Manpreet Singh Badal - Sach Kahoon Hindi

मनप्रीत सिंह बादल कोरोना की चपेट में
चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने एक ट्विट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच करवाने के लिए कहा है। खास बात है कि बादल ने सदन में कुछ दिनों पहले ही राज्य का बजट पेश किया था। पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ता देख राज्य सरकार ने कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

शुक्रवार को वित्त मंत्री ने फेसबुक पर लिखा कि मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं आने वाले दिनों में क्वारंटाइन में रहूंगा। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बादल ने कहा है कि हाल ही के दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कोरोना वायरस की जांच करा लें। उन्होंने लिखा ‘जो भी मेरे संपर्क में थे, कृपया आपकी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जांच करा लें। बादल ने इस दौरान यह भी साफ किया है कि वे सदन के सत्र के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। उन्होंने 8 मार्च को बजट पेश किया था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सहित देशभर में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। गत दिवस देश में इस वर्ष के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार और प्रशासन निरंतर आमजन से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग सहित नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

I would like to inform everyone that I have tested positive for COVID-19. I will be quarantining for next several days and hope for a speedy recovery.

— Manpreet Singh Badal (@MSBADAL) March 12, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

केंद्र से केवल 71 करोड़ की मदद ही मिली: बादल
बठिंडा। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आज स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार से कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सीधे तौर पर पंजाब को केवल 71 करोड़ रुपए की मदद ही मिली है जबकि अन्य राशियां जो प्राप्त हुई हैं वह पंजाब राज्य का अपना हक था जो केंद्र की तरफ बकाया था । बादल ने यहां पत्रकारों से कहा कि ये राशि तो राज्य को कोविड के न आने पर भी पंजाब को मिलनी थीं। पंजाब आत्मसम्मान के लिए जाना जाता है और पंजाबियों ने देश की तरक्की में हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। संघीय ढांचे में यह केंद्र सरकार का फर्ज बनता है कि वह किसी भी अंदरूनी या बाहरी आपदा के समय राज्यों की मदद करे। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने कहा कि जबसे कोविड- 19 संकट पैदा हुआ है केंद्र का पंजाब के प्रति बेरुखी वाला रवैया रहा है जो बर्दाश्त करना कठिन है। पंजाब के विभाजन से लेकर हर मुश्किल दौर में पंजाब विजेता होकर उभरा है और ताजा कोविड संकट से भी पंजाब मजबूती के साथ विजेता होकर उभरेगा। उन्होंने यहां पंचायत भवन में राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कामगारों के योगदान को नमन करते हुए तिरंगा लहरा कर केंद्र सरकार तक पंजाब के हकों की माँगों की आवाज बुलंद की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

उपायुक्त कार्यालय समक्ष गरजे किसान
किसानों को भिखारी कहने से रोष, जगह-जगह प्रदर्शन

वित्तमंत्री का फूंका पुतला

कहा,वित्तमंत्री ने किसानों को भिखारी बोल किसान विरोधी होने का दिया सबूत

फाजिल्का। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर जिला फाजिल्का की ओर से डीसी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष उदय सिंह घुड़ियाना के नेतृत्व में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि कर्ज माफी को लेकर वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से किसानों को भिखारियों जैसी शब्दावली बोलकर किसान विरोधी होने का सबूत दिया है।

उन्होंने कहा कि किसान भिखारी नहीं वह अपना हक मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1967-68 में कानून बनाया गया था कि जैसे-जैसे महंगाई बढ़ेगी उसी तरह किसानों की फसलों के भाव, मजदूरों का वेतन, कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के हिसाब से किसानों की फसलों के भाव नहीं बढ़ाए गए, जिस कारण आज देश का किसान कर्जे के बोझ के नीचे दबता जा रहा है, आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर है।

3 जुलाई को दिल्ली धरने में शामिल होने का ऐलान

जिलाध्यक्ष घुड़ियाना ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करवाने और किसानी कर्जे खत्म करवाने के लिए देश के 62 किसान संगठन धरने दे रही हैं, जिसके अंतर्गत पंजाब के किसान 3 जुलाई को दिल्ली के धरने में शामिल होंगे। इस मौके महल सिंह, कांशी राम, सोहन सिंह, ओम प्रकाश, जगसीर सिंह, साहब राम, मुंशी राम, दौलत राम, बलदेव सिंह, छिंदर सिंह, जगतार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

भिखारी कहना ‘अंनदाता’किसान का अपमान

भवानीगढ़। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर ने रविवार को यहां ट्रक यूनियन के नजदीक नैशनल हाईवे पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके यूनियन के जिला सचिव गुरबख्शीश सिंह, ब्लाक सचिव कश्मीर काकड़ा ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कर्ज माफी व अन्य किसानी मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश के किसानों को भिखारी कह कर’अंनदाता’किसान का अपमान किया है। इस मौके यूनियन ने केंद्र और पंजाब सरकार से किसानों की फसलों के भाव स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट अनुसार कीमत सूचक अंक के साथ जोड़ने की भी मांग की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अकाली सरकार की 139 करोड़ की यात्रा पर मनप्रीत ने लगाई ब्रेक
अब शिक्षा पर खर्च होगा तीर्थ यात्रा का पूरा बजट

वित्तमंत्री मनप्रीत ने अकालियों की कारगुजारियों पर लगाया बैन

पिछली सरकार में तीर्थ यात्रा पर खर्च हुए थे 139 करोड़

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब में अब कोई भी सरकारी तीर्थ यात्रा नहीं होगी, क्योंकि पंजाब सरकार ने इस तरह की सारी सरकारी तीर्थ यात्राओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है। बजट में भी यात्राओं के लिए कोई फंड नहीं रखा गया है। पिछली सरकार ने इसी तैयार यात्रा पर 5-7 करोड़ नहीं बल्कि 139 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च कर दिए थे, जबकि पंजाब की तीन बड़ी यूनिवर्सिटी फंड को तरसती रही थी।

यूनिवर्सिटी सात करोड़ को तरसती रही

पंजाब विधानसभा में ऐलान करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा अब तीर्थ यात्राएं नहीं लगेंगी। उन्होंने कहा कि जिन जरूरतमन्दों को अनुदान की जरूरत थी उन्हें तो कुछ दिया नहीं गया, जबकि तीर्थ यात्रा पर करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। मनप्रीत बादल ने सदन में बताया कि पिछली सरकार ने साल 2016-17 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के तहत कई स्थानों पर यात्राएं करवाते हुए 139 करोड़ 38 लाख 32 हजार 900 रुपए का खर्च कर दिया है। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को पंजाब सरकार ने केवल 7 करोड़ रुपए ही नहीं दिए, जिस कारण पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी एक महीना धरना देते रहे।

इसके अलावा सैनिक स्कूल जिसने देश को सेना अधिकारी दिए हैं, उसे भी पिछली सरकार ने केवल 10 लाख नहीं दिए। मनप्रीत बादल ने कहा कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी, जहां कि लोगों का इलाज होता है उन्हें भी अकाली सरकार ने 40 करोड़ रुपए जारी नहीं किए। मनप्रीत बादल ने कहा कि अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि तीर्थ यात्रा करवाने के लिए उन्होंने कोई भी बजट में फंड नहीं रखा है, जबकि यूनिवर्सिटी को फंड जारी किए जा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मनप्रीत की कप्तानी पारी शुरू, तोहफों भरा बजट पेश
अब जमीन की रजिस्ट्री करवानी हुई सस्ती, 50 प्रतिशत टैक्स में छूट

प्रत्येग वर्ग को कुछ न कुछ दिया, कई बड़े ऐलान भी किए

स्वास्थ्य व स्कूली शिक्षा को दी प्राथमिकता

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। कांग्रेस सरकार में मनप्रीत बादल ने भी बतौर वित्त मंत्री अपनी कप्तानी पारी शुरू करते हुए बजट दौरान कई बड़े ऐलान करते हुए प्रत्येक वर्ग को कुछ न कुछ दिया है। हालांकि कांग्रेस सरकार के पहले बजट में 23 हजार 92 करोड़ रुपए का वित्तीय घाटा भी दर्शाया गया, लेकिन मनप्रीत बादल ने इस वित्तीय घाटे को भी जल्द पूरा करने का भरोसा भी जताया। मनप्रीत बादल ने एक लाख 18 हजार 237 करोड़ 90 लाख का अपना पहला बजट पेश किया।

मनप्रीत बादल ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए सबसे पहले किसानों की दयनीय हालत पर चिंता जताई और किसी न किसी तरीके सुधार करने के लिए यत्नशील होने का वायदा किया। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी के लिए 1500 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया। हालांकि किसानों के कर्ज के सामने यह रकम बहुत ही कम है लेकिन उन्होंने इसे केवल शगुन करार देते हुए कहा है कि अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि किसानों का कर्ज तो सरकार अपने सिर लेगी, जबकि यह 1500 करोड़ रुपए तो बैंकों के लिए रखे गए हैं।

इसकी पहली किश्त बैंकों को देते हुए अगली किश्तें फाइनल होंगी, जबकि किसान तो अगले 2-3 महीने में ही कर्ज मुक्त हो जाएंगे। साथ ही मनप्रीत बादल ने अपने पहले बजट में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर स्कूली शिक्षा सहित प्रत्येक वर्ग को कुछ न कुछ दिया है। कांग्रेस सरकार अपने पहले साल के बजट में किसी को भी नाराज नहीं करना चाहती थी, जिस कारण चाहे थोड़ा सा लेकिन हर किसी को खुश करने की कोशिश की गई।

प्रापर्टी को मिलेगा बढ़ावा, टैक्स में 33 प्रतिशत छूट

वित्त मंत्री ने राज्य में प्रॉपर्टी क्षेत्र में तेजी लाने के लिए भी बड़ा एलान किया। उन्होंने राज्य के शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर लगने वाला टैक्स 33 प्रतिशत कम करने का एलान किया। उन्होंने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर टैक्स दर नौ फीसदी से घटाकर छह फीसदी करने का प्रावधान करने की घोषणा की।

फसल खराब हुई तो मिलेंगे 12 हजार

पंजाब के किसानों के कर्ज के लिए 1500 करोड़ रुपए रखने के साथ ही मनप्रीत बादल ने ऐलान किया है कि यदि किसी भी कारण से किसान की फसल खराब हुई तो अब किसान को 8 हजार रुपए मुआवजे की बजाए 12 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

बेरोजगारों को मिलेंगे ट्रैक्टर, बनेगी यारी इंटरप्राईजिज

बेरोजगारों को व्यस्त करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार इस साल शहीद भगत सिंह रोजगार सिमरन योजना के तहत 25 हजार युवाओं को ट्रैक्टर देगी। साथ ही शहरों व गांवों में अपनी गाड़ी-अपना रोजगार के अंतर्गत यारी इंटरप्राईजिज योजना के द्वारा तीन लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रयास करेगी। इस संबंधी ट्रैक्टरों की खरीद के लिए पंजाब सरकार केवल 3 प्रतिशत दर ब्याज पर नौजवान को कर्ज देगी। इसीलिए पंजाब सरकार ने 50 करोड़ रुपए आरक्षित रखे हैं।

अब हर स्कूल को मिलेगा फर्नीचर

वित्तमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों की दशा भी सुधारी जाएगी। इसके लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी और हालत को सुधारा जाएगा। उन्होंने स्कूलों में फर्नीचर के लिए 21 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। इसके अलावा लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ पुस्तकें व वर्दियां भी मुहैया करवाने की घोषणा की।

अपनी फसल योजना तैयार करेगी सरकार

पंजाब सरकार केंद्र की फसल योजना की जगह अपनी खुद की फसल योजना तैयार करेगी, क्योंकि केंद्र फसल योजना में कई तरह की खामियों का ऐलान करते हुए मनप्रीत बादल ने पंजाब कृषि बीमा निगम स्थापित करने का ऐलान कर दिया, जिसके अंतर्गत किसानों की फसल के बीमा होंगे।

स्वास्थ्य के लिए बजट राशि बढ़ी

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने स्वास्थ्य के लिए बजट राशि बढ़ाकर 1358 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में 200 हेल्थ एंड वेल्थ क्लीनिक खोली जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का भी बजट में प्रावधान किया है।

पराली जलाने से रोकने वाली पंचायतों को मिलेंगे 20 करोड़

वित्त मंत्री ने एलान किया कि पराली जलाने से रोकने वाली पंचायतों को 20 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिया जाएगा। जो पंंचायतें पराली को 15 दिन के भीतर खेत में ही गलाने के लिए कदम उठाएंगी उनको पांच करोड़ रुपये देने का बजट में प्रावधान किया गया है। स्वतंत्रता सैनानियों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।

पेंशन 750 व शुगुन मिलेगा 21 हजार रुपए

कांग्रेस सरकार ने पेंशन में 50 प्रतिशत विस्तार करते हुए 500 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए कर दी। पंजाब में इस वक्त 21.90 लाख पेंशनर हैं, जिन पर अब तक वार्षिक सरकार 1314 करोड़ रुपए खर्च करती थी, जोकि अब 1971 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। साथ ही पंजाब सरकार ने शगुन स्कीम को बढ़ाते हुए 15 हजार की बजाए 21 हजार रुपए कर दिया है।

आटा दाल के साथ मिलेगी शक्कर व चायपत्ती

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने राज्य में आटा दाल स्कीम का विस्तार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब इस स्कीम के तहत चीनी और चायपत्ती भी मिलेगी। उन्होंने इसके लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया है।

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा किए गए बजट प्रावधानों पर मुख्य विपक्षी दल आप व शिअद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार ने बजट में लोगों को बेवकूफ बनाया है। किसानों से किए वादे को भी पूरा नहीं किया गया है।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री सदन में कहते हैं 10.25 लाख किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ होंगे। बजट में वित्तमंत्री ने मात्र 1500 करोड़ रुपये का प्रवाधान किया। अगर इसका गुणात्मक आकलन किया जाए तो एक किसान के ऊपर 14,634 रुपये आता है। कांग्रेस सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल

मनप्रीत बादल ने बजट में गलत और फ्राड किया हैं। कोई रोड मैप ही नहीं दे पाए हैं। जिसने कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया वह ही अपने वादे से भाग रहे हैं। किसानों का पूरा कर्ज माफी के लिए कहा था, लेकिन उसका कोई प्रावधान नहीं हैं।

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा

बजट पूरी तरह से जनविरोधी है। कल कैप्टन ने किसानों से जो वादे किए थे उनके पालन के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा। कृषि प्रधान प्रदेश में किसानों के लिए 1500 करोड़ का बजट बहुत कम है। यह सदन में किए गए वादे का विशेषाधिकार हनन है। वह मामले को विशेषाधिकार हनन कमेटी के समक्ष उठाएंगे। एससी व बीसी के लिए भी बजट बहुत कम है।

नेता प्रतिपक्ष व आप नेता एचएस फूलकां

बजट में मुख्य ऐलान

पिछड़ी श्रेणियों व अनुसूचित जातियों के लोगों का भी होगा 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ

ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी ढांचें के लिए 1500 करोड़ रुपए

तेजाब पीड़ित महिलाओं को मिलेगी 8 हजार रुपए वित्तीय सहायता

पंजाब के स्वास्थ्य संभाल के लिए खर्च किए जाएंगे 1358 करोड़ रुपए

शहरी विकास पर खर्च होंगे 104 प्रतिशत ज्यादा फंड

2268.18 करोड़ रुपए की जगह अब 4610.59 करोड़ की लागत से होगा शहरों का विकास

स्वच्छ पंजाब और सुंदर पंजाब के तहत जल सप्लाई और साफ सफाई पर होंगे 517 करोड़ रुपए खर्च

दो हजार बेघरों को घर बनाने पर खर्च होंगे 25 करोड़

नए पुलिस थानों का होगा निर्माण

100 मोहाली में खुलेगा मैडीकल कालज

प्राईमरी स्कूलों में 10 करोड़ से लगेंगे नए कंप्यूटर

स्कूलों में खत्म होंगे ब्लैक बोर्ड, लगेंगे ग्रीन बोर्ड

48 सरकारी कॉलेजों में मिलेगी मुफ्त इंटरनैट की सुविधा

पंजाब में खुलेंगे पांच नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री वजीफा स्कीम के तहत होशियार विद्यार्थी को मिलेगा 100 प्रतिशत तक वजीफा

पटियाला में बनेगी खेल यूनिवर्सिटी

युवाओं को स्किल देने के लिए स्किल सेंटरों पर खर्च होंगे 91 करोड़ रुपए

19 विशेष उद्यौगिक पार्क खुलेंगे

पटियाला व भटिंडा में फिर शुरू होंगे विरासती मेले, खर्च होंगे सात करोड़ रुपए

किला मुबारक पटियाला व भटिंडा के किले पर खर्च होंगे 26 करोड़ रुपए

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।