Vipul Goyal - Sach Kahoon Hindi

उद्योग मंत्री विपुल गोयल बोले हर परिवार में एक को देंगे रोजगार
नौकरी। सोनीपत आईटीआई में रोजगार मेले का समापन, प्रदेशभर में होगा आयोजन

मिला रोजगार तो खिले हजारों के चेहरे

सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में सोनीपत आईटीआई में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले में रोजगार की चाहत लेकर आए हजारों बेरोजगारों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को समापन अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य तथा कौशल विकास मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरेंं टिकी हैं। जबकि देश की निगाहें हरियाणा पर हैं कि यहां का युवा कौशल विकास के बूते किन ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। आज विश्व स्तर पर कौशल विकास दिवस मनाया जा रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उद्योग मंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने फरीदाबाद में रोजगार मेला लगवाया, जिसमें 2000 से अधिक आवेदक आये व 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। इसके बाद पलवल मेंं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इन सफलताओं के बाद मुख्यमंत्री ने सोनीपत में भी रोजगार मेले की अनुमति दी। यहां हजारों युवाओं का रोजगार देने के लिए चयन किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षित करने का जो प्रयास किया है उसमें सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि हर व्यक्ति को हर घर में रोजगार प्रदान किया जाये। कौशल विकास की दिशा में लाखों युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शहरी स्थानीय निकाय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने विश्व कौशल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा शक्ति के सहारे ही भारत पुन: विश्वगुरू की उपाधि ग्रहण करेगा।

पोस्ट ग्रेजुएट भी बनेंगे आईटीआई स्टूडेंट्स

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि आईटीआई में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को दक्ष बनाया जा रहा है ताकि उनकी मांग विदेशों में भी हो। आईटीआई में सबको प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। अब आईटीआई के युवा केवल कुशल कारीगर व मजदूर ही नहीं अपितु स्नातक व स्नातकोत्तर भी बनेंगे। इस दौरान उन्होंने विश्व कौशल दिवस व रोजगार मेले के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी रोजगार मेले आयोजित किये जाते रहेंगे। उन्होंने रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को भी बधाई दी।

गन्नौर में बनने वाली रेल कोच फैक्ट्री से बढ़ेगा रोजगार

इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत रोजगार-हब के रूप में विकसित हो रहा है जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि गन्नौर में रेलवे कोच फैक्टरी का निर्माण किया जाएगा, जिसे यहां लाने में मंत्री विपुल गोयल ने विशेष मदद की है। इसके लिए वे उनके आभारी हैं। फैक्टरी की स्थापना से यहां रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रदेश सरकार की किसान नेताओं संग 30 जून को चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रही है बैठक
प्रदेश के किसानों की पहली मांग है कर्जमाफी

बातचीत को तैयार, कर्जमाफी से इनकार

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। प्रदेशभर में धरने-प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिए तो प्रदेश सरकार ने हामी भर दी है लेकिन कर्जमाफी से अभी साफ इनकार है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व उद्योग मंत्री विपुल गोयल साफ कर चुके हैं कि कर्ज माफ किए जाने बाबत अभी सरकार को कोई विचार नहीं है। वहीं प्रदेश सरकार ने अब किसान नेताओं संग वार्ता के लिए 30 जून की तारीख तय की है। यह मीटिंग चंडीगढ़ में आयोजित होगी। बता दें कि प्रदेश भर में किसान विभिन्न यूनियनों के बैनर तले स्वामीनाथ रिपोर्ट लागू करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार बातचीत के जरिए हल निकालने की जुगत में लग गई है।

गत दिवस पंजाब सरकार द्वारा छोटे किसानों के 2 लाख रुपए तक किए गए कर्जा माफी के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार भी अब छोटे किसानों के कर्जा माफी का दबाव बनने लगा है। इस बाबत जहां किसान यूनियनें प्रदेश सरकार से मिलने के लिए 30 तारीख को चंडीगढ़ आएंगी तो उनकी पहली मांग कर्जा काफी भी हो सकती है।

भारतीय किसान यूनियन के पहुंचने की संभावना कम

बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा जिन किसान यूनियनों को बातचीत के न्यौता भेजा जाएगा उनके भारतीय किसान यूनियन भी शामिल है। लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी फिलहाल बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उनका मानना है कि सरकार बिना शर्त उनकी मांगें पूरी करे।

किसानों की कर्ज माफी पर अभी कोई विचार नहीं

वहीं प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने साफ किया है कि किसान के कर्ज माफी जैसे मामले पर हरियाणा सरकार का अभी कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि पंजाब ने कर्ज माफ कर दिया तो हरियाणा को भी करना है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में स्थितियां बिल्कुल अलग हैं। हरियाणा प्रदेश का किसान खुशहाल एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश है। यहां किसान को कोई परेशानी नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।