़ती है।

टंकी साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हर 2 से 3 महीने में टंकी की सफाई जरूर करें
टंकी का ढक्कन हमेशा बंद रखें
सफाई के बाद ही पानी का इस्तेमाल करें
ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बचें
बच्चों को सफाई के दौरान टंकी के पास न जाने दें

दीवारों को बनाएं चमकदार: काले धब्बे हटाने के टिप्स
Cleaning Tips: घर की दीवारें सुंदरता और ताजगी का प्रतीक हैं, लेकिन काले धब्बे, फफूंदी, या गंदगी उनके आकर्षण को कम कर देते हैं। ये धब्बे नमी, धूल, तेल, या बच्चों के निशानों से हो सकते हैं। नीचे दिए गए पांच आसान और प्रभावी तरीकों से आप अपनी दीवारों को फिर से चमकदार बना सकते हैं।

काले धब्बों के कारण | Cleaning Tips

नमी और फफूंदी: बाथरूम, रसोई, या ऐसी जगहों पर जहां नमी अधिक रहती है, फफूंदी आसानी से पनपती है।

धूल और गंदगी: दीवारों पर जमा धूल समय के साथ काले धब्बों का रूप ले सकती है।

तेल के धब्बे: रसोई में खाना बनाते समय तेल के छींटे दीवारों पर लग सकते हैं।

बच्चों की शरारतें: बच्चों के हाथों के निशान, पेंसिल, या क्रेयॉन के निशान भी दीवारों को गंदा करते हैं।

पांच प्रभावी तरीके

सिरका और पानी का मिश्रण: सिरका फफूंदी और हल्के दाग हटाने में कारगर है। 1 कप सिरके और 1 कप पानी को मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। धब्बों पर छिड़कें, 10 मिनट छोड़ें, फिर नम कपड़े से पोंछें। साफ पानी से दोबारा पोंछकर सुखाएं। रंगीन दीवारों पर पहले टेस्ट करें।

बेकिंग सोडा का पेस्ट: जिद्दी दागों, खासकर तेल के धब्बों के लिए, 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और 1 कप पानी से पेस्ट बनाएं। इसे धब्बों पर लगाकर स्पंज से रगड़ें, फिर साफ पानी से पोंछें। यह दीवारों को चमक भी देता है।

डिशवॉशिंग लिक्विड: रसोई के तेल के धब्बों के लिए, 1 छोटा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड को 1 लीटर गुनगुने पानी में मिलाएं। नम कपड़े से धब्बे साफ करें, फिर साफ पानी से पोंछकर सुखाएं। ज्यादा लिक्विड से बचें ताकि झाग न रहे।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड: फफूंदी के लिए 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड को स्प्रे बोतल में डालकर धब्बों पर छिड़कें। 10 मिनट बाद नम कपड़े से साफ करें। रंगीन दीवारों पर पहले टेस्ट करें, क्योंकि यह रंग हल्का कर सकता है। Cleaning Tips

मैजिक इरेजर: बच्चों के क्रेयॉन या पेंसिल के निशानों के लिए मैजिक इरेजर को हल्का गीला करें और धब्बों पर रगड़ें। साफ कपड़े से पोंछें। चमकदार पेंट पर सावधानी बरतें, क्योंकि यह पेंट को हल्का कर सकता है।

इन पांच आसान घरेलू उपायों से आप बिना ज्यादा खर्च के दीवारों को साफ और चमकदार बना सकते हैं। नमी नियंत्रित करें, नियमित सफाई करें, और वॉशेबल पेंट का उपयोग करें ताकि दीवारें लंबे समय तक नई जैसी रहें।

यह भी पढ़ें:– Haryana Traffic Challan: हरियाणा में वाहन चालक हो जाएं सावधान, दो तीन और चार पहिया वाहन वाले ना कहना बताया नहीं…

Cleaning Tips: घर को साफ-सुथरा रखने में मदद करेंगे ये टिप्स, मिनटों में हो जाएगी सफाई!
House Cleaning Tips: हर कोई अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहता है। रोज काम की दौड़ धूप में लोगों को इतना वक्त नहीं मिल पाता कि वो प्रतिदिन घर की सफाई करें। अधिकतर लोग सप्ताह में एक दिन निकालकर घर की साफ-सुफाई करते हैं। वहीं घर में किसी तरह की गंदगी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में नियमित तौर पर घर की सफाई करना और भी जरूरी हो जाता है। Cleaning Tips

हालांकि घर और बाहर के कामों का इतना दबाव होता है कि कई बार हम घर की पूरी तरह सफाई नहीं कर पाते। कभी किचन पूरी तरह साफ नहीं होता, तो कभी घर के कुछ कोने साफ होने को रह जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर कम समय में पूरी तरह साफ हो और कोई कमी न रह जाए तो अपने घर की सफाई करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। ताकि आपका समय बचे और पूरी तरह सफाई हो सके।

यहां से करें सफाई की शुरूआत | Cleaning Tips

घर की सफाई करने की शुरूआत पहले घर में लगे पंखों और खिड़की-दरवाजों से करें। घर की सफाई करने से पहले दीवारों के जालों को हटाना और खिड़की, दरवाजों की धूल साफ करना बहुत जरूरी है। ताकि सारी धूल, गंदगी एक बार में ही फर्श पर गिर जाए और इसे बार-बार साफ न करना पड़े।

मिनटों में होगा किचन साफ

जब किचन की सफाई करें तो इसको साफ करने के लिए आप ब्लीज और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपको सफाई करने में कम मेहनत करनी पड़ेगी और आपका किचन भी चमक उठेगा।

कांच के बर्तन सावधानी से करें साफ

हर घर में कांच के बर्तन होते हैं। ये देखने में जितने अच्छे लगते हैं। इनको साफ करने में उतनी ही एहतियात बरतनी पड़ती है। ऐसे में इनको साफ करते समय पूरी सावधानी बरतें। साथ ही यह जल्दी ही साफ हो जाएं इसके लिए गरम पानी में थोड़ा सा नमक और डिटर्जेंट घोल लें। फिर इस घोल से कांच के बर्तनों को साफ करें। आपके बर्तन पूरी तरह और आसानी से साफ हो जाएंगे।

पानी में नमक मिलाकर करें डाइनिंग टेबल साफ

जब आप डाइनिंग टेबल को साफ करें तो इसे साफ करने के लिए पानी में थोड़ा नमक मिला लें। फिर इस पानी से टेबल को साफ करें। ऐसा करने से मक्खियां नहीं आएंगी।

टूटा-फूटा सामान अलग करें | Cleaning Tips

घर की सफाई करते समय अक्सर देर घर का फालतू सामान समेटने की वजह से भी होती है। इसलिए बेकार सामान को एक जगह इकट्ठा कर लें। अपनी वॉरड्रोब से पुराने कपड़े हटा दें। साथ ही घर के टूटे हुए सामान जैसे क्रॉकरी आदि सब एस जगह रख दें। ताकि आपको बार-बार इन्हें एक जगह से निकाल कर दूसरी जगह न रखना पड़े।

किताबों को रखें सुरक्षित

अक्सर किताबों पर धूल जमा हो जाती है और कीड़ों के लगने का भी डर रहता है। ऐसे में अपनी किताबों को साफ करते समय किताबों की रेक पर नीम की कुछ सूखी पत्तियां रख दें। इससे ये कीड़ों से सुरक्षित रहेंगी। Cleaning Tips

छोटे किचन में ऐसे रखें ज्यादा सामान | Cleaning Tips

किचन को साफ-सुथरा रखने के लिए उतने ही बर्तन रखें जितने की जरूरत हो। बाकी बर्तन पैक करके कहीं रख दें।

बर्तनों को दीवार पर स्टैंड में लगाएं। किचन में काफी जगह मिल जाएगी और बर्तन फैले हुए भी नहीं लगेंगे।

किचन की दीवारों में अगर अलमारी बनी है तो उसमें बर्तन और अन्य राशन के सामान को व्यवस्थित रखें।

इस्तेमाल के बाद सारा सामान एक ही जगह पर रखें। सारे डिब्बे व्यवस्थित रखें। इससे किचन फैला हुआ नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें:– UP: यूपी के इन शहरों की बदल जाएगी किस्मत, सरकार बनाने जा रही है ये …

Diwali Special: दिवाली पर इन टिप्स के साथ शुरू करें घर की सफाई, बिना किसी थकान के चमकेगा घर का हर कोना..
Diwali Special: दीपावली हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार हैं, जो इसी महीने वाले हैं। इस त्योहार के आने से कई दिन पहले ही घरों की साफ-सफाई शुरू हो जाती हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है साफ घरों में माता लक्ष्मी का वास होता हैं। लेकिन वहीं दिवाली की सफाई घर के सदस्यों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती हैं। अगर आप भी दिवाली की सफाई के लिए कई हफ्ते पहले जुट जाते हैं और सफाई खत्म होते होते थकान महसूस करने लगते हैं, तो ये टेंशन छोड़कर आप ये टिप्स जरूर अपनाएं।

Healthy Eyes: जवानी में ही आ गई चश्मा लगाने की नौबत? तो घी में मिलाकर खाएं ये चीजें

प्लान के साथ सफाई करें शुरू | Diwali Special

अगर आप दिवाली की सफाई एक निश्चित प्लान के साथ करेंगे, तो न सिर्फ आपका घर शीशे की तरह चमकेगा, साथ ही आपको थकान भी महसूस नहीं होगी, तो देर तो बात की आइए जानते हैं कैसे बिना थके दिवाली की सफाई करें।

खुद को तैयार करे | Diwali Special

घऱ की सफाई शुरू करने से पहले अपने चेहरे और बालों को धूल और गंदगी से बचाने के लिए सबसे पहले चेहरे पर कोई क्रीन और बालों में अच्छी तरह तेल लगा लें. हाथों में रबड़ के दस्ताने पहनें या फिर नाखूनों पर नेलपॉलिश लगा लें। वहीं आंखों को धूल से बचाने के लिए आखों पर चश्मा लगाएं। वहीं इस बात की ध्यान रखें की सारी सफाई एक ही दिन ना करने की सोचे, बल्कि 2-3 दिन में सफाई के लिए एक प्लान बनाएं।

घर से फालतू सामान को बाहर निकाले

इस दिवाली पुराने कपड़ो के साथ-साथ टूटे हुए सामान, पुरानी, क्रॉकरी, पुराने शूट जैसी चीजों को घर से निकालकर बाये बाये कर दें। अलमारी में रखे कपड़ों को कुछ घंटों के लिए धूप जरूर लगाएं, ताकि उनमें से सीलन की बदबू निकल जाएं, इसके बाद अलमारी को सेट करे लें, वहीं ऐसे ही कम पहने जाने वाले शूज को शू रैक में किसी डिब्बे या बैग में रखें ताकि वे धूल से बचे रहें।

सफाई के लिए पास रखें ये सामान | Diwali Special

सफाई के लिए हमेशा कॉटन के कपड़े का यूज करें, सफाई शुरू करने से पहले अपने पास ब्रश, जूना, स्पॉन्ज, डिटर्जेट, सिरका, बेकिंग सोडा जैसी चीजें पास में निकाल कर रख लें, सफाई से पहले सभी पर्दों, कुशन, कारपेट, या रग्स को हटा दें, वरना वो धूल मिट्टी से अधिक गंदे हो जाएंगे।

इस तरीके से करें सफाई

सबसे पहले मकड़ी के जालों को हटाएं, इसके लिए आप जालें हटाने वाले ब्रश इस्तेमाल कर सकते हैं, जाले हटाने के बाद पंखों की सफाई करें। पखों की सफाई करने से पहले फर्नीचर, बेड़ आदि पर पुरानी बेडशीट या अखबार डाल दें, जिससे पंखे की गंदगी उन पर न गिरें, इसके बाद खिड़की-दरवाजों, स्विच बोर्ड और डोरबेल की सफाई करें, इसके लिए कपड़े को डिटर्जेंट घोल में गीला करके निचोड़ने के बाद स्विच पर रगड़े, अच्छी तरह सूखने के बाद ही पावर ऑन करें।

इस तरह करें किचन की सफाई

किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं, जो सेहत और स्वाद दोनों का ही ख्याल रखता हैं, उसकी सफाई थोड़ी मुश्किल होती और टाइम टेकिंग होती हैं, सबसे पहले बर्तन, डिब्बे साफ करें, इसके लिए 5-6 चम्मच ब्लीच और थोड़े-से डिटर्जेट को आधा बाल्टी गर्म पानी में मिलाकर गंदे बर्तनों और जार को 15-20 मिनट के लिए उसमें भिगोएं रखने के बाद साफ करे लें।

किस बर्तन को कैसे साफ करें?

गर्म पानी में थोड़ा-सा नमक और साबुन का टुकड़ा डालकर उसका घोल तैयार कर लें। अब इस घोल से कांच के बर्तनों को साफ करें। तांबे, चांदी और कांसे की चीजों पर टमैटों कैचअप लगाएं और फिर कुछ देर बाद साफ कपड़े से रगड़ दें, आखिर में गीले कपड़े से पोंछ दें, इससे आपकी चीजें चमक उठेंगी। पीतल के बर्तनों या दूसरी चीजों को साफ करने के लिए इमली, नमक,नीबू और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तेल के जिद्दी दागों से भी पाएं छुटकाराः जिद्दी दागों के लिए सिरका, बेकिंग सोडा और नीबू का रस मिलाकर घोल तैयार करें, इससे तेल के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। वहीं भीगी इमली के पानी या गूदे से भी चिमनी की अच्छी सफाई हो जाती हैं।

कैसे करें बाथरूम की सफाई?

बाथरूम में रखे बाथटब को साफ करने के लिए, सिरके में वॉशिंग पाउडर मिलाएं और जहां दाग हैं, वहीं लगा दै, और 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें इसके बाद अच्छे से रगड़कर धो दें। बाथरूम के पीले दाग-धब्बों को हटाने के लिए तारपीन तेल में नमक मिलाकर साफ करें, इससे बाथरूम चमक उठेगा। वहीं सफाई के बाद बाथरूम में खुशबू के लिए एयर फ्रेशनर लगाएं। वहीं यदि आप वर्किंग हैं और घर की सफाई करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी वेबसाइट्स मौजूद है, जिनसे संपर्क करने पर उनके वर्कर आपके घर आकर कुछ ही घंटों में आपके घर की अच्छी तरह सफाई कर देंते हैं।

Cleaning Tips: बरसात के मौसम में गंदी और पीली पड़ जाती है बाथरूम की टाइल्स, तो आजमाएं ये उपाय
Bathroom Cleaning Tips For Shining Tiles: पूरे घर की साफ सफाई के साथ-साथ बाथरूम की सफाई और हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं, किचन और बाथरूम घर के 2 खास हिस्से होते हैं, जहां अगर जरा सी भी गंदगी हो तो इसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता हैं, आजकल लगभग हर घर के बाथरूम में टाइल्स लगी होती हैं, जिन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी होता हैं। दरअसल लंबे समय तक साफ-सफाई ना करने की वजह से ये टाइल्स पीली पड़ने लगती हैं, जिससे बाथरूम बहुत ही गंदा और अनहाइजीनिक लगने लगता हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपके बाथरूम में लगी टाइल्स एकदम साफ हो जाएगी। Cleaning Tips

Tree Farming: इस पेड़ की खेती से होगी लाखों रुपये की कमाई, किसान आशु त्यागी, सुमित त्यागी, ने दी इस फसल बारें जानकारी…

बेकिंग सोडा से करें साफ |Cleaning Tips

यूं तो टाइल्स को साफ करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार टाइल्स पर लगे दाग इतने जिद्दी होते है, जिन्हें क्लीनिंग प्रोडक्ट की मदद से भी साफ नहीं किया जा सकता। ऐसी कंडीशन में किचन में मौजूद बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता हैं, जी हां बेकिंग सोडा की मदद से टाइल पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को क्लीन किया जा सकता हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा से टाइल को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें, फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें, अब इसे बाथरूम की टाइल पर छिड़क दें और 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, बाद में स्क्रबर की मदद से रगड़ते हुए टाइल को साफ करें।

ब्लीच से चमकेंगी टाइल्स | Cleaning Tips

बाथरूम की टाइल को चमकाने के लिए ब्लीच का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, ब्लीच से टाइल को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी ले और उसमें 8 से 10 चम्मच ब्लीच मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब इस मिक्सचर को बाथरूम में दाग वाले हिस्से पर अच्छे से फैला दें और कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर थोड़ा टाइम बीतने के बाद किसी कपड़े की मदद से टाइल को अच्छे से पोंछ दें। इससे सारे दाग निकल जाएंगे और टाइल्स चमक जाएंगी।

सिरका भी चमका देगा आपकी टाइल | Cleaning Tips

बता देगी सिरके में मौजूद सिट्रिक एसिड जिद्दी दागों को काटने का काम करता है। सिरके की मदद से बाथरूम की टाइल्स को भी मिनटों में चमकाया जा सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

सिरके से बाथरूम को क्लीन करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी गर्म पानी ले और इसमें एक कप व्हाइट विनेगर मिक्स करें। इसके बाद बाथरूम की टाइल्स को सबसे पहले पानी और झाड़ू की मदद से साफ करें। अब कपड़े और स्क्रबर को सिरके वाले पानी में डुबोकर उससे बाथरूम की टाइल्स को रगड़े। जब टाइल्स के सारे दाग निकल जाएं, तो साफ पानी से उन्हें धो लें और फिर सूखे तौलिए की मदद से पोंछ दें।