Painful Accident - Sach Kahoon Hindi

मातम: एक साथ जली पांच भाइयों की चिताएं
ग्वालियर। एक हादसे ने शादी की तैयारी कर रही परिवार की 5 बहुओं की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। रविवार को हुए हादसे में एक ही खानदान के पांच भाईयों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह का बेटा रणवीर सिंह और भतीजे भांजे की शादी में भात लेकर रविवार को ट्राली में मुरैना के अलापुर से ग्वालियर के बरौआ जा रहे थे। लेकिन कुछ पलों में ही नेशनल हाईवे के निरावली-पुरानी छावनी के पास सामने से आए एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया।

हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।अलापुर गांव में हादसे की सूचना पहुंचते ही वहां के लोग बरौआ के लिए दौड़ पड़े। रणवीर सिंह के परिवार के साथ मोहल्ले भर में मातम पसर गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाई ट्रक को आग

हादसे के बाद पहले तो निरावली, बरौआ और अलापुर के ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर ट्रक में आग लगा दी। पुलिस समेत कई वाहनों की तोड़फोड़ कर दी और नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब 8 घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा, देर रात ग्वालियर प्रशासन ने गुस्साए परिजन की मांग पर 21 लाख मुआवजे का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा तब हंगामा थमा।मृतकों में शामिल आशाराम यादव व उनकी पत्नी स्मिता मुरैना के बिसंगपुर के रहने वाले थे। आशाराम यादव, रणवीर सिंह की बुआ के बेटे थे। इनकी बॉडीज इनके गांव बिसंगपुर भेज दी गईं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दर्दनाक हादसा, 4 की मौत व 44 घायल
तेरहवीं में शामिल होने आए थे रिश्तेदार

जबलपुर: एमपी के जबलपुर जिले में बरगी नगर के पास मंगलवार सुबह टैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में 44 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं, एक युवती और एक किशोरी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने धारा 304 का प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर चालक नारायण पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सारिका पांडेय ने बताया कि मोठार गांव निवासी धूरन गौंड़ की मां सुखवती बाई का निधन हो गया था। सोमवार को सुखवती बाई की तेरहवीं थी। तेरहवीं में शामिल होने उसके रिश्तेदार आए हुए थे।

मंगलवार सुबह 8.30 बजे लगभग 50 लोग गांव में रहने वाले नारायण पटेल के बिना नंबर के ट्रैक्टर में सवार होकर नर्मदा स्नान के लिए बरगी डैम जा रहे थे। मोठार गांव और डैम के बीच में ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में पार्वती बाई 65 वर्ष, भागवती बाई 40 वर्ष, अमरावती 15 वर्ष तीनों निवासी बरगी और मनीषा 18 वर्ष निवासी कुंडम की मौत हो गई। इस घटना में लगभग 44 लोग घायल हुए हैं।घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।