Diwali 2024 - Sach Kahoon Hindi
Diwali 2024: समाना व भवानीगढ़ की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई ‘दिवाली’
सराहनीय। डेरा श्रद्धालुओं ने ईंट भट्ठे पर काम करते मजदूरों व उनके बच्चों को वितरित की मिठाईयां | Patiala News
इन परिवारों को मिठाई बांटकर जो खुशी मिली है, उसे लिख-बोल कर नहीं बताया जा सकता: कोमल इन्सां
समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। Samana News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक समाना के जोन 4 के सेवादारों द्वारा र्इंट के भट्ठे पर काम करते मजदूरों को दिवाली के इस शुभ अवसर पर मिठाई, बिस्कुट, कपड़े व अन्य सामान बांटकर खुशी सांझी की गई। कोमल इन्सां व बबली इन्सां ने बताया कि दिवाली का त्यौहार पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है और एक-दूसरे को मिठाई व अन्य सामान देकर खुशी सांझी की जाती है। Patiala News
इसी कड़ी के तहत बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा र्इंट के भट्ठे पर काम करते मजदूरों को मिठाई, बिस्कुट, कपड़े व अन्य सामान देकर खुशी सांझी की गई। उन्होंने कहा कि दीवाली के इस शुभ अवसर पर इन मजदूरोंं को मिठाई बांटकर जो खुशी मिली है, उसे लिख-बोलकर ब्यान नहीं किया जा सकता। इस मौके भट्ठे पर काम करते मजदूरों व उनके बच्चों ने मिठाईयां प्राप्त कर खुशी मनाई। इस मौके कविता इन्सां, राज इन्सां, रंगीली इन्सां, शुष्मा इन्सां, राज रानी इन्सां, सोनिया इन्सां, बलविन्दर धमू इन्सां, राधे श्याम इन्सां सहित अन्य सेवादार उपस्थित थे।
यूथ वीरांगनाओं ने झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ मनाई दिवाली
समाना। Samana News: यूथ वीरांगना संस्था ब्लॉक इकाई समाना की यूथ वीरांगनाओं द्वारा दिवाली के शुभ अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहते लोगों व बच्चों के साथ मिठाई व अन्य सामान बांटकर खुशी मनाई। इस मौके गीता रानी व रीटा रानी ने बताया कि भारत देश का सबसे बड़Þा त्यौहार दिवाली जोकि हर वर्ष दीप जलाकर व मिठाई बांटकर मनाया जाता है, लेकिन कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाईयां व अन्य वस्तुएं लेने में असमर्थ होते हैं, उनके लिए बुधवार को यूथ वीरांगनाओं द्वारा मिठाई के अलावा अन्य खाने की वस्तुएं देकर खुशी सांझी की गई। उन्होंने कहा कि लोगों में मिठाईयां हासिल कर खुशी मनाई।
उन्होंने कहा कि यह त्यौहारों मुख्य मकसद लोगों के साथ खुशी सांझी करना होता है, जो खुशी किसी की मदद कर मिलती है, उसे लिख-बोलकर बयान नहीं किया जा सकता। इस मौके ईशा रानी, शशी रानी, निष्ठा रानी, रानी, मनीश, बलजीत कौर, सविंकी रानी सहित अन्य मौजूद थे।
भवानीगढ़ की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन व मिठाई के डिब्बे
भवानीगढ़। Bhawanigarh News: स्थानीय शहर के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, भवानीगढ़ में बुधवार को ब्लॉक भवानीगढ़ व ब्लॉक नदामपुर की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा बहुत ही धूमधाम से आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की साध-संगत ने भारी तादाद में शिरकत की। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भवानीगढ़ के प्रेमी सेवक जगदीश चन्द इन्सां द्वारा पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। Patiala News
कविराजों द्वारा शब्दवाणी की गई, जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धा के श्रवण किया। इस मौके गुरमेल सिंह इन्सां, गांव झनेड़ी (आॅस्ट्रेलिया) ने 8 अति जरूरतमंद परिवारों, अमरजीत कौर इन्सां ने 5 अति जरूरतमंद परिवारों, संजना व पिंकी ने एक परिवार को राशन व दर्शन मित्तल इन्सां व समूह परिवार ने दिवाली के त्यौहार पर 21 अति जरूरतमंद परिवारों को मिठाई के डिब्बे बांटे। इस मौके रामकरन इन्सां, भजन सिंह इन्सां, प्रेम इन्सां सभी 85 मैंबर पंजाब व गांवों-शहरों के जिम्मेवार व साध-संगत उपस्थित थी।
यह भी पढ़ें:– Telangana Weather: तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार
Diwali 2024: मिट्टी के दीपक खरीदें ताकि गरीब के घर में भी मने दिवाली!
Diwali 2024: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। दीपावली पर्व की खुशियां हिन्दू समाज में प्रमुखता से मनाई जाती हैं, लेकिन हर घर में इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों के लगाने से कुम्हार समाज को अब वो मेहनताना नहीं मिलता जो आज से एक दशक पूर्व मिला करता था। सही मायनों में हर कोई दीपावली पर्व का शौक बिजनेस से भी जुड़ा हुआ है। हर दुकानदार यही चाहता है कि इस दीपावली पर्व पर उसे खूब आमदन हो। बड़ी-बड़ी दुकानों पर हजारों रुपए खर्च कर लोग खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है बाजार की थडियों (फुटपाथों) पर मिट्टी के दीपक (Earthen lamps) बेचने वाले कुम्हार व अन्य गरीब तबके के लोगों को भी आप से आशाएं हैं कि उनके घर में मिठाई तो ही जायगी जब आप उनसे दिये खरीदेंगे। Sadulshahar News
दीए जरूर इन छोटे छोटे लेकिन मेहनती हाथों से ही लेने चाहिए | Sadulshahar News
बेशक आम व धनाढ्य लोग खरीददारी भले ही बड़ी-बड़ी दुकान से खरीदकर लेना पर दीपोत्सव पर दीए जरूर इन छोटे छोटे लेकिन मेहनती हाथों से ही लेने चाहिए ताकि उनके घर भी दीपावली पर्व की खुशियां आएं। थडियों पर बैठे लोगों में से कोई फर्स्ट क्लास में है तो कोई थर्ड में पढ़ रहा है, पर परिवार के साथ कोई अपनी मां के साथ, तो कोई अपने पिता या दादा के साथ जिम्मेदारी निभा रहे है। जागरूक नागरिक प्रदीप झौर्ड, सेवानिवृत्त प्रधनाचार्य कृष्ण शर्मा, बीरबल राम यादव ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी खरीददारी इनको बड़ी बड़ी खुशियां देगी।
सादुलशहर बस स्टैंड के नजदीक रजीव चौक के फुटपाथों पर आज अनेकों गरीब वर्ग के लोग मिट्टी के दिये लगा कर बैठे हुए हैं, लेकिन अफसोस आज की तारीख में वो दीपकों की खरीदारी नही हुई जिनकी उम्मीद की जा रही थी। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़ ने भी आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मिट्टी के दिये प्रदूषण से राहत भी देंगे व गरीब का चूल्हा भी जलेगा। Sadulshahar News
Nasa News: दिवाली के शुभ मौके पर सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष से आई अच्छी खबर!
Diwali 2024: नासा (एजेंसी)। दिवाली का शुभ अवसर चल रहा है और अंतरिक्ष से भी इस शुभ मौके पर एक शुभ समाचार आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) जोकि बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण पृथ्वी पर अपनी वापसी नहीं कर सकी थी, की उड़ान को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में ही अपनी दिवाली का त्यौहार मनाएंगी। इस मौके पर नासा की वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री सुनीता ने दिवाली के त्यौहार के जश्न के लिए सोमवार को दिवाली की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। Nasa News
सुनीता विलियम्स ने कहा-‘‘हैप्पी दिवाली’’ | Nasa News
रिपोर्ट में सुनीता विलियम्स ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि जब ‘‘दुनिया में अच्छाई की जीत होती है, मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भर में मना रहे त्यौहार की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ देना चाहती हूँ। इस साल मुझे आईएसएस पर पृथ्वी से 260 मील ऊपर से दिवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है।’’
अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का भी आभार व्यक्त किया औरर कहा, ‘‘आज हमारे समुदाय के साथ दिवाली मनाने और हमारे समुदाय के कई योगदानों को पहचानने के लिए उपराष्ट्रपति को धन्यवाद।’’
पिता ने परिवार और भारत के बीच एक सेतु का काम किया
अपने वीडियो संदेश में सुनीता विलियम्स ने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता ने परिवार और भारत के बीच एक सेतु का काम किया और उन्हें हमेशा दिवाली और अन्य भारतीय त्यौहारों के बारे में सिखाया। मैं एक बहु-सांस्कृतिक घर में पली-बढ़ी होने के लिए बहुत आभारी हूँ, जहाँ हमारे माता-पिता ने हमें हमेशा अवसरों की तलाश करने और सितारों तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित किया। Nasa News
#WATCH | Washington DC | White House Diwali Celebrations | NASA Astronaut Sunita Williams shares a video message on Diwali from the International Space Station.
She says, “Greetings from the ISS. I want to extend my warmest wishes for a Happy Diwali to everyone celebrating… pic.twitter.com/YEv3wNAxW9
— ANI (@ANI) October 28, 2024
उल्लेखनीय है कि सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर के साथ, 2024 की शुरूआत में लॉन्च और लैंडिंग क्षमताओं का परीक्षण करने को एक बीइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर आईएसएस के लिए एक अंतरिक्ष मिशन पर भेजी गई थीं। शुरू से ही विभिन्न बाधाओं का सामना करने के कारण बोइंग अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण में साल की पहली छमाही में कई बार देरी हुई, जिसके बाद, अंतरिक्ष यान 5 जून, 2024 को लॉन्च हुआ। नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लगभग 2-3 महीने तक आईएसएस में रहना था, लेकिन कई तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर वापसी नहीं कर सके और उनकी अंतरिक्ष उड़ान को 2025 तक के लिए टाल दिया गया। Nasa News
Gold Price Today: धनतेरस के उपलक्ष में एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी!
Diwali 2024: दिवाली पर सोना-चांदी के सिक्कों पर भारी छूट! जयपुरवासी कर चुके 2 करोड़ से अधिक की खरीददारी
दीपोत्सव मेला-2024 में सोने/चांदी के सिक्कों पर 17 % छूट | Diwali 2024
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। जयपुरवासी दीपोत्सव मेला-2024 (Deepotsav 2024) में आतिशबाजी, एमएमटीसी-पैम्प के सोने और चांदी के 999.9 टंच के सिक्कों, बैडशीट, कम्बल, दोहर, सजावटी सामान, बीकाजी के प्रॉडक्टस, राजीविका की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पाद सहित पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता मंजू राजपाल ने बताया कि अब तक दीपोत्सव मेला में जयपुरवासियों द्वारा 2 करोड़ रुपये से अधिक की खरीददारी की चुकी है। Diwali 2024
कॉनफैड द्वारा भवानी सिंह मार्ग, बाईस गोदाम पर नवजीवन सहकारी बाजार में दीपोत्सव मेला 30 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। राजपाल ने बताया कि इस बार एमएमटीसी-पैम्प के सिक्कों पर 17 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। मेला में सोने और चांदी के सिक्कों की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गइ है। ये सिक्के शुद्धता में 999.9 टंच के हैं। चांदी में 10 ग्राम से 1 किलो तक के सिक्के और बार विक्रय के लिये पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। Gold-Silver Coin
शासन सचिव ने बताया कि पहली बार ”सुख-समृद्धि” का 100 ग्राम का सिक्का उपलब्ध कराया गया है जिस पर लक्ष्मी गणेश और बालाजी का रंगीन प्रतिरूप उकेरा गया है। इसी प्रकार न्यू बॉर्न बेबी राउण्ड कॉइन आकर्षक गुलाबी और नीले रंग में उपलब्ध कराया जा रहा है। सोने के सिक्के एक ग्राम से 10 ग्राम तक की रेंज में उपलब्ध हैं। Diwali 2024
Jio Diwali Dhamaka: जियो का दिवाली धमाका : 699 रु में 4जी फोन
Diwali 2024: मिठास कहीं जानलेवा न बन जाए! इस दिवाली शुद्धता और गुणवत्ता वाले प्रतिष्ठानों से ही खरीदें मिठाइयां!
Diwali Festival: भारत एक ऐसा देश है जहां त्योहारों का सीधा संबंध हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और खुशियों से होता है। दीपावली, होली, ईद, क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार न सिर्फ हमारे धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि ये समाज में एकजुटता और सौहार्द्र का भी संदेश देते हैं। इन अवसरों पर मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थों का आदान-प्रदान हमारी परंपराओं का अहम हिस्सा है। हालांकि, समय के साथ इन त्योहारों में मिलावटखोरी और स्वार्थपूर्ण लालसा ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। आज के दौर में त्योहारों के इस पवित्र भाव के बीच मिलावट प्रमुख चिंता का विषय बन गया है, जो न सिर्फ त्योहार की मिठास को कम कर रहा है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर रहा है। Diwali 2024
दरअसल त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है। यह अवसर न केवल परिवारों और दोस्तों के बीच मिठास बांटने का होता है, बल्कि व्यापारियों के लिए भी अधिक लाभ कमाने का समय होता है। हालांकि, कुछ विक्रेता इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए गलत तरीके अपनाते हैं और मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। मिठाइयों में मिलावट की समस्या ने पिछले कुछ वर्षों में गंभीर आकार ले लिया है।
विशेष रूप से दीपावली के समय यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, क्योंकि मावा (खोया) और अन्य सामग्री की मांग चरम पर होती है। मिलावटखोर नकली मावा, सस्ते और हानिकारक खाद्य रंगों, नकली घी, सस्ता तेल और अन्य घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके मिठाइयां तैयार करते हैं। ये मिलावटी मिठाइयां न सिर्फ स्वादहीन होती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक भी होती हैं। मिलावटी मिठाइयों का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग, एलर्जी, पेट संबंधी समस्याएं और यहां तक कि लंबे समय तक इनके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
त्योहारों के दौरान मावा (खोया) का प्रयोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयों जैसे बर्फी, पेडे, गुलाब जामुन आदि में होता है। इस मांग को पूरा करने के लिए कुछ विक्रेता सिंथेटिक दूध, स्टार्च और सस्ता तेल मिलाकर नकली मावा तैयार करते हैं। इसके अलावा मिठाइयों में उपयोग किए जाने वाले रंग अक्सर रासायनिक होते हैं, जो हमारे शरीर पर दीर्घकालिक प्रभाव डालते हैं। खाद्य पदार्थों में रंग और स्वाद को आकर्षक बनाने के लिए कुछ विक्रेता सस्ते और हानिकारक रासायनों का उपयोग करते हैं, जो शरीर के लिए धीमा जहर साबित हो सकते हैं। कई बार ये रासायन पेट और आंतों में सूजन, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं। मिलावट की यह प्रवृत्ति न सिर्फ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि समाज में लोगों के बीच अविश्वास की भावना को भी बढ़ाती है।
मिलावट की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है। त्योहारों के दौरान विशेष रूप से मिठाइयों की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए और नियमित रूप से बाजारों की जांच की जानी चाहिए। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण जैसी संस्थाओं को कड़े मानकों का पालन करवाना चाहिए और जिन दुकानों में मिलावट पाई जाए, उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए दोषी दुकानदारों पर जुर्माने लगाने और जेल भेजने तक के प्रावधान होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों को रोका जा सके।
लेकिन केवल प्रशासनिक कार्रवाई से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। उपभोक्ताओं की जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। उपभोक्ताओं को मिठाइयां खरीदते समय सतर्क रहना चाहिए और हमेशा प्रतिष्ठित ब्रांड या दुकानदारों से ही खरीदारी करनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि मिठाइयां खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करती हों और उनके निर्माण में उपयोग की गई सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के प्रमाणन की जांच करनी चाहिए।
मिलावट के खतरे से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि त्योहारों के समय मिठाइयां घर पर बनाई जाएं। घर पर मिठाइयां तैयार करने से सामग्री की शुद्धता और गुणवत्ता का ध्यान रखा जा सकता है। घर की बनी मिठाइयां न सिर्फ सुरक्षित होती हैं, बल्कि इनमें प्यार और परिश्रम का अनमोल तत्व भी होता है, जो त्योहार की मिठास को और बढ़ा देता है। अगर किसी कारणवश घर पर मिठाइयां बनाना संभव न हो, तो मिठाई खरीदते समय भरोसेमंद दुकानों से ही खरीदारी करनी चाहिए। ऐसे प्रतिष्ठानों से मिठाई खरीदें जो शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।
इसके अलावा कोशिश करें कि मिठाइयां खरीदने से पहले उनकी गुणवत्ता की जांच करें। अगर मिठाई में अप्राकृतिक रंग या स्वाद महसूस हो, तो उसे न खरीदें और तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी शिकायत करें। हमें अपने त्योहारों की मिठास को मिलावट के कड़वे सच से बचाने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करना होगा। जब हर व्यक्ति अपनी और अपने परिवार की सेहत के प्रति जागरूक रहेगा, तभी त्योहारों की मिठास को सही मायने में संजोया जा सकेगा।
देवेन्द्रराज सुथार (यह लेखक के अपने विचार हैं) Diwali 2024
Indian Railways: फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन हो रही है शुरू! इस रूट के यात्रियों को होगा लाभ
Indian Railways: दिवाली पर सेंट्रल रेलवे की स्पेशल ट्रेंने चलाने की घोषणा! इन रूटों पर चलेंगी ये अतिरिक्त ट्रेनें
Indian Railways: ‘रोशनी के त्यौहार’ दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने पनवेल और नांदेड़ के बीच 24 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है और इतना ही नहीं सेंट्रल रेवले ने समस्तीपुर, गोरखपुर व प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी अन्य ट्रेनें चलाई हैं। Indian Railways
Gold Price Today: सोने की कीमतें गिरी, जानें आज की एमसीएक्स गोल्ड की कीमतें
उक्त जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में सेंट्रल रेलवे ने घोषणा की कि त्यौहारी सीजन एवं भीड़ को देखते हुए ये ट्रेनें शुरू की गई हैं, जोकि निम्न प्रकार से हैं:-
ये हैं दिवाली, छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें | Indian Railways
ट्रेन 07626: यह स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे पनवेल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे हजूर साहिब नांदेड़ पहुँचेगी।
ट्रेन 07625: ये ट्रेन 21 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर सोमवार और बुधवार को रात 11 बजे हजूर साहिब नांदेड़ से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:25 बजे पनवेल पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेंगी ये ट्रेनें | Indian Railways
उक्त दोनों ट्रेनों की 12-12 सेवाएं रहेंगी और ये निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेंगी: परभणी, नासिक रोड, पूर्णा, लासूर, मनवत, इगतपुरी, जालना, कल्याण, सेलू, औरंगाबाद, रोटेगांव, परतुर, नागरसोल, मनमाड।
इसके अलावा, मुंबई, प्रयागराज, समस्तीपुर और गोरखपुर को जोड़ने वाली कई अन्य ट्रेनों की घोषणा की गई है ताकि इन स्थानों पर जाने वाले यात्री परेशानी मुक्त यात्रा कर सकें।
ऐसे बुक करें, इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट | Indian Railways
यात्री आधिकारिक IRCTC वेबसाइट www.irctc.co.in से विशेष शुल्क पर ट्रेन नंबर 07626 के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
बुकिंग 14 अक्तूबर से शुरू हो गई है। इसके अलावा, ग्राहक IRCTC ऐप से भी टिकट बुक कर सकते हैं। तत्काल टिकट बुकिंग थोड़े समय के लिए खुली रहती है और इसमें सीमित सीटें होती हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे त्यौहारों के दौरान ज्यादा मांग के कारण अपने टिकट पहले ही बुक कर लें। Indian Railways
US Presidential Elections 2024: कमला हैरिस ने की अश्वेत पुरुषों के लिए ये बड़ी घोषणा!
Diwali 2024 Date: (सच कहूं/अनु सैनी)। हर साल की तरह हिंदुओं को दीपावली का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता हैं। दरअसल यह त्यौहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन हर घर रोशनी ही रोशनी दिखाई देती है। रोशनी, खुशियों और लक्ष्मी पूजा का यह खास पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या पर आता है। मान्यता है कि इस दिन रात में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती है, वहीं दीपावली पांच दिन का त्यौहार है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है, इस बार दीपावली कब है और पूजा का सही मुहूर्त क्या है? इस बारे में आपको बताते हैं। 2024 में कब है दीपावली का त्यौहार?
Bank Jobs: खुशखबरी, बैंक में ऑफिसर पद पर नौकरी और एक लाख से अधिक सैलरी, तुरंत करें इस वैकेंसी के लिए अप्लाई
इस साल दीपावली का त्यौहार नवंबर माह में मनाया जाएगा। यह त्यौहार रोशनी का त्यौहार है, जो साल सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्यौहारों में से एक है, जैसा कि रामायण में बताया गया है, इस दिन भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता और फिर भाई दूज तक रहता है।
दीपावली का शुभ मुहूर्त | Diwali 2024 Date
हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के 15वें दिन अमावस्या को मनाया जाता है, इस साल दीपावली का पर्व देशभर में 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। 31 अक्टूबर को अमावस्या तिथि का मुहूर्त आरंभ दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगा और 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का क्या है महत्व? Diwali 2024 Date
दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है, मान्यताओं के अनुसार, जब मुहूर्त में लक्ष्मी जी का पूजन किया जाता है, तो लक्ष्मी मां वहीं ठहर जाती हैं, इसलिए लक्ष्मी पूजा के लिए यह सबसे उत्तम समय माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, इसके पास धन भी रहता है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा की जाती है, साथ ही ऐसा कहा जाता है, कि अमावस्या तिथि के दिन अगर माता लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो जाती है, तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, 2024 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके ठीक अगले दिन दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को मनाया जाएगा।