Ind vs Ban 2nd Test - Sach Kahoon Hindi
Kanpur News: बांग्लादेश को सात विकेट से हरा कर भारत ने किया क्लीन स्वीप
Kanpur News:  कानपुर (एजेंसी)। सकारात्मक सोच और जोशीले अंदाज की बदौलत भारत ने मंगलवार को मेहमान बांग्लादेश को वर्षा बाधित टेस्ट मैच में सात विकेट से हरा कर श्रृखंला को 2-0 से अपने नाम कर लिया। भारत की घर में यह लगातार 18वीं जीत है और इसके साथ आईसीसी टेस्ट चैंंपियनशिप के फाइनल के लिये उसने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। भारत ने यह मैच सिर्फ 52 ओवर खेल कर अपने नाम किया है, इस तरह ओवरों के लिहाज से मेजबान टीम की यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट मैच में वर्षा के कारण पहले दिन मात्र 35 ओवर फेंके जा सके थे जबकि दूसरे और तीसरे दिन का खेल वर्षा और गीले मैदान के कारण रद्द करना पड़ा था। बचे हुये दो दिन में परिणाम की आशा धूमिल हो चुकी थी मगर कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम सकारात्मक सोच के साथ मैैदान पर उतरी और बांग्लादेश की पहली पारी को 74.2 ओवर में 233 रन पर धराशायी कर दिया।
भारत ने अपनी पहली पारी की शुरुआत तूफानी अंदाज में की और मात्र 34.4 ओवर के खेल में नौ विकेट पर 285 रन बना कर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी जिसके चलते मेहमान टीम को चौथे ही दिन दूसरी पारी के लिये मैदान पर उतरना पड़ा। इस बीच भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश की सलामी जोड़ी का चलता कर अपनी टीम के लिये जीत की बुनियाद रख दी। Kanpur News
मंगलवार को मैच के पांचवे और अंतिम दिन कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों का चतुराई से इस्तेमाल किया,नतीजन बांग्लादेश के बल्लेबाज सुबह से ही संघर्ष करते नजर आये। शादमान इस्लाम (50) और अनुभवी मुशफिकुर रहीम (37) के अलावा अन्य बल्लेबाज भारतीय आक्रमण का सामना करने में विफल साबित हुये और बांग्लादेश की दूसरी पारी भोजनावकाश से ठीक पहले 146 रन पर सिमट गयी और भारत को जीत के लिये 95 रन का लक्ष्य मिला।
कप्तान रोहित (8) और यशस्वी जायसवाल (51) ने एक बार फिर बांग्लादेशी गेंदबाजी आक्रमण के सामने अपने हाथ खोले मगर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर रोहित स्वीप शाट खेलने से चूके और अपना विकेट गंवा बैठे। पहली पारी की तरह यशस्वी ने दूसरी पारी में भी अपना अर्धशतक तूफानी अंदाज में पूरा किया। उनके आउट होने के बाद विराज कोहली (29 नाबाद) और ऋषभ पंत (चार नाबाद) ने अपनी टीम को जीत के द्वार पर लाकर ही दम लिया। भारत को करते हुये बांग्लादेशी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। मैदान पर मौजूद करीब 23 हजार दर्शकों की मौजूदगी में ब की पहली पारी को दो टे दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत सिर्फ़ पहले टेस्ट के पहले दो सत्र में ही थोड़ी परेशानी में दिखा लेकिन इसके बाद बांग्लादेश को भारत ने वापसी ही नहीं करनी दी। यह ओवरों के लिहाज़ से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने सिर्फ़ 52 ओवर खेलकर इस मैच को अपने नाम किया है।
Ind vs Ban 2nd Test: कानपुर (एजेंसी)। बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाले श्रृखंला के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिये भारतीय टीम के सदस्य मंगलवार को कानपुर पहुंचे। भारतीय टीम के सदस्य टुकड़ियों में यहां पहुंचे। सबसे पहले चकेरी हवाई अड्डे से भारतीय कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली बाहर निकले जबकि कुछ देर बाद शुभमन गिल,रोहित शर्मा को औद्योगिक नगरी में आगमन हुआ। बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत भी कानपुर पहुंच गये। बांग्लादेश की टीम के देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है। दोनो टीमे बुधवार से ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम पर बारी बारी से अभ्यास करेंगी। दोनो टीमों को शहर के एकमात्र तीन सितारा होटल लैंडमार्क में ठहराया गया है। टीमों के अभ्यास के शेड्यूल जारी होना बाकी है हालांकि सूत्रों का दावा है कि सुबह के सत्र में मेहमान बांग्लादेश की टीम ग्रीनपार्क में नेट प्रैक्टिस करेगी जबकि शाम को भारतीय टीम अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।
Captain Rohit Sharma, Gill, KL and coach Abhishek Nayar reached Kanpur. 🇮🇳 pic.twitter.com/reDJrtwvKe
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 24, 2024
अरसे बाद ग्रीनपार्क पर टेस्ट मैच के आयोजन को लेकर कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों की एक झलक पाने के लिये क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ होटल के बाहर दोपहर से ही जम गयी। सुरक्षा के लिहाज से हालांकि पुलिस प्रशंसकों को धकियाते दिखायी दी। होटल में क्रिकेट सितारों का स्वागत तिलक लगा कर किया गया। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 1-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम के लिये आईसीसी टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में अपनी रैंकिंग को मजबूत करने का कानपुर में भरपूर मौका होगा।
पिच रिपोर्ट
वहीं कानपुर टेस्ट मैच को लेकर ईएसपीएनक्रिकइंफो ने एक रिपोर्ट में बताया है कि यहां काली मिट्टी की पिच का इस्तेमाल दूसरे टेस्ट मैच के लिए होगा। पिच का रवैया एक दम फ्लैट रहने वाला है। बाउंस भी ज्यादा गेंदबाजों को नहीं मिलेगा और जैसे-जैसे टेस्ट मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी। काली मिट्टी की पिच में ऐसा ही होता है। मुंबई जैसे ग्राउंड में भी काली मिट्टी की पिच इस्तेमाल होती है।
यही कारण है कि थोड़ी सी रणनीति रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को बदलनी पड़ सकती है। हालांकि, बदलाव सिर्फ गेंदबाजी विभाग में ही नजर आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में आगे बताया है कि इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है। चेन्नई में आयोजित हुए पहले टेस्ट मैच में भारत ने दो स्पिनर खिलाए थे। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था, जबकि कुलदीप यादव बाहर बैठे थे। हालांकि, कानपुर में अश्विन और जडेजा के साथ-साथ कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इस तरह तीन तेज गेंदबाजों की जगह दो ही पेसर टीम इंडिया इस मैच में उतारेगी। इस वजह से आकाश दीप का पत्ता दूसरे टेस्ट मैच से कटने की उम्मीद जताई जा रही है।