Rudrapur News - Sach Kahoon Hindi

Crime News: नानकमत्ता में मिले शव के रहस्य पर से पर्दा हटा, दो गिरफ्तार
रूद्रपुर/नैनीताल (एजेंसी)। Rudrapur News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता पुलिस ने ग्राम सिद्धा में मिले अज्ञात शव के रहस्य से पर्दा उठा दिया है। हत्या के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि विगत एक नवंबर को नानकमत्ता में करतार सिंह की बगिया में झाड़ियों से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। Nainital News

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के चेहरे, सिर और शरीर पर चोट के कई निशान थे। मृतक की पहचान हीरा सिंह निवासी चौड़ाकोट, थाना पाटी, जिला चंपावत के रूप में हुई। पुलिस ने केसर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। Nainital News

डेढ़ सौ से अधिक लोगों से पूछताछ और 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। नानकमत्ता थाना प्रभारी देवेन्द्र गौरव की अगुवाई में गठित पुलिस टीम की मदद के लिये एसओजी की टीम को भी लगाया गया।

तहकीकात में विजयपाल नन्हेलाल निवासी गरगइया, थाना देवरनिया, जिला बरेली, उप्र और अजय ग्राम सिद्धा नवादिया, बिजली कालोनी, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर का नाम सामने आया। आखिरकार पुलिस टीम ने नौ नवम्बर को हिरासत में ले लिया और कड़ी पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने शराब के नशे में मृतक की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। Nainital News

यह भी पढ़ें:–Stubble Burning: पंजाब में हरियाणा के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में आई बड़ी गिरावट

पैरा नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी सरकारी नौकरी मिलेगी: धामी
रूद्रपुर/नैनीताल (एजेंसी)। Rudrapur News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि नेशनल खेलों की तरह ही पैरा नेशनल खेलों के पदक विजेताओं को भी सरकारी नौकरी दी जायेगी। धामी ने रूद्रपुर के सरकार स्टेडियम में राज्य ओलम्पिक खेलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की तरह ही प्रदेश सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिये ढांचागत विकास में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हाल ही में नई खेल नीति लागू की है और इसके माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक नेशनल खेलों के पदक विजेताओं को प्रदेश में आउट आफ टर्न सरकारी नौकरी दी जाती थी लेकिन अब पैरा नेशनल के पदक विजेताओं को भी यह सम्मान दिया जायेगा और सरकारी नौकरी दी जायेगी। Nainital News

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में पहली बार खेल विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। हल्द्वानी के पास खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये गैरसैण सत्र में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं। धामी ने कहा कि इसके साथ ही चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी सेवा में चार प्रतिशत खेल कोटे को पुन: लागू कर दिया है तथा मुख्यमंत्री खेल विकास निधि के तहत मिलने वाली नकद धनराशि में भी सौ फीसदी की वृद्धि की गयी है। Nainital News

उन्होंने कहा कि जनवरी में प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यह पहली बार है कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों और पदाधिकारियों से इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिये जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हैं। उन्होंने देश के युवाओं से कहा कि प्रदेश में नशा एक चुनौती बन गयी है। इसलिये आगे आयें और खेल के माध्यम से अपने भविष्य को संवारे। Nainital News

यह भी पढ़ें:– मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग