Vodafone Idea News - Sach Kahoon Hindi

Vodafone Idea Stock: वोडाफोन आइडिया के शेयर छू रहे आसमान, सुप्रीम कोर्ट से मिली एजीआर बकाया राशि में राहत
Vodafone Idea Share Price Today: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद संकटग्रस्त दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के पुनरुद्धार की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। सोमवार के दोपहर सत्र में कंपनी के शेयरों में लगभग 10 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को वोडाफोन आइडिया के एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) से जुड़ी मांगों के पुनर्मूल्यांकन की अनुमति दी है। इस फैसले के बाद कंपनी के शेयर ₹10.50 प्रति शेयर से बढ़कर पिछले एक वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुँच गए। Vodafone Idea Stock

मामला वोडाफोन आइडिया की उस याचिका से संबंधित था जिसमें दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा ₹9,450 करोड़ की अतिरिक्त मांग को चुनौती दी गई थी। अदालत ने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय एक नीतिगत मामला है, जो सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। गौरतलब है कि सरकार पहले ही डेट-टू-इक्विटी स्वैप के ज़रिए कंपनी में लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी ले चुकी है, जिससे वह अब इसका प्रमुख शेयरधारक बन गई है।

विशेषज्ञों की राय

आईएनवीएसेट पीएमएस के बिजनेस हेड हर्षल दासानी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की मंज़ूरी वोडाफोन आइडिया के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। इससे कंपनी पर मंडराते दिवालियापन के खतरे में कमी आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि “यह स्पष्ट नहीं है कि बकाया का कितना हिस्सा स्थगित होगा, कितना माफ़ किया जाएगा या कितना इक्विटी में बदला जाएगा।”

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज की क्रांति बथिनी का मानना है कि यह फैसला शेयरधारकों के लिए राहतभरा ज़रूर है, लेकिन कंपनी की स्थिति अभी पूरी तरह सुधरी नहीं है। उन्होंने बताया कि अगस्त में कंपनी ने 3.09 लाख ग्राहक खोए, जबकि उसके ARPU (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

निवेशकों के लिए सलाह | Vodafone Idea Stock

वोडाफोन आइडिया अभी भी एक उच्च-जोखिम और घटना-आधारित स्टॉक है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशक फिलहाल अल्पकालिक अवसरों पर नज़र रखें और दीर्घकालिक निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिरता और पूंजी प्रवाह की स्थिति स्पष्ट होने का इंतज़ार करें। दासानी ने कहा, “यह फैसला आत्मविश्वास तो बढ़ाता है, लेकिन असली सुधार तभी संभव है जब कंपनी ग्राहक आधार, राजस्व और पूंजी निवेश के मोर्चे पर मज़बूती दिखाए।”

अस्वीकरण: समाचार में दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विशष व ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। निवेशकों को हमारी सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों से जाँच पड़ताल अवश्य कर लें, क्योंकि बाजार जोखिमों के अधीन है।

Vodafone Idea News: वोडाफोन आइडिया ने की 3.6 अरब डॉलर की डील, जानें आखिर कहां से आया इतना पैसा?
Vodafone Idea News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने तीन वर्षों की अवधि में नेटवर्क उपकरणों की आपूर्ति के लिए नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 3.6 अरब डॉलर का एक बड़ा सौदा किया है। कंपनी ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि यह डील कंपनी की 6.6 अरब डॉलर की तीन-वर्षीय पूंजीगत व्यय योजना को लागू करने की दिशा में पहला कदम है। इस पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 4जी कवरेज को 1.03 अरब यूजर से बढ़ाकर 1.2 अरब यूजर तक करना, प्रमुख बाजारों में 5जी लांच करना तथा डेटा वृद्धि के अनुरूप क्षमता विस्तार करना है। कंपनी ने अपने मौजूदा साझेदारों नोकिया और एरिक्सन के साथ काम जारी रखा है और सैमसंग को भी नए साझेदार के रूप में शामिल किया है।

Bike Tips: बाइक स्टार्ट करते समय सुबह 95% लोग कर रहे ये गलती, 10 सकेंड बचाने में चक्कर में करवा रहे भारी नुकसान

वीआईएल ने कहा कि यह अनुबंध कंपनी को बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए नवीनतम अत्याधुनिक उपकरणों का तुरंत लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा। इसके अलावा, पिछले दो वर्षों में भारतीय बाजार में विक्रेताओं द्वारा प्राप्त की गई सीख और अंतर्दृष्टि कंपनी को सभी उन्नत तकनीकों (4जी और 5जी) के लिए सेवाओं को अनुकूलित करके अधिक लचीली और मॉड्यूलर रोलआउट योजना शुरू करने में सक्षम बनाएगी। साथ ही नए उपकरण ऊर्जा में दक्षता लाभ भी लाएंगे और इस प्रकार परिचालन लागत कम होगी।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने कहा, ह्लहम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए उभरती नेटवर्क तकनीकों में निवेश करने को प्रतिबद्ध हैं। हमने निवेश चक्र शुरू कर दिया है। हम वीआईएल 2.0 की अपनी यात्रा पर हैं और यहां से वीआईएल उद्योग के विकास के अवसरों में प्रभावी रूप से भाग लेने के लिए एक स्मार्ट बदलाव करेगा। नोकिया और एरिक्सन शुरूआत से ही हमारे साझेदार रहे हैं और यह उस निरंतर साझेदारी में एक और मील का पत्थर है। हमे सैमसंग के साथ अपनी नई साझेदारी शुरू करने की खुशी है। हम 5जी युग में आगे बढ़ने के साथ अपने सभी भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।