Dowry Case - Sach Kahoon Hindi

Dowry Case: एक लाख रुपए और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला
Dowry Case: हनुमानगढ़। महिला थाना में एक विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और स्त्रीधन नहीं लौटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रसीदा बीवी (26) पत्नी मोहम्मद सदीक निवासी वार्ड नंबर 1, 11 एमएम, ग्राम पंचायत रोड़ांवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से मोहम्मद सदीक पुत्र मोहम्मद रमजान के साथ हुई थी। Hanumangarh News

विवाह में उसके पीहर पक्ष ने अपने सामर्थ्य के अनुसार चांदी की पाजेब, सोने के आभूषण, डबल बेड, अलमारी, फ्रिज, टीवी, कूलर, सिलाई मशीन, घरेलू सामान तथा छह बकरियां सहित अन्य स्त्रीधन दिया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति मोहम्मद सदीक, ससुर मोहम्मद रमजान और ननद रसुला बीवी कम दहेज लाने का ताना देकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

रिश्तेदारों की पंचायत के बाद भी आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। परिवाद के अनुसार, विवाहिता के तीन पुत्र सकील (9), अकील (7) और आसीम (5) हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से दहेज में एक लाख रुपए और एक मोटर साइकिल की मांग जारी रखी। करीब एक माह पहले मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

आरोप है कि ननद ने उसके कानों की सोने की बालियां और छह बकरियां भी अपने पास रख लीं। साथ ही पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले हुई पंचायत में भी ससुराल पक्ष ने कथित रूप से एक लाख रुपए और मोटर साइकिल मिलने पर ही उसे वापस रखने की बात कही। पंचायत के दौरान स्त्रीधन लौटाने की मांग करने पर भी आरोपियों ने इनकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना प्रभारी रजनदीप कौर कर रही हैं। Hanumangarh News

Dowry: दहेज में गाड़ी व उम्मीद मुताबिक सोना नहीं मिला तो करने लगे प्रताड़ित
विवाहिता को बेटे सहित किया बेघर, पति, सास-ससुर, ननद-ननदोई के खिलाफ मुकदमा

Dowry: हनुमानगढ़। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में गाड़ी व उम्मीद के मुताबिक सोने के जेवरात न मिलने से नाराज होकर विवाहिता को शादी के कुछ समय बाद से ही शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न हुई तो उन्होंने विवाहिता को मारपीट कर उसके पुत्र सहित बेघर कर दिया। इस संबंध में रावतसर पुलिस थाना में विवाहिता के पति, सास, ससुर, ननद व ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार अल्का (32) पत्नी अनुज वर्मा हाल निवासी वार्ड 19, रावतसर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका विवाह 26 जनवरी 2019 को अनुज वर्मा पुत्र नरेन्द्र वर्मा निवासी सेक्टर नम्बर 16-17, ईन्डस स्कूल, मकान नम्बर 419, हिसार, हरियाणा के साथ सम्पन हुआ था। विवाह के समय पीहर पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया। शादी के बाद उसके पुत्र पार्थ (6) हुआ। कुछ समय बाद उसके पति अनुज, सास सरोज, ससुर नरेन्द्र पुत्र रतनलाल, ननद अल्का उर्फ बिन्दिया पत्नी राजकुमार निवासी सेक्टर नम्बर 14, हिसार व ननदोई राजकुमार पुत्र मानसिंह दहेज को लेकर तंग-परेशान करने लगे। Hanumangarh News

दहेज में और सोने के गहने तथा क्रेटा गाड़ी की मांग करने लगे। अल्का उर्फ बिन्दिया, सरोज, राजकुमार उससे कहने लगे कि उसके दादा डूंगर सोनी के पास बहुत सोना व सम्पति रावतसर में थी, जो रावतसर के नामी सुनारों में थे। उन्होंने तो रिश्ता सोना व सम्पति लेने के लिए किया है। तेरे पीहर वालों ने सोना बहुत कम दिया है। अपने सोनी समाज में सोना बहुत दिया जाता है। सभी पुरुषों के लिए सोने का एक-एक कड़ा तथा औरतों के लिए सोने की चूड़ियां दहेज में लाकर दो। उसके पति अनुज से कहने लगा कि वह सीनियर बैंक मैनेजर है। उसकी हैसियत अनुसार विवाह नहीं किया। उसे क्रेटा गाड़ी दहेज में लाकर दो।

तलाक करवाकर अनुज की दूसरी शादी करने की बात भी कहते

यह बात उसने अपने पिता व माता को बताई। उन्होंने उसके पति अनुज को समझाया कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर विवाह किया है। वे दहेज की इतनी बडी मांग उनकी लड़की से न करें। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान करना जारी रखा। बीमार होने पर उसका इलाज नहीं करवाते। मोबाइल फोन तोड़ दिया। पीहर में माता-पिता से बात नहीं करने देते। कई बार पंचायती की लेकिन ससुराल पक्ष के लोग क्रेटा गाड़ी व सोने के गहनों की मांग करते रहे। तलाक करवाकर अनुज की दूसरी शादी करने की बात कहते। Hanumangarh News

मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जून 2025 में पुत्र पार्थ सहित घर से निकाल दिया। स्त्रीधन भी नहीं दिया। 6 जुलाई 2025 को अनुज व सरोज उसके पीहर आए और उसके पुत्र पार्थ को जबरन साथ ले जाने लगे। लेकिन उसके पिता ने इन लोगों को समझाया और पंचायती की लेकिन इन्होंने उसे बसाने से मना कर दिया। यह लोग कई बार उसके पुत्र को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश कर चुके हैं। मुकदमे की जांच थाना प्रभारी ईश्वरानन्द कर रहे हैं।

Dowry Case: दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट, कस्सी से किया वार
महिला ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

Dowry Case: हनुमानगढ़। दहेज की मांग को लेकर पति ने पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की। जान से मारने की नियत से कस्सी से वार किया। बचाव में हाथ आगे करने पर महिला के हाथ पर चोट लगी। इस संबंध में महिला की ओर से पीलीबंगा पुलिस थाना में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार पूनम (34) पत्नी कलवन्त नाई निवासी लुढाणा तहसील पीलीबंगा ने अपने पिता सतपाल पुत्र लालचन्द नाई निवासी रामपुरा तहसील पीलीबंगा के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसकी शादी को करीब 15 वर्ष हो गए हैं। शादी में पीहर पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार स्त्रीधन एवं घरेलू जरूरत का सामान दिया था। Hanumangarh News

पति ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर पत्नी की पसलियां तोड़ दी

शादी के कुछ समय तक तो उसके पति का व्यवहार ठीक-ठाक रहा। अब पिछले काफी समय से उसका पति कलवन्त अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा है। वह दिन-रात शराब के नशा में धुत्त रहता है और उसे दहेज के लिए तंग-परेशान करता है। उससे पीहर से शराब व अन्य जरूरतों के लिए रुपयों की मांग करता है। उसके पीहर पक्ष ने कई बार पंचायत कर समझाइश की। लेकिन उसके पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आज से करीब एक साल पहले उसके पति ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसकी पसलियां तोड़ दी थीं। तब पंचायत होने पर घर बसाने की गर्ज से उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार की सुबह करीब नौ बजे उसके पति कलवन्त ने उससे दहेज की मांग को लेकर बुरी तरह मारपीट की तथा जान से मारने की नियत से कस्सी का वार किया। उसके बच्चे गोकुल व नव्या ने बीच-बचाव किया तो कस्सी की चोट उसके हाथ पर लगी। पीहर रामपुरा में सूचना मिलने पर उसके भाई विजय, रामकुमार व संजय उसके ससुराल पहुंचे व उसे साथ लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर उसके पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश एसआई मुकेश कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News

फर्जी-कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने का आरोप

दहेज लोभी व हत्यारे पति और जेठ को दस-दस साल कैद
जींद (सच कहूं न्यूज)। Jind News: दहेज और हत्या के एक मामले में जींद की अदालत ने पति और जेठ को दोषी करार देते हुए दोनों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार करनाल जिले के गांव घीड निवासी पूर्ण चंद ने 29 नवंबर 2021 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी पूजा जींद के रामनगर निवासी अनिल के साथ विवाहित थी। शादी के बाद से ही अनिल परिवार के लोग पूजा पर दहेज को लेकर दबाव बनाए हुए थे। पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाने से मौत हो गई थी। Jind News

ससुराल पक्ष का कहना था कि पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि उन्होंने ससुराल के लोगों पर पूजा की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने मृतका के पति अनिल, जेठ योगेश के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। Jind News

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति अनिल, जेठ योगेश को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कीर्ति जैन की अदालत ने पति अनिल व जेठ देवीदयाल उर्फ योगेश को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। Jind News

यह भी पढ़ें:– नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड की कोर्ट में नहीं हुई पेशी

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विवाहिता ने पति समेत सुसराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट व गाली-गलौच करके घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी सोनम पुत्री सालिम ने एसपी शामली के आदेश पर कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार मछियारों वाली मस्जिद के पास निवासी इजहार के साथ में हुई थी। Kairana News

उक्त इजहार से उसे दो बच्चे भी है। उसकी सुसराल पक्ष के लोग लालची किस्म के है। वह शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज लाने के लिए परेशान करते आ रहे है। आरोप है कि विगत 22 अक्टूबर को उसके पति ने बिजनेस शुरू करने के लिए उसे मायके से अतिरिक्त दहेज के तौर पर दो लाख रुपये लाकर देने की बात कही। मना करने पर पति इजहार, जेठ इकरार, सास ताहिरा परवीन, ननद शबाना व रुखसाना ने उसके साथ में गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसने मामले की सूचना अपने मायके में दी, जिस पर उसका भाई व दो बहनें उसकी सुसराल में पहुंचे।

आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगो ने उसके भाई व बहनों के साथ में भी गाली-गलौच व मारपीट की। इसके बाद, अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये लेकर आने की बात कहकर घर से निकाल दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़ित विवाहिता के पति इजहार, जेठ इकरार, सास ताहिरा परवीन, ननद शबाना व रुखसाना के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-191(2),190,115(2), 352 व 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम-3/4 के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कण्डेला ग्राम प्रधानपति सोनू चौहान का आकस्मिक निधन, शोक

दहेज हत्या में वांछित सास व पति गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Dowry Death Case: पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे मृतका की सास व पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस मृतका के ससुर को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल रवाना कर चुकी है। मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक गतिविधियों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश प्रकाश ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे गांव अलीपुर निवासी कविन्द्र व उसकी माँ राम कटोरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। Kairana News

पुलिस इससे पूर्व मामले में नामजद ओमवीर को विगत 16 सितंबर को गिरफ्तार कर चुकी है। विदित रहे कि विगत 17 फरवरी 2024 को दिनेश कुमार निवासी ग्राम सिक्का थाना आदर्शमंडी शामली ने कोतवाली कैराना पर अपनी पुत्री के सुसरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। कोतवाली पुलिस मामले में नामजद महिला के पति तथा सास-ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– यूपी में ढाबों-रेस्टोरेंट की होगी जांच