Gulab Chand Kataria - Sach Kahoon Hindi

तीन सरकारी गाड़ियों के काफिले के साथ लुधियाना पहुंचे गुलाब चंद कटारिया
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उद्योग देश की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन इसके साथ-साथ पर्यावरण की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने उद्योगपतियों से बूढ़े दरिया की सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

लुधियाना के पार्क प्लाजा में आयोजित सामारोह 4.0 -लीडर्स कॉन्क्लेव 2026: फैशन एंड टेक्सटाइल को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने लुधियाना के उद्योगपतियों की तकनीकी क्षमता और नवीन सोच की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों ने हर मुश्किल समय में देश के लिए समाधान निकाले हैं। उन्होंने हाल ही में बाढ़ के दौरान पंजाब में तैयार किए गए एंबीफियस आॅल-टेरेन वाहनों का भी खास जिÞक्र किया। राज्यपाल ने बूढ़े दरिया की सफाई को अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ करार देते हुए कहा कि प्रदूषण अब लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने उद्योग जगत से संयुक्त रूप से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।

खास बात यह रही कि राज्यपाल कटारिया केवल तीन सरकारी गाड़ियों के छोटे काफिले के साथ लुधियाना पहुँचे। उन्होंने युवाओं को पेट्रोल और डीजल के विकल्प विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि दुनिया गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रही है और भविष्य ग्रीन टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी का है।

Ludhiana News: समारोह दौरान सम्मानित करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया।

सरकारी महिंद्रा कॉलेज को युवा रेडक्रॉस फंड में तीसरे स्थान का पुरस्कार
राज्यपाल कटारिया ने किया सम्मानित, समाज सेवा कार्यों में योगदान को सराहा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Gulab Chand Kataria: स्थानीय सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने युवा रेडक्रॉस फंड में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीसरे स्थान का पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पंजाब राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक के दौरान दिया गया।

युवा रेड क्रॉस फंड में कॉलेज का यह योगदान समाज सेवा के कार्यों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पुरस्कार कॉलेज के उन प्रयासों को मान्यता देता है जो रेडक्रॉस के आदर्शों को बढ़ावा देने और समाज की सेवा के प्रति समर्पण को सुदृढ़ करने के लिए किए गए हैं। सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला की प्राचार्य प्रो. निष्ठा त्रिपाठी ने कॉलेज की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। Patiala News

उन्होंने कहा कि राज्यपाल से यह सम्मान प्राप्त करना गर्व का विषय है और यह हमें समाज सेवा तथा मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक उत्साह प्रदान करता है। पंजाब राज्य के कॉलेजों में प्रथम स्थान पर मोती कॉलेज, दूसरे स्थान पर डीएवी कॉलेज बठिंडा और तीसरे स्थान पर सरकारी महिंद्रा कॉलेज, पटियाला रहा। उच्च शिक्षा संस्थानों में सरकारी कॉलेजों की श्रेणी में महिंद्रा कॉलेज ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:-  पेंशनभोगियों के कल्याण हेतु विशेष शिविर का आयोजन

Punjab Governor: राज्यपाल ने चार आदर्श सेहत केंद्रों का किया दौरा
तकनीक-सक्षम सेवाओं और रोगी-अनुकूल संचालन की सराहना की

सेक्टर 39 में लैब और टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Gulab Chand Kataria: पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर के चार सेहत केंद्रों का दौरा किया। इनमें एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर डडूमाजरा में और तीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) सेक्टर 47, 39 और 25 में स्थित हैं। अपने दौरे के दौरान प्रशासक कटारिया ने सभी केंद्रों की सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और कर्मचारियों से संवाद कर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। लाभार्थियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और केंद्रों के कुशल एवं रोगी-अनुकूल संचालन की सराहना की। Chandigarh News

प्रशासक ने स्कैन एंड शेयर तथा नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल जैसी डिजिटल और कागज रहित प्रणालियों की शुरूआत के लिए सेहत विभाग की सराहना की। उन्होंने दवा आपूर्ति प्रबंधन के लिए उपयोग किए जा रहे डीवीडीएमएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए सेहत क्षेत्र में तकनीक-संचालित शासन पर विभाग के ध्यान की प्रशंसा की। सेक्टर 39 स्थित यूएएएम में राज्यपाल ने एक पूरी तरह सुसज्जित लैब का उद्घाटन किया, जो निवासियों को निशुल्क निदान सेवाएं प्रदान करेगी। इस पहल से रोगियों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में अनावश्यक रेफरल से बचाया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए एक आदर्श टीकाकरण केंद्र का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के साथ प्रधान सचिव वीपी सिंह, सेहत सचिव मंदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त सचिव सेहत एवं आयुष निदेशक अखिल कुमार, सेहत एवं परिवार कल्याण निदेशक एवं एनएचएम की मिशन निदेशक डॉक्टर सुमन सिंह, सेहत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सेक्टर 39, डडूमाजरा और सेक्टर 25 के क्षेत्रीय पार्षद भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– कैथल में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर पेचकस से हमले के निशान

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की पदयात्रा जलियांवाला बाग में संपन्न
गुरुद्वारा साहिब में पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा डेरा बाबा नानक से शुरू किया गया जागरूकता मार्च आज जलियांवाला बाग पहुंचकर समाप्त हुआ। पदयात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को राज्यपाल ने जलियांवाला बाग से पंजाबियों को संबोधित करते हुए देश और धर्म की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पूर्वजों का जिक्र कर राज्य से नशे को खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और धर्म के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वाले राज्य में नशे की बुरी आदत के लिए कोई स्थान नहीं है।

कटारिया ने लोगों से नशे के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने की अपील की और कहा कि जब तक आम लोग इस अभियान का समर्थन नहीं करेंगे, न तो वे और न ही सरकारें अकेले नशे की बीमारी को खत्म कर सकती हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति न करें, बल्कि इसे समाप्त करने के लिए पूरी ईमानदारी से आगे आएं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह पदयात्रा महज राज्यपाल का एक दौरा न होकर एक जन आंदोलन के रूप में विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी सरकार का नहीं बल्कि जनता का होना चाहिए ताकि हर गांव व मोहल्ले में लोग आगे आकर नशे के खिलाफ आवाज उठाएं। Amritsar News

राज्यपाल ने कहा कि सीमा पर स्थित गांवों की सुरक्षा के लिए गठित रक्षा समितियां, जो मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में अच्छा काम कर रही हैं, को उनके प्रदर्शन के आधार पर गांवों के विकास के लिए अधिक धनराशि दी जानी चाहिए। उन्होंने यात्रा में सहयोग देने के लिए स्कूली बच्चों, शिक्षकों, पंचायतों, किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, राजनीतिक दलों, जिला प्रशासन और उद्योगपतिायों सहित सभी का आभार व्यक्त किया तथा उनसे इस अभियान को निरंतर जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से यह जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

इससे पहले पंजाब के राज्यपाल ने सुबह चार बजे दरबार साहिब में माथा टेका और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने भंडारी ब्रिज से पैदल मार्च शुरू किया जो हॉल बाजार से होते हुए जलियांवाला बाग में समाप्त हुआ। Amritsar News

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, सुनील जाखड़, प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जिला उपायुक्त साक्षी साहनी, गुरमीत सिंह राणा सोढी, और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: एसडीएम को टक्कर मारते बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद

Amritsar: शहीदों की भूमि को नशे से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा: गुलाब चंद कटारिया
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: नशे के खिलाफ युद्ध के संकल्प के साथ पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पदयात्रा कर रहे राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को कहा कि राज्य की धरती जो अपने देशभक्तों, वीरों, शहीदों, योद्धाओं के लिए जानी जाती है, उसे नशे से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। कटारिया ने अमृतसर जिले में पैदल मार्च किया और पंजाब के लोगों से नशे के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी जारी है, लेकिन हमारी सेनाएं भी इसे पकड़ने के लिए दिन-रात सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। Amritsar News

इसके अलावा गांवों में जिला प्रशासन द्वारा गठित ग्राम स्तरीय रक्षा समितियां भी इस तस्करी को रोकने के लिए काफी सजगता से काम कर रही हैं, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशा केवल पंजाब की समस्या नहीं है बल्कि यह पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इसीलिए सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां से आसानी से ड्रग्स की तस्करी की जाती है, इसलिए दुश्मन मौके का फायदा उठाकर इसकी सप्लाई कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं और जिनकी संख्या को अब और बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा सरकार भी एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने का प्रयास कर रही है।

राज्यपाल ने अपने समय का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे समय में सभी बच्चे अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों में जाते थे। इस प्रकार ऐसा करने से जहां एक ओर उन्हें धार्मिक संतुष्टि मिलती थी, वहीं सामाजिक बुराइयों से बचने की प्रेरणा भी मिलती थी, जो जीवन भर उनके काम आती थी। लेकिन अब बच्चे मोबाइल फोन तक ही सीमित हो गए हैं, जो एक चिंता का विषय है। माता-पिता भी उन्हें धार्मिक स्थलों से जोड़ने का प्रयास नहीं करते हैं। Amritsar News

इसके अलावा बच्चों के माता-पिता बच्चों को खेल के मैदानों में भी भेजने की हिम्मत नहीं करते, जोकि करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी न केवल अपने शरीर का ध्यान रखता है, बल्कि वह हार-जीत सहन करना, भाईचारा, अनुशासन जैसे महान गुण भी सीखता है। कभी-कभी बच्चों का यह प्रयास अंतरराष्ट्रीय खेल मैदानों तक भी पहुंच जाता है, जिससे न केवल उस परिवार का बल्कि देश का भी नाम रोशन होता है। उन्होंने कहा कि आइए अपने बच्चों को गुरुद्वारों, मस्जिदों, मंदिरों और खेल के मैदानों से फिर से जोड़ें।

यह भी पढ़ें:– Shiksha Kranti: कल से शुरु होगी ‘शिक्षा क्रान्ति’, सीएम मान करेंगे नवां शहर में स्कूल का उद्घाटन

‘अध्यापक ही समाज के असल निर्माता’
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीएयू की वार्षिक कनवोकेशन में कृषि वैज्ञानिकों को सौंपी डिग्रियां | Ludhiana News

तीन उत्तम विद्यार्थियों को चांसलर मैडल किया प्रदान

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Gulab Chand Kataria: पीएयू लुधियाना ने शनिवार को अपनी वार्षिक कनवोकेशन आयोजित करते अपने अकादमिक विशेषज्ञों व समाज प्रति सेवा के लिए जा रहे युवाओं को डिग्रियां सौंपी। पंजाब के राज्यपाल व पीएयू के चांसलर गुलाब चन्द कटारिया ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा से विवेक प्रताप सिंह, पीएयू के वाईस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल, रजिस्ट्रार रिशीपाल सिंह व डीन पोस्ट ग्रैजूएट स्टड्डीज डॉ. मानव इंदिरा सिंह गिल मौजूद रहे। Ludhiana News

समारोह की शुरुआत एक अकादमिक जलूस से हुई। कनवोकेशन में अकादमिक पक्ष से शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडलों के साथ-साथ तीन उत्तम विद्यार्थियों को चांसलर मैडल प्रदान किया गया। फैकल्टी सदस्यों को रिसर्च, अकादमिकता व कृषि पसार में उनके बेमिसाल योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कटारिया ने कहा कि अध्यापक ही समाज के असल निर्माता हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को निखारेंगे। उन्होंने कहा कि गुरू से सीखना व समाज की सेवा के लिए तत्परता ही शिक्षा का उद्देश्य है। राज्यपाल ने पीएयू को भारतीय कृषि में क्रान्ति लाने वाले वैज्ञानिकों व किसानों की मेहनत व लग्न के स्तभों पर खड़ी पवित्र संस्था के तौर पर प्रशंसा की। Ludhiana News

राज्यपाल ने ग्रैजूएट्स को उत्साहित करते उनको पारंपरिक नौकरियां की जगह कृषि के दूत बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहु-फसली उत्पादन, कम काशत का समय व कीटनाशकों के जैविक बदल पर रिसर्च आज की मुख्य जरूरत है। वाईस-चांसलर डॉ. सतबीर सिंह ने बीते कुछ सालों में पीएयू की अकादमिक उपलब्धियां, बुनियादी ढांचे के विकास व बुनियादी रिसर्च पहलकदमियों की व्यापक जानकारी प्रदान करते कहा कि संस्था कृषि तरक्की, स्थिरता व किसान के साथ साथ पर्यावरण की भलाई के लिए समर्पित रहेगी। कनवोकेशन दौरान विद्यार्थियों को डाक्टरेट व मास्टर डिग्रियां प्रदान की गई। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– अल्बर्ट हॉल पर लोक संस्कृति का रंग, कल्चरल डायरीज में बाड़मेर के कलाकारों ने मोहा मन

राज्यपाल ने गुजराल साइंस सिटी व आरसीएफ का किया दौरा
शैल डिवीजन में रेल कोचों के निर्माण की विधि को समझा

कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने बुधवार को कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) का दौरा किया। कटारिया के साथ उनकी पत्नी अनीता कटारिया भी थीं। कपूरथला पहुंचने पर डीसी अमित कुमार पांचाल और एसएसपी गौरव तूरा ने माननीय राज्यपाल का स्वागत किया। साइंस सिटी के दौरे दौरान राज्यपाल कटारिया ने इको शो, थ्री-डी शो, लाइफ थ्रू ऐजज शो देखे। उन्होंने समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने में साइंस सिटी की तरफ से निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए ऐसे ओर अधिक संस्थानों को स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। Kapurthala News

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान इस संगठन ने जिस तरह से पृथ्वी, ब्रह्मांड और अन्य प्राकृतिक रहस्यों से पर्दा उठाया है, इससे इंसानों के लिए प्रकृति को करीब से जानने के लिए रास्ता खोला है। साइंस सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ. मुनीश कुमार आईएफएस ने राज्यपाल को साइंस सिटी के बारे में जानकारी दी। Kapurthala News

इससे पहले कटारिया ने रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के दौरा किया। आरसीएफ के शैल डिवीजन में रेल कोचों के निर्माण की विधि का जायजा लिया। उन्होंने शीट मेटल शॉप पर रेल कोच फैक्टरी के इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों से बात करते हुए रेल कोच फैक्टरी की तरफ देश के निर्माण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। इससे पहले रेल कोच फैक्टरी के रेस्ट हाउस में पहुंचने पर पुलिस की एक टुकड़ी की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आरसीएफ के जनरल मैनेजर एसएस मिश्रा की ओर से राज्यपाल को आरसीएफ की ओर से रेल कोचों के उत्पादन और अन्य देशों को रेल कोचों की सप्लाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी-डी वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एडीसी (ज) नवनीत कौर बल, नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर, एसपी-डी सरबजीत रॉय, एसपी-एच गुरप्रीत सिंह, एसडीएम मेजर इरविन कौर और सहायक कमिश्नर कपिल जिंदल मौजूद रहे। Kapurthala News

यह भी पढ़ें:– पत्रकार संगठन कैराना की सामान्य बैठक आयोजित

सीएम मान व राज्यपाल गुलाब चंद ने की महोत्सव में शिरकत
सीएम ने राज्यपाल को सराहा, बोले- अनुभव के साथ-साथ डिसीजन मेकर भी हैं

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) वीरवार को मोहाली के डेराबस्सी के मुबारिकपुर में आयोजित जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार महान गुरुओं, संतों, ऋषियों, पैगंबरों और शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। Mohali News

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया ने जब से प्रदेश के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का कार्यभार संभाला है, तब से प्रदेश में बहुत अच्छी तरह से सरकार चल रही है और चंडीगढ़ प्रशासन भी चल रहा है। राज्यपाल काफी तजुर्बे वाले इंसान हैं। इसलिए वह डिसीजन मेकर भी हैं और उनके पास बहुत अनुभव है। क्योंकि राज्यपाल मंत्री रहे हैं, एमपी और एमएलए भी रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल के तजुर्बे का मुझे भी फायदा मिल रहा है। Mohali News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते वह सभी निवासियों के हितों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। पंजाब एक पवित्र और धन्य भूमि है, जहां सभी धर्मों, भाषाओं और वर्गों के लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस भूमि की सेवा के लिए जनता का अपार समर्थन मिला है और इस पवित्र कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

सामाजिक सौहार्द और शांति की आवश्यकता पर जोर | Mohali News

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह विभिन्न प्रकार के फूलों की विविधता आंखों को सुखद अनुभव देती है, उसी तरह हर समाज में हर धर्म का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार इस महान उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

अस्पताल बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने जैन समुदाय के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा जैन संतों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने क्षेत्र में एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने के लिए समुदाय को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अस्पताल पूरे उत्तर भारत के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा। Mohali News

यह भी पढ़ें:– जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 15 क्विंटल ड्रग बरामद

राज्यपाल ने पंजाब के पांच नए मंत्रियों कोे दिलाई शपथ
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने सोमवार को पंजाब के पांच नये कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यहां राजभवन में एक सादा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने किया। Chandigarh News

नई कैबिनेट में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिन्द्र कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचुरासी) और महेंद्र भगत (विधायक जालंधर पश्चिम) शामिल हैं। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ईटीओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे। इस अवसर पर कई विधायक, पार्टी नेता, वरिष्ठ नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और नवनियुक्त मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत