Punjab Panchayat Election - Sach Kahoon Hindi

Punjab Panchayat Election: चुनावों पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Punjab Panchayat Election 2024:नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में चल रहे ग्राम पंचायत चुनावों पर रोक लगाने से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा कि मतदान के दिन चुनाव पर रोक लगाने से ‘अराजकता’ पैदा हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने चुनाव रोकने से संबंधित कोई अंतरिम आदेश पारित कराने से इनकार किया, लेकिन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया गया था। Punjab Panchayat Election

पीठ ने लोकतंत्र में चुनावों के महत्व को रेखांकित किया और कहा, ‘‘अगर अदालतें मतदान के दिन चुनाव पर रोक लगाना शुरू कर दे तो ‘अराजकता’ उत्पन्न हो जाये।’ पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव सुबह आठ बजे से शुरू होकर सायं छह बजे तक चले। इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग वाली लगभग 1,000 याचिकाओं को खारिज कर दिया था। Punjab Panchayat Election

Indian Railways: दिवाली पर सेंट्रल रेलवे की स्पेशल ट्रेंने चलाने की घोषणा! इन रूटों पर चलेंगी ये अतिरिक्त ट्रेनें

Panchayat Chunav: असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर: डीएसपी
निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव करवाने के लिए पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

नाभा (सच कहूूँ/तरूण कुमार शर्मा)। Panchayat Chunav: 15 अक्तूबर को होने वाली पंचायती चुनावों को लेकर पंजाब पुलिस ने सभी तरह के पुख्ता प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और पंजाब पुलिस द्वारा अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखते हुए पंचायती चुनाव निष्पक्ष व भय मुक्त माहौल में करवाए जाएंगे। Patiala News

जानकारी देते नाभा में नवनियुक्त डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि नाभा हलके में शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए हलकावासियों को भी पुलिस को सहयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि नाभा पुलिस चुनावों दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की जान माल की रक्षा करने के लिए बचनवद्ध है। डीएसपी ने बताया कि नाभा अधीन आते थाना इंचार्जों से विशेष बैठक दौरान इंस. रौनी सिंह सल्ल, थाना सदर इंचार्ज एसआई गुरविन्दर सिंह, थाना भादसों इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार, चौंकी रोहटी पुल इंचार्ज हरविन्दर सिंघ, गलवट्टी चौकी इंचार्ज बलकार सिंह, दन्दराला चौंकी इंचार्ज की उपस्थिति में पुलिस गश्त बढ़ाने व नाकाबन्दी करने की हिदायतें दी गई व संदिग्ध लोगों व वाहनों की चैकिंग की जा रही है। Patiala News

डीएसपी ने हलके के समूह असला लाईसैंस धारकों को अपील करते कहा कि वह अपना असला तुरंत अपने नजदीकी थानो में जमा करवाएं। इन आदेशों की उल्लंघना करने वाले असला लाईसैंस धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी अराजकता का माहौल पैदा नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके डीएसपी नाभा कार्यालय के रीडर अमरजीत सिंह भी उपस्थित थे। Patiala News

यह भी पढ़ें:– इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 29 लाख रुपये, दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Panchayat Chunav: करोड़ों रुपयों तक पहुंची ‘सरपंच’ की बोली, चुनाव अधिकारी सख्त
पंजाब राज्य चुनाव कमिशनर ने डिप्टी कमिशनरों से 24 घंटों में मांगी रिपोर्ट | Chandigarh News

कहा, सरपंच के पदों की कैसे हो रही है नीलामी?

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Panchayat Chunav: पंजाब भर में बोली लगाकर सरपंच की सर्वसम्मति से चयन करने वाले मामलों के सामने आने के बाद राज्य चुनाव आयोग काफी ज्यादा सख्त हो गया है। इस मामले में राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंजाब भर के डिप्टी कमिशनरों से 24 घंटे के अन्दर-अन्दर रिपोर्ट तलब की गई है ताकि इस तरीके की गैर कानूनी कार्रवाई करने वाले संभावित उम्मीदवारों व बोली लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। Chandigarh News

भारत के लोकतंत्र में बोली लगाकर किसी संवैधानिक पोस्ट को लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है, जबकि पंजाब में लगातार ऐसी वीडियो सामने आ रही थीं, जिसमें 10-20 लाख रूपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक की बोली सरपंच के लिए लगाई जा रही थी। पंजाब में ऐसी बोली लगाकर जीतने वाले सरपंचों पर नकेल कसने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने डिटेल में डिप्टी कमिशनरों से रिपोर्ट मांगी है। Chandigarh News

पंजाब राज्य चुनाव कमिशनर राज कमल चौधरी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वरा राज्य के समूह डिप्टी कमिशनरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियो को कहा गया है कि वह अपने अपने जिलों में ऐसी किसी भी विशेष घटना, भले ही रिपोर्ट की गई हो या प्रक्रिया में हो, की पूरी बारीकी से निगरानी करें व 24 घटों के अन्दर-अंदर आयोग को अपनी टिप्पणियों सहित विस्तृत रिपोर्ट पेश करें।

दर्ज हो सकती है एफआईआर, सर्वसम्मति से हुआ चयन भी हो सकता है रद्द

भारतीय संविधान व पंचायत राज्य के कानून के अनुसार अगर कोई इस तरीके की गैर कानूनी कार्रवाई करते हुए संवैधानिक पद को हासिल करने के लिए बोली लगाता है या बोली लगवाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही इस गैर कानूनी तरीके से सरपंच के पद को हासिल करने वाले की सर्वसम्मति से हुई चयन को भी रद्द किया जा सकता है। हालांकि इस कार्रवाई के लिए सभी अधिकार राज्य चुनाव आयोग व उच्च अदालतों के पास ही आरक्षित हैं। Chandigarh News

सरपंच के लिए 784 व पंचों के लिए 1446 नामांकन पत्र दाखिल

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 30 सितम्बर तक सरपंच के लिए 784 व पंचों के लिए कुल 1446 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

चंडीगढ़। Chandigarh News: पंजाब में सरपंच व पंच की चुनावों का बिगुल बज चुका है। पंजाब भर में विभिन्न पंचायतों का पंच व सरपंच बनने के लिए संभावित उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 30 सितम्बर तक सरपंच के लिए 784 व पंचों के लिए कुल 1446 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि एक अक्तूबर को बड़े स्तर पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरे पंजाब में जा रही थी, हालांकि देर शाम तक एक अक्तूबर को दाखिल हुए नामांकन पत्र संबंधी मुकम्मल जानकारी नहीं मिल पाई है।

जीरा विधानसभा में हुआ हंगामा, चली गोली | Chandigarh News

जीरा विधानसभा में सरपंचों के नामांकन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी द्वारा सरपंच व पंच के चुनाव दखल अन्दाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिए जा रहे हैं। पंच व सरपंच को एनओसी के साथ साथ नो ड्यूस सर्टीफिकेट भी नहीं दिए जा रहे। जीरा विधानसभा में हंगामा होने के चलते गोली चलने की भी बात सामने आ रही है। इस दौरान कांग्रेसी लीडर भी जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– कांग्रेस के खुद के बही-खाते खराब और वो मांग रहे भाजपा से हिसाब- नायब सिंह सैनी

Punjab Panchayat Election: लौंगो माजरी से सर्वसम्मति से चुनी गई पढ़ी-लिखी ‘सरपंच’
Punjab Panchayat Election 2024: फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। जब से पंचायती चुनावों का ऐलान हुआ है तब से ही गांवों में पंचायतें चुनने के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंच-सरपंच के चाह्वान अपना जोड़-घटाव करने में लगे हैं। ऐसे में गांव लौंगो माजरी वासियोंं ने सर्वसम्मति से गांव की नई पंचायत चुन ली है। ऐसा काम कर जहां उन्होंने एक नई मिसाल कायम की है, वहीं पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली ग्रांट के हकदार भी बने हैं।

सरकार से नई पंचायत को मिलेगी 5 लाख रूपये की ग्रांट: विधायक

वहीं विधायक लखबीर सिंह राय विशेष तौर पर गांव में पहुंचे व उन्होंने सर्वसम्मति से चुनी पंचायत को जहां बधाई दी, वहीं उनको सम्मानित भी किया। विधायक ने कहा कि गांव लौंगो माजरी वासियों ने सर्वसम्मति से पंचायत चुनकर गुटबाजी को खत्म किया है। पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली 5 लाख रूपये की ग्रांट भी इनको दी जाएगी। वहीं इस सर्वसम्मति से विकास कार्यों को भी समर्थन मिलेगा।

उन्होंने अन्य गांवों के लोगों से भी अपील करते कहा कि गांवों में गुटबाजी को खत्म करने के लिए सर्वसम्मति से पंचायतें चुनें। दलविन्दर सिंह ने जानकारी देते बताया कि पढ़ी-लिखी मनप्रीत कौर को सरपंच चुना गया है, जबकि रानी, खुशविन्दर सिंह, परविन्दर कौर, मनदीप सिंह, तरसेम सिंह को पंच चुना गया है। इस मौके बहादर सिंह, मनजीत सिंह, रघवीर सिंह, प्रेम सिंह, रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

गांव कनसूहा खुर्द को आजादी के बाद पहली बार मिली सर्वसम्मति वाली पंचायत

सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा

नाभा। पंचायती चुनावों से पहले ही गांवों में सर्वसम्मनित से चुनी जा रही पंचायतों के क्रम में हलका नाभा के गांव कनसूहा खुर्द ने आजादी के बाद अब ऐसा अनोखा रिकॉर्ड कायम करते गांव में पहली बार सर्वसम्मति से गांव की पंचायत चुनी है। दिलचस्प है कि जहां गांव कनसूहा खुर्द को कद में सबसे अधिक लम्बा व पढ़ा-लिखा सरपंच मिला है, वहीं बाकी पंचायत मैंबर भी बहुत अधिक पढ़े-लिखे हैं।

Haryana News: भाजपा ने दो पूर्व मंत्रियों सहित 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

गांववासियों के चेहरों पर गांव की उपरोक्त शानदार उपलब्धि की खुशी तब साफ तौर पर झलकती नजर आई, जब सर्वसम्मति से चुनी पंचायत की खुशी में गांव वासियों ने न सिर्फ लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंंह मीठा करवाया, बल्कि ढोल की ताल पर गांव के युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग महिलाओं ने भी नाच गाकर खुशी मनाई। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा उनकी जिन्दगी में पहली बार हुआ है कि गांव की पंचायत बिना किसी चुनाव या राजनीति के बनी हो। उन्होंने खुशी जताई कि सर्वसम्मति से बनी पंचायत गांव को विकास के राह पर चलाने में सहायक होगी।

चुनी गई पंचायत के सभी सदस्यों की प्रशंसा करते ग्रामीणों ने कहा कि यह टीम पहले भी आगे रहकर गांव के सारे काम काज देखती थी, जिसे आज संवैधानिक तौर पर शक्ति बनाकर उनकी हौसला अफजाई की गई है। इस मौके गांव के नए चुने सरपंच सतनाम सिंह ने बुलन्द हौंसले के साथ कहा कि ्रग्रामीणों ने सर्वसम्मति बनाकर जिस प्रकार उनको महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाकर गांव को विकासशील गांवों की श्रेणी में शामिल करवाने के लिए प्रभावशाली प्रयास जरूर करेंगे। Punjab Panchayat Election

PM Kisan Yojana:: ”किसान सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार की जाएगी”