Hanumangarh Accident - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Accident: मेगा हाइवे पर बस-ट्रेलर की भिड़ंत में 5 की मौत, 10 घायल
ओवरटेक के दौरान टक्कर की आशंका, गंभीर घायलों को किया रेफर

Rajasthan Accident: हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर स्थित गांव बरमसर के पास बुलेट वोल्वो बस व ट्रेलर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौत हो गई वहीं करीब दस लोग घायल हो गए। बुलेट वोल्वो बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। संभावना जताई जा रही है कि ओवरटेक करते समय बुलेट बस सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। Hanumangarh Accident News

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा, थाना प्रभारी ईश्वरानन्द सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रावतसर के सरकारी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां से लगभग पांच गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतकों के शव रावतसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए गए। हादसे के बाद एएसपी अरविंद बिश्नोई, एसडीएम संजय कुमार, डीवाईएसपी सुभाष गोदारा, तहसीलदार पायल अग्रवाल, सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल, नितेश मोची आदि ने ट्रोमा सेंटर पहुंच हालात जाने। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने भी रावतसर ट्रोमा सेंटर पहुंच घायलों का हाल जाना।

बुलेट वोल्वो बस चालक सरसों से भरी दो ट्रॉलियों को ओवरटेक कर रहा था

जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। मेगा हाइवे पर बरमसर से थोड़ा आगे सरसों से भरी दो ट्रॉलियों साइड में खड़ी थीं। बुलेट वोल्वो बस चालक ने इन्हें ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का चालक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए रावतसर के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद मेगा हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। चिकित्सकों के अनुसार, 5 घायलों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थानों के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घायलों में से सात लोगों का रावतसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि 3-4 गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। Hanumangarh Accident News

हादसे में मृतक व घायल

हादसे में अजय बंसल पुत्र श्याम लाल बंसल व श्याम लाल दोनों निवासी दुकान नम्बर 309, नई धानमण्डी हनुमानगढ़ टाउन तथा हरिराम पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी 6 एमडी-ए पीएस हनुमानगढ टाउन, अल्का सोलंकी पत्नी रविशंकर भाटी निवासी श्रीगंगानगर की मौत हो गई। पांचवें मृतक पुरुष की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हादसे में सुमन (38) पत्नी अमित सोनी निवासी श्रीगंगानगर, महेन्द्र कुमार (39) पुत्र जगदीश निवासी श्रीगंगानगर, आदित्य (17) पुत्र अशोक कौशल निवासी श्रीगंगानगर, अरविन्द (38) पुत्र हंसराज जाट निवासी लालगढ जाटान व रिचु नागपाल (40) पुत्र हरीश अरोड़ा निवासी वार्ड 18 दुर्गा, कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन घायल हो गए। जबकि गंभीर घायल धर्मंेद्र वर्मा पुत्र अशोक कुम्हार निवासी सेक्टर नम्बर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन, बालक दक्ष पुत्र आरएस भाटी निवासी श्रीगंगानगर व बस परिचालक जयवीर पुत्र बलवंतराम धानक निवासी टोपरियां को हायर सेंटर रेफर कर दिया। Hanumangarh Accident News

Hanumangarh Accident: हाइवे पर अचानक रोकी कार, पीछे से आई बोलरो कैम्पर टकराई
कार सवारों को आई मामूली चोटें, बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा

हनुमानगढ़। अचानक सड़क पर पानी पिलाने के लिए आए लड़कों को देखकर कार रोकने के चलते पीछे से तेज रफ्तार से आई बोलेरो कैम्पर उसमें टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक व उसके साथ वाली सीट पर बैठे शख्स के मामूली चोटें आईं। यह हादसा पल्लू से सरदारशहर मेगा हाइवे पर स्थित गांव बिसरासर के पास हुआ। हादसे के बाद बोलेरो कैम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। Hanumangarh News

Lightning Struck: राजौरी में गिरी आसमानी बिजली, 100 से ज़्यादा जीवों की मौत बनी!

बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

इस संबंध में बोलेरो कैम्पर चालक के खिलाफ पल्लू पुलिस थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बोलेरो कैम्पर चालक शराब के नशे में था। पुलिस के अनुसार संजय जोशी (46) पुत्र त्रिलोकचन्द्र ब्राह्मण निवासी वार्ड 17, रावतसर ने रिपोर्ट पेश की कि मंगलवार को वह व सुरेश कारगवाल कार नम्बर आरजे 49 सीबी 4285 में सवार होकर रावतसर से सरदारशहर जा रहे थे। दोपहर दो बजे पल्लू से सरदारशहर मेगा हाइवे पर गांव बिसरासर के पास पहुंचे तो सामने सड़क पर पानी पिलाने कुछ लड़के अचानक सड़क पर आ गए।

Lucknow encounter: मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उसने कार रोकी तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी नम्बर आर 49 जीए 3556 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी कार का काफी नुकसान हो गया। उसके व सुरेश कारगवाल के सिट बैल्ट लेगे होने के कारण मामूली चोटें आईं। बोलेरो कैम्पर गाड़ी का चालक महावीर चौपड़ा शराब के नशे में था जो टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। मौके पर पुलिस की गाड़ी आई। पुलिस हवलदार दुलाराम ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। पुलिस ने बोलेरो कैम्पर गाड़ी के चालक महावीर चौपड़ा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल दुलाराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

Godavari river incident: गोदावरी नदी में पहले ही बह चुके हैं आठ युवक, अब तीन किशोर और डूबे

Hanumangarh Accident: आपस में भिड़ी दो बाइक, वेल्डिंग मिस्त्री की इलाज दौरान मौत
हनुमानगढ़। पल्लू थाना क्षेत्र में दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर चालक के पीछे बैठे वेल्डिंग मिस्त्री की बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पल्लू पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार कमलेश (33) पुत्र काशीनाथ निवासी धीरदेसर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसका छोटा भाई रणजीत नाथ (30) वेल्डिंग मिस्त्री का कार्य करता था। Hanumangarh News

शनिवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे रणजीत नाथ जैतपुर से कार्य कर अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर पल्लू जा रहा था। मोटर साइकिल मुकेश नाथ निवासी धीरदेसर चला रहा था जबकि उसका भाई रणजीत नाथ पीछे बैठा था। वे दूधली के पास पहुंचे तो सामने से एक अन्य मोटर साइकिल चालक ने वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर उसके भाई की मोटर साइकिल में टक्कर मारी। इससे उसके गम्भीर चोट लगी। मुकेश के भी चोट लगी। उसके भाई रणजीत नाथ को इलाज के लिए पल्लू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां से हनुमानगढ़ रेफर कर दिया।

हनुमानगढ़ से रेफर करने पर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम को रणजीत नाथ की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान एएसआई परमिन्द्र सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल

हनुमानगढ़। जंक्शन में संगरिया रोड पर स्थित चक ज्वालासिंह वाला मार्ग के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर मारकर कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार विकास सरीन (54) पुत्र जितेन्द्र सरीन निवासी वार्ड 14, सेक्टर 12, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि शनिवार की दोपहर करीब 2.45 बजे उसकी पत्नी चारू सरीन अपनी जानकार प्रीति धमीजा पत्नी सुरेश धमीजा निवासी सेक्टर 6, जंक्शन को साथ लेकर स्कूटी नम्बर आरजे 31 एसजी 6523 पर सवार होकर चक ज्वालासिंह वाला रोड स्थित गोल्डन सिटी से संगरिया रोड की तरफ जा रही थी। Hanumangarh News

रास्ते में चक ज्वालासिंह वाला रोड के नजदीक संगरिया रोड पर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर आरजे 13 सीबी 1595 के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से गलत साइड में वाहन चलाते हुए उसकी पत्नी चारू की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी पत्नी चारू के पैर पर गंभीर चोटें लगी एवं शरीर में अन्दरूनी चोटें लगी। प्रीति धमीजा के सिर के पास माथे पर चोट लगी एवं स्कूटी का काफी नुकसान हो गया। कार चालक टक्कर मारकर कार लेकर वहां से फरार हो गया। उसकी पत्नी चारू एवं प्रीति धमीजा को इलाज के लिए टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। उसकी पत्नी का पैर फ्रैक्चर होने की वजह से उसे सहारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल लायक सिंह के सुपुर्द की है।

Hanumangarh: पुत्रवधू के पीहर पक्ष ने सास के साथ की मारपीट, डेढ़ लाख रुपए व जेवरात चुराए

Hanumangarh Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, संगरिया रोड पर हुआ हादसा

हनुमानगढ़। संगरिया रोड पर स्थित गांव मानकसर व नगराना के बीच ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक के पीछे बैठा व्यक्ति चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से हायर सेंटर रैफर कर दिया। इस सडक़ दुर्घटना के संबंध में संगरिया पुलिस थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh Accident

पुलिस ने मृतक अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार चमनदीप सिंह (28) पुत्र सतनाम सिंह जटसिख निवासी वार्ड 44, दुर्गा मंदिर के पास, सुरेशिया, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे उसके पिता सतनाम सिंह व उनके भाई रणजीत सिंह अपने निवास स्थान से बाइक पर मानसा (पंजाब) जा रहे थे। बाइक उसके चाचा रणजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह चला रहे थे।

जब वे संगरिया रोड पर स्थित गांव मानकसर व टोल नाका के बीच किसान एग्रो टेक के पास पहुंचे तो संतरी रंग के ट्रक (ट्रोला) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक के पीछे टक्कर मार दी और वाहन सहित फरार हो गया। हादसे में बाइक चला रहे उसके चाचा रणजीत सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उसके पिता सतनाम सिंह चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पिता को हनुमानगढ़ टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय ले जा गया जहां से उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया। उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh Accident

Rajasthan Rain: रुक-रुक कर बरसते रहे बदरा, बर्फीली हवाओं से ठिठुरा राजस्थान!

Hanumangarh Accident: पिकअप जीप ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
Hanumangarh Accident: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। टाउन में टिब्बी रोड पर साइकिल पर पत्नी सहित जा रहे युवक को पीछे से आई पिकअप जीप कुचलते हुए निकल गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटें लगने के कारण युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक युवक के पिता की ओर से टाउन पुलिस थाना में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

टाउन में टिब्बी रोड पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार शंकर लाल (58) पुत्र हजारी राम कुम्हार निवासी वार्ड 46, बरकत कॉलोनी, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका लडक़ा महेन्द्र कुमार (35) निवासी गणेश विहार कॉलोनी, टाउन सोमवार सुबह करीब 7.15 बजे साइकिल पर अपनी पत्नी सुनीता को मनरेगा कार्य पर छोडऩे के लिए राजकीय एनएमपीजी कॉलेज की तरफ जा रहा था। जब वह टिब्बी रोड पर उधमसिंह चौक व जीप स्टैंड के पास स्थित मंदिर के सामने पहुंचा तो पीछे से आई पिकअप जीप नम्बर आरजे 37 जीए 6608 का चालक वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और महेन्द्र कुमार की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही सुनीता एक तरफ गिर गई जबकि महेन्द्र पिकअप जीप के आगे गिर गया। पिकअप चालक लापरवाहीपूर्वक अपनी पिकअप को महेन्द्र कुमार के ऊपर से निकालकर चुंगी नम्बर छह की तरफ भगाकर ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पुत्र महेन्द्र कुमार को उठाकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान महेन्द्र कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सूरजभान को सौंपी है। Hanumangarh News

Sukanya Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुआ बदलाव, आज से लागू